Shuru
Apke Nagar Ki App…
भानपुरी@ लोहंडीगुड़ा थाना घोटिया चौकी के ढाबामारी में भीषण सड़क हादसा, शादी कार्यक्रम से वापस लौट रही ग्रामीणों से भरी पिकअप गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, पिकअप में सवार थे 45 ग्रामीण 37 ग्रामीण हुए घायल 2 की मौके पर मौत, घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा लाया गया, सिरिसगुड़ा के रहने वाले सभी ग्रामीण ओरछा के रेंगाबेड़ा में आयोजित शादी कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे ग्रामीण।
JASKETAN SETHIYA
भानपुरी@ लोहंडीगुड़ा थाना घोटिया चौकी के ढाबामारी में भीषण सड़क हादसा, शादी कार्यक्रम से वापस लौट रही ग्रामीणों से भरी पिकअप गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, पिकअप में सवार थे 45 ग्रामीण 37 ग्रामीण हुए घायल 2 की मौके पर मौत, घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा लाया गया, सिरिसगुड़ा के रहने वाले सभी ग्रामीण ओरछा के रेंगाबेड़ा में आयोजित शादी कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे ग्रामीण।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Post by JASKETAN SETHIYA1
- ढाबामारी के पास हुए सड़क हादसे में मृतकों के शव शीघ्र परिजनों को सौंपने, निष्पक्ष जांच, मुआवजा एवं घायलों के समुचित इलाज हेतु ज्ञापन। महोदय, सविनय निवेदन है कि आज दिनांक //20__ को प्रातः लगभग 8:00 बजे ब्लॉक तोकापाल के ग्राम सीरीसगुड़ा के ग्रामीण, नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक स्थित रेंगवेडा गांव से शादी कार्यक्रम में शामिल होकर पिकअप वाहन से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत घोटिया चौकी के ढाबामारी के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस भीषण सड़क दुर्घटना में 2 ग्रामीणों की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा लगभग 35 ग्रामीण घायल हो गए, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। साथ ही यह अत्यंत गंभीर विषय है कि मृतकों के शव परिजनों को सौंपने में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है, जिससे परिजनों एवं ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। 🔴 अतः हमारी प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं: 1. मृतकों के शव तत्काल उनके परिजनों को सौंपे जाएं। 2. पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। 3. सभी घायलों का बेहतर एवं समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए। 4. मृतक परिवारों को 10 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाए। 5. प्रत्येक मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। 6. इस घटना में लापरवाही बरतने वाले संबंधित दोषियों पर कड़ी एवं उचित कार्यवाही की जाए। यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई, तो ग्रामीणों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। दिनांक: ___ / ___ / 20__ स्थान: लोहंडीगुड़ा प्रेषक: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष जिला महामंत्री तथा समस्त ग्रामवासी ग्राम सीरीसगुड़ा, ब्लॉक तोकापाल जिला बस्तर (छ.ग.)1
- जगदलपुर,छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर NSUI (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन) ने सोमवार को बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय का घेराव कर अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विशाल खंबारी और प्रदेश महासचिव मनोहर सेठिया ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए और परिसर में घंटों तक विरोध प्रदर्शन चलता रहा। NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य सिंह बिसेन ने कहा कि छात्र संघ चुनाव कराना छात्रों का अधिकार है, जिसे किसी भी हाल में बहाल किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव नहीं होने से विश्वविद्यालयों में पारदर्शिता खत्म हो रही है और विभिन्न योजनाओं में अनियमितताएं बढ़ रही हैं। जिलाध्यक्ष विशाल खंबारी ने कहा कि वर्ष 2016 से छात्र संघ चुनावों पर लगी रोक अलोकतांत्रिक है। इसके चलते छात्रों को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही चुनाव बहाल नहीं किए गए, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा और राजभवन व मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। प्रदेश महासचिव मनोहर सेठिया ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्र हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया बहाल होने पर ही छात्र अपनी आवाज प्रभावी ढंग से रख पाएंगे। प्रदर्शन में बस्तर क्षेत्र के सैकड़ों छात्रों की भागीदारी रही। छात्रों ने स्पष्ट किया कि अपने अधिकारों को लेकर अब किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जायेगा1
- *✰भक्ति करना एकदम आसान है।✰* अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel1
