logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गजरौला पुलिस ने 5 लोगों को धारा 170 बीएनएसएस में किया गिरफ्तार गजरौला। अमरोहा पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गजरौला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी धनौरा अंजलि कटारिया के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में की गई।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गौरव निवासी बसंत विहार, गजरौला, सिद्धार्थ, कुशाल और किशन निवासी कंझावला, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली तथा राहुल निवासी सलेमपुर गौसाई, थाना गजरौला शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नवीन भाटी, उपनिरीक्षक सतवीर सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार तथा कांस्टेबल सतविंदर सिंह शामिल रहे।

3 hrs ago
user_Kapil kumar
Kapil kumar
Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

गजरौला पुलिस ने 5 लोगों को धारा 170 बीएनएसएस में किया गिरफ्तार गजरौला। अमरोहा पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गजरौला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी धनौरा अंजलि कटारिया के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में की गई।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गौरव निवासी बसंत विहार, गजरौला, सिद्धार्थ, कुशाल और किशन निवासी कंझावला, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली तथा राहुल निवासी सलेमपुर गौसाई, थाना गजरौला शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नवीन भाटी, उपनिरीक्षक सतवीर सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार तथा कांस्टेबल सतविंदर सिंह शामिल रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मैं हूं mashkoor अमरोही आप देख रहे हैं जेपीएन seven न्यूज़ बात अब डीएम नितिन गौड़ की उन्होंने श्री वासुदेव तीर्थ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा कावाड़ीयों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश। श्रावण मास एवं आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने श्री वासुदेव तीर्थ एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर जलभराव वाले क्षेत्रों का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि जलभराव की समस्या का तत्काल प्रभाव से निराकरण कराया जाए तथा ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कि दोबारा जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने शास्त्री नगर से श्री वासुदेव मंदिर को आने वाले मार्ग पर जलभराव एवं कीचड़ का संज्ञान लेते हुए तत्काल पानी की निकासी कराने तथा मार्ग को कल तक आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कल तक हर हाल में पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने यात्रा मार्गों एवं उन प्रमुख मंदिरों, जहां श्रावण मास में जलाभिषेक किया जाना है, वहां विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो जर्नलिस्ट नूर मोहम्मद के साथ mashkoor अमरोही की रिपोर्ट
    1
    मैं हूं mashkoor अमरोही आप देख रहे हैं जेपीएन seven न्यूज़ बात अब डीएम नितिन गौड़ की उन्होंने श्री वासुदेव तीर्थ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा कावाड़ीयों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।

श्रावण मास एवं आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने श्री वासुदेव तीर्थ एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर जलभराव वाले क्षेत्रों का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि जलभराव की समस्या का तत्काल प्रभाव से निराकरण कराया जाए तथा ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कि दोबारा जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।


जिलाधिकारी ने शास्त्री नगर से श्री वासुदेव मंदिर को आने वाले मार्ग पर जलभराव एवं कीचड़ का संज्ञान लेते हुए तत्काल पानी की निकासी कराने तथा मार्ग को कल तक आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कल तक हर हाल में पूर्ण कर ली जाएं।


उन्होंने यात्रा मार्गों एवं उन प्रमुख मंदिरों, जहां श्रावण मास में जलाभिषेक किया जाना है, वहां विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

वीडियो जर्नलिस्ट नूर मोहम्मद के साथ mashkoor अमरोही की रिपोर्ट
    user_Jpn7 News
    Jpn7 News
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कांवड़ यात्रा मार्ग पर डीजे के मानक तय करने व रमजान में शराब बंदी की मांग, अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन अमरोहा। जन सेवा फाउंडेशन के बैनर तले अमरोहा न्यायालय से जुड़े अधिवक्ताओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में आस्था के प्रतीक कांवड़ यात्रा और रमजान माह को लेकर विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की गई है।अधिवक्ताओं ने मांग की है कि केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को एक विशेष सर्कुलर जारी करे। इसके तहत मुख्य मार्ग पर कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की आवाज सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार मानक के अनुरूप तय की जाए और कांवड़ यात्रा मार्ग पर शराब की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखा जाए। गैर-कांवड़ रूट पर मांस की दुकानें बंद न करने की वकालत इस दौरान अधिवक्ता नासिर फारूक ने अपने पिछले ज्ञापन का हवाला देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के मुख्य रूट पर मांस की दुकानें जरूर बंद रखी जाएं, लेकिन जिन रास्तों से कांवड़ यात्रा नहीं गुजरती, वहां दुकानें बंद न कराई जाएं। उन्होंने तर्क दिया कि अब तक गैर-कांवड़ मार्गों पर भी दुकानें बंद करा दी जाती हैं, जिससे गरीब दुकानदारों को भारी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। रमजान में शराब बंदी की मांग, अनदेखी पर हाई कोर्ट जाने की चेतावनी अधिवक्ता नासिर फारूक ने कहा कि वह पिछले दो वर्षों से रमजान माह के दौरान शराब की दुकानों पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह कांवड़ यात्रा के दौरान मांस की दुकानों से हिंदू भाइयों की भावनाएं आहत होती हैं, उसी तरह रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकानें खुलने से मुस्लिम समाज की भावनाएं आहत होती हैं, लेकिन इस मांग पर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी इन जायज मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो वे मजबूरन हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। इस अवसर पर सदर गुलरेज कुरेशी एडवोकेट, शुजात अब्बासी एडवोकेट, मुराद आरिफ एडवोकेट, उबैद फहीम एडवोकेट, दिलशाद अली एडवोकेट, आदिल हुसैन एडवोकेट और कमर आलम एडवोकेट सहित भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
    2
    कांवड़ यात्रा मार्ग पर डीजे के मानक तय करने व रमजान में शराब बंदी की मांग, अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
अमरोहा। जन सेवा फाउंडेशन के बैनर तले अमरोहा न्यायालय से जुड़े अधिवक्ताओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में आस्था के प्रतीक कांवड़ यात्रा और रमजान माह को लेकर विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की गई है।अधिवक्ताओं ने मांग की है कि केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को एक विशेष सर्कुलर जारी करे। इसके तहत मुख्य मार्ग पर कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की आवाज सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार मानक के अनुरूप तय की जाए और कांवड़ यात्रा मार्ग पर शराब की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखा जाए।
गैर-कांवड़ रूट पर मांस की दुकानें बंद न करने की वकालत
इस दौरान अधिवक्ता नासिर फारूक ने अपने पिछले ज्ञापन का हवाला देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के मुख्य रूट पर मांस की दुकानें जरूर बंद रखी जाएं, लेकिन जिन रास्तों से कांवड़ यात्रा नहीं गुजरती, वहां दुकानें बंद न कराई जाएं। उन्होंने तर्क दिया कि अब तक गैर-कांवड़ मार्गों पर भी दुकानें बंद करा दी जाती हैं, जिससे गरीब दुकानदारों को भारी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
रमजान में शराब बंदी की मांग, अनदेखी पर हाई कोर्ट जाने की चेतावनी
अधिवक्ता नासिर फारूक ने कहा कि वह पिछले दो वर्षों से रमजान माह के दौरान शराब की दुकानों पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह कांवड़ यात्रा के दौरान मांस की दुकानों से हिंदू भाइयों की भावनाएं आहत होती हैं, उसी तरह रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकानें खुलने से मुस्लिम समाज की भावनाएं आहत होती हैं, लेकिन इस मांग पर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी इन जायज मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो वे मजबूरन हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
इस अवसर पर सदर गुलरेज कुरेशी एडवोकेट, शुजात अब्बासी एडवोकेट, मुराद आरिफ एडवोकेट, उबैद फहीम एडवोकेट, दिलशाद अली एडवोकेट, आदिल हुसैन एडवोकेट और कमर आलम एडवोकेट सहित भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • संसद में खुलकर अमित शाह से पूछा जा रहा कि किसने पैलेट गन के आदेश दिये, किसने बच्चों पर लाठी चलवाई
    1
    संसद में खुलकर अमित शाह से पूछा जा रहा कि किसने पैलेट गन के आदेश दिये, किसने बच्चों पर लाठी चलवाई
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    56 min ago
  • संभल में किसानों की जमीन के मुआवजे और सर्कल रेट को लेकर बड़ा मुद्दा उठाया गया है। संभल में किसानों की जमीन के मुआवजे और सर्कल रेट को लेकर बड़ा मुद्दा उठाया गया है। किसानों की समस्याओं को लेकर एक जनप्रतिनिधि ने जिलाधिकारी संभल से मुलाकात कर वर्ष 2016 से लंबित सर्कल रेट में बढ़ोतरी की मांग की है। उनका कहना है कि एक्सप्रेस-वे और औद्योगिक गलियारे के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीन का मुआवजा आज भी 2016 की दरों पर दिया जा रहा है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। संभल में किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात के बाद जनप्रतिनिधि ने कहा कि जनपद में वर्ष 2016 के बाद से सर्कल रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि संभल तहसील के ग्राम सारंगपुर, भमोरी पट्टी, अमरावती कुतुबपुर, खिरसनी और सोधन मोहम्मदपुर समेत कई गांवों की भूमि एक्सप्रेस-वे और औद्योगिक गलियारे के लिए अधिग्रहित की जा रही है, लेकिन किसानों को आज भी वर्ष 2016 के सर्कल रेट के अनुसार ही मुआवजा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जमीन के बाजार भाव में काफी वृद्धि हो चुकी है। ऐसे में किसानों की मांग है कि वर्ष 2026-27 के बाजार मूल्य के अनुरूप सर्कल रेट निर्धारित कर उसी आधार पर मुआवजा दिया जाए। जनप्रतिनिधि ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि वर्ष 2026-27 के अनुरूप संशोधित सर्कल रेट का प्रस्ताव शासन को भेजा जाए, ताकि भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों, विशेषकर छोटे और सीमांत किसानों, को उचित मुआवजा मिल सके। उनका कहना है कि उचित प्रतिकर मिलने पर किसान दूसरी जगह जमीन खरीदकर अपने परिवार का बेहतर ढंग से पालन-पोषण कर सकेंगे।
