logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

केशकाल के कुएमारी क्षेत्र में 5 दिनों से विद्युत सेवा ठप,ग्रामीण ने वीडियो में बताई आप बीती केशकाल के कुएंमारी से एक ग्रामीण द्वारा विद्युत सेवा लगातार 4-5 दिनों से बाधित है कहकर एक वीडियो में अपने क्षेत्र की आपबीती बताया जा रहा है वीडियो में ग्रामीण गुरुचरण मंडावी ने वर्तमान समय स्कूली बच्चों के त्रैमासिक परीक्षा का भी जिक्र करते हुए कहा है कि परीक्षा के समय मे भी विद्युत आपूर्ति नही होने से बच्चों के पढ़ाई भी प्रभावित हो सकती है। लंबे समय से क्षेत्र में तार-पोल आदि का सुधार नही किये जाने का भी जिक्र विडीयो में किया गया है।

1 hr ago
user_Hemraj Bhardwaj
Hemraj Bhardwaj
Construction Contractor फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
1 hr ago

केशकाल के कुएमारी क्षेत्र में 5 दिनों से विद्युत सेवा ठप,ग्रामीण ने वीडियो में बताई आप बीती केशकाल के कुएंमारी से एक ग्रामीण द्वारा विद्युत सेवा लगातार 4-5 दिनों से बाधित है कहकर एक वीडियो में अपने क्षेत्र की आपबीती बताया जा रहा है वीडियो में ग्रामीण गुरुचरण मंडावी ने वर्तमान समय स्कूली बच्चों के त्रैमासिक परीक्षा का भी जिक्र करते हुए कहा है कि परीक्षा के समय मे भी विद्युत आपूर्ति नही होने से बच्चों के पढ़ाई भी प्रभावित हो सकती है। लंबे समय से क्षेत्र में तार-पोल आदि का सुधार नही किये जाने का भी जिक्र विडीयो में किया गया है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • चारामा कॉलेज में साइबर जागृति और यातायात की पाठशाला 250 विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव और यातायात नियमों की दी जानकारी कांकेर। शासकीय शहीद गेंदसिंह महाविद्यालय चारामा में सोमवार को “सेवा संकल्प”, “साइबर जागृति कार्यक्रम” एवं “यातायात की पाठशाला” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 250 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में यातायात प्रभारी दीपक साव, थाना प्रभारी चारामा सुरेश कुमार राठौर सहित थाना स्टाफ की टीम मौजूद रही। ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए तरीके साइबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस टीम ने ओटीपी, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी एवं निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने, संदिग्ध लिंक और वेबसाइट से बचने तथा सोशल मीडिया पर अज्ञात लोगों से सावधानी बरतने की समझाइश दी। विद्यार्थियों को साइबर बुलिंग, ब्लैकमेलिंग और साइबर स्टॉकिंग जैसी घटनाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल माता-पिता, शिक्षक अथवा पुलिस को सूचना दें। केस स्टडी एवं ऑडियो-विजुअल माध्यम से साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई तथा विद्यार्थियों के सवालों का समाधान किया गया। यातायात नियमों का पालन करने की अपील “यातायात की पाठशाला” के तहत प्रोजेक्टर एवं वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, ट्रैफिक सिग्नल एवं सड़क संकेतों का पालन करने के संबंध में जानकारी दी गई। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने से होने वाले जोखिमों के बारे में भी जागरूक किया गया। राहवीर योजना और डायल-112 की दी जानकारी कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राहवीर योजना के बारे में भी बताया गया। पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद करने वाले नागरिक को शासन की ओर से 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके अलावा आपात स्थिति में डायल-112 पर संपर्क करने की जानकारी भी दी गई। पुलिस ने विद्यार्थियों और आमजन से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित समाज और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
    3
    चारामा कॉलेज में साइबर जागृति और यातायात की पाठशाला
250 विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव और यातायात नियमों की दी जानकारी
कांकेर। शासकीय शहीद गेंदसिंह महाविद्यालय चारामा में सोमवार को “सेवा संकल्प”, “साइबर जागृति कार्यक्रम” एवं “यातायात की पाठशाला” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 250 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में यातायात प्रभारी दीपक साव, थाना प्रभारी चारामा सुरेश कुमार राठौर सहित थाना स्टाफ की टीम मौजूद रही।
ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए तरीके
साइबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस टीम ने ओटीपी, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी एवं निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने, संदिग्ध लिंक और वेबसाइट से बचने तथा सोशल मीडिया पर अज्ञात लोगों से सावधानी बरतने की समझाइश दी।
