logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

28 सितंबर को रायपुर में निकलेगी भव्य गणेश झांकी ++ Comment में बताओ कौन-कौन आ रहे हो ? 28 सितंबर को रायपुर में निकलेगी भव्य गणेश झांकी ++ Comment में बताओ कौन-कौन आ रहे हो ?

6 hrs ago
user_POLICE DOST NEWS
POLICE DOST NEWS
Media company Raipur, Chhattisgarh•
6 hrs ago

28 सितंबर को रायपुर में निकलेगी भव्य गणेश झांकी ++ Comment में बताओ कौन-कौन आ रहे हो ? 28 सितंबर को रायपुर में निकलेगी भव्य गणेश झांकी ++ Comment में बताओ कौन-कौन आ रहे हो ?

More news from Bilaspur and nearby areas
  • सी एम द्वारा पथरिया मे वीरांगना अवंती बाई लोधी जी की भव्य प्रतिमा स्थापना हेतु ₹ सी एम द्वारा पथरिया मे वीरांगना अवंती बाई लोधी जी की भव्य प्रतिमा स्थापना हेतु ₹25 लाख की घोषणा किए जाने पर राजपूत लोधी समाज के पदाधिकारियो ने परसदा विधायक निवास पहुंच कर जताया आभार आज सौमवार की सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार मदकू द्वीप में माननीय मुख्यमंत्री श्री Vishnu Deo Sai जी द्वारा वीरांगना अवंती बाई लोधी जी की भव्य प्रतिमा स्थापना हेतु ₹25 लाख की घोषणा किए जाने पर राजपूत लोधी समाज के पदाधिकारी एवं समाजजन बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक जी के परसदा इस्थित निवास पहुंच कर विधायक से आत्मीय भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने कहा की बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पथरिया महाविद्यालय परिसर में वीरांगना अवंती बाई लोधी जी की प्रतिमा स्थापित होना हम सभी के लिए गौरव का विषय है। उनका शौर्य, साहस और राष्ट्रभक्ति हमारी आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देती रहेगी। इस अवसर पर श्रीमती अनिला राजपूत, जिला पंचायत सभापति श्री जगदीश वर्मा, जनपद सभापति श्री सुखदेव वर्मा, श्री हरिशंकर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्री अश्वनी वर्मा, जनपद सदस्य श्री अर्जुन राजपूत सहित समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक कौशिक ने समाजजनों के स्नेह, विश्वास और आत्मीय सम्मान के लिए हृदय से धन्यवाद। आप सभी के द्वारा दिया गया स्नेह और सम्मान मेरे लिए प्रेरणा है कि क्षेत्र और समाज के हित में विकास एवं सम्मान के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहूं। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का इस महत्वपूर्ण घोषणा के लिए हार्दिक आभार एवं समस्त समाजजनों का आत्मीय धन्यवाद।
    1
    सी एम द्वारा पथरिया मे वीरांगना अवंती बाई लोधी जी की भव्य प्रतिमा स्थापना हेतु ₹
सी एम द्वारा पथरिया मे वीरांगना अवंती बाई लोधी जी की भव्य प्रतिमा स्थापना हेतु ₹25 लाख की घोषणा किए जाने पर राजपूत लोधी समाज के पदाधिकारियो ने परसदा विधायक निवास पहुंच कर जताया आभार 
आज सौमवार की सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार 
मदकू द्वीप में माननीय मुख्यमंत्री श्री Vishnu Deo Sai जी द्वारा वीरांगना अवंती बाई लोधी जी की भव्य प्रतिमा स्थापना हेतु ₹25 लाख की घोषणा किए जाने पर राजपूत लोधी समाज के पदाधिकारी एवं समाजजन बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक जी के परसदा इस्थित निवास पहुंच कर विधायक से आत्मीय भेंट कर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने कहा की 
बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पथरिया महाविद्यालय परिसर में वीरांगना अवंती बाई लोधी जी की प्रतिमा स्थापित होना हम सभी के लिए गौरव का विषय है। उनका शौर्य, साहस और राष्ट्रभक्ति हमारी आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देती रहेगी।
इस अवसर पर श्रीमती अनिला राजपूत, जिला पंचायत सभापति श्री जगदीश वर्मा, जनपद सभापति श्री सुखदेव वर्मा, श्री हरिशंकर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्री अश्वनी वर्मा, जनपद सदस्य श्री अर्जुन राजपूत सहित समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विधायक कौशिक ने समाजजनों के स्नेह, विश्वास और आत्मीय सम्मान के लिए हृदय से धन्यवाद। आप सभी के द्वारा दिया गया स्नेह और सम्मान मेरे लिए प्रेरणा है कि क्षेत्र और समाज के हित में विकास एवं सम्मान के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहूं।
माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का इस महत्वपूर्ण घोषणा के लिए हार्दिक आभार एवं समस्त समाजजनों का आत्मीय धन्यवाद।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    5 hrs ago
  • बिलासपुर नगर निगम के विकास भवन में ACB ने क्लर्क लक्ष्मीकांत कोका को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा जानिए पूरा मामला !
