सुने मकान से चोरी के मामले मे ख़रीददार आरोपी समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार,01 लाख 30 हजार का मशरुका जप्त। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई कार्यवाही। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सोने चांदी के गहने समेत कुल कीमती मशरुका लगभग 01 लाख 30 हजार रुपये किया गया बरामद। चोरी के मामलो मे शामिल आरोपियों के विरुद्ध पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही। मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अनिल कुमार दास साकिन बिशुनपुर खुर्द गोरसीडबरा थाना गांधीनगर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया दिनांक 04/02/26 को प्रार्थी का पुरा परिवार अपना घर बंद कर जगरनाथपुरी दर्शन करने गये थे कि दिनांक 05/02/26 को प्रार्थी का बडा भाई सुदामा प्रार्थी को फोन कर बताया कि प्रार्थी के घर का ताला टुटा हुआ है और घर का सामान बिखरा हुआ है, तब सूचना पाकर प्रार्थी दर्शन कर वापस घर आकर देखा कि घर का मेन गेट का दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। रूम अंदर घुसकर देखा तो घर का समान अस्त व्यस्त था और रूम के अंदर का अलमारी का लॉक टुटा हुआ था, अलमारी के अदंर रखा 01 नग सोने का चैन, 01 नग बच्चों का चांदी कड़ा, 01 नग सोने का लॉकेट, 01 नग सोने का नाक का नथनिया, 01 जोड़ी चांदी का पायल, 01 नग चांदी का कड़ा, 02 नग सोने का अंगुठी कुल कीमती मशरुका लगभग 1,30,000/- रूपये एवं नगदी पैसा नहीं था। जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 81/26 धारा 331(4), 305(ए), 3(5), 317(2) बी. एन. एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के संदेही का पत्ता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के संदेही (01) अतुल तिग्गा उर्फ अक्की आत्मज आनंद तिग्गा उम्र 20 वर्ष (02) सत्यादीप तिग्गा उर्फ टका आत्मज कालाबेर तिग्गा उम्र 21 वर्ष (03) राजा लड़का आत्मज सूर्या लकड़ा उम्र 20 वर्ष सभी निवासी विशुनपुर खुर्द गोरसीडबरा थाना गांधीनगर जिला सरगुजा को हिरासत मे लेकर हिमकतअमली से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा चोरी की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के निशानदेही पर चोरी की सामान गोरसीडबरा नाला के पास से बरामद किया गया, एवं चोरी के जेवर को दुकान संचालक कमल सोनी को बेचना बताये। पुलिस टीम द्वारा मामले मे शामिल आरोपी जेवर दुकान के संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *(04) कमल सोनी आत्मज गया प्रसाद सोनी उम्र 52 वर्ष साकिन ब्रम्ह रोड थाना कोतवाली अंबिकापुर का होंना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर चोरी का सामान खरीदना स्वीकार किया है, पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी का मशरुका जप्त किया गया है, आरोपी कमल सोनी के विरूद्ध चोरी की सम्पत्ति को अपराधिक दुर्विनियोग के नियत से खरीदना पाये जाने के प्रकरण में धारा 3(5),317 (2), बीएनएस जोड़ा गया है, प्रकरण मे शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता है। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर, आरक्षक कुंदन पाण्डेय, रमन मण्डल, राहुल सिंह सक्रिय रहे।

- अंबिकापुर | 18 फरवरी 2026 सरगुजा जिले के थाना गांधीनगर क्षेत्र में सूने मकान से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खरीददार आरोपी सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात समेत लगभग 1 लाख 30 हजार रुपये का सामान जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी अनिल कुमार दास परिवार सहित बाहर दर्शन पर गए थे, इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्रकरण दर्ज कर विवेचना के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिन्होंने चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि चोरी किए गए जेवर अंबिकापुर के एक सर्राफा व्यापारी को बेचे गए थे। इसके बाद जेवर खरीदने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।3
- महादेवडाड में स्तिथ छत्तीसगढ राज्य ग्रामीण बैंक को नदी के किनारे सुनसान स्थान पर ले जाने की बात सामने आई है जो की वहा चोरी और डकैत होने की ज्यादा संभावना है और ये सब जानकर कैसे ARO सर ने अनुमति दी और वहा के ग्राम वासियों से बिना अनुमति के इस प्रकार से वहा स्थांतरण किया जाना एक प्रकार का कोई सडयंत्र रचना बोले या फिर कुछ और ही राज जिसे लोग अनजान है आखिर क्यों ! आख़िर कैसे ! आखिर कहा ! ले जा रहे इस ग्रामीण बैंक को एक मदिरा दुकान के पास क्यूं क्यूं क्यूं????1
