logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विधायक जी ने बोला है पुल का निर्माण जल्द ही होगा जनता मैं खुशी की लहर

7 hrs ago
user_Rahul Pratap singh
Rahul Pratap singh
Local News Reporter सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

विधायक जी ने बोला है पुल का निर्माण जल्द ही होगा जनता मैं खुशी की लहर

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जिला हाथरस तहसील सिकंदरा राव कस्बा बाजितपुर में वर्तमान विधायक ठाकुर वीरेंद्र सिंह राणा जी द्वार धनसिंहपुर पर पुनः पुल निर्माण के संदर्भ में बातचीत हुई।इसके अलावा गांव गांव जाकर विकास कितना हुआ उसके संदर्भ प्रोग्राम हुआ।जिसमें मौजूद अभय प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष,संयोजक ओर गांव से आए मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
    1
    जिला हाथरस तहसील सिकंदरा राव कस्बा बाजितपुर में वर्तमान विधायक ठाकुर वीरेंद्र सिंह राणा जी द्वार धनसिंहपुर 
पर पुनः पुल निर्माण के संदर्भ में बातचीत हुई।इसके अलावा गांव गांव जाकर विकास कितना हुआ उसके संदर्भ  प्रोग्राम हुआ।जिसमें मौजूद अभय प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष,संयोजक ओर गांव से आए मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
    user_Harsh Pundhir
    Harsh Pundhir
    Newspaper publisher सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Rahul Pratap singh
    2
    Post by Rahul Pratap singh
    user_Rahul Pratap singh
    Rahul Pratap singh
    Local News Reporter सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Hari Singh Goutam
    1
    Post by Hari Singh Goutam
    user_Hari Singh Goutam
    Hari Singh Goutam
    Teacher Jalesar, Etah•
    3 hrs ago
  • हाथरस के सासनी कोतवाली परिसर में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन पर अवैध शराब के निस्तारण का विशेष अभियान चलाया गया। इस कार्यवाही के तहत सासनी कोतवाली पुलिस ने विभिन्न मामलों में ज़ब्त की गई लगभग 68 लीटर अवैध शराब को पूरी तरह नष्ट कर दिया। यह कदम क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने और थानों के मालखानों को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि लंबे समय से विभिन्न मुकदमों के तहत ज़ब्त की गई शराब थानों के मालखाने में जमा थी। न्यायालय और उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार, एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसकी देखरेख में इस पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। निस्तारण के दौरान शराब की बोतलों को खोलकर ज़मीन में गड्ढा खोदकर आग लगा दी, ताकि इसका पुन: उपयोग न हो सके। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी ताकि अपराध से जुड़ी सामग्रियों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और निर्माण करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और इसी कड़ी में यह बड़ी कार्यवाही अमल में लाई गई है। इस दौरान क्षेत्र अधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायण, सासनी कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार के साथ अन्य थाने के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    4
    हाथरस के सासनी कोतवाली परिसर में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन पर अवैध शराब के निस्तारण का विशेष अभियान चलाया गया। इस कार्यवाही के तहत सासनी कोतवाली पुलिस ने विभिन्न मामलों में ज़ब्त की गई लगभग 68 लीटर अवैध शराब को पूरी तरह नष्ट कर दिया। यह कदम क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने और थानों के मालखानों को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायण  ने बताया कि लंबे समय से विभिन्न मुकदमों के तहत ज़ब्त की गई शराब थानों के मालखाने में जमा थी। न्यायालय और उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार, एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसकी देखरेख में इस पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। निस्तारण के दौरान शराब की बोतलों को खोलकर ज़मीन में गड्ढा खोदकर आग लगा दी, ताकि इसका पुन: उपयोग न हो सके।
पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी ताकि अपराध से जुड़ी सामग्रियों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और निर्माण करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और इसी कड़ी में यह बड़ी कार्यवाही अमल में लाई गई है।
इस दौरान क्षेत्र अधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायण, सासनी कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार के साथ अन्य थाने के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Its Arvind
    1
    Post by Its Arvind
    user_Its Arvind
    Its Arvind
    Video Creator कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बुक डिपो संचालकों पर गंभीर आरोप, गरीब छात्रों को नहीं मिल रहीं पूरी किताबें – पूर्व सभासद विजय गिरी ने की कार्यवाही की मांग जलेसर (एटा), 10 अप्रैल 2026। जलेसर नगर के पूर्व सभासद विजय गिरी ने जिले के बुक डिपो संचालकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से कड़ी कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकारी योजनाओं के तहत गरीब विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाने वाली किताबें उन्हें नहीं दी जा रहीं, बल्कि बुक डिपो संचालक मनमानी कर आर्थिक लाभ कमाने में लगे हैं। इस संबंध में विजय गिरी ने जिलाधिकारी, एटा एवं उपजिलाधिकारी, जलेसर को संबोधित एक पत्र भेजकर कहा है कि शासन की मंशा के विपरीत जलेसर सहित पूरे जनपद में बुक डिपो संचालित हो रहे हैं। सरकारी नीति के अनुसार गरीब छात्रों को निशुल्क अथवा रियायती दरों पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जानी चाहिए, लेकिन हकीकत में दुकानदार केवल आंशिक किताबें देकर या पूरा कोर्स न देकर अभिभावकों से पैसे वसूल रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई मामलों में यदि अभिभावक पूरी कोर्स की किताबें मांगते हैं तो उन्हें टाल दिया जाता है या दबाव बनाया जाता है। इतना ही नहीं, कुछ स्थानों पर विद्यालयों और बुक डीलरों की मिलीभगत से इस व्यवस्था को संचालित किया जा रहा है, जिससे गरीब छात्रों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। विजय गिरी ने मांग की है कि जिले के सभी बुक डिपो की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र विद्यार्थियों को शासन की मंशा के अनुरूप पूरी पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध हों। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। बताया गया है कि इस शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री कार्यालय एवं शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार (लखनऊ) सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है। यह मामला शिक्षा क्षेत्र में हो रही अनियमितताओं को उजागर करता है, जिस पर अब जिला प्रशासन की कार्यवाही का इंतजार किया जा रहा है।
    2
    बुक डिपो संचालकों पर गंभीर आरोप, गरीब छात्रों को नहीं मिल रहीं पूरी किताबें – पूर्व सभासद विजय गिरी ने की कार्यवाही की मांग
जलेसर (एटा), 10 अप्रैल 2026।
जलेसर नगर के पूर्व सभासद विजय गिरी ने जिले के बुक डिपो संचालकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से कड़ी कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकारी योजनाओं के तहत गरीब विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाने वाली किताबें उन्हें नहीं दी जा रहीं, बल्कि बुक डिपो संचालक मनमानी कर आर्थिक लाभ कमाने में लगे हैं। इस संबंध में विजय गिरी ने जिलाधिकारी, एटा एवं उपजिलाधिकारी, जलेसर को संबोधित एक पत्र भेजकर कहा है कि शासन की मंशा के विपरीत जलेसर सहित पूरे जनपद में बुक डिपो संचालित हो रहे हैं। सरकारी नीति के अनुसार गरीब छात्रों को निशुल्क अथवा रियायती दरों पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जानी चाहिए, लेकिन हकीकत में दुकानदार केवल आंशिक किताबें देकर या पूरा कोर्स न देकर अभिभावकों से पैसे वसूल रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई मामलों में यदि अभिभावक पूरी कोर्स की किताबें मांगते हैं तो उन्हें टाल दिया जाता है या दबाव बनाया जाता है। इतना ही नहीं, कुछ स्थानों पर विद्यालयों और बुक डीलरों की मिलीभगत से इस व्यवस्था को संचालित किया जा रहा है, जिससे गरीब छात्रों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। विजय गिरी ने मांग की है कि जिले के सभी बुक डिपो की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र विद्यार्थियों को शासन की मंशा के अनुरूप पूरी पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध हों। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। बताया गया है कि इस शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री कार्यालय एवं शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार (लखनऊ) सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है। यह मामला शिक्षा क्षेत्र में हो रही अनियमितताओं को उजागर करता है, जिस पर अब जिला प्रशासन की कार्यवाही का इंतजार किया जा रहा है।
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अवागढ़ थाना क्षेत्र के जिनावली गांव में शुक्रवार दोपहर गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। इस घटना में कई बीघा फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की यह घटना दोपहर करीब 11:45 बजे हुई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी प्रधान ठाकुर भूर सिंह के खेत में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त, ठाकुर नागेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बबलू के खेत में भी कुछ फसल जल गई। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आग लगने के तुरंत बाद ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए समर (बोरवेल) के पानी और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे इसे आसपास के अन्य खेतों में फैलने से रोका जा सका। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों के त्वरित सहयोग और प्रयासों से आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़े नुकसान को टाल दिया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसानों को हुए नुकसान के लिए उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
    1
    अवागढ़ थाना क्षेत्र के जिनावली गांव में शुक्रवार दोपहर गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। इस घटना में कई बीघा फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की यह घटना दोपहर करीब 11:45 बजे हुई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी प्रधान ठाकुर भूर सिंह के खेत में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त, ठाकुर नागेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बबलू के खेत में भी कुछ फसल जल गई। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
आग लगने के तुरंत बाद ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए समर (बोरवेल) के पानी और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे इसे आसपास के अन्य खेतों में फैलने से रोका जा सका।
सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों के त्वरित सहयोग और प्रयासों से आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़े नुकसान को टाल दिया गया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसानों को हुए नुकसान के लिए उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
    user_समीम खान
    समीम खान
    Jalesar, Etah•
    13 hrs ago
  • Post by Rahul Pratap singh
    1
    Post by Rahul Pratap singh
    user_Rahul Pratap singh
    Rahul Pratap singh
    Local News Reporter सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.