    1
    बिलासपुर नगर निगम के विकास भवन में ACB ने क्लर्क लक्ष्मीकांत कोका को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा जानिए पूरा मामला !
    user_Pranjal Singh
    Pranjal Singh
    Newspaper publisher बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    31 min ago
  • गरीबों से टैक्स के नाम पर ज्यादा वसूली का आरोप, रसीद में ₹9 हजार, और वसूली ₹15 हजार की? बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 4 में टैक्स वसूली को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आरोप है कि जोन कार्यालय के कुछ कर्मचारियों ने लोगों से टैक्स की रकम रसीद में दर्ज रकम से ज्यादा वसूल की।
    1
    गरीबों से टैक्स के नाम पर ज्यादा वसूली का आरोप, रसीद में ₹9 हजार, और वसूली ₹15 हजार की?
बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 4 में टैक्स वसूली को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आरोप है कि जोन कार्यालय के कुछ कर्मचारियों ने लोगों से टैक्स की रकम रसीद में दर्ज रकम से ज्यादा वसूल की।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • जिला बलरामपुर रामानुजगंज में त्योहारों के मध्य नजर लम्बित मामलों के निराकरण हेतु समीक्षा बैठक *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री वैभव बैंकर द्वारा आगामी त्यौहारों एवं लंबित मामलों के संबंध में विभिन्न बिन्दुओं पर ली गई अपराध समीक्षा बैठक* *बलरामपुर-रामानुजगंज 26 सितंबर 2026; पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री वैभव बैंकर के नेतृत्व में आज दिनांक 26/09/2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आगामी त्यौहारों एवं लंबित मामलों की समीक्षा बैठक लिया गया। बैठक में जिले में लंबित अपराधों, मर्ग, गुमशुदा व्यक्तियों के मामले, एक वर्ष से अधिक समय से लंबित गंभीर अपराध, एनडीपीएस अधिनियम, आईटी अधिनियम और साइबर अपराध, महिलाओं से संबंधित अपराध, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, यातायात स्थिति, कानून और व्यवस्था, संवेदनशील पुलिसिंग, साइबर अपराध, एनडीपीएस, पॉक्सो अधिनियम और यातायात के प्रति जागरूकता जैसे विषयों की गहन समीक्षा की गई।* *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा द्वारा एक साल से अधिक समय से लंबित अपराधों के निराकरण, लंबित चीटफंड एवं धोखाधड़ी के मामलो का निराकरण, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, लंबित पीड़ित मुआवजा योजनाओं को पूरा करने, लंबित शिकायतों, और बेसिक पुलिसिंग पर विस्तृत चर्चा किया गया।* ➡️लंबित अपराधों की समीक्षाः *पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में एक वर्ष से अधिक समय से लंबित गंभीर अपराधों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों को शीघ्रता से निपटाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। साथ ही, उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि पीड़ितों को न्याय मिले और उनकी शिकायतों का त्वरित निपटारा किया जाए।* ➡️गुमशुदा व्यक्तियों के मामले: *गुमशुदा व्यक्त्तियों के मामलों पर विशेष ध्यान देते हुए पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाए और गुमशुदा व्यक्तियों को ढूंढने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बच्चों की तलाश और उनके पुनर्वास पर भी जोर दिया।* ➡️एनडीपीएस अधिनियम और नशा मुक्ति अभियानः *एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) अधिनियम के तहत होने वाले अपराधों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी और उनके दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए। लगातार एनडीपीएस के प्रकरण में जब्त वाहनों को राजसात एवं नशे के फाइनेंसियलइन्वेस्टीगेशन और बैकवर्ड फॉरवर्ड लिंकेज पे कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने नशा मुक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए थाना प्रभारियों को निर्देश दिए।* ➡️साइबर जागृति अभियान *दिनांक 15 अगस्त, 2026 से 02 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के माध्यम से अधिक अधिक लोगों को जागरूक करने निर्देशित किया गया। साइबर अपराधों में हो रही वृद्धि को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने इस विषय पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाए और आम जनता को इसके प्रति जागरूक किया जाए। साइबर अपराध के नए ट्रेंड्स जैसे की म्यूल अकाउंट, पॉइंट ऑफ सेल इन्वेस्टीगेशन, सोशल इंजीनियरिंग, फेक APK, ओटीपी फ्रॉड जैसे अन्य साइबर मॉडस ऑपरेंडी पर चर्चा कर साथ ही, आईटी अधिनियम के तहत होने वाले अपराधों की त्वरित जांच और निपटान पर भी जोर दिया गया।