logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महुआडांड़ में 2 अगस्त को होगा जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप ट्रायल रामप्रवेश गुप्ता लातेहार जिला एथलेटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी 2 अगस्त (रविवार) को जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप ट्रायल 2026 का आयोजन किया जाएगा। ट्रायल का आयोजन संत जोसेफ +2 हाई स्कूल, महुआडांड़ में होगा। प्रतिभागियों को सुबह 7:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की सचिव अनुभा खाखा द्वारा जारी पत्र के अनुसार ट्रायल में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 एवं अंडर-20 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। आयु वर्ग का निर्धारण निर्धारित जन्मतिथि के अनुसार किया जाएगा। प्रत्येक खिलाड़ी केवल अपने संबंधित आयु वर्ग में ही भाग ले सकेगा। एसोसिएशन ने सभी क्लबों एवं विद्यालयों से योग्य खिलाड़ियों की प्रविष्टि निर्धारित प्रक्रिया के तहत भेजने की अपील की है। खिलाड़ियों का पंजीकरण प्रतियोगिता स्थल पर ही किया जाएगा, जबकि प्रतियोगिता से संबंधित नियम एवं अन्य आवश्यक जानकारी भी वहीं उपलब्ध कराई जाएगी। लातेहार जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिले के अधिक से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से ट्रायल में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।

8 hrs ago
user_आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
Mobile Store महुआडांड़, लातेहार, झारखंड•
8 hrs ago
23580487-5932-4e0d-98a8-de4abb8ae20e

महुआडांड़ में 2 अगस्त को होगा जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप ट्रायल रामप्रवेश गुप्ता लातेहार जिला एथलेटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी 2 अगस्त (रविवार) को जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप ट्रायल 2026 का आयोजन किया जाएगा। ट्रायल का आयोजन संत जोसेफ +2 हाई स्कूल, महुआडांड़ में होगा। प्रतिभागियों को सुबह 7:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की सचिव अनुभा खाखा द्वारा जारी पत्र के अनुसार ट्रायल में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 एवं अंडर-20 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। आयु वर्ग का निर्धारण निर्धारित जन्मतिथि के अनुसार किया जाएगा। प्रत्येक खिलाड़ी केवल अपने संबंधित आयु वर्ग में ही भाग ले सकेगा। एसोसिएशन ने सभी क्लबों एवं विद्यालयों से योग्य खिलाड़ियों की प्रविष्टि निर्धारित प्रक्रिया के तहत भेजने की अपील की है। खिलाड़ियों का पंजीकरण प्रतियोगिता स्थल पर ही किया जाएगा, जबकि प्रतियोगिता से संबंधित नियम एवं अन्य आवश्यक जानकारी भी वहीं उपलब्ध कराई जाएगी। लातेहार जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिले के अधिक से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से ट्रायल में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • क्रिस्टल जुबली समारोह सह लोयोला दिवस" धूमधाम से संपन्न, 'ज़ेवेरियन ऐक्मे' पत्रिका का हुआ लोकार्पण* रामप्रवेश गुप्ता *संत जेवियर्स महाविद्यालय महुआडांड़ में 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का जश्न* महुआडांड़ संत जेवियर्स महाविद्यालय (स्वायत्त), महुआडांड़ में शुक्रवार को क्रिस्टल जुबली समारोह सह लोयोला दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। संस्था की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का यह उत्सव विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों के लिए प्रेरणादायी रहा।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे पवित्र मिस्सा पूजा के साथ हुई। महाविद्यालय परिवार ने संस्था की निरंतर प्रगति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।समारोह के मुख्य अतिथि Bishop Theodore Mascarenhas, SFX, बिशप, रोमन कैथोलिक डायोसिस ऑफ डाल्टनगंज_ थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आईक्यूएसी सदस्य मोहम्मद तनवीर, फादर अशोक नगेसिया, सिस्टर प्रिस्का और फादर बर्थोलोमियो उपस्थित थे। महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अतिथियों का आदिवासी नृत्य, पुष्पगुच्छ और शॉल से आत्मीय स्वागत किया।प्राचार्य डॉ. फादर एम. के. जोश ने स्वागत भाषण में महाविद्यालय की उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य, नागपुरी लोकनृत्य, दक्षिण भारतीय नृत्य और लोयोला के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।इस अवसर पर महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ज़ेवेरियन ऐक्मे का लोकार्पण भी किया गया। पत्रिका में संस्थान की शैक्षणिक, शोध और सांस्कृतिक उपलब्धियों को स्थान दिया गया है।मुख्य अतिथि बिशप थियोडोर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा शिक्षा केवल नौकरी का माध्यम नहीं, बल्कि एक बेहतर इंसान बनने की प्रक्रिया है। जीवन में अनुशासन, सेवा और नैतिक मूल्यों को अपनाकर आगे बढ़ें।उन्होंने सभी को क्रिस्टल जुबली की शुभकामनाएं दीं।आईक्यूएसी सदस्य मोहम्मद तनवीर ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार को संस्थान की पहचान बताते हुए विद्यार्थियों से समाज के प्रति उत्तरदायी बनने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर शशि शेखर और सुश्री सुष्मिता नाग ने किया। अंत में शालिनी बारा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। समापन पर सभी के बीच मिठाई वितरित की गई। पूरे दिन परिसर उत्साह और सौहार्द से भरा रहा।