विद्यार्थियों को साइबर बुलिंग, ब्लैकमेलिंग और साइबर स्टॉकिंग जैसी घटनाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल माता-पिता, शिक्षक अथवा पुलिस को सूचना दें। केस स्टडी एवं ऑडियो-विजुअल माध्यम से साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई तथा विद्यार्थियों के सवालों का समाधान किया गया।
यातायात नियमों का पालन करने की अपील
“यातायात की पाठशाला” के तहत प्रोजेक्टर एवं वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, ट्रैफिक सिग्नल एवं सड़क संकेतों का पालन करने के संबंध में जानकारी दी गई। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने से होने वाले जोखिमों के बारे में भी जागरूक किया गया।
राहवीर योजना और डायल-112 की दी जानकारी
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राहवीर योजना के बारे में भी बताया गया। पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद करने वाले नागरिक को शासन की ओर से 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके अलावा आपात स्थिति में डायल-112 पर संपर्क करने की जानकारी भी दी गई।
पुलिस ने विद्यार्थियों और आमजन से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित समाज और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
    user_Tokeshwar sahu
    Tokeshwar sahu
    Local News Reporter कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राहत कार्य तेज करने के निर्देश बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राहत कार्य तेज करने के निर्देश जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को जगदलपुर के डोंगाघाट और इंद्रावती पुल क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया और प्रत्येक प्रभावित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में संचालित राहत शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में करीब 795 प्रभावित लोग रह रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं और दवाओं की व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों वाले 10 बाढ़ पीड़ितों को 13 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक भी सौंपे गए। मुख्यमंत्री ने मकान, फसल और पशुधन के नुकसान का शीघ्र सर्वे कर प्रभावितों को सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवकों द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों की भी सराहना की।
    1
    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राहत कार्य तेज करने के निर्देश
बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राहत कार्य तेज करने के निर्देश
जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को जगदलपुर के डोंगाघाट और इंद्रावती पुल क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया और प्रत्येक प्रभावित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में संचालित राहत शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में करीब 795 प्रभावित लोग रह रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं और दवाओं की व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इस दौरान पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों वाले 10 बाढ़ पीड़ितों को 13 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक भी सौंपे गए। मुख्यमंत्री ने मकान, फसल और पशुधन के नुकसान का शीघ्र सर्वे कर प्रभावितों को सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवकों द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों की भी सराहना की।
    user_बासकी ठाकुर पत्रकार
    बासकी ठाकुर पत्रकार
    Photographer जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • बारसूर में गूंजे गणेश भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे लोग पर्यटन नगरी बारसूर में बारसूर युवा गणेश समिति के तत्वावधान में रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बस्तर बयानार से पहुंचे कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। गणेश भजनों की प्रस्तुति से पूरा बारसूर भक्तिमय माहौल में नजर आया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु और दर्शक जमकर झूमते नजर आए। रातभर चले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
    1
    बारसूर में गूंजे गणेश भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे लोग
पर्यटन नगरी बारसूर में बारसूर युवा गणेश समिति के तत्वावधान में रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बस्तर बयानार से पहुंचे कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। गणेश भजनों की प्रस्तुति से पूरा बारसूर भक्तिमय माहौल में नजर आया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु और दर्शक जमकर झूमते नजर आए। रातभर चले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
