ग्रामसभा में एएनएम सेंटर निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लगाई जांच की गुहार। कुशीनगर ग्रामसभा बडहरा बुजुर्ग, पोस्ट-दुदही, ब्लॉक-दुदही, तहसील तमकुहीराज में एएनएम सेंटर के निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सेंटर के निर्माण में मानकों और नियमों की अनदेखी करते हुए कम मात्रा में निर्माण सामग्री का प्रयोग किया गया है। ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी कुशीनगर को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है। कि एएनएम सेंटर के निर्माण में कथित तौर पर गलत तरीके से सामग्री लगाई गई तथा निर्माण कार्य में ऐसी सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, जो शासन के निर्धारित मानकों के विपरीत है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यदि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कथित अनियमितताओं की वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। इसी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई गई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि एएनएम सेंटर के निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम गठित की जाए, मौके पर निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाए तथा यदि जांच में अनियमितता या मानकों की अनदेखी सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इससे पहले मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी ग्रामीणों द्वारा शिकायत किया जा चुका है जिसमें सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा मौके जा कर जांच किया गया और अपनी आख्या में लिखा कि जांच में संतोष जनक गुणवत्ता नहीं पाया गया। शिकायत पत्र में ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी धन से होने वाले निर्माण कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। ऐसे में निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच होने से न केवल ग्रामीणों की शिकायत का समाधान होगा, बल्कि सरकारी धन के सही उपयोग की भी पुष्टि हो सकेगी। अब देखना यह है कि जिलाधिकारी स्तर से इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लिया जाता है और क्या मौके पर जांच टीम भेजकर एएनएम सेंटर के निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराई जाती है। ये आरोप ग्रामीणों द्वारा दिए गए शिकायती पत्र पर आधारित हैं। आरोपों की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

- ग्रामसभा में एएनएम सेंटर निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लगाई जांच की गुहार। कुशीनगर ग्रामसभा बडहरा बुजुर्ग, पोस्ट-दुदही, ब्लॉक-दुदही, तहसील तमकुहीराज में एएनएम सेंटर के निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सेंटर के निर्माण में मानकों और नियमों की अनदेखी करते हुए कम मात्रा में निर्माण सामग्री का प्रयोग किया गया है। ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी कुशीनगर को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है। कि एएनएम सेंटर के निर्माण में कथित तौर पर गलत तरीके से सामग्री लगाई गई तथा निर्माण कार्य में ऐसी सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, जो शासन के निर्धारित मानकों के विपरीत है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यदि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कथित अनियमितताओं की वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। इसी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई गई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि एएनएम सेंटर के निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम गठित की जाए, मौके पर निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाए तथा यदि जांच में अनियमितता या मानकों की अनदेखी सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इससे पहले मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी ग्रामीणों द्वारा शिकायत किया जा चुका है जिसमें सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा मौके जा कर जांच किया गया और अपनी आख्या में लिखा कि जांच में संतोष जनक गुणवत्ता नहीं पाया गया। शिकायत पत्र में ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी धन से होने वाले निर्माण कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। ऐसे में निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच होने से न केवल ग्रामीणों की शिकायत का समाधान होगा, बल्कि सरकारी धन के सही उपयोग की भी पुष्टि हो सकेगी। अब देखना यह है कि जिलाधिकारी स्तर से इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लिया जाता है और क्या मौके पर जांच टीम भेजकर एएनएम सेंटर के निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराई जाती है। ये आरोप ग्रामीणों द्वारा दिए गए शिकायती पत्र पर आधारित हैं। आरोपों की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।1
- मत्स्य जीवित सहयोग समिति के आवेदन जमा नहीं होने पर आवेदकों ने किया हंगामा। मत्स्य जीवित सहयोग समिति के आवेदन जमा नहीं होने पर आवेदकों ने किया हंगामा। नौतन।प्रखंड में गुरुवार को मत्स्य जीवित सहयोग समिति के चुनाव को लेकर आपत्ति संबंधी आवेदन जमा नहीं किए जाने से नाराज आवेदकों ने हंगामा और प्रदर्शन किया। आवेदकों ने प्रखंड बीसीओ पर आवेदन लेने में आनाकानी करने तथा उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया। इस दौरान काफी देर तक प्रखंड परिसर में गहमागहमी की स्थिति बनी रही।हंगामा कर रहे आवेदकों का आरोप था कि बीसीओ द्वारा आपत्ति संबंधी आवेदन जमा नहीं लिया जा रहा था। आवेदन जमा करने के लिए पहुंचने वाले लोगों को अलग-अलग कारण बताकर परेशान किया जा रहा था।आवेदकों ने बीसीओ पर गलत तरीके से आवेदन की प्रक्रिया प्रस्तुत करने का भी गंभीर आरोप लगाया।आवेदक नारायण सहनी, सुभाष सहनी, रामप्रवेश सहनी, अरुण कुमार, अनिता देवी, आदित्य कुमार और रीता देवी सहित अन्य ने बताया कि वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति संबंधी आवेदन जमा करने पहुंचे थे। लेकिन आवेदन लेने में आनाकानी की गई। इससे नाराज होकर आवेदकों ने विरोध जताते हुए हंगामा किया।वहीं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी कार्तिक चौधरी ने आवेदकों के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि आवेदन की जांच के बाद ही उसे जमा किया जा रहा है। नियम के अनुसार सभी आवेदनों की जांच की जा रही है और पात्र पाए जाने वाले आवेदनों को स्वीकार किया जा रहा है।4
- मीरगंज हत्याकांड में तीन दोषियों को आजीवन सश्रम कारावास, प्रत्येक पर एक लाख रुपये जुर्माना! मीरगंज थाना क्षेत्र के कासिम समइल गांव से जुड़े हत्या के मामले में अदालत ने तीन अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही तीनों पर एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। 19 अगस्त 2026 को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-IX, गोपालगंज की अदालत ने मीरगंज थाना कांड संख्या 70/22 में अभियुक्त विजय साह, नन्दजी साह दोनों पिता नमो साह तथा एक महिला सभी मीरगंज निवासी कासिम समइल को हत्या के मामले में दोषी पाते हुए सजा सुनाई।1
- गन्ने के खेत में गैंडा घुस आने से इलाके में दहशत , किसान मैनाटाड़ प्रखंड क्षेत्र के इनरवा थाना अंतर्गत इनरवा गांव स्थित रामजानकी मंदिर देवीगंज के समीप गुरुवार को गन्ने के खेत में गैंडा घुस आने से इलाके में दहशत फैल गई। गुरूवार के सुबह करीब 8 बजे अपने गन्ने के खेत में काम करने गए एक किसान पर गैंडे ने हमला कर दिया। हालांकि आसपास मौजूद किसानों के शोर मचाने पर गैंडा खेत के अंदर चला गया, जिससे किसान बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि इनरवा गांव निवासी फेकू यादव के 45 वर्षीय पुत्र रामबहादुर यादव अपने गन्ने के खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान अचानक गैंडा सामने आ गया और उनकी ओर दौड़ा और हमला कर दिया। गैंडे को अपनी ओर आता देख किसान घबरा गए, और चिल्लाने लगे।आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने भी जब शोर मचाया। हो हल्ला सुन गैंडा गन्ने के खेत के अंदर चला गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग को जानकारी दी। इसके बाद मंगुराहा के फौरेस्टर विद्यासागर, वनरक्षी मनीष कुमार समेत अन्य वनकर्मी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने गैंडे के मूवमेंट पर नजर रखते हुए उसके लोकेशन को ट्रैक करने का प्रयास शुरू किया। नगरदेही एसएसबी जवानों ने ड्रोन कैमरे की मदद से भी गैंडे की लोकेशन का पता लगाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और लोगों को गन्ने के खेत की ओर जाने से रोकते रहे। वहीं एसएसबी 44वीं बटालियन के नगरदेही कैंप के हवलदार नंदकिशोर कुशवाहा, एसओजी टीम के दीपक कुमार समेत अन्य जवान भी मौके पर मौजूद रहे। फौरेस्टर विद्यासागर ने बताया कि गैंडे की लोकेशन को ट्रैक किया जा रहा है। गैंडे गन्ने के खेत में छिपा हुआ है। प्रयास है कि उसे सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर भेज दिया जाए। इधर, गैंडे के खेत में छिपे होने की सूचना से आसपास के किसानों में भय का माहौल बना रहा। कई किसानों ने एहतियात के तौर पर खेतों की ओर जाने से परहेज किया।1
- घर में चोरी करते हुए महिला को लोगों ने पकड़ा किया पुलिस के हवाले कुशीनगर जटहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत एकवनहीं उर्फ भागवतपुर बेलहवा टोला में दिन के करीब 4:00 बजे अज्ञात महिला द्वारा घर में घुसकर चोरी करते समय गांव के लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया लोगों ने दूरभाष के माध्यम से 112 पर सूचना दी मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने स्थानीय थाने को सूचना देकर मौके पर बुला लिया मौके पर पहुंचे पुलिस ने महिला को कब्जे में लेकर महिला पुलिस ने पूछताछ शुरू की महिला के पास से₹3600 बरामद हुए घर वालों ने बताया कि मेरे घर से दस हजार रुपए का लिखित शिकायती पत्र दिया स्थानीय पुलिस ने महिला को थाने ले गई और पूछताछ कर रही है1
- India ke kaptan Suman Gil ka gol hai 2027 ka WTC ka final khelna1
- दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा का बाहरी घेरा हटा दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर लगे ट्रैफिक बोलार्ड और बैरिकेड्स हटा दिए हैं, जो पहले दूतावास परिसर को घेरे हुए थे। यह जवाबी कदम पाकिस्तानी अफसरों द्वारा इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के बाहर पार्किंग पोल हटाए जाने के कुछ दिनों बाद उठाया गया है। यह घटनाक्रम वैसे समय भी हुआ है, जब जम्मू-कश्मीर की अपनी यात्रा के दौरान भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर को भारत को अहम हिस्सा बताया है। #India #Pakistan #PakistanHighCommission #NewDelhi1
- तेरह दिव्यांगों को मिली बैट्री चालित ट्राई साइकिल, प्रखंड परिसर में बीडीओ, समन्वयक व उप प्रमुख ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। तेरह दिव्यांगों को मिली बैट्री चालित ट्राई साइकिल, ---- प्रखंड परिसर में बीडीओ, समन्वयक व उप प्रमुख ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। नौतन।प्रखंड परिसर में गुरुवार को दिव्यांगजनों के बीच बैट्री चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ गिरधारी लाल, प्रखंड समन्वयक पूनम कुमारी व उप प्रमुख अफसर हुसैन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बैट्री चालित ट्राई साइकिल को रवाना किया। इस दौरान कुल 13 दिव्यांग लाभुकों को बैट्री चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई।ट्राई साइकिल मिलने के बाद दिव्यांग लाभुकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।लाभुकों ने बताया कि बैट्री चालित ट्राई साइकिल मिलने से उन्हें आवागमन में काफी सुविधा होगी। अब उन्हें आने-जाने के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।इससे वे बाजार, प्रखंड कार्यालय सहित अन्य जरूरी स्थानों पर आसानी से आ-जा सकेंगे।कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि सरकार की ओर से दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। बैट्री चालित ट्राई साइकिल मिलने से दिव्यांगजनों को अपने दैनिक कार्यों को पूरा करने में सहूलियत होगी। उन्होंने लाभुकों से योजना का सही तरीके से उपयोग करने की अपील की।4