Shuru
Apke Nagar Ki App…
मिर्ज़ापुर: रक्षा बंधन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़कों पर उतरे अधिकारी।
मेट्रो संदेश न्यूज़
मिर्ज़ापुर: रक्षा बंधन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़कों पर उतरे अधिकारी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मिर्ज़ापुर: रक्षा बंधन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़कों पर उतरे अधिकारी।1
- मीरजापुर में मुठभेड़! पुलिस की गोली से शातिर लुटेरा घायल, गिरफ्तार मीरजापुर के अहरौरा में पुलिस और वांछित लुटेरे के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, लूट के ₹5,300 और पीड़ित का आधार कार्ड बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #रक्षाबंधन #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन3
- मिर्जापुर _ ट्रक चालक से लूट के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ अहरौरा थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्र के अचूक निशाने के चलते लूट का आरोपी घायल थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्र ने अंधेरे में भी जबदस्त निशाना लगाते हुए लूट के आरोपी को पैर में मारी गोली गोली लगने के बाद घायल बदमाश जावेद पुत्र इस्लाम गिरफ्तार बदमाश जावेद पर दर्ज है आधा दर्जन से अधिक मुकदमा,05 दिन पूर्व हाइवे पर ट्रक चालक से की थी लूट अहरौरा थाना क्षेत्र का मामला1
- मिर्ज़ापुर: चलती गाड़ी से गुटखा खाकर थूकने का विरोध करने पर युवक की पिटाई, सीसीटीवी कैमरे में कै़ैद हुईं वारदात, विंध्याचल में दबंगई पर उठे सवाल! मिर्जा़ापुर। विख्यात देवी धाम विंध्याचल क्षेत्र में इन दिनों दबंगों बदमाशों का बोलबाला चल रहा है, कायदे-कानूनों की तो मानों सरेराह धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वह देवी धाम जहां लाखों की भीड़ उमड़ती है उस क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल दूर दराज से आने वाले भक्तों को भयभीत कर दे रहा है। विंध्याचल कस्बे में दबंगई का एक और मामला सामने आया है। आरोप है कि चलती कार से गुटखा खाकर थूकने का विरोध करने पर कुछ दबंग युवकों ने बाइक सवार युवक के साथ जमकर मारपीट की। घटना विंध्याचल के रेहड़ा चुंगी के पास की बताई जा रही है। घटनाक्रम का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए जाने लगे हैं। जानकारी के अनुसार मोतिया झील मार्ग विंध्याचल निवासी विकास कुमार पुत्र लखन निषाद बीती रात बाइक से शिवपुर की तरफ से आ रहे थे। आरोप है कि रेहड़ा चुंगी के पास कार सवार कुछ युवकों ने चलती कार से गुटखा खाकर थूक दिया, जो विकास कुमार के ऊपर आकर गिरा। युवक ने जब इसका विरोध किया तो कार रोककर उसमें सवार युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, युवक नशे की हालत में थे और विरोध करने पर उसे लगातार कई थप्पड़ मारे गए। इसी दौरान एक थप्पड़ उसकी आंख पर भी लग गया, जिससे उसकी आंख चौंधिया गई। चोट लगने के बाद वह बाइक छोड़कर नीचे बैठ गया और अपनी आंख को सहलाता रहा। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा है कि विंध्याचल कस्बे में तेज रफ्तार और दबंगई से वाहन चलाने वाले कुछ युवकों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से राहगीरों में भय बना हुआ है। आरोप है कि कई बार तेज रफ्तार वाहन राहगीरों को टक्कर मारते-मारते बच जाते हैं और दुर्घटना होने पर वाहन चालक मौके से फरार हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन से ऐसे वाहन चालकों और दबंग युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि कस्बे में कानून व्यवस्था और आम राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।1
- सफाईकर्मी बहनों ने नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ईओ जी लाल सहित सभासदों व कर्मचारियों को बांधी राखी सफाईकर्मी बहनों ने नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ईओ जी लाल सहित सभासदों व कर्मचारियों को बांधी राखी मीरजापुर। नगर पालिका परिषद मीरजापुर के प्रधान कार्यालय में सफाईकर्मी बहनों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, अधिशासी अधिकारी जी लाल, सभासदगण एवं पालिका कर्मचारियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का संदेश दिया। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 24 से 29 अगस्त तक निकायों में ‘बंधन स्वच्छता’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम ने रक्षाबंधन के पर्व को स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के संकल्प से जोड़ दिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने कहा कि “नगर की स्वच्छता में हमारी सफाईकर्मी बहनों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे प्रतिदिन मेहनत और समर्पण के साथ नगर को स्वच्छ रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। हम सभी का दायित्व है कि उनके सम्मान के स1