    4
    क्रिस्टल जुबली समारोह सह लोयोला दिवस" धूमधाम से संपन्न, 'ज़ेवेरियन ऐक्मे' पत्रिका का हुआ लोकार्पण*
रामप्रवेश गुप्ता 
*संत जेवियर्स महाविद्यालय महुआडांड़ में 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का जश्न*  
महुआडांड़ संत जेवियर्स महाविद्यालय (स्वायत्त), महुआडांड़ में शुक्रवार को क्रिस्टल जुबली समारोह सह लोयोला दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। संस्था की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का यह उत्सव विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों के लिए प्रेरणादायी रहा।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे पवित्र मिस्सा पूजा के साथ हुई। महाविद्यालय परिवार ने संस्था की निरंतर प्रगति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।समारोह के मुख्य अतिथि Bishop Theodore Mascarenhas, SFX, बिशप, रोमन कैथोलिक डायोसिस ऑफ डाल्टनगंज_ थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आईक्यूएसी सदस्य मोहम्मद तनवीर, फादर अशोक नगेसिया, सिस्टर प्रिस्का और फादर बर्थोलोमियो उपस्थित थे। महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अतिथियों का आदिवासी नृत्य, पुष्पगुच्छ और शॉल से आत्मीय स्वागत किया।प्राचार्य डॉ. फादर एम. के. जोश ने स्वागत भाषण में महाविद्यालय की उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य, नागपुरी लोकनृत्य, दक्षिण भारतीय नृत्य और लोयोला के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।इस अवसर पर महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ज़ेवेरियन ऐक्मे का लोकार्पण भी किया गया। पत्रिका में संस्थान की शैक्षणिक, शोध और सांस्कृतिक उपलब्धियों को स्थान दिया गया है।मुख्य अतिथि बिशप थियोडोर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा शिक्षा केवल नौकरी का माध्यम नहीं, बल्कि एक बेहतर इंसान बनने की प्रक्रिया है। जीवन में अनुशासन, सेवा और नैतिक मूल्यों को अपनाकर आगे बढ़ें।उन्होंने सभी को क्रिस्टल जुबली की शुभकामनाएं दीं।आईक्यूएसी सदस्य मोहम्मद तनवीर ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार को संस्थान की पहचान बताते हुए विद्यार्थियों से समाज के प्रति उत्तरदायी बनने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर शशि शेखर और सुश्री सुष्मिता नाग ने किया। अंत में शालिनी बारा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। समापन पर सभी के बीच मिठाई वितरित की गई। पूरे दिन परिसर उत्साह और सौहार्द से भरा रहा।
    user_आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    Mobile Store महुआडांड़, लातेहार, झारखंड•
    8 hrs ago
  • मनिका में जेपीएससी घोटाले के विरोध मे भाजपा का मसाल जुलूस,पारदर्शी भरती के मांग मनिका,लातेहार :-झारखंड लोक सेवा आयोग में कथित घोटाले एवं धांधली के विरोध में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी, मनिका मंडल ने मशाल जुलूस निकाला। भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री मंदीप कुमार के नेतृत्व में निकला यह जुलूस मणिका हाई स्कूल से शुरू होकर पचफेड़ी चेक नाका तक गया। जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल और बैनर लेकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि JPSC भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाया जाए और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद किया जाए। भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर युवाओं के हितों की रक्षा की जाएगी। कार्यक्रम में शंकर दुबे, जयराम राय, प्रेमनाथ यादव, धीरज कुमार गुप्ता, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी बबन पासवान, मंडल महामंत्री संदीप उरांव, संतोष दुबे, अरुण ठाकुर, पचु प्रसाद, लव यादव, अंकित कुमार, गोलू, अमन कुमार, बजरंगी कुमार, बसंत कुमार, लक्की कुमार, राहुल कुमार, नंदन यादव, बसंत राम* सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे
    1
    मनिका  में जेपीएससी घोटाले के विरोध मे भाजपा का  मसाल जुलूस,पारदर्शी भरती के मांग
मनिका,लातेहार :-झारखंड लोक सेवा आयोग में कथित घोटाले एवं धांधली के विरोध में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी, मनिका मंडल ने मशाल जुलूस निकाला।
भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री मंदीप कुमार के नेतृत्व में निकला यह जुलूस मणिका हाई स्कूल से शुरू होकर पचफेड़ी चेक नाका तक गया। जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल और बैनर लेकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि JPSC भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाया जाए और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद किया जाए। भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर युवाओं के हितों की रक्षा की जाएगी।
कार्यक्रम में शंकर दुबे, जयराम राय, प्रेमनाथ यादव, धीरज कुमार गुप्ता, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी बबन पासवान, मंडल महामंत्री संदीप उरांव, संतोष दुबे, अरुण ठाकुर, पचु प्रसाद, लव यादव, अंकित कुमार, गोलू, अमन कुमार, बजरंगी कुमार, बसंत कुमार, लक्की कुमार, राहुल कुमार, नंदन यादव, बसंत राम* सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित  थे
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    4 hrs ago
  • मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका लातेहार की प्राचार्य ज्योति ज्योत्सना ने विद्यालय में उत्पन्न विवादों के बीच रखा अपना पक्ष। ज्ञात होकी विगत 2 वर्षों से मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका लातेहार में आ रहे खराब परिणाम को लेकर राज्य सरकार के निर्देश पर हो रही कार्यवाही पर विद्यालय के शिक्षक आमने-सामने एवं शिक्षकों के पक्ष में छात्र-छात्राएं आमने-सामने हो गए हैं। जिस दौरान विद्यालय में काफी विवाद उत्पन्न हो गया है।
    1
    मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका लातेहार की प्राचार्य ज्योति ज्योत्सना ने विद्यालय में उत्पन्न विवादों के बीच रखा अपना पक्ष।
ज्ञात होकी विगत 2 वर्षों से मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका लातेहार में आ रहे खराब परिणाम को लेकर राज्य सरकार के निर्देश पर हो रही कार्यवाही पर विद्यालय के शिक्षक आमने-सामने एवं शिक्षकों के पक्ष में छात्र-छात्राएं आमने-सामने हो गए हैं। जिस दौरान विद्यालय में काफी विवाद उत्पन्न हो गया है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    5 hrs ago
  • लातेहार के फुटबॉल खिलाड़ी अपना शरीर बचा कर खेलिए वरना हो सकता हैं दुर्घटना लातेहार के फुटबॉल खिलाड़ी अपना शरीर बचा कर खेलिए वरना हो सकता हैं दुर्घटना
    1
    लातेहार के फुटबॉल खिलाड़ी अपना शरीर बचा कर खेलिए वरना हो सकता हैं दुर्घटना 
लातेहार के फुटबॉल खिलाड़ी अपना शरीर बचा कर खेलिए वरना हो सकता हैं दुर्घटना
    user_Ashish Chandravanshi
    Ashish Chandravanshi
    Local News Reporter Latehar•
    7 hrs ago
  • पेपर लीक मामले पर फूटा छात्रों का गुस्सा, झारखंड की सड़कों पर जोरदार आंदोलन.? #reels #delhi #jharkhand #viral #ranchi #HemantSoren #police #school #teacher #paper #new
    1
    पेपर लीक मामले पर फूटा छात्रों का गुस्सा, झारखंड की सड़कों पर जोरदार आंदोलन.? #reels #delhi #jharkhand #viral #ranchi #HemantSoren #police #school #teacher #paper #new
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • गुमला का डेली मार्केट में फटा पेयजल का पाइप लाइन पानी की बर्बादी साथ ही शहर का पेयजल दूषित
    1
    गुमला का डेली मार्केट में फटा पेयजल का पाइप लाइन पानी की बर्बादी साथ ही शहर का पेयजल दूषित
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    8 hrs ago
  • गंभीर शिकायतों के बाद पेण्डारी स्कूल के सहायक शिक्षक शिवा यादव निलंबित, जांच समिति की रिपोर्ट पर DEO की कार्रवाई
    1
    गंभीर शिकायतों के बाद पेण्डारी स्कूल के सहायक शिक्षक शिवा यादव निलंबित, जांच समिति की रिपोर्ट पर DEO की कार्रवाई
    user_Balrampur
    Balrampur
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष लातेहार पंकज सिंह ने जीपीएससी पेपर लिक मामले पर राज्य सरकार पर सदा निशान JPSC अभ्यर्थियों के भविष्य एवं न्यायपूर्ण मांगों के समर्थन में भाजपा का मशाल जुलूस लातेहार, 31 जुलाई। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा अभ्यर्थियों की न्यायपूर्ण मांगों के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी, जिला लातेहार के तत्वावधान में आज एक विशाल मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। यह मशाल जुलूस लातेहार के कारगिल पार्क से प्रारंभ होकर थाना चौक तक निकाला गया, जहां राज्य सरकार के विरुद्ध जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि JPSC परीक्षा में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं एवं विवादों ने हजारों युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना दिया है। राज्य सरकार युवाओं के साथ न्याय करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। भाजपा युवाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी तथा अभ्यर्थियों की प्रत्येक न्यायसंगत मांग का समर्थन करती रहेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि झारखंड के युवाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रतियोगी परीक्षा प्रणाली उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार को JPSC से जुड़े सभी विवादों का शीघ्र समाधान कर अभ्यर्थियों को न्याय देना चाहिए, ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो सके। इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री राजधानी प्रसाद यादव, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती पूनम देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रभारी श्री पंकज सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री महेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्री अनिल सिंह, श्री राजीव रंजन पांडे, जिला मंत्री श्री मुकेश पांडे, जिला मंत्री श्री ध्रुव पांडे, जिला मंत्री श्रीमती आशा देवी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री रघुवीर यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य श्री रामदेव सिंह, जिला मीडिया प्रभारी श्री पंकज यादव, अश्विनी सिंह (युवा मोर्चा), ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री पिंटू रजक, मंडल अध्यक्ष श्री अवधेश चंद्रवंशी, नगर अध्यक्ष श्री कुमार सागर, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्रीमती अर्पणा सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं JPSC अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में भाजपा के अनेक वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने मशाल लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए JPSC अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग की।
    1
    भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष लातेहार पंकज सिंह ने जीपीएससी पेपर लिक मामले पर राज्य सरकार पर सदा निशान
JPSC अभ्यर्थियों के भविष्य एवं न्यायपूर्ण मांगों के समर्थन में भाजपा का मशाल जुलूस
लातेहार, 31 जुलाई। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा अभ्यर्थियों की न्यायपूर्ण मांगों के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी, जिला लातेहार के तत्वावधान में आज एक विशाल मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। यह मशाल जुलूस लातेहार के कारगिल पार्क से प्रारंभ होकर थाना चौक तक निकाला गया, जहां राज्य सरकार के विरुद्ध जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि JPSC परीक्षा में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं एवं विवादों ने हजारों युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना दिया है। राज्य सरकार युवाओं के साथ न्याय करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। भाजपा युवाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी तथा अभ्यर्थियों की प्रत्येक न्यायसंगत मांग का समर्थन करती रहेगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि झारखंड के युवाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रतियोगी परीक्षा प्रणाली उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार को JPSC से जुड़े सभी विवादों का शीघ्र समाधान कर अभ्यर्थियों को न्याय देना चाहिए, ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो सके।
इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री राजधानी प्रसाद यादव, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती पूनम देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रभारी श्री पंकज सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री महेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्री अनिल सिंह, श्री राजीव रंजन पांडे, जिला मंत्री श्री मुकेश पांडे, जिला मंत्री श्री ध्रुव पांडे, जिला मंत्री श्रीमती आशा देवी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री रघुवीर यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य श्री रामदेव सिंह, जिला मीडिया प्रभारी श्री पंकज यादव, अश्विनी सिंह (युवा मोर्चा), ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री पिंटू रजक, मंडल अध्यक्ष श्री अवधेश चंद्रवंशी, नगर अध्यक्ष श्री कुमार सागर, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्रीमती अर्पणा सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं JPSC अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में भाजपा के अनेक वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने मशाल लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए JPSC अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग की।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.