* ➡️महिलाओं से संबंधित अपराधः *महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों को प्राथमिकता दी जाए और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत होने वाले अपराधों की जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए।* ➡️निवारक निरोधः *पुलिस अधीक्षक ने प्रतिबंधात्मक कार्यवाही (Preventive Detention) पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार करने और उन पर नजर रखने के लिए निवारक निरोध का उपयोग किया जाए। इससे अपराधों को रोकने में मदद मिलेगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी।* ➡️यातायात स्थिति और सुरक्षाः *यातायात स्थिति की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। शराब पीकर वाहन चलाना, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट, ट्रिपल सवारी, नाबालिग द्वारा वाहन चलाना, ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग में सुसंगत धराओ में प्रहवी कार्यवाही करने पर जोर दिया। उन्होंने यातायात पुलिस को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाए जाएं और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।* ➡️कानून और व्यवस्थाः *पुलिस अधीक्षक ने जिले में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया, लेकिन उन्होंने कहा कि इसमें कोई ढिलाई नहीं बरती जाए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की तैनाती और गश्त को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।* ➡️लंबित शिकायतों का निराकरणः पुलिस अधीक्षक ने लंबित शिकायतों को शीघ्रता से निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उनका त्वरित निराकरण किया जाए। ➡️साइबर अपराध, एनडीपीएस और पॉक्सो अधिनियम के प्रति जागरूकताः पुलिस अधीक्षक ने साइबर अपराध, एनडीपीएस और पॉक्सो अधिनियम के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता को इन कानूनों के बारे में जानकारी दी जाए और उन्हें अपराधों से बचने के लिए सचेत किया जाए। बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करें और जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने कहा गया। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाना है। इसके लिए अनुशासन, ईमानदारी और मेहनत आवश्यक है। इस बैठक में वाड्रफनगर एसडीओपी श्री रामअवतार ध्रुव, sdop कुसमी श्री अलेक्सिस टोप्पो, रामानुजगंज एसडीओपी श्री राजेश बांगडे, डीएसपी हेड क्वार्टर श्री प्रमोद किस्पोट्टा, डीएसपी आजाक श्री कमलेश्वर भगत तथा जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी, रक्षित निरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर के स्टाफ उपस्थित रहे।
    3
    जिला बलरामपुर रामानुजगंज में त्योहारों के मध्य नजर लम्बित मामलों के निराकरण हेतु समीक्षा बैठक 
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री वैभव बैंकर द्वारा आगामी त्यौहारों एवं लंबित मामलों के संबंध में विभिन्न बिन्दुओं पर ली गई अपराध समीक्षा बैठक*
*बलरामपुर-रामानुजगंज 26 सितंबर 2026; पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री वैभव बैंकर के नेतृत्व में आज दिनांक 26/09/2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आगामी त्यौहारों एवं लंबित मामलों की समीक्षा बैठक लिया गया। बैठक में जिले में लंबित अपराधों, मर्ग, गुमशुदा व्यक्तियों के मामले, एक वर्ष से अधिक समय से लंबित गंभीर अपराध, एनडीपीएस अधिनियम, आईटी अधिनियम और साइबर अपराध, महिलाओं से संबंधित अपराध, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, यातायात स्थिति, कानून और व्यवस्था, संवेदनशील पुलिसिंग, साइबर अपराध, एनडीपीएस, पॉक्सो अधिनियम और यातायात के प्रति जागरूकता जैसे विषयों की गहन समीक्षा की गई।*
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा द्वारा एक साल से अधिक समय से लंबित अपराधों के निराकरण, लंबित चीटफंड एवं धोखाधड़ी के मामलो का निराकरण, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, लंबित पीड़ित मुआवजा योजनाओं को पूरा करने, लंबित शिकायतों, और बेसिक पुलिसिंग पर विस्तृत चर्चा किया गया।*
➡️लंबित अपराधों की समीक्षाः
*पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में एक वर्ष से अधिक समय से लंबित गंभीर अपराधों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों को शीघ्रता से निपटाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। साथ ही, उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि पीड़ितों को न्याय मिले और उनकी शिकायतों का त्वरित निपटारा किया जाए।*
➡️गुमशुदा व्यक्तियों के मामले:
*गुमशुदा व्यक्त्तियों के मामलों पर विशेष ध्यान देते हुए पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाए और गुमशुदा व्यक्तियों को ढूंढने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बच्चों की तलाश और उनके पुनर्वास पर भी जोर दिया।*
