logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कांवड़ यात्रा मार्ग पर डीजे के मानक तय करने व रमजान में शराब बंदी की मांग, अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन अमरोहा। जन सेवा फाउंडेशन के बैनर तले अमरोहा न्यायालय से जुड़े अधिवक्ताओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में आस्था के प्रतीक कांवड़ यात्रा और रमजान माह को लेकर विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की गई है।अधिवक्ताओं ने मांग की है कि केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को एक विशेष सर्कुलर जारी करे। इसके तहत मुख्य मार्ग पर कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की आवाज सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार मानक के अनुरूप तय की जाए और कांवड़ यात्रा मार्ग पर शराब की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखा जाए। गैर-कांवड़ रूट पर मांस की दुकानें बंद न करने की वकालत इस दौरान अधिवक्ता नासिर फारूक ने अपने पिछले ज्ञापन का हवाला देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के मुख्य रूट पर मांस की दुकानें जरूर बंद रखी जाएं, लेकिन जिन रास्तों से कांवड़ यात्रा नहीं गुजरती, वहां दुकानें बंद न कराई जाएं। उन्होंने तर्क दिया कि अब तक गैर-कांवड़ मार्गों पर भी दुकानें बंद करा दी जाती हैं, जिससे गरीब दुकानदारों को भारी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। रमजान में शराब बंदी की मांग, अनदेखी पर हाई कोर्ट जाने की चेतावनी अधिवक्ता नासिर फारूक ने कहा कि वह पिछले दो वर्षों से रमजान माह के दौरान शराब की दुकानों पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह कांवड़ यात्रा के दौरान मांस की दुकानों से हिंदू भाइयों की भावनाएं आहत होती हैं, उसी तरह रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकानें खुलने से मुस्लिम समाज की भावनाएं आहत होती हैं, लेकिन इस मांग पर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी इन जायज मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो वे मजबूरन हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। इस अवसर पर सदर गुलरेज कुरेशी एडवोकेट, शुजात अब्बासी एडवोकेट, मुराद आरिफ एडवोकेट, उबैद फहीम एडवोकेट, दिलशाद अली एडवोकेट, आदिल हुसैन एडवोकेट और कमर आलम एडवोकेट सहित भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

3 hrs ago
user_Kapil kumar Chawla Amroha
Kapil kumar Chawla Amroha
Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
3 hrs ago

कांवड़ यात्रा मार्ग पर डीजे के मानक तय करने व रमजान में शराब बंदी की मांग, अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन अमरोहा। जन सेवा फाउंडेशन के बैनर तले अमरोहा न्यायालय से जुड़े अधिवक्ताओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में आस्था के प्रतीक कांवड़ यात्रा और रमजान माह को लेकर विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की गई है।अधिवक्ताओं ने मांग की है कि केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को एक विशेष सर्कुलर जारी करे। इसके तहत मुख्य मार्ग पर कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की आवाज सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार मानक के अनुरूप तय की जाए और कांवड़ यात्रा मार्ग पर शराब की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखा जाए। गैर-कांवड़ रूट पर मांस की दुकानें बंद न करने की वकालत इस दौरान अधिवक्ता नासिर फारूक ने अपने पिछले ज्ञापन का हवाला देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के मुख्य रूट पर मांस की दुकानें जरूर बंद रखी जाएं, लेकिन जिन रास्तों से कांवड़ यात्रा नहीं गुजरती, वहां दुकानें बंद

न कराई जाएं। उन्होंने तर्क दिया कि अब तक गैर-कांवड़ मार्गों पर भी दुकानें बंद करा दी जाती हैं, जिससे गरीब दुकानदारों को भारी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। रमजान में शराब बंदी की मांग, अनदेखी पर हाई कोर्ट जाने की चेतावनी अधिवक्ता नासिर फारूक ने कहा कि वह पिछले दो वर्षों से रमजान माह के दौरान शराब की दुकानों पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह कांवड़ यात्रा के दौरान मांस की दुकानों से हिंदू भाइयों की भावनाएं आहत होती हैं, उसी तरह रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकानें खुलने से मुस्लिम समाज की भावनाएं आहत होती हैं, लेकिन इस मांग पर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी इन जायज मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो वे मजबूरन हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। इस अवसर पर सदर गुलरेज कुरेशी एडवोकेट, शुजात अब्बासी एडवोकेट, मुराद आरिफ एडवोकेट, उबैद फहीम एडवोकेट, दिलशाद अली एडवोकेट, आदिल हुसैन एडवोकेट और कमर आलम एडवोकेट सहित भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भरती की तैयारी करने वाले युवा इस वीडियो को जरूर देखें, पुलिस फोर्स भरती की तैयारी करने वाले युवा इस वीडियो को जरूर देखें,