    user_Kamlesh singh thakur
    Kamlesh singh thakur
    दंतेवाड़ा, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़•
    44 min ago
  • हनुमान अंश ने 52वें दिन बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 9 करोड़ की कमाई के साथ 300 करोड़ क्लब में एंट्री बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। मात्र करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस भक्ति प्रधान फिल्म ने रिलीज के 52वें दिन रविवार को 9 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करके सबको हैरान कर दिया है। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 52वें दिन भारत में 9 करोड़ रुपये नेट कमाए। इससे पहले शनिवार (51वें दिन) को 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ था। रविवार को शोज की संख्या भी बढ़कर 4,387 हो गई और ऑक्यूपेंसी 46 प्रतिशत रही। इस कलेक्शन के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन ₹307.03 करोड़ और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन ₹362.70 करोड़ हो गया है। विदेश में भी कमाई जारी है। वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹401.20 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुका है (ओवरसीज ग्रॉस लगभग 38.50 करोड़)। फिल्म 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई थी। शुरुआती दिनों में कमाई बहुत कम थी (पहले हफ्ते में सिर्फ 1.08 करोड़ नेट)। लेकिन वर्ड ऑफ माउथ के चलते तीसरे हफ्ते से कलेक्शन में जबरदस्त उछाल आया। चौथे हफ्ते में 61 करोड़, पांचवें में 90.25 करोड़ और छठे हफ्ते में भी 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई हुई। सातवें हफ्ते में भी 44.80 करोड़ नेट कलेक्शन रहा। यह ट्रेंड बॉलीवुड के सामान्य पैटर्न से बिल्कुल अलग है। ‘हनुमान अंश’ नीम करोली बाबा की जीवनी पर आधारित है। निर्देशन विशाल चतुर्वेदी का है। कम बजट में बनी इस फिल्म ने भक्ति और आस्था के आधार पर दर्शकों का दिल जीत लिया। अब यह बॉलीवुड की पहली भक्ति फिल्म बन गई है जिसने 300 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया है। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ हमेशा पूरी सच्चाई और तथ्यों के साथ आपके सामने पेश करता है। फिल्म की आगे की कमाई और शोज की स्थिति पर नजर बनाए रखिए। जय श्री राम! #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    हनुमान अंश ने 52वें दिन बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 9 करोड़ की कमाई के साथ 300 करोड़ क्लब में एंट्री
बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। मात्र करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस भक्ति प्रधान फिल्म ने रिलीज के 52वें दिन रविवार को 9 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करके सबको हैरान कर दिया है।
सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 52वें दिन भारत में 9 करोड़ रुपये नेट कमाए। इससे पहले शनिवार (51वें दिन) को 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ था। रविवार को शोज की संख्या भी बढ़कर 4,387 हो गई और ऑक्यूपेंसी 46 प्रतिशत रही।
इस कलेक्शन के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन ₹307.03 करोड़ और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन ₹362.70 करोड़ हो गया है। विदेश में भी कमाई जारी है। वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹401.20 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुका है (ओवरसीज ग्रॉस लगभग 38.50 करोड़)।
फिल्म 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई थी। शुरुआती दिनों में कमाई बहुत कम थी (पहले हफ्ते में सिर्फ 1.08 करोड़ नेट)। लेकिन वर्ड ऑफ माउथ के चलते तीसरे हफ्ते से कलेक्शन में जबरदस्त उछाल आया। चौथे हफ्ते में 61 करोड़, पांचवें में 90.25 करोड़ और छठे हफ्ते में भी 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई हुई। सातवें हफ्ते में भी 44.80 करोड़ नेट कलेक्शन रहा। यह ट्रेंड बॉलीवुड के सामान्य पैटर्न से बिल्कुल अलग है।
‘हनुमान अंश’ नीम करोली बाबा की जीवनी पर आधारित है। निर्देशन विशाल चतुर्वेदी का है। कम बजट में बनी इस फिल्म ने भक्ति और आस्था के आधार पर दर्शकों का दिल जीत लिया। अब यह बॉलीवुड की पहली भक्ति फिल्म बन गई है जिसने 300 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया है।
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ हमेशा पूरी सच्चाई और तथ्यों के साथ आपके सामने पेश करता है। फिल्म की आगे की कमाई और शोज की स्थिति पर नजर बनाए रखिए।
जय श्री राम!
#swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh  #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    15 min ago
  • रसमडा में घर की अलमारी से सोने के आभूषण चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की संपत्ति बरामद रसमडा में घर की अलमारी से सोने के आभूषण चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की संपत्ति बरामद ▪️ *रसमडा निवासी प्रार्थी के घर की अलमारी से सोने के आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट पर अंजोरा चौकी पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।* ▪️ *विवेचना के दौरान संदेही पी. विकास राव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की घटना स्वीकार की गई।* ▪️ *आरोपी द्वारा चोरी किए गए सोने के आभूषण अपने घर में छिपाकर रखना बताया गया, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया।* ▪️ *पुलिस ने आरोपी पी. विकास राव को दिनांक 27.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।* ▪️ *प्रकरण में अपराध क्रमांक 845/2026 धारा 305(क) BNS के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।* मुख्य बिंदु दिनांक 25.09.2026 को रसमदा निवासी सरोज निषाद द्वारा घर की अलमारी से सोने के आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अंजोरा चौकी पुलिस द्वारा त्वरित विवेचना करते हुए संदेही को हिरासत में लेकर चोरी की संपत्ति बरामद की गई तथा आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। संक्षिप्त विवरण दिनांक 25.09.2026 को प्रार्थी सरोज निषाद, उम्र 38 वर्ष, निवासी रसमडा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके निवास स्थान की अलमारी से अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोने की दो ईयरिंग एवं सोने की एक ठूसी माला चोरी कर ली गई है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 845/2026, धारा 305(क) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अंजोरा चौकी पुलिस द्वारा संदेही पी. विकास राव, उम्र 30 वर्ष, निवासी रसमडा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा चोरी की घटना स्वीकार करते हुए चोरी किए गए आभूषण अपने घर में छिपाकर रखना बताया गया। आरोपी के घर से चोरी किए गए सोने के आभूषण बरामद किए गए। आरोपी को दिनांक 27.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपी द्वारा प्रार्थी के निवास स्थान की अलमारी से सोने के आभूषण चोरी कर उन्हें अपने घर में छिपाकर रखा गया था। घटना स्थल रसमडा, चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम 1. पी. विकास राव, उम्र 30 वर्ष, निवासी रसमदा, चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री 1. सोने की 02 नग ईयरिंग। 2. सोने की 01 नग ठूसी माला। सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही में चौकी अंजोरा में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घर में रखे मूल्यवान आभूषण एवं अन्य संपत्ति की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस को दें। —0000—
    2
    रसमडा में घर की अलमारी से सोने के आभूषण चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की संपत्ति बरामद
रसमडा में घर की अलमारी से सोने के आभूषण चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की संपत्ति बरामद
▪️ *रसमडा निवासी प्रार्थी के घर की अलमारी से सोने के आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट पर अंजोरा चौकी पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।*
▪️ *विवेचना के दौरान संदेही पी. विकास राव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की घटना स्वीकार की गई।*
▪️ *आरोपी द्वारा चोरी किए गए सोने के आभूषण अपने घर में छिपाकर रखना बताया गया, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया।*
▪️ *पुलिस ने आरोपी पी. विकास राव को दिनांक 27.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।*
▪️ *प्रकरण में अपराध क्रमांक 845/2026 धारा 305(क) BNS के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।*
मुख्य बिंदु
दिनांक 25.09.2026 को रसमदा निवासी सरोज निषाद द्वारा घर की अलमारी से सोने के आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अंजोरा चौकी पुलिस द्वारा त्वरित विवेचना करते हुए संदेही को हिरासत में लेकर चोरी की संपत्ति बरामद की गई तथा आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
संक्षिप्त विवरण
दिनांक 25.09.2026 को प्रार्थी सरोज निषाद, उम्र 38 वर्ष, निवासी रसमडा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके निवास स्थान की अलमारी से अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोने की दो ईयरिंग एवं सोने की एक ठूसी माला चोरी कर ली गई है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 845/2026, धारा 305(क) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान अंजोरा चौकी पुलिस द्वारा संदेही पी. विकास राव, उम्र 30 वर्ष, निवासी रसमडा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा चोरी की घटना स्वीकार करते हुए चोरी किए गए आभूषण अपने घर में छिपाकर रखना बताया गया। आरोपी के घर से चोरी किए गए सोने के आभूषण बरामद किए गए।
आरोपी को दिनांक 27.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपी द्वारा प्रार्थी के निवास स्थान की अलमारी से सोने के आभूषण चोरी कर उन्हें अपने घर में छिपाकर रखा गया था।
घटना स्थल
रसमडा, चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम
1. पी. विकास राव, उम्र 30 वर्ष, निवासी रसमदा, चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री
1. सोने की 02 नग ईयरिंग।
2. सोने की 01 नग ठूसी माला।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में चौकी अंजोरा में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घर में रखे मूल्यवान आभूषण एवं अन्य संपत्ति की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस को दें।
—0000—
    user_हेमंत उमरे ,7509375525
    हेमंत उमरे ,7509375525
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • 28 सितंबर को रायपुर में निकलेगी भव्य गणेश झांकी ++ Comment में बताओ कौन-कौन आ रहे हो ? 28 सितंबर को रायपुर में निकलेगी भव्य गणेश झांकी ++ Comment में बताओ कौन-कौन आ रहे हो ?
    1
    28 सितंबर को रायपुर में निकलेगी भव्य गणेश झांकी ++
Comment में बताओ कौन-कौन आ रहे हो ?
28 सितंबर को रायपुर में निकलेगी भव्य गणेश झांकी ++
Comment में बताओ कौन-कौन आ रहे हो ?
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    10 hrs ago
  • पखांजूर थानांतर्गत जहर खाने से महिला की हुई मौत,जांच में जुटी पुलिस कांकेर। पखांजूर थानांतर्गत पीव्ही 117 निवासी 45 वर्षीय दीपाली मण्डल पति रंजीत मण्डल ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया, जिससे उसकी 26 सितंबर को मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मृतिका दीपाली मण्डल पति रंजीत मण्डल ने जहर सेवन किया था। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया।
    1
    पखांजूर थानांतर्गत
जहर खाने से महिला की हुई मौत,जांच में जुटी पुलिस 
कांकेर। पखांजूर थानांतर्गत पीव्ही 117 निवासी 45 वर्षीय दीपाली मण्डल पति रंजीत मण्डल ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया, जिससे उसकी 26 सितंबर को मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मृतिका दीपाली मण्डल पति रंजीत मण्डल
ने जहर सेवन किया था। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया गया। पीसीसी मेंबर अवधेश गौतम ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के अधिकारियों ने करोड़ों मतदाताओं के नाम काटे हैं। गौतम ने चुनाव में धांधली के जरिए सरकार बनाने का आरोप लगाते हुए संविधान को खतरे में बताया। कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे या बर्खास्तगी की मांग की। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता आने तक कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
    1
    कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया गया। पीसीसी मेंबर अवधेश गौतम ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के अधिकारियों ने करोड़ों मतदाताओं के नाम काटे हैं। गौतम ने चुनाव में धांधली के जरिए सरकार बनाने का आरोप लगाते हुए संविधान को खतरे में बताया। कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे या बर्खास्तगी की मांग की। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता आने तक कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
    user_Kamlesh singh thakur
    Kamlesh singh thakur
    दंतेवाड़ा, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • बिना एक भी गेंद फेंके सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया एशियन गेम्स 2026: बारिश ने रद्द किया भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल, आईसीसी रैंकिंग के आधार पर भारत को मिली एंट्री स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ | मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। हमेशा फुल फैक्ट्स के साथ, आपके साथ। एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने बिना एक भी मैच खेले सेमीफाइनल में जगह बना ली है। जापान के निश्शिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में सोमवार (28 सितंबर 2026) को भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल मैच निर्धारित था। लेकिन लगातार बारिश और गीले आउटफील्ड के कारण मैच बिना टॉस हुए ही रद्द कर दिया गया। एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार, नॉकआउट मैच रद्द होने पर आईसीसी टी20आई टीम रैंकिंग में बेहतर पोजिशन वाली टीम आगे बढ़ती है। भारत वर्तमान में आईसीसी टी20आई रैंकिंग में नंबर-1 पर है, जबकि अफगानिस्तान 10वें स्थान पर है। इसी आधार पर भारत को सेमीफाइनल