➡️एनडीपीएस अधिनियम और नशा मुक्ति अभियानः
*एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) अधिनियम के तहत होने वाले अपराधों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी और उनके दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए। लगातार एनडीपीएस के प्रकरण में जब्त वाहनों को राजसात एवं नशे के फाइनेंसियलइन्वेस्टीगेशन और बैकवर्ड फॉरवर्ड लिंकेज पे कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने नशा मुक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए थाना प्रभारियों को निर्देश दिए।*
➡️साइबर जागृति अभियान 
*दिनांक 15 अगस्त, 2026 से 02 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के माध्यम से अधिक अधिक लोगों को जागरूक करने निर्देशित किया गया।  साइबर अपराधों में हो रही वृद्धि को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने इस विषय पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाए और आम जनता को इसके प्रति जागरूक किया जाए। साइबर अपराध के नए ट्रेंड्स जैसे की म्यूल अकाउंट, पॉइंट ऑफ सेल इन्वेस्टीगेशन, सोशल इंजीनियरिंग, फेक APK, ओटीपी फ्रॉड जैसे अन्य साइबर मॉडस ऑपरेंडी पर चर्चा कर साथ ही, आईटी अधिनियम के तहत होने वाले अपराधों की त्वरित जांच और निपटान पर भी जोर दिया गया।*
➡️महिलाओं से संबंधित अपराधः
*महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों को प्राथमिकता दी जाए और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत होने वाले अपराधों की जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए।*
➡️निवारक निरोधः
*पुलिस अधीक्षक ने प्रतिबंधात्मक कार्यवाही (Preventive Detention) पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार करने और उन पर नजर रखने के लिए निवारक निरोध का उपयोग किया जाए। इससे अपराधों को रोकने में मदद मिलेगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी।*
➡️यातायात स्थिति और सुरक्षाः
*यातायात स्थिति की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। शराब पीकर वाहन चलाना, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट, ट्रिपल सवारी, नाबालिग द्वारा वाहन चलाना, ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग में सुसंगत धराओ में प्रहवी कार्यवाही करने पर जोर दिया। उन्होंने यातायात पुलिस को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाए जाएं और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।*
➡️कानून और व्यवस्थाः
*पुलिस अधीक्षक ने जिले में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया, लेकिन उन्होंने कहा कि इसमें कोई ढिलाई नहीं बरती जाए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की तैनाती और गश्त को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।*
➡️लंबित शिकायतों का निराकरणः
पुलिस अधीक्षक ने लंबित शिकायतों को शीघ्रता से निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उनका त्वरित निराकरण किया जाए।
➡️साइबर अपराध, एनडीपीएस और पॉक्सो अधिनियम के प्रति जागरूकताः
पुलिस अधीक्षक ने साइबर अपराध, एनडीपीएस और पॉक्सो अधिनियम के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता को इन कानूनों के बारे में जानकारी दी जाए और उन्हें अपराधों से बचने के लिए सचेत किया जाए।
बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों  कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करें और जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने कहा गया। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाना है। इसके लिए अनुशासन, ईमानदारी और मेहनत आवश्यक है।
इस बैठक में वाड्रफनगर एसडीओपी श्री रामअवतार ध्रुव, sdop कुसमी श्री अलेक्सिस टोप्पो, रामानुजगंज एसडीओपी श्री राजेश बांगडे, डीएसपी हेड क्वार्टर श्री प्रमोद किस्पोट्टा, डीएसपी आजाक श्री कमलेश्वर भगत तथा जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी, रक्षित निरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर के स्टाफ उपस्थित रहे।
    user_Umesh Singh
    Umesh Singh
    Animal rescue service राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • भानुप्रताप ने पूछा- राजनीतिक जीवन की शुरुआत कैसे हुई, ओज ने जानना चाहा- नक्सलवाद खत्म करने की क्या योजना बनाई लामकन्हार में मुख्यमंत्री से बच्चों ने पूछे बेबाक सवाल कांकेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मासिक रेडियो वार्ता ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में शामिल होने कांकेर जिले के ग्राम लामकन्हार पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत से लेकर नक्सलवाद के खात्मे तक को लेकर सीधे और बेबाक सवाल पूछे। मुख्यमंत्री ने भी सहजता से बच्चों के सवालों के जवाब दिए और अपने संघर्ष से मुख्यमंत्री बनने तक के सफर की जानकारी साझा की। पंच से शुरू हुआ राजनीतिक सफर कक्षा 12वीं के छात्र भानुप्रताप मरकाम ने मुख्यमंत्री से पूछा कि उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत कैसे हुई। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि उनका बचपन संघर्ष और जिम्मेदारियों के बीच बीता। कम उम्र में पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारियां उनके कंधों पर आ गईं। परिस्थितियों ने उन्हें समाज और लोगों के बीच काम करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि झारखंड और ओडिशा की सीमा पर स्थित छोटे से गांव बगिया से उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत हुई। वे पहली बार पंच के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए। ग्रामीणों के आग्रह पर दूसरी बार सरपंच का चुनाव लड़ा और निर्विरोध चुने गए। इसके बाद वर्ष 1990 में पहली बार विधायक बने। वर्ष 1999 में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे और लगातार चार बार सांसद रहे। उन्होंने बताया कि पहली बार लोकसभा चुनाव जीतने पर जीत का अंतर करीब 5,800 मतों का था, जबकि अंतिम लोकसभा चुनाव में यह अंतर लाखों मतों तक पहुंच गया। वर्ष 2014 में उन्हें केंद्र में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली। इसके बाद वर्ष 2023 में कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित होने के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पद संभाला। ओज ने पूछा- नक्सलवाद खत्म करने की क्या योजना बनाई? कक्षा 9वीं के छात्र ओज कुमार ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि नक्सलवाद को खत्म करने के लिए सरकार ने क्या योजना बनाई है। मुख्यमंत्री साय ने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि पुनर्वास नीति, ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच और सुरक्षा रणनीति के समन्वय से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बदलाव आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रयासों के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ को 31 मार्च 2026 को नक्सलवाद से मुक्त घोषित किया गया। बच्चों की जिज्ञासा की सराहना मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और जिज्ञासा की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा पूछे गए सवाल उनकी जागरूकता और भविष्य के प्रति गंभीर सोच को दर्शाते हैं। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    2
    भानुप्रताप ने पूछा- राजनीतिक जीवन की शुरुआत कैसे हुई, ओज ने जानना चाहा- नक्सलवाद खत्म करने की क्या योजना बनाई
लामकन्हार में मुख्यमंत्री से बच्चों ने पूछे बेबाक सवाल
कांकेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मासिक रेडियो वार्ता ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में शामिल होने कांकेर जिले के ग्राम लामकन्हार पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत से लेकर नक्सलवाद के खात्मे तक को लेकर सीधे और बेबाक सवाल पूछे। मुख्यमंत्री ने भी सहजता से बच्चों के सवालों के जवाब दिए और अपने संघर्ष से मुख्यमंत्री बनने तक के सफर की जानकारी साझा की।
पंच से शुरू हुआ राजनीतिक सफर
कक्षा 12वीं के छात्र भानुप्रताप मरकाम ने मुख्यमंत्री से पूछा कि उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत कैसे हुई। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि उनका बचपन संघर्ष और जिम्मेदारियों के बीच बीता। कम उम्र में पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारियां उनके कंधों पर आ गईं। परिस्थितियों ने उन्हें समाज और लोगों के बीच काम करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि झारखंड और ओडिशा की सीमा पर स्थित छोटे से गांव बगिया से उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत हुई। वे पहली बार पंच के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए। ग्रामीणों के आग्रह पर दूसरी बार सरपंच का चुनाव लड़ा और निर्विरोध चुने गए। इसके बाद वर्ष 1990 में पहली बार विधायक बने। वर्ष 1999 में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे और लगातार चार बार सांसद रहे।
उन्होंने बताया कि पहली बार लोकसभा चुनाव जीतने पर जीत का अंतर करीब 5,800 मतों का था, जबकि अंतिम लोकसभा चुनाव में यह अंतर लाखों मतों तक पहुंच गया। वर्ष 2014 में उन्हें केंद्र में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली। इसके बाद वर्ष 2023 में कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित होने के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पद संभाला।
ओज ने पूछा- नक्सलवाद खत्म करने की क्या योजना बनाई?
कक्षा 9वीं के छात्र ओज कुमार ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि नक्सलवाद को खत्म करने के लिए सरकार ने क्या योजना बनाई है। मुख्यमंत्री साय ने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि पुनर्वास नीति, ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच और सुरक्षा रणनीति के समन्वय से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बदलाव आया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रयासों के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ को 31 मार्च 2026 को नक्सलवाद से मुक्त घोषित किया गया।
बच्चों की जिज्ञासा की सराहना
मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और जिज्ञासा की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा पूछे गए सवाल उनकी जागरूकता और भविष्य के प्रति गंभीर सोच को दर्शाते हैं। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    user_Tokeshwar sahu
    Tokeshwar sahu
    Local News Reporter कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • कर्नाटक के चित्र दुर्ग में मोदी जी के हेलीकॉप्टर से एक बड़ी संदूक निकालकर इनोवा में रखा गया। संदूक में क्या चीज है पता नहीं।
    2
    कर्नाटक के चित्र दुर्ग में मोदी जी के हेलीकॉप्टर से एक बड़ी संदूक निकालकर इनोवा में रखा गया।
संदूक में क्या चीज है पता नहीं।
    user_𝑲𝒓𝒊𝒔𝒉𝒏𝒂
    𝑲𝒓𝒊𝒔𝒉𝒏𝒂
    पुलिस अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • ‘झूठ को सौ बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता’ — चुनाव आयोग विवाद पर जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर सीधा निशाना स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/नई दिल्ली/रायपुर | 28 सितंबर 2026 चुनाव आयोग (ECI) द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ने सोमवार को विपक्ष, विशेष रूप से कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। नड्डा ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “राहुल गांधी जी, ध्यान से सुनिए — किसी झूठ को सौ बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता। सच को हराया नहीं जा सकता।” क्या है पूरा मुद्दा? विपक्षी दल, खासकर कांग्रेस, पिछले कुछ समय से चुनाव आयोग पर मतदाता सूची में अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ के आरोप लगा रहे हैं। राहुल गांधी ने हाल के दिनों में SIR प्रक्रिया और आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। विपक्ष का आरोप है कि इस प्रक्रिया से कई पात्र मतदाताओं के नाम हट रहे हैं और संस्था पर राजनीतिक दबाव है। दूसरी ओर, चुनाव आयोग ने इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा है कि उसके सभी सदस्यों ने विपक्ष के दावों का खंडन किया है और प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से चल रही है। आयोग ने पहले भी विपक्ष से सबूत के साथ औपचारिक शिकायत या शपथपत्र देने को कहा था। जेपी नड्डा ने क्या कहा? नड्डा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि चुनाव आयोग ने विपक्ष के सभी झूठ का पर्दाफाश कर दिया है, फिर भी विपक्षी दल देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा: देश आज अपने 140 करोड़ नागरिकों की कड़ी मेहनत से ‘विकसित भारत’ का संकल्प पूरा कर रहा है। दुनिया में भारत का प्रभाव बढ़ रहा है। दुर्भाग्य से विपक्ष इसी प्रगति से निराश और हताश है। विपक्ष के पास न नीति है, न विजन। इसलिए वे भ्रम और अराजकता फैलाने के नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। नड्डा ने राहुल गांधी के अलावा अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी का भी नाम लिया और आरोप लगाया कि इन नेताओं का एकमात्र एजेंडा देश की स्वायत्त और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम व कमजोर करना रह गया है। उन्होंने इसे ‘टूलकिट मानसिकता’ करार दिया — आरोप लगाना, माहौल बिगाड़ना और फिर पीछे हट जाना। स्वतंत्र दृष्टिकोण यह विवाद केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं है। एक तरफ विपक्ष चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर लगातार सवाल उठा रहा है, दूसरी तरफ सत्ता पक्ष संस्था की रक्षा करते हुए विपक्ष को ‘झूठ फैलाने’ का आरोप लगा रहा है। तथ्य यह है कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी प्रक्रिया है, लेकिन इसमें पारदर्शिता और शिकायत निवारण तंत्र की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। दोनों पक्षों को चाहिए कि वे आरोप-प्रत्यारोप से ऊपर उठकर ठोस सबूत और संस्थागत प्रक्रिया का पालन करें। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ हमेशा पूर्ण तथ्यों और निष्पक्षता के साथ आपके साथ है। मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    ‘झूठ को सौ बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता’ — चुनाव आयोग विवाद पर जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर सीधा निशाना
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/नई दिल्ली/रायपुर | 28 सितंबर 2026
चुनाव आयोग (ECI) द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ने सोमवार को विपक्ष, विशेष रूप से कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला।
नड्डा ने स्पष्ट शब्दों में कहा,
“राहुल गांधी जी, ध्यान से सुनिए — किसी झूठ को सौ बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता। सच को हराया नहीं जा सकता।”
क्या है पूरा मुद्दा?
