Shuru
Apke Nagar Ki App…
अमरोहा। जनपद अमरोहा की थाना रहरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 50 पेटी टॉप बॉस मार्का देशी शराब बरामद की है। बरामदगी के बाद पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया। अमरोहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 पेटी देशी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Bachchan Singh
अमरोहा। जनपद अमरोहा की थाना रहरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 50 पेटी टॉप बॉस मार्का देशी शराब बरामद की है। बरामदगी के बाद पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया। अमरोहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 पेटी देशी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भरती की तैयारी करने वाले युवा इस वीडियो को जरूर देखें, पुलिस फोर्स भरती की तैयारी करने वाले युवा इस वीडियो को जरूर देखें,1
- अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने वासुदेव पहुंचकर नगर के कांवड़ यात्रा मार्गो का निरीक्षण कर आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पालिका द्वारा बेहतर व्यवस्थाएं किये जाने के निर्देश अधीनस्थ स्टॉफ को दिए गए। जिसमे मार्गो को गड्डा मुक्त किये, मार्गो की साफ सफाई, जल का छिड़काव, चूना आदि, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, नगरीय पेयजालापूर्ति व्यवस्था, आवश्यकता अनुसार वासुदेव तीर्थ पर साफ सफाई, स्थापित वाटर कूलरो को सही एवं सुचारु किये जाने, मार्गो पर कहीं जल जमाव न हो इसकी समुचित व्यवस्था किये जाने, कांवड़ यात्रा मार्गो से अस्थाई अतिक्रमण को हटवाए जाने, पालिका लाइट्स पोल के तार यदि कही खुले हों तो उसे सही कराये जाने, कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांसाहारी खानो / मांस बिक्री की रोकथाम किये जाने सहित अन्य निर्देश देते हुए आगामी 2 दिवस मे इसका अनुपालन किये जाने हेतु सम्बंधितो को निर्देशित किया गया। Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 86304422011
- - 50 पेटी देशी शराब के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार अमरोहा के थाना रहरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 50 पेटी देशी शराब बरामद की गई है।पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन और सीओ हसनपुर पंकज कुमार त्यागी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अमित सिंह तोमर की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने ग्राम देहरी गुर्जर निवासी से 50 अदद फ्रुटी गत्ता टॉप बॉस मार्का देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्ता के खिलाफ थाना रहरा पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।1
- गजरौला पुलिस ने 5 लोगों को धारा 170 बीएनएसएस में किया गिरफ्तार गजरौला। अमरोहा पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गजरौला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी धनौरा अंजलि कटारिया के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में की गई।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गौरव निवासी बसंत विहार, गजरौला, सिद्धार्थ, कुशाल और किशन निवासी कंझावला, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली तथा राहुल निवासी सलेमपुर गौसाई, थाना गजरौला शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नवीन भाटी, उपनिरीक्षक सतवीर सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार तथा कांस्टेबल सतविंदर सिंह शामिल रहे।1
- अमरोहा: सोशल मीडिया पर वायरल 'एक दूल्हा-तीन दुल्हन' की शादी निकली फर्जी, CWC जांच में हुआ खुलासा अमरोहा। जनपद में पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक युवक की तीन सगी बहनों से शादी का वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ था। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश हुई तीनों युवतियों ने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिखाई गई शादी वास्तविक नहीं थी, बल्कि सोशल मीडिया पर व्यूज़ और फॉलोवर्स बढ़ाने के उद्देश्य से मनोरंजन के लिए तैयार किया गया एक वीडियो था। जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो के सामने आने के बाद एक युवती के नाबालिग होने की आशंका व्यक्त की गई थी। इस पर बाल कल्याण समिति ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कराई और संबंधित युवतियों को समिति के समक्ष बुलाया गया। पूछताछ के दौरान तीनों युवतियों ने बताया कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो बनाती हैं। उनका कहना था कि यह वीडियो केवल कंटेंट तैयार करने के उद्देश्य से बनाया गया था और इसका किसी वास्तविक विवाह से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने स्वीकार किया कि वीडियो को वास्तविक शादी जैसा प्रस्तुत करने से लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हुई। युवतियों ने समिति के सामने यह भी कहा कि उन्हें शुरुआत में ही इस वीडियो की सच्चाई सार्वजनिक कर देनी चाहिए थी। ऐसा न करने के कारण मामला लगातार बढ़ता गया और सोशल मीडिया पर विवाद का विषय बन गया। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम पर खेद भी व्यक्त किया। बाल कल्याण समिति के अनुसार, मामले में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उधर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो अब भी चर्चा में बना हुआ है, हालांकि जांच में कथित शादी का दावा असत्य पाया गया है।4
- अमरोहा। जनपद अमरोहा की थाना रहरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 50 पेटी टॉप बॉस मार्का देशी शराब बरामद की है। बरामदगी के बाद पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया। अमरोहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 पेटी देशी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार1
- पहले ही बारिश ने खोली मंदिर के सुरक्षा कर्मियों की पोल बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद प्राचीन लालबाग काली माता मंदिर पर 10 फीट ऊंची बनी बाउंड्री की दीवार तेज बारिश से जमीन पर गिरी गनीमत की बात यह रही की दीवार गिरने के बाद वहां पर कोई राहगीर नहीं था इसमें किसी का कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है1