Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाइक सवार युवक की दुर्घटना में मौत पट्टी कस्बा क्षेत्र पुरानी पट्टी निवासी एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी सीएचसी पट्टी लिया गया जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया । पट्टी कस्बा निवासी पुरानी पट्टी कमलेश 30 वर्ष किसी काम से बाइक से हरिपुर बरदैता गांव गया हुआ था अज्ञात वाहन ने इस टक्कर मार दिया सूचना पर एंबुलेंस द्वारा इसे सीएचसी पट्टी लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया मृतक कमलेश गौतम जो नाई का काम करता था उनकी पत्नी क्रांती व उनके दो छोटे बच्चे अंकित 5 वर्ष रितेश 2 वर्ष के ऊपर से पिता का साया उठ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेजा।
Amit Rekha News New
बाइक सवार युवक की दुर्घटना में मौत पट्टी कस्बा क्षेत्र पुरानी पट्टी निवासी एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी सीएचसी पट्टी लिया गया जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया । पट्टी कस्बा निवासी पुरानी पट्टी कमलेश 30 वर्ष किसी काम से बाइक से हरिपुर बरदैता गांव गया हुआ था अज्ञात वाहन ने इस टक्कर मार दिया सूचना पर एंबुलेंस द्वारा इसे सीएचसी पट्टी लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया मृतक कमलेश गौतम जो नाई का काम करता था उनकी पत्नी क्रांती व उनके दो छोटे बच्चे अंकित 5 वर्ष रितेश 2 वर्ष के ऊपर से पिता का साया उठ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेजा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पट्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुनीता पटेल को सोमवार सुबह करीब 11 बजे हाउस अरेस्ट कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, कोतवाली पट्टी क्षेत्र के कोठियार गांव स्थित उनके आवास पर पुलिस पहुंची और उन्हें घर से बाहर निकलने से रोक दिया। बताया जा रहा है कि 17 फरवरी को प्रस्तावित विधानसभा घेराव में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले ही प्रशासन ने यह कार्रवाई की।कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि ‘वीबी-जी राम जी योजना’ के विरोध में 17 फरवरी को विधानसभा घेराव किया जाना है, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। इसी को देखते हुए एहतियातन कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार, हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही समर्थकों में नाराजगी देखी गई। हालांकि प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनज़र यह कदम उठाया गया है।फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।1
- थाना मानिकपुर क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में 02 व्यक्तियों की मृत्यु। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस द्वारा शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच प्रचलित।* स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी लालगंज आशुतोष मिश्रा का बयान1
- महोबा: भ्रष्टाचार की एक और नई कहानी! टेस्टिंग के अगले दिन फटी जल जीवन मिशन की टंकी, झरने की तरह गिरने लगा पानी #Mahoba #upnews #viralvideo #trending #samajwadiparty #bjp1
- *लखनऊ: सुबह सुबह मेल के ज़रिए कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी...* *थाना प्रभारी वजीरगंज के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया...* धमकी की सूचना पाते ही डॉग स्क्वायड टीम और वजीरगंज पुलिस पूरी तरह से सक्रिय होकर कोर्ट पहुंच गई.... कोर्ट परिसर में चेकिंग की गई, आने जाने वाले रास्तों का निरीक्षण किया गया। अभी भी थाना प्रभारी वजीरगंज राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में वजीरगंज पुलिस सक्रिय.... धमकी या अफवाह...?, फिलहाल मेल से आई धमकी पर पुलिस जांच में जुटी है और कोर्ट परिसर में सक्रिय है....1
- प्राथमिक विद्यालय बेसहूंपुर में रविवार के दिन चल रहा SIR का कार्य रामू गौतम ब्यूरो बदलापुर जौनपुर जिला के बदलापुर तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बेसहूंपुर में आज रविवार के दिन सुबह से ही SIR का फॉर्म भरा जा रहा है मौके पर उपस्थित बेसहूंपुर BLO पुष्पा सिंह,BLO लखनेंपुर सरला देवी तथा BLO कें सहायक दान बहादुर यादव मौके पर रहकर एस आई आर का कार्य लोगों को घर सें बुला बुलाकर पूरा करा रहे हैं जिसमें आज लगभग 25 लोगों का फाइनल एस आई आर का कार्य पूरा किया गया,हर बूंथ का निरीक्षण उपजिलाधिकारी बदलापुर के द्वारा किया जा रहा हैं।1