    1
    भरती की तैयारी करने वाले युवा इस वीडियो को जरूर देखें,
पुलिस फोर्स भरती की तैयारी करने वाले युवा इस वीडियो को जरूर देखें,
    user_तेजवीर सिंह अलुना
    तेजवीर सिंह अलुना
    Journalist अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने वासुदेव पहुंचकर नगर के कांवड़ यात्रा मार्गो का निरीक्षण कर आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पालिका द्वारा बेहतर व्यवस्थाएं किये जाने के निर्देश अधीनस्थ स्टॉफ को दिए गए। जिसमे मार्गो को गड्डा मुक्त किये, मार्गो की साफ सफाई, जल का छिड़काव, चूना आदि, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, नगरीय पेयजालापूर्ति व्यवस्था, आवश्यकता अनुसार वासुदेव तीर्थ पर साफ सफाई, स्थापित वाटर कूलरो को सही एवं सुचारु किये जाने, मार्गो पर कहीं जल जमाव न हो इसकी समुचित व्यवस्था किये जाने, कांवड़ यात्रा मार्गो से अस्थाई अतिक्रमण को हटवाए जाने, पालिका लाइट्स पोल के तार यदि कही खुले हों तो उसे सही कराये जाने, कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांसाहारी खानो / मांस बिक्री की रोकथाम किये जाने सहित अन्य निर्देश देते हुए आगामी 2 दिवस मे इसका अनुपालन किये जाने हेतु सम्बंधितो को निर्देशित किया गया। Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 8630442201
    1
    अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने वासुदेव पहुंचकर नगर के कांवड़ यात्रा मार्गो का निरीक्षण कर आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पालिका द्वारा बेहतर व्यवस्थाएं किये जाने के निर्देश अधीनस्थ स्टॉफ को दिए गए। जिसमे मार्गो को गड्डा मुक्त किये, मार्गो की साफ सफाई, जल का छिड़काव, चूना आदि, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, नगरीय पेयजालापूर्ति व्यवस्था, आवश्यकता अनुसार वासुदेव तीर्थ पर साफ सफाई, स्थापित वाटर कूलरो को सही एवं सुचारु किये जाने, मार्गो पर कहीं जल जमाव न हो इसकी समुचित व्यवस्था किये जाने, कांवड़ यात्रा मार्गो से अस्थाई अतिक्रमण को हटवाए जाने, पालिका लाइट्स पोल के तार यदि कही खुले हों तो उसे सही कराये जाने, कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांसाहारी खानो / मांस बिक्री की रोकथाम किये जाने सहित अन्य निर्देश देते हुए आगामी 2 दिवस मे इसका अनुपालन किये जाने हेतु सम्बंधितो को निर्देशित किया गया।
Mashkoor Amrohvi 
JPN 7 NEWS 
8630442201
    user_Jpn7 News
    Jpn7 News
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • - 50 पेटी देशी शराब के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार अमरोहा के थाना रहरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 50 पेटी देशी शराब बरामद की गई है।पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन और सीओ हसनपुर पंकज कुमार त्यागी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अमित सिंह तोमर की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने ग्राम देहरी गुर्जर निवासी से 50 अदद फ्रुटी गत्ता टॉप बॉस मार्का देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्ता के खिलाफ थाना रहरा पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।
    1
    - 50 पेटी देशी शराब के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार
अमरोहा के थाना रहरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 50 पेटी देशी शराब बरामद की गई है।पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन और सीओ हसनपुर पंकज कुमार त्यागी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अमित सिंह तोमर की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने ग्राम देहरी गुर्जर निवासी से 50 अदद फ्रुटी गत्ता टॉप बॉस मार्का देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। 
गिरफ्तार अभियुक्ता के खिलाफ थाना रहरा पर  आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • गजरौला पुलिस ने 5 लोगों को धारा 170 बीएनएसएस में किया गिरफ्तार गजरौला। अमरोहा पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गजरौला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी धनौरा अंजलि कटारिया के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में की गई।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गौरव निवासी बसंत विहार, गजरौला, सिद्धार्थ, कुशाल और किशन निवासी कंझावला, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली तथा राहुल निवासी सलेमपुर गौसाई, थाना गजरौला शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नवीन भाटी, उपनिरीक्षक सतवीर सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार तथा कांस्टेबल सतविंदर सिंह शामिल रहे।
    1
    गजरौला पुलिस ने 5 लोगों को धारा 170 बीएनएसएस में किया गिरफ्तार
गजरौला। अमरोहा पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गजरौला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी धनौरा अंजलि कटारिया के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में की गई।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गौरव निवासी बसंत विहार, गजरौला, सिद्धार्थ, कुशाल और किशन निवासी कंझावला, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली तथा राहुल निवासी सलेमपुर गौसाई, थाना गजरौला शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नवीन भाटी, उपनिरीक्षक सतवीर सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार तथा कांस्टेबल सतविंदर सिंह शामिल रहे।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मुरादाबाद में हुई तेज बारिश होने के कारण थाना नागफनी क्षेत्र में नल हुए उफान पर राहगीरों को आने जाने में करना पड़ा दिक्कतों का सामना
    1
    मुरादाबाद में हुई  तेज बारिश होने के कारण थाना नागफनी क्षेत्र में नल हुए उफान  पर राहगीरों को आने जाने में करना पड़ा दिक्कतों का सामना
    user_Mahender Gola
    Mahender Gola
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अमरोहा: सोशल मीडिया पर वायरल 'एक दूल्हा-तीन दुल्हन' की शादी निकली फर्जी, CWC जांच में हुआ खुलासा अमरोहा। जनपद में पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक युवक की तीन सगी बहनों से शादी का वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ था। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश हुई तीनों युवतियों ने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिखाई गई शादी वास्तविक नहीं थी, बल्कि सोशल मीडिया पर व्यूज़ और फॉलोवर्स बढ़ाने के उद्देश्य से मनोरंजन के लिए तैयार किया गया एक वीडियो था। जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो के सामने आने के बाद एक युवती के नाबालिग होने की आशंका व्यक्त की गई थी। इस पर बाल कल्याण समिति ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कराई और संबंधित युवतियों को समिति के समक्ष बुलाया गया। पूछताछ के दौरान तीनों युवतियों ने बताया कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो बनाती हैं। उनका कहना था कि यह वीडियो केवल कंटेंट तैयार करने के उद्देश्य से बनाया गया था और इसका किसी वास्तविक विवाह से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने स्वीकार किया कि वीडियो को वास्तविक शादी जैसा प्रस्तुत करने से लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हुई। युवतियों ने समिति के सामने यह भी कहा कि उन्हें शुरुआत में ही इस वीडियो की सच्चाई सार्वजनिक कर देनी चाहिए थी। ऐसा न करने के कारण मामला लगातार बढ़ता गया और सोशल मीडिया पर विवाद का विषय बन गया। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम पर खेद भी व्यक्त किया। बाल कल्याण समिति के अनुसार, मामले में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उधर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो अब भी चर्चा में बना हुआ है, हालांकि जांच में कथित शादी का दावा असत्य पाया गया है।
    4
    अमरोहा: सोशल मीडिया पर वायरल 'एक दूल्हा-तीन दुल्हन' की शादी निकली फर्जी, CWC जांच में हुआ खुलासा