में एंट्री मिल गई। अफगानिस्तान का सफर क्वार्टर फाइनल में ही खत्म हो गया। भारत डिफेंडिंग चैंपियन है और उच्च रैंकिंग के कारण सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं। भारत अब मंगलवार को होने वाले नेपाल बनाम श्रीलंका क्वार्टर फाइनल के विजेता से सेमीफाइनल में भिड़ेगा। सेमीफाइनल गुरुवार (1 अक्टूबर) को उसी वेन्यू पर खेला जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि अफगानिस्तान के लिए यह लगातार दूसरा एशियन गेम्स है जहां भारत के खिलाफ बारिश ने उनका सफर रोक दिया। 2023 हैंगझोउ एशियन गेम्स के फाइनल में भी बारिश के कारण मैच अधूरा रहा था और उच्च रैंकिंग के आधार पर भारत को गोल्ड मिला था, जबकि अफगानिस्तान को सिल्वर से संतोष करना पड़ा था। उसी दिन पाकिस्तान बनाम हांगकांग का क्वार्टर फाइनल भी बारिश की वजह से रद्द हो गया। पाकिस्तान भी उच्च रैंकिंग के कारण सेमीफाइनल में पहुंच गया। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ हमेशा पूर्ण तथ्यों के साथ खबरें आपके सामने लाता है। टीम इंडिया के आगे के मैचों और एशियन गेम्स की और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें। मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
    1
    बिना एक भी गेंद फेंके सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
एशियन गेम्स 2026: बारिश ने रद्द किया भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल, आईसीसी रैंकिंग के आधार पर भारत को मिली एंट्री
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ | मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
हमेशा फुल फैक्ट्स के साथ, आपके साथ।
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने बिना एक भी मैच खेले सेमीफाइनल में जगह बना ली है। जापान के निश्शिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में सोमवार (28 सितंबर 2026) को भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल मैच निर्धारित था। लेकिन लगातार बारिश और गीले आउटफील्ड के कारण मैच बिना टॉस हुए ही रद्द कर दिया गया। एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।
टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार, नॉकआउट मैच रद्द होने पर आईसीसी टी20आई टीम रैंकिंग में बेहतर पोजिशन वाली टीम आगे बढ़ती है। भारत वर्तमान में आईसीसी टी20आई रैंकिंग में नंबर-1 पर है, जबकि अफगानिस्तान 10वें स्थान पर है। इसी आधार पर भारत को सेमीफाइनल में एंट्री मिल गई। अफगानिस्तान का सफर क्वार्टर फाइनल में ही खत्म हो गया।
भारत डिफेंडिंग चैंपियन है और उच्च रैंकिंग के कारण सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं। भारत अब मंगलवार को होने वाले नेपाल बनाम श्रीलंका क्वार्टर फाइनल के विजेता से सेमीफाइनल में भिड़ेगा। सेमीफाइनल गुरुवार (1 अक्टूबर) को उसी वेन्यू पर खेला जाएगा।
दिलचस्प बात यह है कि अफगानिस्तान के लिए यह लगातार दूसरा एशियन गेम्स है जहां भारत के खिलाफ बारिश ने उनका सफर रोक दिया। 2023 हैंगझोउ एशियन गेम्स के फाइनल में भी बारिश के कारण मैच अधूरा रहा था और उच्च रैंकिंग के आधार पर भारत को गोल्ड मिला था, जबकि अफगानिस्तान को सिल्वर से संतोष करना पड़ा था।
उसी दिन पाकिस्तान बनाम हांगकांग का क्वार्टर फाइनल भी बारिश की वजह से रद्द हो गया। पाकिस्तान भी उच्च रैंकिंग के कारण सेमीफाइनल में पहुंच गया।
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ हमेशा पूर्ण तथ्यों के साथ खबरें आपके सामने लाता है। टीम इंडिया के आगे के मैचों और एशियन गेम्स की और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.