कैबिनेट मंत्री के जिले में सामान्य चिकित्सालय की बदहाल व्यवस्था, साफ-सफाई और अव्यवस्थाओं पर उठे सवाल सवाई माधोपुर। जिले के सामान्य चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को लेकर आमजन में लगातार नाराजगी देखने को मिल रही है। अस्पताल में साफ-सफाई की कमी, जगह-जगह फैली गंदगी, अव्यवस्थित परिसर और मरीजों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की स्थिति को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि जिला मुख्यालय के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में बेहतर व्यवस्थाएं होना आवश्यक है, लेकिन वर्तमान हालात उम्मीदों के अनुरूप नजर नहीं आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में परिसर की नियमित सफाई, वार्डों और शौचालयों की स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उनका कहना है कि यदि अस्पताल परिसर साफ-सुथरा रहेगा तो मरीजों को भी बेहतर वातावरण मिलेगा और संक्रमण का खतरा भी कम होगा। जनता का यह भी कहना है कि सवाई माधोपुर के विधायक डॉ. किरोड़ी लाल मीणा वर्तमान में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। ऐसे में जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की अपेक्षा स्वाभाविक है। लोगों का मानना है कि अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने चाहिए ताकि मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। शहरवासियों ने जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग से मांग की है कि सामान्य चिकित्सालय की साफ-सफाई, नियमित निगरानी और आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए। उनका कहना है कि सरकारी अस्पताल आमजन की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा का केंद्र है, इसलिए यहां बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग इस ओर शीघ्र ध्यान देकर अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार करेगा, जिससे मरीजों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
कैबिनेट मंत्री के जिले में सामान्य चिकित्सालय की बदहाल व्यवस्था, साफ-सफाई और अव्यवस्थाओं पर उठे सवाल सवाई माधोपुर। जिले के सामान्य चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को लेकर आमजन में लगातार नाराजगी देखने को मिल रही है। अस्पताल में साफ-सफाई की कमी, जगह-जगह फैली गंदगी, अव्यवस्थित परिसर और मरीजों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की स्थिति को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि जिला मुख्यालय के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में बेहतर व्यवस्थाएं होना आवश्यक है, लेकिन वर्तमान हालात उम्मीदों के अनुरूप नजर नहीं आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में परिसर की नियमित सफाई, वार्डों और शौचालयों की स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उनका कहना है कि यदि अस्पताल परिसर साफ-सुथरा रहेगा तो मरीजों को भी बेहतर वातावरण मिलेगा और संक्रमण का खतरा भी कम होगा। जनता का यह भी कहना है कि सवाई माधोपुर के विधायक डॉ. किरोड़ी लाल मीणा वर्तमान में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। ऐसे में जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की अपेक्षा स्वाभाविक है। लोगों का मानना है कि अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने चाहिए ताकि मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। शहरवासियों ने जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग से मांग की है कि सामान्य चिकित्सालय की साफ-सफाई, नियमित निगरानी और आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए। उनका कहना है कि सरकारी अस्पताल आमजन की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा का केंद्र है, इसलिए यहां बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग इस ओर शीघ्र ध्यान देकर अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार करेगा, जिससे मरीजों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
- नगर परिषद गंगापुर सिटी एवं नगर पालिका वजीरपुर एवं बामनवास में शुक्रवार को मतदान राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शुक्रवार 11 सितम्बर को गंगापुर सिटी, वजीरपुर और बामनवास निकायों में द्वितीय चरण के मतदान के लिए मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण एवं चुनाव सामग्री उपलब्ध करवाकर गुरूवार को संबंधित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम भी मतदान दलों के प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित रहे और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। नगर परिषद गंगापुर सिटी के लिए मतदान कर्मी स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से, नगर