Shuru
Apke Nagar Ki App…
गजब का टैलेंट एक ही पैर से बम बम
ई-रेडियो अवध
गजब का टैलेंट एक ही पैर से बम बम
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गजब का टैलेंट एक ही पैर से बम बम1
- Post by Ashok verma1
- लंभुआ, सुल्तानपुर। कोतवाली लंभुआ क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां आपसी विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। आरोप है कि पत्नी ने मामूली कहासुनी के बाद अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और मामला इतना बढ़ गया कि पत्नी ने कथित तौर पर पति पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से पति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लंभुआ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो इस घटना को आशनाई के एंगल से भी जोड़ा जा रहा है, हालांकि पुलिस अभी हर पहलू पर जांच कर रही है। वारदात के बाद आरोपी पत्नी फरार बताई जा रही है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। गांव में इस घटना के बाद दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। एक मामूली विवाद कैसे एक जिंदगी को खत्म कर सकता है, यह घटना उसी का दर्दनाक उदाहरण बन गई है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।4
- पट्टी कस्बा क्षेत्र पुरानी पट्टी निवासी एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी सीएचसी पट्टी लिया गया जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया । पट्टी कस्बा निवासी पुरानी पट्टी कमलेश 30 वर्ष किसी काम से बाइक से हरिपुर बरदैता गांव गया हुआ था अज्ञात वाहन ने इस टक्कर मार दिया सूचना पर एंबुलेंस द्वारा इसे सीएचसी पट्टी लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया मृतक कमलेश गौतम जो नाई का काम करता था उनकी पत्नी क्रांती व उनके दो छोटे बच्चे अंकित 5 वर्ष रितेश 2 वर्ष के ऊपर से पिता का साया उठ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेजा।1
- *प्रतापगढ़: कांग्रेस नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट, कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश*... कांग्रेस पार्टी द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत 17 फरवरी को प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम से पूर्व ही जिले के प्रमुख कांग्रेस नेताओं को पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किया गया है... कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि विधानसभा घेराव से घबराकर लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है, गांधीवादी विचारधारा को तानाशाही रवैए से झुकाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष जारी रहेगा, यह मनरेगा की लड़ाई उन गरीब मजदूरों की है जो न्याय रोजगार गारंटी सुरक्षा और सम्मान चाहता है हाउस अरेस्ट किए गए कांग्रेस नेताओं में मुख्य रूप से वेदांत तिवारी, प्रेमशंकर द्विवेदी, मकरंद शुक्ल, महेंद्र शुक्ला, तरुण पांडे प्रदीप द्विवेदी के के शुक्ला सुनीता सिंह पटेल मुन्ना लाल यादव महेंद्र मित्र रविंद्र मिश्रा राकेश पांडे रामकुमार पटेल उमेश तिवारी नागेंद्र यादव लालू पाल आदि लोगों को हाउस अरेस्ट किया गया1
- मुंगरा बादशाहपुर में स्टेशन प्लेटफार्म के पूर्वी छोर पर पकड़ी सब्जी मंडी रोड पर रेल अंडरपास की मांग का जज सिंह अन्ना ने रेल रुको आंदोलन और विशाल धरना प्रदर्शन किया था जिसमें पकड़ी गांव में 300 प्लस जनता ने भाग लिया जीआरपी आरपीएफ के आईपीएस सहित भारी संख्या में फोर्स ने अन्ना के रेल आंदोलन को विसफल करने के लिए ट्रैक पर खड़ी रही और तहसीलदार मछली शहर और प्रतापगढ़ रेल सेक्शन के इंजीनियर ने आकर के ज्ञापन लिया और कहा 4 महीने के अंदर अन्डर पास काम शुरू करवा दूंगा नीलांचल अर्चना एक्सप्रेस की मांग का प्रस्ताव ऊपरी अधिकारियों के पास भेजा जाएगा, मंन्थरपुर रेल अंडरपास की मांग को लेकर 200 प्लस जनता ने भाग लिया भारी संख्या में फोर्स जनता को नियंत्रित करती रही जैसे ही 11:25 पर जज सिंह अन्ना पहुंचे वहां पर तहसीलदार और रेल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा मंन्थरपुर अन्डर पास भी 4 महीने बाद बनवाने का आश्वासन मिला ,इस अन्ना का रेल आंदोलन सफल रहा।1
- ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने शिवकुमार मौर्य रिपोर्टर अनन्त कुशवाहा ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला संगठन के द्विवार्षिक चुनाव में जिलाध्यक्ष शिवकुमार मौर्य को चौथी बार सफलता मिली, तो वहीं जिला मंत्री पद पर रुद्रसेन गौतम, जिला कोषाध्यक्ष लालता प्रसाद, जिला संगठन मंत्री भूपेंद्र नाथ, जिला संप्रेक्षक के पद पर रामप्रीति को विजयी धोषित किया गया। चुनाव अधिकारी शिवजी वर्मा ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिला अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य ने अपने जीत का श्रेय समस्त सम्मानित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया है। कहा कि सभी ने सहयोग एवं अपार आशीर्वाद देने का कार्य किया है आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद2
- *जिला कटनी मध्य प्रदेश* *शीतला प्रसाद की रिपोर्ट। *थाना स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा डायल 112 वाहन में तोडफोड करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस भेजा जेल* *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 12/02/26 को हाईवा एवं मोटरसाइकिल एक्सीडेंट की सूचना पर डायल 112 घटनास्थल बंधी रेल फाटक पर रवाना हुई थी जिसमें मौके पर दो व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी जो वहां पर उपस्थित 10-15 ग्रामीणों द्वारा आक्रोशित होकर पुलिस पर पथराव कर दिए जिसमें डायल- 112 वाहन क्षतिग्रस्त हो गया एवं उसमें बैठे पुलिस स्टाफ तथा पायलट को भी चोटे आई जो घटना पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध क्र 89/2026 धारा 296B, 351(3), 121(1), 125A, 132,191(2),191(3),190, 324(4) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी गणों की शीघ्र पहचान कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद एवं थाना प्रभारी उमरियापान पुलिस टीम द्वारा 14/02/26 को आरोपीगण 1. सागर उर्फ जग्गी कोल पिता रामकुमार उर्फ भूरा लाल उम्र 19 साल , 2 . अभिषेक कोल पिता हरिप्रसाद कोल उम्र 19 साल, 3. अर्जुन कोल पिता प्रीतम कोल उम्र 20 साल तीनों निवासी धरवारा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किया गया जो आरोपीगणों को जिला जेल कटनी में दाखिल किया गया। प्रकरण मे चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है । *उल्लेखनीय भूमिका*- थाना प्रभारी सुदेश समन, थाना प्रभारी उमरियापान महेंद्र जायसवाल, उ नि अनिल यादव, स उ नि जुबेर अली, प्र आर 686 तेजप्रकाश सिंह, प्र आर प्रेमशंकर पटेल, प्र आर 37 अंकित दुबे, प्र आर योगेंद्र सिंह, आर 264 मोहन मुवेल,आर 702 अचल कुमार, आर 218 अभिषेक राजावत, आर 138 सोनसिंह, आर 399 रजनीश, आर 339 विशाल, आर 359 रोहित पाटकर, आर 41 दीपक यादव की सराहनीय भूमिका रही1