अमरोहा। जनपद में पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक युवक की तीन सगी बहनों से शादी का वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ था। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश हुई तीनों युवतियों ने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिखाई गई शादी वास्तविक नहीं थी, बल्कि सोशल मीडिया पर व्यूज़ और फॉलोवर्स बढ़ाने के उद्देश्य से मनोरंजन के लिए तैयार किया गया एक वीडियो था।
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो के सामने आने के बाद एक युवती के नाबालिग होने की आशंका व्यक्त की गई थी। इस पर बाल कल्याण समिति ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कराई और संबंधित युवतियों को समिति के समक्ष बुलाया गया।
पूछताछ के दौरान तीनों युवतियों ने बताया कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो बनाती हैं। उनका कहना था कि यह वीडियो केवल कंटेंट तैयार करने के उद्देश्य से बनाया गया था और इसका किसी वास्तविक विवाह से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने स्वीकार किया कि वीडियो को वास्तविक शादी जैसा प्रस्तुत करने से लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हुई।
युवतियों ने समिति के सामने यह भी कहा कि उन्हें शुरुआत में ही इस वीडियो की सच्चाई सार्वजनिक कर देनी चाहिए थी। ऐसा न करने के कारण मामला लगातार बढ़ता गया और सोशल मीडिया पर विवाद का विषय बन गया। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम पर खेद भी व्यक्त किया।
बाल कल्याण समिति के अनुसार, मामले में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उधर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो अब भी चर्चा में बना हुआ है, हालांकि जांच में कथित शादी का दावा असत्य पाया गया है।
    user_Arun Gurjar districAmroha
    Arun Gurjar districAmroha
    Youth Social Services Organisation अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अमरोहा। जनपद अमरोहा की थाना रहरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 50 पेटी टॉप बॉस मार्का देशी शराब बरामद की है। बरामदगी के बाद पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया। अमरोहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 पेटी देशी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
    1
    अमरोहा। जनपद अमरोहा की थाना रहरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 50 पेटी टॉप बॉस मार्का देशी शराब बरामद की है। बरामदगी के बाद पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया।
अमरोहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 पेटी देशी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
    user_Bachchan Singh
    Bachchan Singh
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • अमरोहा के धनोरा रोड स्थित अहरौला तेजवन चौराहे की है। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी चाय पी रहे थे। तभी पति चाय के पैसे देने के लिए दुकान के अंदर गया। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक महिला के पास पहुंचे और उस पर फब्तियां कसने लगे। आरोप है कि युवकों ने महिला से उसका मोबाइल नंबर भी मांगा। महिला ने विरोध किया तो तभी उसका पति बाहर आ गया। इस पर तीनों युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तीनों मनचलों को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। बाद में लोगों ने तीनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। "पति पैसे देने गया... पीछे महिला से छेड़छाड़, फिर जनता ने तीन मनचलों का कर दिया 'ऑन द स्पॉट' हिसाब!"
    1
    अमरोहा के धनोरा रोड स्थित अहरौला तेजवन चौराहे की है। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी चाय पी रहे थे। तभी पति चाय के पैसे देने के लिए दुकान के अंदर गया। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक महिला के पास पहुंचे और उस पर फब्तियां कसने लगे। आरोप है कि युवकों ने महिला से उसका मोबाइल नंबर भी मांगा। महिला ने विरोध किया तो तभी उसका पति बाहर आ गया। इस पर तीनों युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तीनों मनचलों को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। बाद में लोगों ने तीनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।


"पति पैसे देने गया... पीछे महिला से छेड़छाड़, फिर जनता ने तीन मनचलों का कर दिया 'ऑन द स्पॉट' हिसाब!"
    user_Bachchan Singh
    Bachchan Singh
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.