पालिका वजीरपुर के लिए राजकीय कन्या महाविद्यालय वजीरपुर एवं नगर पालिका बामनवास के मतदान कर्मी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बामनवास से अपने-अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों पर पहुंचे और शुक्रवार सुबह मतदान के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले के सभी 6 नगरीय निकायों में 14 सितंबर को मतगणना की जाएगी। *द्वितीय चरण में तीनों नगरीय निकायों के 1 लाख 11 हजार से अधिक मतदाता 104 वार्डों के लिए 140 मतदान केन्द्रों पर करेंगे मतदान:-* नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए संबंधित तीनों नगरीय निकायों के 104 वार्डों के लिए कुल 140 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जहां कुल 1 लाख 11 हजार 660 पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। द्वितीय चरण में नगर परिषद गंगापुर सिटी के 60 वार्डों के लिए 96 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जहां 89 हजार 229 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नगर पालिका वजीरपुर के 24 वार्डों के लिए 24 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जहां 11 हजार 345 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नगर पालिका बामनवास के 20 वार्डों के लिए 20 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जहां 11086 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वजीरपुर नगर पालिका के वार्ड नंबर 14 इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी पूरणमल बैरवा की निर्विरोध विजय हुई है। *तीनों नगरीय निकाय में शुक्रवार को 506 प्रत्याशी चुनाव मैदान में:-* जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि द्वितीय चरण में मतदान होने वाले नगर परिषद गंगापुर सिटी, नगर पालिका वजीरपुर एवं नगर पालिका बामनवास के 104 वार्डों में सदस्य पद के लिए कुल 506 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें नगर परिषद गंगापुर सिटी 297, नगर पालिका वजीरपुर 114 और नगर पालिका बामनवास 95 प्रत्याशी चुनाव लडेंगे। *रवानगी से पूर्व मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण:-* नगर परिषद गंगापुर सिटी के मतदान दलों की रवानगी से पूर्व राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय गंगापुर सिटी में आयोजित प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारी का कार्य है। सभी कार्मिक पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं निर्भयता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र पर पहुंचने के बाद ईवीएम की स्थापना, मॉक पोल सहित निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित सभी निर्धारित कार्य नियमानुसार पूर्ण किए जाएं। *560 मतदान कार्मिकों की लगाई गई ड्यूटी:-* द्वितीय चरण के मतदान के लिए तीनों नगरीय निकायों में कुल 140 मतदान केन्द्रों पर मतदान कराने के लिए 560 मतदान कार्मिकों की नियुक्ति की गई है। इनमें 140 पीठासीन अधिकारी 140 प्रथम मतदान अधिकारी तथा 280 द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारी शामिल हैं। प्रत्येक मतदान दल में पीठासीन अधिकारी के साथ प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। मतदान दलों को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन, मॉक पोल, मतदान अभिकर्ताओं की भूमिका, मतदाता पहचान एवं अन्य निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया है। *सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान:-* जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि द्वितीय चरण के तहत 11 सितंबर को निर्धारित मतदान केन्द्रों पर प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान प्रारंभ होने से पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मॉक पोल करवाया जाएगा तथा उसके पश्चात मतदान शुरू किया जाएगा। *संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी:-* स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिले में संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील 42 मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इन केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही 20 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 15 पुलिस मोबाइल पार्टियों को तैनात किया गया है। 28 मतदान केन्द्रों पर वीडियोग्राफर के माध्यम से निगरानी व्यवस्था की गई है। मतदान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कार्मिकों से कहा कि वे किसी भी व्यक्ति का आतिथ्य स्वीकार नहीं करें तथा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पूर्ण निष्पक्षता एवं तटस्थता बनाए रखें। मतदान दलों को निर्देशित किया गया कि वे मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम एवं निर्वाचन सामग्री को निर्धारित संग्रहण केन्द्र पर सुरक्षित रूप से जमा करवाया जाए।1
- राजस्थान सरकार पशुओं में बांझपन की समस्या से निजात दिलाने तथा पशुधन की उत्पादकता और विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड (आरएलडीबी) के माध्यम से राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत शुक्रवार, 11 सितम्बर जिले के पशुपालकों को चार ब्लॉकों में एक दिवसीय निःशुल्क बांझ निवारण एवं पशु चिकित्सा शिविर आयोजित करेगी। *जिले के 4 ब्लॉक में शुक्रवार को निःशुल्क बांझपन निवारण शिविर लगेंगे* *सवाई माधोपुर, 10 सितम्बर।* राजस्थान सरकार पशुओं में बांझपन की समस्या से निजात दिलाने तथा पशुधन की उत्पादकता और विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड (आरएलडीबी) के माध्यम से राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत शुक्रवार, 11 सितम्बर जिले के पशुपालकों को चार ब्लॉकों में एक दिवसीय निःशुल्क बांझ निवारण एवं पशु चिकित्सा शिविर आयोजित करेगी। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजीव गर्ग ने बताया कि ये शिविर प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक किए जाएंगे। शिविरों में पशुपालकों को विशेषज्ञ पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ पशुओं में बांझपन की समस्या की जांच, उपचार एवं आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्लॉक सवाई माधोपुर के सूरवाल, बामनवास के शफीपुरा, मलारना डूंगर में ग्राम पंचायत मलारना डूंगर तथा खण्डार के फलौदी में शिविर आयोजित किए जाएंगे। पशुपालक अपने पशुओं को शिविर में लाकर इन निःशुल्क सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। *शिविर में पशुओं के लिए निःशुल्क सुविधाएं:-* शिविरों में विशेष रूप से गाय एवं भैंस सहित अन्य पशुओं में बांझपन की गहन जांच एवं उपचार, गर्भ परीक्षण, आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण, पशुओं के लिए कृमिनाशक दवा एवं खनिज मिश्रण का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही, पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, प्रजनन क्षमता एवं बेहतर पशुपालन संबंधी आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी दी जाएगी। पशुपालन विभाग ने अधिक से अधिक पशुपालकों को इन शिविरों में पहुंचकर अपने पशुओं का समय पर उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण करवाने की अपील की है। उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंचों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी शिविरों के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया है। ---000---1
- 🙏 आज की यही प्रार्थना है… 🙏 हे भगवान, मेरे साथ कोई धोखा करे तो मुझे टूटने की नहीं, समझने की शक्ति देना। जो अपना बनकर दिल दुखाए, उसके लिए भी मेरे मन में नफरत नहीं, बल्कि आगे बढ़ने का साहस देना। कभी-कभी जिंदगी में धोखा देने वाले लोग हमें एक बड़ी सीख दे जाते हैं—हर मुस्कुराता चेहरा अपना नहीं होता और हर मीठी बात सच्ची नहीं होती। इसलिए भरोसा जरूर करें, लेकिन अपनी आत्मा और स्वाभिमान को कभी मत खोएं। बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश की ओर से आज की छोटी-सी सीख— ❤️ रिश्ते दिल से निभाइए, 🙏 भरोसा सोच-समझकर कीजिए, 🌹 और धोखा मिले तो खुद को कमजोर नहीं, और मजबूत बनाइए। ईश्वर सबके जीवन में सच्चे रिश्ते, सच्चे लोग और सच्ची खुशियां दे। जय श्री कृष्ण 🙏❤️ #बल्लू_टी_स्टॉल_फेमस_श्योपुर #श्योपुर #मध्यप्रदेश #सुविचार #आज_की_प्रार्थना #विश्वास #धोखा #रिश्ते #जय_श्री_कृष्ण1
- कुपोषण की मार से जूझता श्योपुर का बचपन, नौनिहालों के भविष्य पर बड़ा सवाल; सरकारी योजनाओं और दावों के बीच बच्चों की सेहत बनी चिंता का विषय swadesh news sheopur imran Hussein1
- लालसोट: नगर निकाय चुनाव–2026 की समीक्षा बैठक उपखंड कार्यालय में आयोजित उपखंड कार्यालय लालसोट में रिटर्निंग अधिकारी (RO) विजेंद्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव–2026 को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 10 सितम्बर को आयोजित होने वाले ईवीएम (EVM) वितरण एवं संग्रहण की तैयारियों का जायजा लिया गया। RO मीणा ने निर्देश दिए: नियमों का पालन: ईवीएम वितरण व संग्रहण में चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना हो। पारदर्शिता व अनुशासन:चुनावी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, सभी कार्मिक निष्पक्षता से दायित्व निभाएं। मूलभूत सुविधाएं -सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।1
- कैबिनेट मंत्री के जिले में सामान्य चिकित्सालय की बदहाल व्यवस्था, साफ-सफाई और अव्यवस्थाओं पर उठे सवाल सवाई माधोपुर। जिले के सामान्य चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को लेकर आमजन में लगातार नाराजगी देखने को मिल रही है। अस्पताल में साफ-सफाई की कमी, जगह-जगह फैली गंदगी, अव्यवस्थित परिसर और मरीजों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की स्थिति को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि जिला मुख्यालय के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में बेहतर व्यवस्थाएं होना आवश्यक है, लेकिन वर्तमान हालात उम्मीदों के अनुरूप नजर नहीं आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में परिसर की नियमित सफाई, वार्डों और शौचालयों की स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उनका कहना है कि यदि अस्पताल परिसर साफ-सुथरा रहेगा तो मरीजों को भी बेहतर वातावरण मिलेगा और संक्रमण का खतरा भी कम होगा। जनता का यह भी कहना है कि सवाई माधोपुर के विधायक डॉ. किरोड़ी लाल मीणा वर्तमान में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। ऐसे में जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की अपेक्षा स्वाभाविक है। लोगों का मानना है कि अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने चाहिए ताकि मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। शहरवासियों ने जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग से मांग की है कि सामान्य चिकित्सालय की साफ-सफाई, नियमित निगरानी और आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए। उनका कहना है कि सरकारी अस्पताल आमजन की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा का केंद्र है, इसलिए यहां बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग इस ओर शीघ्र ध्यान देकर अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार करेगा, जिससे मरीजों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।1
- बात कड़वी है, मगर सच है… जिंदगी में हर बात हमारी पसंद के मुताबिक नहीं होती। कभी-कभी सच्चाई कड़वी जरूर लगती है, लेकिन वही हमें सही रास्ता दिखाती है। इंसान को चाहिए कि वह सच को स्वीकार करे, अपनी गलतियों से सीखे और आगे बढ़ता रहे। बल्लू टी स्टॉल, फेमस श्योपुर (मध्य प्रदेश) की ओर से यही संदेश— ☕ चाय की चुस्की के साथ सच्ची बात दिल तक पहुँचती है। ❤️🙏 श्योपुर में Ballu Tea Stall की ऑनलाइन लिस्टिंग भी मिलती है; उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह जाटखेड़ा में स्थित है और इसे 4.3/5 की रेटिंग मिली है। Ballu Tea stal #बल्लूटीस्टॉल #श्योपुर #मध्यप्रदेश #सच्चीबात #कड़वासच #सुविचार #चायकीचुस्की #Sheopur #MadhyaPradesh ❤️🙏1
- जिले के 4 ब्लॉक में शुक्रवार को निःशुल्क बांझपन निवारण शिविर लगेंगे *सवाई माधोपुर, राजस्थान सरकार पशुओं में बांझपन की समस्या से निजात दिलाने तथा पशुधन की उत्पादकता और विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड (आरएलडीबी) के माध्यम से राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत शुक्रवार, 11 सितम्बर जिले के पशुपालकों को चार ब्लॉकों में एक दिवसीय निःशुल्क बांझ निवारण एवं पशु चिकित्सा शिविर आयोजित करेगी। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजीव गर्ग ने बताया कि ये शिविर प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक किए जाएंगे। शिविरों में पशुपालकों को विशेषज्ञ पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ पशुओं में बांझपन की समस्या की जांच, उपचार एवं आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्लॉक सवाई माधोपुर के सूरवाल, बामनवास के शफीपुरा, मलारना डूंगर में ग्राम पंचायत मलारना डूंगर तथा खण्डार के फलौदी में शिविर आयोजित किए जाएंगे। पशुपालक अपने पशुओं को शिविर में लाकर इन निःशुल्क सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। *शिविर में पशुओं के लिए निःशुल्क सुविधाएं:-* शिविरों में विशेष रूप से गाय एवं भैंस सहित अन्य पशुओं में बांझपन की गहन जांच एवं उपचार, गर्भ परीक्षण, आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण, पशुओं के लिए कृमिनाशक दवा एवं खनिज मिश्रण का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही, पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, प्रजनन क्षमता एवं बेहतर पशुपालन संबंधी आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी दी जाएगी। पशुपालन विभाग ने अधिक से अधिक पशुपालकों को इन शिविरों में पहुंचकर अपने पशुओं का समय पर उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण करवाने की अपील की है। उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंचों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी शिविरों के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया है। ---000---1
- श्योपुर में एक युवक की दर्दनाक मौत... इटावा में गोली कांड के दौरान हुआ था घायल1