- गजब का टैलेंट एक ही पैर से बम बम1
- सोमवार को तहसील पट्टी के अधिवक्ता इंद्रजीत यादव निवासी डाही के ऊपर आसपुर देवसरा थाने में क्रास एफआईआर दर्ज करने की सूचना पर अधिवक्ता भड़क गए हड़ताल करते हुए न्याय कार्य से विगत रहे इंद्रजीत यादव तथा उनके परिजनों को मारा पीटा गया था इनकी एफआईआर कोतवाली पट्टी में दर्ज हुई इसके बाद विपक्षीय गण थाना आसपुर देवसरा में क्रास एफआईआर दर्ज कर दिए जैसे ही इसकी सूचना अधिवक्ताओं को मिली अधिवक्ता आक्रोशित हो गए फर्जी दर्ज क्रास मुकदमे को वापस लेने की मांग करते हुए पट्टी में अधिवक्ता द्वारा दर्ज एफआईआर में आरोपियों का नाम ना निकालने तथा जल्द से जल्द चार सीट भेजने की मांग की इस मौके पर अरविंद कुमार पांडे अमित कुमार चौरसिया चंदन सिंह आशीष तिवारी अनुराग सिंह राजकुमार वर्मा भूपेश सिंह आर्याधिवक्ता उपस्थित रहे।1
- सी0 एम0 ओ0 डॉ ए0 एन0 प्रसाद एवं पूर्व क्षेत्राधिकारी नगर शिव नारायण वैश्य के विरुद्ध अधिवक्ता का अनिश्चित कालीन धरना आज 89 वे दिन भी जारी रहा================= प्रतापगढ़ । संजीवनी नर्सिंग होम, प्रतापगढ़ के संचालक डॉ. एस. एस. गुप्ता पर आयुष्मान कार्डधारक मरीज से मृत्यु का भय दिखाकर अवैध धन की मांग करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने न्याय न मिलने पर 19/11/25 से जिला कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा और पिपरी खालसा गांव निवासी रवि कुमार द्विवेदी, जिनके पिता देवी प्रसाद द्विवेदी आयुष्मान कार्डधारक हैं, ने बताया कि वह 10 फरवरी 2025 को अपने पिता का हार्निया ऑपरेशन कराने के लिए संजीवनी नर्सिंग होम पहुंचे थे। आरोप है कि डॉ. एस. एस. गुप्ता ने ऑपरेशन के लिए “दूसरे डॉक्टर को बुलाने” के नाम पर 15,000 रुपये की मांग की । पीड़ित द्वारा इस प्रकरण की शिकायत जिलाधिकारी प्रतापगढ़ एवं मुख्य चिकित्साधिकारी से की गई थी, परंतु पीड़ित का आरोप है कि आठ माह बीत जाने के बाद भी जांच के नाम पर मामला उलझा हुआ है और अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। रवि कुमार द्विवेदी के अनुसार , न केवल डॉक्टर पर कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में संबंधित डॉक्टर का “बचाव” किया और पूरा मामला सही दिशा में आगे नहीं बढ़ पाया । पीड़ित द्वारा जिन अधिकारियों पर फर्जी आख्या देने और शिकायत की श्रेणी बदलने का आरोप लगाया गया है, वे हैं— उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह, थाना कोतवाली नगर पूर्व क्षेत्राधिकारी नगर/पुलिस लाइन, शिव नारायण वैश्य उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शबीब हैदर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रतापगढ़ डॉ. ए. एन. प्रसाद पीड़ित का कहना है कि इन अधिकारियों ने शिकायत को गलत श्रेणी में डालकर पूरे प्रकरण को कमजोर किया, जिससे दोषियों पर कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हो सकी | न्याय न मिलने पर रवि कुमार द्विवेदी ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र के क्रम में 19/11/25 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जिला कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जो आज 89 वे दिन दिनांक=15/02/2026 को भी अनवरत धरना दिया गया | रवि कुमार द्विवेदी का कहना है कि 89 वे दिन जारी धरने से न्याय नहीं मिला है इसलिए कल 90 वे दिन दिनांक=16/02/2026 को भी अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा । उपरोक्त धरने के समर्थन मे वरिष्ठ अधिवक्ता गण / कनिष्ठ अधिवक्ता गण वक्ता गण सत्य नारायण ओझा समाजसेवी , श्याम नारायण पांडेय , दुर्गामणि राय ,मनोज कुमार मिश्र , उमेश चंद्र मिश्र , कुलभूषण तिवारी , निसार अहमद , वैभव पांडेय , विक्रम प्रताप सिंह , अभिनव प्रताप सिंह , विवेक कुमार पांडेय , आलोक कुमार पांडेय , संदीप कुमार मिश्र , सनातन पांडेय , सोनू कुमार सरोज , विशाल विक्रम सरोज आदि सैकड़ों अधिवक्ता गण धरने में उपस्थित रहे |̊ शीतला प्रसाद की रिपोर्ट।1
- आज दिनांक- 16.02.2026 को सूचना मिली कि थाना रामपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम आशापुर में एक खेत में एक शव प्राप्त हुआ है, तत्काल सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस व फॉरेन्सिक टीम के साथ निरीक्षण किया तो ज्ञात हुई कि ईट से वार कर मृत्यु कारित की गयी है।तत्काल शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है। उक्त के संबन्ध में क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ श्री परमानन्द कुशवाहा की बाइट-1