    1
    संभल में किसानों की जमीन के मुआवजे और सर्कल रेट को लेकर बड़ा मुद्दा उठाया गया है।
संभल में किसानों की जमीन के मुआवजे और सर्कल रेट को लेकर बड़ा मुद्दा उठाया गया है। किसानों की समस्याओं को लेकर एक जनप्रतिनिधि ने जिलाधिकारी संभल से मुलाकात कर वर्ष 2016 से लंबित सर्कल रेट में बढ़ोतरी की मांग की है। उनका कहना है कि एक्सप्रेस-वे और औद्योगिक गलियारे के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीन का मुआवजा आज भी 2016 की दरों पर दिया जा रहा है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
संभल में किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात के बाद जनप्रतिनिधि ने कहा कि जनपद में वर्ष 2016 के बाद से सर्कल रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि संभल तहसील के ग्राम सारंगपुर, भमोरी पट्टी, अमरावती कुतुबपुर, खिरसनी और सोधन मोहम्मदपुर समेत कई गांवों की भूमि एक्सप्रेस-वे और औद्योगिक गलियारे के लिए अधिग्रहित की जा रही है, लेकिन किसानों को आज भी वर्ष 2016 के सर्कल रेट के अनुसार ही मुआवजा दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जमीन के बाजार भाव में काफी वृद्धि हो चुकी है। ऐसे में किसानों की मांग है कि वर्ष 2026-27 के बाजार मूल्य के अनुरूप सर्कल रेट निर्धारित कर उसी आधार पर मुआवजा दिया जाए।
जनप्रतिनिधि ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि वर्ष 2026-27 के अनुरूप संशोधित सर्कल रेट का प्रस्ताव शासन को भेजा जाए, ताकि भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों, विशेषकर छोटे और सीमांत किसानों, को उचित मुआवजा मिल सके। उनका कहना है कि उचित प्रतिकर मिलने पर किसान दूसरी जगह जमीन खरीदकर अपने परिवार का बेहतर ढंग से पालन-पोषण कर सकेंगे।
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हमीरपुर : पति से फोन में बात करने के बाद पत्नी ने लगाई आग हमीरपुर : पति से फोन में बात करने के बाद पत्नी ने लगाई आग
    1
    हमीरपुर : पति से फोन में बात करने के बाद पत्नी ने लगाई आग
हमीरपुर : पति से फोन में बात करने के बाद पत्नी ने लगाई आग
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • अमरोहा में कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, श्री वासुदेव तीर्थ पहुंचकर दिए जरूरी निर्देश अमरोहा। श्रावण मास एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने श्री वासुदेव तीर्थ और कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधाओं और सुचारु आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने शास्त्री नगर से श्री वासुदेव मंदिर तक के मार्ग पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विभागों को तत्काल जल निकासी कराते हुए अगले दिन तक पूरे मार्ग को आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डीएम ने यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा का सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण संचालन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बाइट: डॉ. नितिन गौड़, जिलाधिकारी अमरोहा
    3
    अमरोहा में कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, श्री वासुदेव तीर्थ पहुंचकर दिए जरूरी निर्देश
अमरोहा। श्रावण मास एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने श्री वासुदेव तीर्थ और कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधाओं और सुचारु आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने शास्त्री नगर से श्री वासुदेव मंदिर तक के मार्ग पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विभागों को तत्काल जल निकासी कराते हुए अगले दिन तक पूरे मार्ग को आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही डीएम ने यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा का सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण संचालन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बाइट: डॉ. नितिन गौड़, जिलाधिकारी अमरोहा
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गजरौला में डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल, चालक वाहन छोड़कर फरार गजरौला। थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर फाजलपुर के सामने तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक डीसीएम छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला तिगरिया भूड़ निवासी लगभग 35 वर्षीय युवक साइकिल से जा रहा था। तभी बिजनौर की ओर से आ रही डीसीएम ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक डीसीएम के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी टांग की हड्डी टूट गई और वह बेहोश हो गया।सूचना पर पहुंची गजरौला पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    2
    गजरौला में डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल, चालक वाहन छोड़कर फरार
गजरौला। थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर फाजलपुर के सामने तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक डीसीएम छोड़कर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, मोहल्ला तिगरिया भूड़ निवासी लगभग 35 वर्षीय युवक साइकिल से जा रहा था। तभी बिजनौर की ओर से आ रही डीसीएम ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक डीसीएम के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी टांग की हड्डी टूट गई और वह बेहोश हो गया।सूचना पर पहुंची गजरौला पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.