- बनगांव बी में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित भव्य मेले में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने मंदिर विकास के लिए 20 लाख रुपये की घोषणा की। ग्राम प्रतिनिधियों ने भी समिति को आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की, वहीं बागबहार पुलिस की मुस्तैदी से कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा। 📍 बनगांव बी | जशपुर पूरी खबर देखें – Jashpur Times1
- Post by ANGAD YADAV1
- Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ1
- Gram panchayat kraiya vikaskhand ambikapur k anganbadi karyakarta anganbadi ki samshya kahte..khas report himanshu raj md news vice buero chief ambikapur dist.surguja cg.7805838076.1
- अंबिकापुर | 18 फरवरी 2026 सरगुजा जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से 21 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 28 हजार रुपये बताई जा रही है। साथ ही 3090 रुपये नगद भी जब्त किए गए हैं। पुलिस को 17 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नए बस स्टैंड के पीछे गुमटी के सामने दो व्यक्ति सफेद प्लास्टिक बोरे में गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान अमित शर्मा (21 वर्ष), निवासी मिर्जापुर, उत्तरप्रदेश तथा देवचंद यादव (20 वर्ष), निवासी कैमूर, बिहार के रूप में बताई। तलाशी के दौरान प्लास्टिक बोरे से 21.400 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे उक्त अवैध मादक पदार्थ उड़ीसा से खरीदकर उत्तर प्रदेश में बिक्री के लिए ले जा रहे थे। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 107/26, धारा 20(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा सहित कोतवाली व साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और खरीद-फरोख्त में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।2
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों पर VSK ऐप का दबाव गलत, दंडात्मक कार्रवाई और अनिवार्यता पर लगाई ‘अंतरिम रोक’ छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति और निगरानी के लिए लागू किए गए ‘VSK ऐप’ को लेकर चल रहे विवाद में बिलासपुर उच्च न्यायालय ने एक अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि किसी भी शिक्षक को उसकी इच्छा के विरुद्ध व्यक्तिगत मोबाइल फोन पर थर्ड-पार्टी ऐप इंस्टॉल करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। जस्टिस एन.के. चंद्रवंशी की एकल पीठ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए याचिकाकर्ता शिक्षक के खिलाफ किसी भी तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है। निजी संपत्ति और निजता का अधिकार प्रमुख आधार यह कानूनी विवाद तब शुरू हुआ जब शिक्षक कमलेश सिंह बिसेन ने सरकार के उस फरमान को चुनौती दी, जिसमें शिक्षकों के निजी मोबाइल को शासकीय कार्य के लिए उपयोग करना अनिवार्य कर दिया गया था। याचिकाकर्ता ने स्वयं कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए दो टूक कहा कि शिक्षकों का व्यक्तिगत मोबाइल उनकी निजी संपत्ति है, जिसे सरकार बिना सहमति के ‘ऑफिसियल टूल’ की तरह इस्तेमाल नहीं कर सकती। साथ ही, थर्ड-पार्टी ऐप से डेटा सुरक्षा और व्यक्तिगत निजता (Privacy) के उल्लंघन का गंभीर खतरा बना रहता है। सरकार से दो सप्ताह में मांगा जवाब हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता के तर्कों को प्रथम दृष्टया स्वीकार करते हुए राज्य शासन को नोटिस जारी कर 14 दिनों के भीतर विस्तृत हलफनामा पेश करने का निर्देश दिया है। अदालत ने अंतरिम राहत देते हुए कहा कि मामले की अगली सुनवाई तक याचिकाकर्ता को ऐप डाउनलोड करने के लिए बाध्य न किया जाए और न ही इस आधार पर उसके वेतन या सेवा रिकॉर्ड पर कोई प्रतिकूल प्रभाव डाला जाए। डिजिटल प्रशासन के दौर में मील का पत्थर कानूनी गलियारों में इस आदेश को डिजिटल प्रशासन और कर्मचारी अधिकारों के बीच संतुलन बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि सरकार किसी ऐप को अनिवार्य करना चाहती है, तो उसे संसाधन (मोबाइल और डेटा) भी स्वयं उपलब्ध कराने चाहिए। फिलहाल यह राहत तकनीकी रूप से याचिकाकर्ता तक सीमित है, लेकिन आने वाली सुनवाई में होने वाला फैसला प्रदेश के हजारों शिक्षकों के भविष्य और कार्यप्रणाली की दिशा तय करेगा।1
- कलेक्ट्रेट अफसर बनकर लाखों की ठगी! जशपुर में खुद को कलेक्ट्रेट का बड़ा अधिकारी बताकर दो युवकों से 4 लाख 35 हजार रुपये ठगने वाला आरोपी प्रदीप पंडा गिरफ्तार। सिटी कोतवाली पुलिस ने होटल से घेराबंदी कर दबोचा, आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया। जशपुर पूरी खबर देखें – Jashpur Times पर1