उत्तर प्रदेश के औरैया स्थिति माधव मंगल गेस्ट हाउस में पूर्व विधायक रामजी शुक्ला और प्रख्यात समाजसेवी लालजी शुक्ला के नेतृत्व में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बलिया के सपा सांसद सनातन पांडे का वैदिक मंत्रोच्चारण, शंखनाद और ब्राह्मण समाज के प्रतीक 'फरसा' भेंट कर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा सभागार 'जय समाजवाद', 'अखिलेश यादव जिंदाबाद' और 'सनातन पांडे जिंदाबाद' के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। मंच से हुंकार भरते हुए सांसद सनातन पांडे ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विशेष रूप से ब्राह्मण समाज का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में इस समाज के सम्मान और अधिकारों का लगातार दमन हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कानून-व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी और राम मंदिर निर्माण में हुए कथित भ्रष्टाचार के मुद्दों पर भी सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। सम्मेलन में मौजूद वरिष्ठ सपा नेताओं ने एकजुटता दिखाते हुए कार्यकर्ताओं में नया जोश फूंका। नेताओं ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया। इस विशाल आयोजन में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, विधायक रेखा वर्मा, विधायक प्रदीप यादव सहित अन्य पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश के औरैया स्थिति माधव मंगल गेस्ट हाउस में पूर्व विधायक रामजी शुक्ला और प्रख्यात समाजसेवी लालजी शुक्ला के नेतृत्व में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बलिया के सपा सांसद सनातन पांडे का वैदिक मंत्रोच्चारण, शंखनाद और ब्राह्मण समाज के प्रतीक 'फरसा'
भेंट कर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा सभागार 'जय समाजवाद', 'अखिलेश यादव जिंदाबाद' और 'सनातन पांडे जिंदाबाद' के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। मंच से हुंकार भरते हुए सांसद सनातन पांडे ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विशेष रूप से ब्राह्मण समाज का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार
में इस समाज के सम्मान और अधिकारों का लगातार दमन हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कानून-व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी और राम मंदिर निर्माण में हुए कथित भ्रष्टाचार के मुद्दों पर भी सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। सम्मेलन में मौजूद वरिष्ठ सपा नेताओं ने एकजुटता दिखाते हुए कार्यकर्ताओं में नया जोश फूंका। नेताओं
ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया। इस विशाल आयोजन में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, विधायक रेखा वर्मा, विधायक प्रदीप यादव सहित अन्य पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
- औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम भीकेपुर के पास 18 जुलाई 2026 को मिले अज्ञात शव की गलत पहचान होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में 26 जुलाई 2026 को क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा बयान जारी कर जानकारी प्रदान की गई है।1
- आगरा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद (एमएलसी) के प्रत्याशी, युवा शिक्षाविद, पर्यावरणविद एवं समता रक्षक डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ का रविवार को औरैया आगमन पर कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्नातक मतदाताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। शहर में जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया और समर्थकों ने उनके पक्ष में जोरदार नारे लगाए। इस स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकों, स्नातक मतदाताओं, समाजसेवियों, युवाओं तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने डॉ. कुलश्रेष्ठ को आगामी विधान परिषद चुनाव में पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाते हुए उन्हें शिक्षित समाज की मजबूत आवाज बताया। अपने संबोधन में डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ ने सभी समर्थकों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि स्नातक समाज की समस्याओं को मजबूती से विधान परिषद तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने, युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने, पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा सामाजिक समता और न्याय के लिए निरंतर कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि स्नातक वर्ग समाज का जागरूक और जिम्मेदार वर्ग है, जिसकी भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत बनाती है। उन्होंने सभी स्नातक मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और सकारात्मक सोच के साथ क्षेत्र के विकास में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष सक्सेना ने की तथा संचालन दिलीप गुप्ता ने किया। इस दौरान समर्थकों ने डॉ. कुलश्रेष्ठ के विचारों और कार्यशैली की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि वे स्नातक वर्ग की आवाज को प्रभावी ढंग से सदन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर के के तिवारी, शिवम पाल, राहुल पाण्डेय, डॉ केदार पाल, महेंद्र पाल, योगेश पाल, अवनीश दीक्षित, अंकित सिंह, अन्नत श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, विकास सक्सेना, सौरभ श्रीवास्तव सहित जनपद के अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद, अधिवक्ता, युवा, समाजसेवी, व्यापारी एवं सैकड़ों समर्थक उपस्थित रहे।1
- उत्तर प्रदेश के औरैया स्थिति माधव मंगल गेस्ट हाउस में पूर्व विधायक रामजी शुक्ला और प्रख्यात समाजसेवी लालजी शुक्ला के नेतृत्व में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बलिया के सपा सांसद सनातन पांडे का वैदिक मंत्रोच्चारण, शंखनाद और ब्राह्मण समाज के प्रतीक 'फरसा' भेंट कर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा सभागार 'जय समाजवाद', 'अखिलेश यादव जिंदाबाद' और 'सनातन पांडे जिंदाबाद' के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। मंच से हुंकार भरते हुए सांसद सनातन पांडे ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विशेष रूप से ब्राह्मण समाज का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में इस समाज के सम्मान और अधिकारों का लगातार दमन हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कानून-व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी और राम मंदिर निर्माण में हुए कथित भ्रष्टाचार के मुद्दों पर भी सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। सम्मेलन में मौजूद वरिष्ठ सपा नेताओं ने एकजुटता दिखाते हुए कार्यकर्ताओं में नया जोश फूंका। नेताओं ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया। इस विशाल आयोजन में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, विधायक रेखा वर्मा, विधायक प्रदीप यादव सहित अन्य पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।4
- औरैया जिले के अंतौल-मुरादगंज मंडल स्थित शक्तिकेंद्र अयाना के बूथ संख्या-132 पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना। इस दौरान मंडल प्रभारी वासुदेव प्रजापति, जिला कार्यसमिति सदस्य शिवम दीक्षित, भाजपा नेता प्रभाकर सेंगर, भाजयुमो जिला मंत्री रवि सेंगर, दिलीप प्रजापति और बूथ अध्यक्ष गिरजेन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष हरपाल ठाकुर ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज व राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, नवाचार, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत तथा सेवा और कर्तव्य की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।1
- औरैया में 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावण मास के दौरान देवकली सहित अन्य मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यह यातायात व्यवस्था हर रविवार रात 8 बजे से सोमवार रात तक लागू रहेगी। इसके अलावा 11 अगस्त को शिवरात्रि के अवसर पर यह पाबंदी 10 अगस्त की रात 8 बजे से ही प्रभावी कर दी जाएगी।1
- राजस्थान में ओला चालक आशीष पाल की हत्या के मामले में औरैया पुलिस ने पीड़ित परिवार का संवेदनशीलता के साथ सहयोग किया है। चूंकि यह घटना राजस्थान की है, इसलिए मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई वहीं की पुलिस द्वारा की जा रही है। हालांकि, औरैया पुलिस ने राजस्थान पुलिस से समन्वय स्थापित कर पीड़ित परिजनों को हर संभव आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई है।1
- औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में करीब डेढ़ साल पहले मृत मानकर जिस कमल सिंह का अंतिम संस्कार पुलिस और परिजनों ने कर दिया था, वह अचानक जिंदा अपने घर लौट आया है। पारिवारिक विवाद के बाद कमल सिंह घर छोड़कर चले गए थे, जिसके बाद हाईवे किनारे मिले एक अज्ञात शव की पहचान परिजनों और पुलिस ने कमल सिंह के रूप में की थी और उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। इस मामले में नया मोड़ तब आया जब कमल सिंह की पत्नी सुनीता से पूछताछ के दौरान एक फोन कॉल के जरिए उनके इटावा में होने की जानकारी मिली। फोन पर बातचीत के बाद देर शाम कमल सिंह अपने गांव पहुंच गए। घर लौटे कमल सिंह ने बताया कि घर छोड़ने के बाद उन्होंने पानीपत, इटावा और ग्वालियर में मजदूरी की थी। इसी दौरान एक हादसे में उनका पैर टूट गया था, जिसके चलते वह परिवार से संपर्क नहीं कर सके। कमल सिंह के जिंदा वापस लौटने के बाद परिवार, ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन में हैरानी फैल गई है। अब पुलिस के सामने बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर हाईवे किनारे मिले उस अज्ञात शव की पहचान कमल सिंह के रूप में कैसे हुई थी और वह शव किसका था। पुलिस अब पूरे मामले और उस समय की कार्रवाई की दोबारा जांच और छानबीन में जुट गई है।1
- औरैया जनपद में 30 जुलाई 2026 से शुरू होने वाले श्रावण मास पर्व को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए रूट डायवर्जन निर्धारित किया गया है। इस दौरान सड़कों पर आवागमन को व्यवस्थित रखने और ट्रैफिक संचालन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। इस निर्धारित रूट डायवर्जन के संबंध में बिधूना के क्षेत्राधिकारी ने बयान जारी कर आधिकारिक जानकारी प्रदान की है।1
- औरैया के दिबियापुर कस्बे में कलेक्ट्री रोड पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट की इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत कराया। फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।1