- बलरामपुर। शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी 476 ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस के साथ आवास दिवस एवं चावल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सहित अन्य आवास योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण को 90 दिवस में पूर्ण करने हेतु विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इस दौरान हितग्राहियों को प्राप्त राशि की जानकारी देते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने एवं मांग आधारित नवीन कार्य प्रारंभ करने को कहा गया। मोर गांव-मोर पानी, मोर तरिया अभियान” के अंतर्गत “नवा तरिया-आय के जरिया” हेतु स्थलों का चिन्हांकन कर कार्ययोजना तैयार की गई। इस दौरान स्व-सहायता समूह की दीदियों को आजीविका गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग, जियो-टैगिंग कार्यों की पूर्णता एवं योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए क्यूआर कोड की उपयोग, शिकायतों की त्वरित निराकरण की जानकारी दी गई। जल संरक्षण एवं संवर्धन में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु रणनीति बनाते हुए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणों की सहभागिता रही।1
- Post by Simant Prajapati1
- बैंड-बाजे पर थिरकता पहुंचा किसान! हाईकोर्ट की जीत पर धान बेचने का अनोखा जश्न, बलरामपुर में मचा धमाल नमस्कार जय जोहार जय छत्तीसगढ़ मैं योगेश कुमार साहू और आप देख रहे है द छत्तीसगढ़ शादी-ब्याह में तो बैंड-बाजे की धुन पर सब थिरकते हैं, लेकिन बलरामपुर, छत्तीसगढ़ में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जो दिल छू गया। यहाँ शादी नहीं, बल्कि न्याय की जीत का जश्न था! ग्राम चितविश्रामपुर बनोर के किसान राजदेव मिंज अपनी साल भर की मेहनत की फसल – करीब 525 बोरा धान – ले कर बैंड-बाजे की ताल पर नाचते-गाते बरदर धान खरीदी केंद्र पहुंचे। दरअसल, ऑनलाइन टोकन न कट पाने की प्रशासनिक पेचीदगियों के कारण उनका धान फंस गया था। समय सीमा खत्म होने का हवाला देकर अधिकारी धान खरीदने को तैयार नहीं थे। हार मानने वाले किसान नहीं थे राजदेव मिंज। उन्होंने सीधे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने किसान की मजबूरी और मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके पक्ष में फैसला सुनाया और प्रशासन को तुरंत धान खरीदने का आदेश दे दिया। कोर्ट के आदेश के बाद राजदेव मिंज भावुक होकर बोले, “यह बैंड-बाजा मेरी खुशी के साथ-साथ माननीय न्यायालय के सम्मान में बज रहा है। अगर न्यायालय का साथ न मिलता, तो मेरी साल भर की मेहनत बर्बाद हो जाती।” इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। उन्होंने किसान का पूरा समर्थन किया और इसे किसानों के हक की बड़ी जीत बताया। साथ ही नायब तहसीलदार रवि भोजवानी पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे अधिकारियों को तुरंत निलंबित या ट्रांसफर किया जाना चाहिए। दोस्तों, यह सिर्फ एक किसान की जीत नहीं, बल्कि आम आदमी के हक में न्यायपालिका के भरोसे की मिसाल है। जब सिस्टम दरवाजे बंद कर दे, तो कोर्ट का दरवाजा खुला रहता है। यहा खबर हमे भेजे है सरगुजा के जाने माने पत्रकार आसिफ़ अली जी आगे अपडेट के लिए हमारे न्यूज़ चैनल द छत्तीसगढ़ को सब्सक्राइब करे नमस्कार1
- आईपीएल के रोमांच के बीच छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के हाईटेक नेटवर्क पर बड़ा प्रहार करते हुए एक संगठित सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। राजनांदगांव पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाईटेक ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश किया है। बसंतपुर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम देते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोहारा नाला के पास स्थित एक फार्महाउस में ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर दबिश दी और पूरे नेटवर्क का खुलासा हो गया। विस्तार: पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए मोबाइल, लैपटॉप और विशेष सॉफ्टवेयर के जरिए “सांई ऐप” पर सट्टा संचालित कर रहे थे। यहां हर गेंद और हर ओवर पर लाखों रुपए का दांव लगाया जा रहा था, जिससे यह रैकेट काफी बड़े स्तर पर संचालित हो रहा था। मौके से पुलिस ने 2 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 7 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल सहित लगभग 5 लाख 50 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है। इसके अलावा सट्टा पट्टी में करीब 9 लाख 20 हजार रुपए के लेन-देन का हिसाब भी मिला है, जिससे इस अवैध कारोबार की व्यापकता का अंदाजा लगाया जा सकता है। कानूनी कार्रवाई: पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022, भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 112 (संगठित अपराध) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(डी) के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। समापन (PTC): राजनांदगांव पुलिस की इस कार्रवाई को सट्टे के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि नामजद सटोरियों की सूची के आधार पर आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि इस तरह के अवैध नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके।1