Shuru
Apke Nagar Ki App…
अयोध्या की बीकापुर विधानसभा के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू का गनर हटाया गया, उन्होंने मीडिया से अपना दर्द बयां किया जितेंद्र सिंह बबलू ने, कहा हमारा कार्यक्रम ही नहीं रद्द कराया जा रहा बल्कि हमारे गनर को भी हटा दिया गया, मेरे खिलाफ राजनीतिक कुचक्र किया जा रहा है, सैकड़ो लोगों को गनर दिया गया है उनको दिक्कत नहीं है लेकिन मेरे गनर को आज हटा दिया गया, हैरिंग्टनगंज में एक फाउंडेशन ट्रस्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे जितेंद्र सिंह बबलू, दरअसल पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू विधानसभा चुनाव लड़ने की कर रहे हैं तैयारी.
UP 42 Ayodhya Live
अयोध्या की बीकापुर विधानसभा के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू का गनर हटाया गया, उन्होंने मीडिया से अपना दर्द बयां किया जितेंद्र सिंह बबलू ने, कहा हमारा कार्यक्रम ही नहीं रद्द कराया जा रहा बल्कि हमारे गनर को भी हटा दिया गया, मेरे खिलाफ राजनीतिक कुचक्र किया जा रहा है, सैकड़ो लोगों को गनर दिया गया है उनको दिक्कत नहीं है लेकिन मेरे गनर को आज हटा दिया गया, हैरिंग्टनगंज में एक फाउंडेशन ट्रस्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे जितेंद्र सिंह बबलू, दरअसल पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू विधानसभा चुनाव लड़ने की कर रहे हैं तैयारी.
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- अयोध्या जिले में ब्लाक हैरिंग्टनगंज अंतर्गत बल्लीपुर बाजार के गयासुद्दीनपुर मार्ग पर आयोजक राहुल जायसवाल के अगुवाई में बीकापुर विधान सभा से पूर्व विधायक रहे जितेंद्र सिंह बबलू द्वारा फीता काटकर जय मां फाउंडेशन कार्यालय का शुभारंभ किया गया,कार्यक्रम में फीता काटने से पहले कार्यक्रम के आयोजक राहुल जायसवाल द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह बबलू व अन्य अतिथियों का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा अंगवस्त्र व रामलला का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया,कार्यक्रम में आए हुए वक्ताओं द्वारा राहुल जायसवाल व जय मां फाउंडेशन ट्रस्ट पर अपने अपने विचार वक्त किए गए,कार्यक्रम में राहुल जायसवाल द्वारा आए हुए मीडिया कर्मियों कापी-डायरी, पेन v सम्मान पत्र मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह बबलू के हाथों से दिलवाकर सम्मानित किया गया,कार्यक्रम का संचालन पत्रकार दिनेश तिवारी(जय माई)द्वारा किया गया कार्यक्रम के बारे में आयोजक राहुल जायसवाल द्वारा जानकारी दी गई।1
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के नियामतपुर पूरे पाठक पुरवा सिटी इंटरनेशनल परिसर में रविवार देर रात तक प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य आयोजन हुआ। कथा के प्रथम दिन श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति देखने को मिली। कथा व्यास गिरजा शंकर पांडे ने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों पर आधारित प्रज्ञा पुराण की कथा का वाचन करते हुए आचार्य गिरजा शंकर पांडे महाराज ने प्रज्ञा पूरन कलयुग में इसकी महत्ता का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में मानव जीवन को सही दिशा देने में प्रज्ञा पुराण की शिक्षाएं अत्यंत उपयोगी हैं। कथा के दौरान गायत्री परिवार के संदेशों का भी उल्लेख किया गया, जिसमें नैतिकता, संस्कार और नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज में बढ़ती कुरीतियों को समाप्त करने के लिए ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों की आवश्यकता है। इस अवसर पर श्रीमती शिव कुमारी पाठक, श्री गोपाल नाथ पाठक, रमाकांत पाठक, रौशनी पाठक, चिन्मय पाठक, चिरंजीव पाठक, नितिन पाठक, हनुमान तिवारी एवं आशीष पाठक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। साथ ही नशा मुक्ति अभियान की टोली और गायत्री परिवार बीकापुर के श्री राम पूरन गुप्ता, डॉ. गुरुदेव यादव, श्री राम चन्द्र गुप्ता, श्री महादेव गुप्ता एवं श्री राम मूर्ति पाल ने भी सहभागिता की। कथा के अंत में समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया गया। आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में भी कथा का क्रम जारी रहेगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने का आह्वान किया गया।3
