Shuru
Apke Nagar Ki App…
*Nagri सरपंच संघ का धरना प्रदर्शन सचिव पर सरपंचों से दुर्व्यवहार का आरोप* *हमारे चैनल को लाइक, शेयर, सब्सक्राइब और कमेंट करना ना भूले, सभी प्रकार के समाचार, विज्ञापन एवं प्रमोशन के लिए संपर्क करें* 📲 *7694083974, 9165083974* *आज का भारत Live25* *जनता की आवाज*
Simant Prajapati
*Nagri सरपंच संघ का धरना प्रदर्शन सचिव पर सरपंचों से दुर्व्यवहार का आरोप* *हमारे चैनल को लाइक, शेयर, सब्सक्राइब और कमेंट करना ना भूले, सभी प्रकार के समाचार, विज्ञापन एवं प्रमोशन के लिए संपर्क करें* 📲 *7694083974, 9165083974* *आज का भारत Live25* *जनता की आवाज*
- Simant PrajapatiNagri, Dhamtari*Nagri सरपंच संघ का धरना प्रदर्शन सचिव पर सरपंचों से दुर्व्यवहार का आरोप* https://youtube.com/shorts/EnpAWm3fwJo?si=n8vNmlB0QcQId-zL *हमारे चैनल को लाइक, शेयर, सब्सक्राइब और कमेंट करना ना भूले, सभी प्रकार के समाचार, विज्ञापन एवं प्रमोशन के लिए संपर्क करें* 📲 *7694083974, 9165083974* *आज का भारत Live25* *जनता की आवाज*2 hrs ago
More news from Balrampur and nearby areas
- बलरामपुर। शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी 476 ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस के साथ आवास दिवस एवं चावल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सहित अन्य आवास योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण को 90 दिवस में पूर्ण करने हेतु विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इस दौरान हितग्राहियों को प्राप्त राशि की जानकारी देते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने एवं मांग आधारित नवीन कार्य प्रारंभ करने को कहा गया। मोर गांव-मोर पानी, मोर तरिया अभियान” के अंतर्गत “नवा तरिया-आय के जरिया” हेतु स्थलों का चिन्हांकन कर कार्ययोजना तैयार की गई। इस दौरान स्व-सहायता समूह की दीदियों को आजीविका गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग, जियो-टैगिंग कार्यों की पूर्णता एवं योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए क्यूआर कोड की उपयोग, शिकायतों की त्वरित निराकरण की जानकारी दी गई। जल संरक्षण एवं संवर्धन में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु रणनीति बनाते हुए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणों की सहभागिता रही।1
- Post by Simant Prajapati1
- *✰भक्ति करना एकदम आसान है।✰* अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel1
- चक्का जाम देवभोग में बहुप्रतीक्षित बेलाट नाला पर पुलिया निर्माण और झाखरपारा में सहकारी बैंक शाखा खोलने की मांग को लेकर आज कांग्रेस ने देवभोग के नेशनल हाइवे जाम कर दिया।क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव और जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा इसका नेतृत्व कर रहे थे।1 घंटे जाम और धरना के बाद कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपा है।निर्माण कार्य जल्द शुरू नहीं होने पर आगे उग्र आंदोलन को चेतावनी भी दे दिया है विधायक ने प्रदर्शन को लेकर दो टूक कहा है कि ये अभी ट्रेलर है पिक्चर अभी बाकी है,विधायक का आरोप है कि पिछली सरकार ने 429 लाख की मंजूरी पिछली सरकार ने दिया था,अफसरों ने समय पर टेंडर कॉल नहीं किया।नेताओं का आरोप है कि पुराने एसोआर दर पर ही टेंडर कॉल किए जा रहे, क्षेत्र की चिंता है तो सरकार प्राक्कलन अपग्रेड कर कोल कर निर्माण कार्य को पूर्ण कराए।4
