Shuru
Apke Nagar Ki App…
*भरथना/इटावा : सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी से आई हैवानियत से भरी बड़ी खबर* *सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में सफाई कर्मचारी ने मानसिक रोगी महिला से किया दुष्कर्म* *सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में सुरक्षा व्यवस्था और महिला मरीजों की निगरानी पर खड़े हुए सवाल,मानसिक रोगी महिला 5 माह की गर्भवती मिली* *रूटिंग मेडिकल परीक्षण में महिला के करीब 5 माह की गर्भवती होने की हुई है पुष्टि*
Kanhaiya lal
*भरथना/इटावा : सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी से आई हैवानियत से भरी बड़ी खबर* *सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में सफाई कर्मचारी ने मानसिक रोगी महिला से किया दुष्कर्म* *सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में सुरक्षा व्यवस्था और महिला मरीजों की निगरानी पर खड़े हुए सवाल,मानसिक रोगी महिला 5 माह की गर्भवती मिली* *रूटिंग मेडिकल परीक्षण में महिला के करीब 5 माह की गर्भवती होने की हुई है पुष्टि*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Kanhaiya lal1
- इटावा के सैफई स्थित पीजीआई अस्पताल में भर्ती मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सैफई में डॉ. अरुण कुमार मिश्रा (एचओडी, मानसिक रोग विभाग) की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार, करीब 38 वर्षीय महिला जून 2025 से अस्पताल में भर्ती थी और मानसिक स्थिति के कारण संवाद करने में असमर्थ थी। 17 मार्च 2026 को चिकित्सीय जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्स सफाई कर्मी रविन्द्र ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया है। इस मामले में धारा 64(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- *(RY) UP: महराजगंज में BJP के कार्यक्रम में एक महिला कार्यकर्ता ने पुरुष कार्यकर्ता का कॉलर पकड़ लिया, हाथापाई की, उसे चप्पल दिखाई। महिला कार्यकर्ता का आरोप था कि LIC पॉलिसी के नाम पर साढ़े 4 लाख रुपए लिए, लेकिन इस व्यक्ति ने वो पैसे खाते में जमा नहीं किए.....!!* रजत यादव पत्रकार नव भारत संवाद इटावा1
- Post by Rohit Kumar1
- mata rani 👑🙏🚩 devy darvar dhumanpura Etawah1
- इटावा। जनपद में एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है, जहां मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ दुष्कर्म की घटना का खुलासा हुआ है। मामले में थाना सैफई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सैफई पीजीआई के मानसिक रोग विभाग में भर्ती करीब 38 वर्षीय महिला, जो लंबे समय से इलाजरत थी और संवाद करने में असमर्थ है, उसके गर्भवती होने की जानकारी 17 मार्च 2026 को चिकित्सीय परीक्षण के दौरान सामने आई। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार मिश्रा द्वारा थाना सैफई में लिखित तहरीर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि अस्पताल में कार्यरत एक आउटसोर्स सफाई कर्मी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए इटावा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी रविन्द्र पुत्र कन्हैया लाल निवासी लखना थाना बकेवर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में थाना सैफई में मु0अ0सं0 32/2026 धारा 64(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूरे प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना सैफई प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह राठी एवं उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह घटना न केवल मानवता को झकझोरने वाली है, बल्कि अस्पताल जैसी सुरक्षित जगहों में सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।1
- औरैया के राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय स्थित योग वैलनेस सेंटर की ओर से गुरुवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत प्रातःकाल प्रथम सत्र में प्राथमिक विद्यालय दिल्ली दरवाजा के छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहने के उपाय बताए गए। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्रा ने बच्चों को ध्यान (मेडिटेशन) करने की विधि समझाई और ‘ॐ’ ध्वनि के उच्चारण से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित ध्यान और योग अभ्यास से मन शांत रहता है, एकाग्रता बढ़ती है और परीक्षा के तनाव को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। बच्चों को सरल योग अभ्यास भी कराए गए, जिससे वे पढ़ाई के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रख सकें। प्रशिक्षक ने उन्हें यह भी बताया कि संतुलित दिनचर्या, पर्याप्त नींद और सकारात्मक सोच से मानसिक दबाव को कम किया जा सकता है। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में योग वैलनेस सेंटर पर कुल 21 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। इनमें 18 नए और 3 पुराने मरीज शामिल रहे। कुल लाभार्थियों में 14 पुरुषों के साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। इस दौरान सभी को योग और प्राकृतिक तरीकों से स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए। केंद्र के इस प्रकार के कार्यक्रमों से न केवल विद्यार्थियों को मानसिक रूप से मजबूत बनने में मदद मिल रही है, बल्कि आमजन भी योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।1
- Post by Kanhaiya lal1