विपक्षी दल, खासकर कांग्रेस, पिछले कुछ समय से चुनाव आयोग पर मतदाता सूची में अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ के आरोप लगा रहे हैं। राहुल गांधी ने हाल के दिनों में SIR प्रक्रिया और आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। विपक्ष का आरोप है कि इस प्रक्रिया से कई पात्र मतदाताओं के नाम हट रहे हैं और संस्था पर राजनीतिक दबाव है।
दूसरी ओर, चुनाव आयोग ने इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा है कि उसके सभी सदस्यों ने विपक्ष के दावों का खंडन किया है और प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से चल रही है। आयोग ने पहले भी विपक्ष से सबूत के साथ औपचारिक शिकायत या शपथपत्र देने को कहा था।
जेपी नड्डा ने क्या कहा?
नड्डा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि चुनाव आयोग ने विपक्ष के सभी झूठ का पर्दाफाश कर दिया है, फिर भी विपक्षी दल देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा:
देश आज अपने 140 करोड़ नागरिकों की कड़ी मेहनत से ‘विकसित भारत’ का संकल्प पूरा कर रहा है।
दुनिया में भारत का प्रभाव बढ़ रहा है।
दुर्भाग्य से विपक्ष इसी प्रगति से निराश और हताश है।
विपक्ष के पास न नीति है, न विजन। इसलिए वे भ्रम और अराजकता फैलाने के नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं।
नड्डा ने राहुल गांधी के अलावा अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी का भी नाम लिया और आरोप लगाया कि इन नेताओं का एकमात्र एजेंडा देश की स्वायत्त और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम व कमजोर करना रह गया है। उन्होंने इसे ‘टूलकिट मानसिकता’ करार दिया — आरोप लगाना, माहौल बिगाड़ना और फिर पीछे हट जाना।
स्वतंत्र दृष्टिकोण
यह विवाद केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं है। एक तरफ विपक्ष चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर लगातार सवाल उठा रहा है, दूसरी तरफ सत्ता पक्ष संस्था की रक्षा करते हुए विपक्ष को ‘झूठ फैलाने’ का आरोप लगा रहा है।
तथ्य यह है कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी प्रक्रिया है, लेकिन इसमें पारदर्शिता और शिकायत निवारण तंत्र की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। दोनों पक्षों को चाहिए कि वे आरोप-प्रत्यारोप से ऊपर उठकर ठोस सबूत और संस्थागत प्रक्रिया का पालन करें।
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ हमेशा पूर्ण तथ्यों और निष्पक्षता के साथ आपके साथ है।
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
#swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh  #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • *सेवा संकल्प अभियान के तहत परसदा (भ) में ‘आंगन मिलन उत्सव’ का भव्य आयोजन, केंद्र *सेवा संकल्प अभियान के तहत परसदा (भ) में ‘आंगन मिलन उत्सव’ का भव्य आयोजन, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल* *कौशिक ने परसदा (भ) में ₹58 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, बच्चों को परोसा भोजन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान* रविवार की रात 9:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बिल्हा विधानसभा के ग्राम पंचायत परसदा (भ) स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 के पुराने स्कूल प्रांगण में ‘आंगन मिलन उत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। मातृशक्तियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। *केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा - आंगनबाड़ी से ही बनता है विकसित भारत* मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि देश का हर बच्चा स्वस्थ, शिक्षित और कुपोषण मुक्त हो। आंगनबाड़ी केंद्र इसी सपने को पूरा करने का सबसे बड़ा माध्यम हैं। सेवा पखवाड़ा के माध्यम से हम सेवा को संकल्प के रूप में लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार मिलकर माताओं-बहनों और बच्चों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। *बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा, कार्यकर्ताओं का किया सम्मान - धरमलाल कौशिक* इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्ने बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा और आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी हमारी प्रथम पाठशाला है। यहीं से स्वस्थ भारत की नींव रखी जाती है। श्री कौशिक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को श्रीफल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया तथा बच्चों को बस्ता, शिक्षण सामग्री एवं पोषण किट वितरित कीl श्री धरमलाल कौशिक द्वारा ग्राम पंचायत परसदा (भ) में *₹58 लाख की लागत से विकास कार्यों का भूमिपूजन* किया गया तथा परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। *सौर ऊर्जा से रोशन होंगे आंगनबाड़ी केंद्र - भूपेंद्र सवन्नी* क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश के हर आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र को सौर ऊर्जा से जोड़ा जा रहा है। परसदा (भ) के इस आंगनबाड़ी केंद्र में भी जल्द सोलर पैनल लगाया जाएगा, ताकि बच्चों की पढ़ाई बिजली के अभाव में न रुके। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान को सुशासन का प्रतीक बताया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, पंचगण, बड़ी संख्या में माताएं-बहनें एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
    1
    *सेवा संकल्प अभियान के तहत परसदा (भ) में ‘आंगन मिलन उत्सव’ का भव्य आयोजन, केंद्र
*सेवा संकल्प अभियान के तहत परसदा (भ) में ‘आंगन मिलन उत्सव’ का भव्य आयोजन, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू  एवं धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल*
*कौशिक ने  परसदा (भ) में ₹58 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, बच्चों को परोसा भोजन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान*
रविवार की रात 9:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार 
रविवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बिल्हा विधानसभा के ग्राम पंचायत परसदा (भ) स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 के पुराने स्कूल प्रांगण में ‘आंगन मिलन उत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। मातृशक्तियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया।
*केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा - आंगनबाड़ी से ही बनता है विकसित भारत*
मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि देश का हर बच्चा स्वस्थ, शिक्षित और कुपोषण मुक्त हो। आंगनबाड़ी केंद्र इसी सपने को पूरा करने का सबसे बड़ा माध्यम हैं। सेवा पखवाड़ा के माध्यम से हम सेवा को संकल्प के रूप में लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार मिलकर माताओं-बहनों और बच्चों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।
*बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा, कार्यकर्ताओं का किया सम्मान - धरमलाल कौशिक*
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्ने बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा और आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी हमारी प्रथम पाठशाला है। यहीं से स्वस्थ भारत की नींव रखी जाती है। श्री कौशिक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को श्रीफल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया तथा बच्चों को बस्ता, शिक्षण सामग्री एवं पोषण किट वितरित कीl श्री धरमलाल कौशिक द्वारा ग्राम पंचायत परसदा (भ) में *₹58 लाख की लागत से  विकास कार्यों का भूमिपूजन* किया गया तथा परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। 
*सौर ऊर्जा से रोशन होंगे आंगनबाड़ी केंद्र - भूपेंद्र सवन्नी*
क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश के हर आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र को सौर ऊर्जा से जोड़ा जा रहा है। परसदा (भ) के इस आंगनबाड़ी केंद्र में भी जल्द सोलर पैनल लगाया जाएगा, ताकि बच्चों की पढ़ाई बिजली के अभाव में न रुके। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान को सुशासन का प्रतीक बताया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, पंचगण, बड़ी संख्या में माताएं-बहनें एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    6 hrs ago
  • गुमा सहकारी समिति में चेक से छेड़छाड़ का आरोप, मामला पहुंचा एसपी ऑफिस, गुमा सहकारी समिति में चेक से छेड़छाड़ का आरोप
    1
    गुमा सहकारी समिति में चेक से छेड़छाड़ का आरोप, मामला पहुंचा एसपी ऑफिस,
गुमा सहकारी समिति में चेक से छेड़छाड़ का आरोप
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.