- बैंड-बाजे पर थिरकता पहुंचा किसान! हाईकोर्ट की जीत पर धान बेचने का अनोखा जश्न, बलरामपुर में मचा धमाल नमस्कार जय जोहार जय छत्तीसगढ़ मैं योगेश कुमार साहू और आप देख रहे है द छत्तीसगढ़ शादी-ब्याह में तो बैंड-बाजे की धुन पर सब थिरकते हैं, लेकिन बलरामपुर, छत्तीसगढ़ में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जो दिल छू गया। यहाँ शादी नहीं, बल्कि न्याय की जीत का जश्न था! ग्राम चितविश्रामपुर बनोर के किसान राजदेव मिंज अपनी साल भर की मेहनत की फसल – करीब 525 बोरा धान – ले कर बैंड-बाजे की ताल पर नाचते-गाते बरदर धान खरीदी केंद्र पहुंचे। दरअसल, ऑनलाइन टोकन न कट पाने की प्रशासनिक पेचीदगियों के कारण उनका धान फंस गया था। समय सीमा खत्म होने का हवाला देकर अधिकारी धान खरीदने को तैयार नहीं थे। हार मानने वाले किसान नहीं थे राजदेव मिंज। उन्होंने सीधे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने किसान की मजबूरी और मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके पक्ष में फैसला सुनाया और प्रशासन को तुरंत धान खरीदने का आदेश दे दिया। कोर्ट के आदेश के बाद राजदेव मिंज भावुक होकर बोले, “यह बैंड-बाजा मेरी खुशी के साथ-साथ माननीय न्यायालय के सम्मान में बज रहा है। अगर न्यायालय का साथ न मिलता, तो मेरी साल भर की मेहनत बर्बाद हो जाती।” इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। उन्होंने किसान का पूरा समर्थन किया और इसे किसानों के हक की बड़ी जीत बताया। साथ ही नायब तहसीलदार रवि भोजवानी पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे अधिकारियों को तुरंत निलंबित या ट्रांसफर किया जाना चाहिए। दोस्तों, यह सिर्फ एक किसान की जीत नहीं, बल्कि आम आदमी के हक में न्यायपालिका के भरोसे की मिसाल है। जब सिस्टम दरवाजे बंद कर दे, तो कोर्ट का दरवाजा खुला रहता है। यहा खबर हमे भेजे है सरगुजा के जाने माने पत्रकार आसिफ़ अली जी आगे अपडेट के लिए हमारे न्यूज़ चैनल द छत्तीसगढ़ को सब्सक्राइब करे नमस्कार1
- जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को उम्रकैद की सजा, पूर्व सीएम अजीत जोगी के हैं बेटे, रायपुर में NCP नेता का हुआ था मर्डर छत्तीसगढ़ के रामावतार जग्गी हत्याकांड में बिलासपुर हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अमित जोगी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ जुर्माना भी लगाया गया है। बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने अमित जोगी को IPC की धारा 302 और 120-बी के तहत दोषी ठहराते हुए उम्रकैद और 1000 रुपये का दुर्मा लगाया है। कोर्ट ने कहा है कि जुर्माना नहीं देने पर 6 महीने अतिरिक्त सजा होगी। हाईकोर्ट ने अमित जोगी को सरेंडर करने के लिए 7 दिनों का समय दिया है। उन्हें सात दिनों के अंदर सरेंडर करना पड़ेगा। वहीं, इस मामले में अमित जोगी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। जग्गी हत्याकांड का फैसला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा की बेंच ने सुनाया है।1
- Post by JASKETAN SETHIYA1
- पांडुका वन परिक्षेत्र अंतर्गत एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने एक हिरण पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि कुत्तों ने हिरण के पैर को बुरी तरह काट लिया, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और भागने में असमर्थ हो गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत स्थिति को समझते हुए मानवता का परिचय दिया और बिना देर किए वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से घायल हिरण को सुरक्षित रेस्क्यू कर जुनवानी नाका लाया गया। जुनवानी नाका में वन अमले द्वारा हिरण का प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद हिरण को निगरानी में रखा गया है। वन विभाग के अनुसार फिलहाल हिरण की हालत में सुधार है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। ग्रामीणों की जागरूकता और वन विभाग की तत्परता की सराहना भी की जा रही है। समय रहते किए गए प्रयासों से एक बेजुबान वन्यजीव की जान बचाई जा सकी।3