- बैनामा में गलत और राजनीतिक दबाव का आरोप: मकान पर कब्जे की कोशिश, विवादित धमकी 1997 के मुकदमे के खारिज होने के बाद भी दूसरी रजिस्ट्री का आरोप; पीड़ित ने डीएम और डीएसपी को दिया प्रार्थना पत्र मिर्जापुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के पक्का पोखरा, रमईपट्टी निवासी एक परिवार ने मकान पर कब्जा करने तथा राजनीतिक पहुंच के बल पर धर परेशान करने का आरोप लगाया है। पीड़ित रमेश बिन्द, पुत्र स्वर्गीय शीतला प्रसाद ने जिलाधिकारी मिर्जापुर को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र की प्रति मुख्यमंत्री और पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर को भी भेजी गई है। पीड़ित के अनुसार, विपक्षी मनोज कुमार गुप्ता, पुत्र श्रीराम गुप्ता, निवासी वासलीगंज द्वारा हीरामनी केशरी से बैनामा गलत कराकर उनके परिवार को बेदखल करने की साजिश रची जा रही है। प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया गया है कि हीरामनी केशरी ने वर्ष 1997 में उनके दादा श्रीराम के विरुद्ध न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन, मिर्जापुर में वाद संख्या 207/1997 दायर किया था। उस समय उनके दादा लकवा मारने से पूर्णतः विकलांग थे और घर से बाहर नहीं निकल पाते थे। आरोप है कि हीरामनी ने साजिश के तहत किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा कर कोलकाता में रजिस्ट्री करवा ली थी। उक्त मुकदमा अदम पैरवी में खारिज हो गया और फैसला पीड़ित पक्ष के पक्ष में आया। पीड़ित का आरोप है कि मकान पर कब्जा न मिल पाने पर हीरामनी ने षड्यंत्र के तहत वही जमीन मनोज कुमार गुप्ता के नाम रजिस्ट्री कर दी, जिसका वाद वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। मुकदमा उनके पक्ष में खारिज होने के बावजूद मनोज गुप्ता द्वारा राजनीतिक दबाव बनाकर उन्हें लगातार डराया जा रहा है की धमक दी जा रही है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में डीएसपी से मिलकर ज्ञापन दिया है, जिस पर अधिकारियों ने एसडीएम द्वारा जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राजनीतिक पहुंच के चलते थाना कोतवाली शहर में उनके और उनके परिवार के विरुद्ध एफआईआर संख्या 0241 सन् 2025 दर्ज करा दी गई, जबकि घटना के समय वे और उनका पूरा परिवार घर पर ही मौजूद थे। इसका सीसीटीवी फुटेज उनके पास सुरक्षित है। पीड़ित का कहना है कि यदि न्याय नहीं मिला तो उनका परिवार बेघर हो जाएगा। पीड़ित ने जिलाधिकारी से मांग की है कि विपक्षी तथा उनसे जुड़े कथित राजनीतिक लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और उनके परिवार को न्याय दिलाया जाए।(यह खबर पीड़ित द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र और उनके बयान पर आधारित है। आरोपों की जांच अभी बाकी है।) बैनामा में गलत और राजनीतिक दबाव का आरोप: मकान पर कब्जे की कोशिश, विवादित धमकी 1997 के मुकदमे के खारिज होने के बाद भी दूसरी रजिस्ट्री का आरोप; पीड़ित ने डीएम और डीएसपी को दिया प्रार्थना पत्र मिर्जापुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के पक्का पोखरा, रमईपट्टी निवासी एक परिवार ने मकान पर कब्जा करने तथा राजनीतिक पहुंच के बल पर धर परेशान करने का आरोप लगाया है। पीड़ित रमेश बिन्द, पुत्र स्वर्गीय शीतला प्रसाद ने जिलाधिकारी मिर्जापुर को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र की प्रति मुख्यमंत्री और पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर को भी भेजी गई है। पीड़ित के अनुसार, विपक्षी मनोज कुमार गुप्ता, पुत्र श्रीराम गुप्ता, निवासी वासलीगंज द्वारा हीरामनी केशरी से बैनामा गलत कराकर उनके परिवार को बेदखल करने की साजिश रची जा रही है। प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया गया है कि हीरामनी केशरी ने वर्ष 1997 में उनके दादा श्रीराम के विरुद्ध न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन, मिर्जापुर में वाद संख्या 207/1997 दायर किया था। उस समय उनके दादा लकवा मारने से पूर्णतः विकलांग थे और घर से बाहर नहीं निकल पाते थे। आरोप है कि हीरामनी ने साजिश के तहत किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा कर कोलकाता में रजिस्ट्री करवा ली थी। उक्त मुकदमा अदम पैरवी में खारिज हो गया और फैसला पीड़ित पक्ष के पक्ष में आया। पीड़ित का आरोप है कि मकान पर कब्जा न मिल पाने पर हीरामनी ने षड्यंत्र के तहत वही जमीन मनोज कुमार गुप्ता के नाम रजिस्ट्री कर दी, जिसका वाद वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। मुकदमा उनके पक्ष में खारिज होने के बावजूद मनोज गुप्ता द्वारा राजनीतिक दबाव बनाकर उन्हें लगातार डराया जा रहा है की धमक दी जा रही है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में डीएसपी से मिलकर ज्ञापन दिया है, जिस पर अधिकारियों ने एसडीएम द्वारा जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राजनीतिक पहुंच के चलते थाना कोतवाली शहर में उनके और उनके परिवार के विरुद्ध एफआईआर संख्या 0241 सन् 2025 दर्ज करा दी गई, जबकि घटना के समय वे और उनका पूरा परिवार घर पर ही मौजूद थे। इसका सीसीटीवी फुटेज उनके पास सुरक्षित है। पीड़ित का कहना है कि यदि न्याय नहीं मिला तो उनका परिवार बेघर हो जाएगा। पीड़ित ने जिलाधिकारी से मांग की है कि विपक्षी तथा उनसे जुड़े कथित राजनीतिक लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और उनके परिवार को न्याय दिलाया जाए।(यह खबर पीड़ित द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र और उनके बयान पर आधारित है। आरोपों की जांच अभी बाकी है।)4
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #रक्षाबंधन #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन4