योग वैलनेस सेंटर की पहल: बच्चों को सिखाए तनावमुक्त रहने के उपाय, 21 मरीजों ने लिया लाभ औरैया के राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय स्थित योग वैलनेस सेंटर की ओर से गुरुवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत प्रातःकाल प्रथम सत्र में प्राथमिक विद्यालय दिल्ली दरवाजा के छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहने के उपाय बताए गए। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्रा ने बच्चों को ध्यान (मेडिटेशन) करने की विधि समझाई और ‘ॐ’ ध्वनि के उच्चारण से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित ध्यान और योग अभ्यास से मन शांत रहता है, एकाग्रता बढ़ती है और परीक्षा के तनाव को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। बच्चों को सरल योग अभ्यास भी कराए गए, जिससे वे पढ़ाई के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रख सकें। प्रशिक्षक ने उन्हें यह भी बताया कि संतुलित दिनचर्या, पर्याप्त नींद और सकारात्मक सोच से मानसिक दबाव को कम किया जा सकता है। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में योग वैलनेस सेंटर पर कुल 21 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। इनमें 18 नए और 3 पुराने मरीज शामिल रहे। कुल लाभार्थियों में 14 पुरुषों के साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। इस दौरान सभी को योग और प्राकृतिक तरीकों से स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए। केंद्र के इस प्रकार के कार्यक्रमों से न केवल विद्यार्थियों को मानसिक रूप से मजबूत बनने में मदद मिल रही है, बल्कि आमजन भी योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

- औरैया के राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय स्थित योग वैलनेस सेंटर की ओर से गुरुवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत प्रातःकाल प्रथम सत्र में प्राथमिक विद्यालय दिल्ली दरवाजा के छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहने के उपाय बताए गए। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्रा ने बच्चों को ध्यान (मेडिटेशन) करने की विधि समझाई और ‘ॐ’ ध्वनि के उच्चारण से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित ध्यान और योग अभ्यास से मन शांत रहता है, एकाग्रता बढ़ती है और परीक्षा के तनाव को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। बच्चों को सरल योग अभ्यास भी कराए गए, जिससे वे पढ़ाई के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रख सकें। प्रशिक्षक ने उन्हें यह भी बताया कि संतुलित दिनचर्या, पर्याप्त नींद और सकारात्मक सोच से मानसिक दबाव को कम किया जा सकता है। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में योग वैलनेस सेंटर पर कुल 21 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। इनमें 18 नए और 3 पुराने मरीज शामिल रहे। कुल लाभार्थियों में 14 पुरुषों के साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। इस दौरान सभी को योग और प्राकृतिक तरीकों से स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए। केंद्र के इस प्रकार के कार्यक्रमों से न केवल विद्यार्थियों को मानसिक रूप से मजबूत बनने में मदद मिल रही है, बल्कि आमजन भी योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।1
- इटावा - इटावा के प्राचीन मंदिर सिद्धपीठ माँ काली वाहन पर चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन उमड़ा मां के भक्तों का सैलाब,इटावा का सिद्धपीठ माँ काली वाहन मंदिर महाभारत काल का है जहां मंदिर में अश्वथामा पूजा करने आज़ भी आते है,कहा जाता है कि आज़ भी सबसे पहली आरती अश्वथामा ही करते है और आज तक कोई नहीं जान पाया कि मंदिर की ज्योत कौन जला जाता है,आज नवरात्रि के प्रथम दिन श्रद्धांलु माँ काली वाहन मंदिर पहुंचकर मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना करते हैं,नवरात्रि शुरू होने के अवसर पर पुलिस प्रशासन व नगर पालिका प्रशासन ने मंदिर प्रांगण,मंदिर जाने वाले रास्तो पर पूरी तैयारी कर ली है,नगर पालिका प्रशासन व मंदिर कमेटी ने नगर की जनता व श्रद्धालुओं को सुलभ व बेहतर दर्शन कराने हेतु चार लाइनों का प्रबंध किया है जिसमें 2 लाइन महिलाओं हेतु व 2 लाइने पुरुष हेतु दर्शन के लिए लगाई गई है जिसमें लगकर कटारबद्द रूप से लगकर श्रद्धालु मां के दर्शन कर पूजा अर्चना कर रहे हैं ,आज चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन माँ काली वाहन मंदिर पहुंची व माँ के भक्तों से इस मंदिर व नवरात्रि में माँ की मान्यता को लेकर प्रतिक्तिया ली, महाभारत के इस मंदिर सिद्धपीठ माँ काली वाहन की मान्यता के बारे में बताया,,आप भी सुनिए भक्तों की प्रतिक्तिया1
- Post by Kanhaiya lal1
- औरैया जैसी चौराहा स्थित, श्री महामाई मंगला काली मंदिर पर।में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर भक्तों की उमड़ी भारी भीड़।1
- चैत्र नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया की जनपद के सभी देवी मंदिरों पर पुलिस को मुस्तैद किया गया है और सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी की जा रही है। कहा कि थाना एवं कोतवाली पुलिस लगातार पैदल गस्त करते हुए लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिला रही है।1
- Post by दिलीप कुमार1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* चैत्र नवरात्रि के मद्देनजर जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पुलिस पूरी तरह अलर्ट। एसपी औरैया अभिषेक भारती ने बताया, प्रमुख मंदिरों पर विशेष निगरानी के निर्देश। मां मंगला काली व महामाई मंदिर सहित 13 मंदिरों पर पुलिस बल तैनात। सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन के माध्यम से लगातार रखी जा रही निगरानी। सभी राजपत्रित अधिकारी स्वयं व्यवस्थाओं की कर रहे मॉनिटरिंग। *बाईट*- Sp औरैया अभिषेक भारती1
- औरैया। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर गुरुवार को पूरे जनपद में भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि का शुभारंभ होते ही सुबह से ही देवी मंदिरों में माँ के जयकारे गूंजने लगे। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार नवरात्रि के प्रथम दिन माँ शैलपुत्री की पूजा का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन और विधि-विधान से माँ शैलपुत्री की आराधना करता है, उसे सुख, समृद्धि, लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य का वरदान प्राप्त होता है। इसके साथ ही जीवन में स्थिरता आती है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। भक्तों ने कलश स्थापना कर चंदन, अक्षत, फल, फूल और मिठाई अर्पित कर माता का पूजन किया। विशेष रूप से सफेद पुष्प और सफेद मिठाई चढ़ाने की परंपरा का पालन किया गया, जो माँ शैलपुत्री को अत्यंत प्रिय मानी जाती है। घरों के साथ-साथ मंदिरों में भी पूजा-अर्चना का क्रम सुबह से ही जारी रहा। जनपद के प्रमुख देवी मंदिरों—बीहड़ क्षेत्र स्थित माँ मंगलकली मंदिर, काली माता मंदिर, फूलमती माता मंदिर तथा कान्हो स्थित महामाई मंदिर—में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं और पूरा वातावरण “जय माता दी” के उद्घोष से भक्तिमय हो गया। भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मंदिरों तक जाने वाले प्रमुख मार्गों और मंदिर परिसरों में पुलिस बल के साथ महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और व्यवस्था सुचारु बनी रहे। नवरात्रि के इस पावन आरंभ ने पूरे औरैया जनपद को भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के रंग में रंग दिया है। आने वाले नौ दिनों तक इसी प्रकार का धार्मिक उल्लास बना रहने की संभावना है।2