- अयोध्या जिले में ब्लाक हैरिंग्टनगंज के बल्लीपुर बाजार में आयोजित एक कार्यालय उदघाटन के अवसर पर मीडिया से अपना दर्द साझा करते हुए बीकापुर विधान सभा के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू बोले मेरा क्षेत्र में निकलना कुछ राजनीतिज्ञों को पच नहीं रहा है, हमारा कार्यक्रम ही नहीं रद्द कराया जा रहा बल्कि हमारे गनर को भी हटा लिया गया है, मेरे खिलाफ राजनीतिक कुचक्र किया जा रहा है, सैकड़ो लोगों को गनर दिया गया है उनके लिए दिक्कत नहीं है लेकिन मेरे गनर को आज हटा दिया गया।मेरे साथ रची जा रही साजिश से जनता में उबाल है।3
- अयोध्या सरायराशि रामकथा समापन पर आस्था महाविस्फोट बेकाबू जनसैलाब लाखों ने प्रसाद पाया भंडारा ऐतिहासिक1
- उन्नाव।यूपी के उन्नाव में ARTO विभाग की प्रवर्तन अधिकारी प्रतिभा गौतम और ड्राइवर्स के बीच देर रात नोंक-झोक व हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वीडियो बना रहा शख्स, महिला ARTO को यूट्यूब पर 5 लाख फॉलोअर्स होने धमकी देते हुए सुबह माफी मंगवाने की वॉर्निंग देता नजर आया। वहीं, प्रवर्तन विभाग की महिला अधिकारी वीडियो में तेजी से गाड़ी से उतरकर एक युवक खींचकर अपनी गाड़ी में बैठाती नजर आईं। जानें कि ये पूरा मामला क्या है। ड्राइवर्स से उलझीं ARTO विभाग की प्रवर्तन अधिकारी वायरल वीडियो में प्रवर्तन अधिकारी, युवक पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाती दिखीं। वहीं, महिला के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी आपस मे झगड़ा कर रहे दो युवकों को दूर करते नजर आए। इस वीडियो के वायरल होने पर सोशल मीडिया यूजर्स इसे महिला अधिकारी की दबंगई बता रहे हैं। ओवरलोड गाड़ियों को पकड़ने के दौरान नोंक-झोक ये घटना उन्नाव के दही थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे की है, जब स्टाफ संग ओवरलोडिंग गाड़ियों की चेकिंग पर निकलीं उन्नाव के ARTO विभाग की प्रवर्तन अधिकारी प्रतिभा गौतम ने लखनऊ-कानपुर हाइवे पर हमीरपुर नंबर के एक ओवरलोड गिट्टी के डंपर को पकड़ लिया। वह ओवरलोडिंग की तौल करवाने के लिए उसे लेकर पास के धर्म कांटे पर पहुंची थीं। मौका देखकर भाग गया डंपर का ड्राइवर इस दौरान, धर्म कांटे में पहले से कुछ भारी वाहन के चालक मौजूद थे। ARTO प्रतिभा गौतम ने बताया कि पकड़े गए डंपर में लगे GPS Lock की वजह से बार-बार डंपर Lock हो रहा था। इसी बात का फायदा उठाकर मौके पर पकड़ा गया डंपर का चालक भाग गया। इस बात को देखकर वही पहले से तौल करवाने के लिए खड़े अन्य चालाकों को रोककर महिला प्रवर्तन अधिकारी पकड़े गया डंफर की पहले तौल करवाने लगीं। अन्य ड्राइवर्स ने किया अधिकारी का विरोध हालांकि, उस वक्त ARTO प्रवर्तन को पहले तौल करवाना भारी पड़ गया, जब आधे कांटे पर पहुंचकर पकड़े गए डंपर का GPS lock हो गया और डंपर कांटे पर ही खड़ा हो गया। इस बात से नाराज अन्य ड्राइवर इस बात का विरोध करते हुए महिला अधिकारी और उनके ड्राइवर से भिड़ गए। ड्राइवर ने निकाली अधिकारी की कार की चाबी उन्होंने ARTO की स्कॉर्पियो की चाबी निकाल ली, जिसके बाद नाराज ARTO प्रतिभा गौतम युवक की इस हरकत पर उसे गाड़ी में खींचकर पास के थाने ले जाने लगीं। युवक को खींचकर गाड़ी में बैठाने के दौरान का वीडियो बना रहा गोलू नाम का युवक यूट्यूब पर 5 लाख फॉलोअर्स होने की धमकी देकर वीडियो वायरल करने की चेतावनी देता नजर आया। फिर मामला बढ़ता देख ARTO ने पुलिस को फोन करके बुला लिया। हालांकि, कुछ देर तक चली इस नोंक-झोक के बाद खबर मिलने पर मौके पर 112 PRV सहित दही थाना पुलिस पहुंच गई। वहीं, धर्म कांटे पर फंसे डंपर को उतार लिया गया। हालांकि, विवाद कर रहे चालकों ने आपस में सुलह कर ली। इसके अलावा, ARTO विभाग ने पकड़े गए ओवरलोड डंपर को सीज कर दिया।2
- Post by A news 881
- Post by UP 42 Ayodhya Live1