दुर्ग जिले के थानों में जप्त अवैध शराब जो ,मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त थे 5480.082 बल्क लीटर शराब का विधिवत नष्टीकरण किया गया , *दुर्ग जिले के थानों में जप्त अवैध शराब जो ,मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त थे 5480.082 बल्क लीटर शराब का विधिवत नष्टीकरण किया गया , वर्तमान अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹45 लाख* ▪️*थानों में जप्त अवैध शराब के बदबू से थाने में आने वाले आमजनों को बहुत ही परेशानी हो रही थी जिसको देखते हैं उसके नस्तीकरण का निर्णय लिया गया* ▪️ *आबकारी अधिनियम के कुल 112 प्रकरणों में न्यायालयीन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत जप्त मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त शराब का वैधानिक प्रावधानों के अनुसार विधिवत नष्टीकरण किया गया।* ▪️ *कुल 5480.082 बल्क लीटर जप्त शराब, जिसका वर्तमान अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹45 लाख है, का कलेक्टर द्वारा गठित नष्टीकरण समिति की उपस्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षित निस्तारण किया गया।* ▪️ *नष्टीकरण की संपूर्ण कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, थाना प्रभारी जामुल, नायब तहसीलदार, आबकारी उपनिरीक्षक एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता एवं सुरक्षा मानकों के साथ संपन्न कराई गई।* ▪️ *दुर्ग पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा न्यायालयीन आदेशों के प्रभावी क्रियान्वयन, जप्त सामग्री के सुरक्षित निस्तारण तथा अवैध मदिरा के पुनः उपयोग की किसी भी संभावना को समाप्त करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।* संक्षिप्त विवरण : दुर्ग जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध प्रकरणों में जप्त ऐसी मदिरा, जो न्यायालयीन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाई गई, उसके विधिवत थाना परिसर जामुल में नष्टीकरण की कार्रवाई दिनांक 04.08.2026 को संपन्न की गई। न्यायालयीन आदेशों एवं प्रचलित वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप जप्त मदिरा को कलेक्टर महोदय द्वारा गठित नष्टीकरण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति द्वारा परीक्षण एवं अनुमोदन उपरांत निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए जप्त मदिरा का वैज्ञानिक एवं सुरक्षित तरीके से नष्टीकरण कराया गया। इस कार्रवाई के अंतर्गत कुल 112 प्रकरणों में जप्त 5480.082 बल्क लीटर मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त मदिरा, जिसका वर्तमान अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹45 लाख है, का विधिवत निस्तारण किया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य न्यायालयीन आदेशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करना, जप्त सामग्री का सुरक्षित निस्तारण करना तथा किसी भी प्रकार से उक्त मदिरा के पुनः अवैध उपयोग अथवा दुरुपयोग की संभावना को पूर्णतः समाप्त करना है। दुर्ग पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त रूप से यह कार्रवाई निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया, पारदर्शिता एवं सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए संपन्न कराई गई, जिससे जप्त मदिरा का विधिसम्मत एवं सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित हो सका। *स्थान* थाना जामुल परिसर मे मुख्य तथ्य : ▪️ कुल प्रकरण : 112 ▪️ कुल जप्त मदिरा : 5480.082 बल्क लीटर (B.L.) ▪️ वर्तमान अनुमानित बाजार मूल्य : लगभग ₹45 लाख ▪️ कार्रवाई का आधार : न्यायालयीन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत वैधानिक प्रावधानों के अनुसार नष्टीकरण। सराहनीय कार्य : उक्त कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, थाना प्रभारी जामुल, नायब तहसीलदार, आबकारी उपनिरीक्षक तथा पुलिस एवं आबकारी विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में संपन्न कराई गई। नष्टीकरण की संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान निर्धारित वैधानिक प्रावधानों, न्यायालयीन आदेशों एवं सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया गया। सभी संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से जप्त मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त मदिरा का सुरक्षित, पारदर्शी एवं विधिसम्मत निस्तारण सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रहण अथवा विक्रय जैसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस अथवा संबंधित विभाग को दें। समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाए रखने में नागरिकों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। अवैध मदिरा से संबंधित किसी भी प्रकार की गतिविधि की सूचना मिलने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। —0000—
दुर्ग जिले के थानों में जप्त अवैध शराब जो ,मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त थे 5480.082 बल्क लीटर शराब का विधिवत नष्टीकरण किया गया , *दुर्ग जिले के थानों में जप्त अवैध शराब जो ,मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त थे 5480.082 बल्क लीटर शराब का विधिवत नष्टीकरण किया गया , वर्तमान अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹45 लाख* ▪️*थानों में जप्त अवैध शराब के बदबू से थाने में आने वाले आमजनों को बहुत ही परेशानी हो रही थी जिसको देखते हैं उसके नस्तीकरण का निर्णय लिया गया* ▪️ *आबकारी अधिनियम के कुल 112 प्रकरणों में न्यायालयीन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत जप्त मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त शराब का वैधानिक प्रावधानों के अनुसार विधिवत नष्टीकरण किया गया।* ▪️ *कुल 5480.082 बल्क लीटर जप्त शराब, जिसका वर्तमान अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹45 लाख है, का कलेक्टर द्वारा गठित नष्टीकरण समिति की उपस्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षित निस्तारण किया गया।* ▪️ *नष्टीकरण की संपूर्ण कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, थाना प्रभारी जामुल, नायब तहसीलदार, आबकारी उपनिरीक्षक एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता एवं सुरक्षा मानकों के साथ संपन्न कराई गई।* ▪️ *दुर्ग पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा न्यायालयीन आदेशों के प्रभावी क्रियान्वयन, जप्त सामग्री के सुरक्षित निस्तारण तथा अवैध मदिरा के पुनः उपयोग की किसी भी संभावना को समाप्त करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।* संक्षिप्त विवरण : दुर्ग जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध प्रकरणों में जप्त ऐसी मदिरा, जो न्यायालयीन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाई गई, उसके विधिवत थाना परिसर जामुल में नष्टीकरण की कार्रवाई दिनांक 04.08.2026 को संपन्न की गई। न्यायालयीन आदेशों एवं प्रचलित वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप जप्त मदिरा को कलेक्टर महोदय द्वारा गठित नष्टीकरण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति द्वारा परीक्षण एवं अनुमोदन उपरांत निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए जप्त मदिरा
का वैज्ञानिक एवं सुरक्षित तरीके से नष्टीकरण कराया गया। इस कार्रवाई के अंतर्गत कुल 112 प्रकरणों में जप्त 5480.082 बल्क लीटर मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त मदिरा, जिसका वर्तमान अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹45 लाख है, का विधिवत निस्तारण किया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य न्यायालयीन आदेशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करना, जप्त सामग्री का सुरक्षित निस्तारण करना तथा किसी भी प्रकार से उक्त मदिरा के पुनः अवैध उपयोग अथवा दुरुपयोग की संभावना को पूर्णतः समाप्त करना है। दुर्ग पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त रूप से यह कार्रवाई निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया, पारदर्शिता एवं सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए संपन्न कराई गई, जिससे जप्त मदिरा का विधिसम्मत एवं सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित हो सका। *स्थान* थाना जामुल परिसर मे मुख्य तथ्य : ▪️ कुल प्रकरण : 112 ▪️ कुल जप्त मदिरा : 5480.082 बल्क लीटर (B.L.) ▪️ वर्तमान अनुमानित बाजार मूल्य : लगभग ₹45 लाख ▪️ कार्रवाई का आधार : न्यायालयीन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत वैधानिक प्रावधानों के अनुसार नष्टीकरण। सराहनीय कार्य : उक्त कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, थाना प्रभारी जामुल, नायब तहसीलदार, आबकारी उपनिरीक्षक तथा पुलिस एवं आबकारी विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में संपन्न कराई गई। नष्टीकरण की संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान निर्धारित वैधानिक प्रावधानों, न्यायालयीन आदेशों एवं सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया गया। सभी संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से जप्त मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त मदिरा का सुरक्षित, पारदर्शी एवं विधिसम्मत निस्तारण सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रहण अथवा विक्रय जैसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस अथवा संबंधित विभाग को दें। समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाए रखने में नागरिकों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। अवैध मदिरा से संबंधित किसी भी प्रकार की गतिविधि की सूचना मिलने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। —0000—
- ग्राम मुड़पार में 450 गोवंश का हुआ निःशुल्क टीकाकरण, पशुपालकों से वार्षिक टीकाकरण कराने की अपील* रिपोर्टर रोहित वर्मा खरोरा *ग्राम मुड़पार में 450 गोवंश का हुआ निःशुल्क टीकाकरण, पशुपालकों से वार्षिक टीकाकरण कराने की अपील* खरोरा। छत्तीसगढ़ शासन के पशुधन विकास विभाग के निर्देशानुसार ग्राम मुड़पार में गोवंश एवं भैंसवंश को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान पशु चिकित्सालय से आए चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने घर-घर जाकर कुल 450 गायों का टीकाकरण किया। टीकाकरण अभियान में डॉ. गामिनी टांडेल (एवीएफओ), संतोषी ध्रुव (परिचारक) तथा उधोराम भूआर्य ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम ने प्रत्येक पशुपालक के घर पहुंचकर पशुओं को टीका लगाया। अभियान की सफलता में ग्राम के ग्वालों एवं पशुपालकों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। विशेष रूप से जीवराखान यादव, जीवनधन यादव एवं लोकनाथ सेन ने डॉक्टरों के साथ मिलकर टीकाकरण कार्य में अपनी सहभागिता निभाई। इस अवसर पर डॉ. गामिनी टांडेल ने बताया कि बरसात के मौसम में गोवंश एवं भैंसवंश को एचएस (हेमोरेजिक सेप्टीसीमिया) और बीक्यू (ब्लैक क्वार्टर) जैसी घातक संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए शासन द्वारा प्रतिवर्ष टीकाकरण कराया जाता है। उन्होंने कहा कि इन बीमारियों के प्रमुख लक्षण तेज बुखार, गले एवं नाक के आसपास सूजन, सांस लेने में कठिनाई तथा घरघराहट की आवाज हैं। समय पर टीकाकरण ही इन बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। कार्यक्रम के अंत में पशु चिकित्सालय की ओर से अभियान में सहयोग देने वाले सभी पशुपालकों एवं ग्वालों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही समस्त ग्रामवासियों एवं अंचलवासियों को श्रावण माह, हरेली पर्व तथा आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।4
- कवर्धा भोरमदेव मंदिर परिसर में आयोजित संभागीय सरस मेला कवर्धा भोरमदेव मंदिर परिसर में आयोजित संभागीय सरस मेला के लिए आग्रह किया उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा1
- एक बार फिर कोमलदेव जिला अस्पताल की पार्किंग से हुई बाइक की चोरी, मामला दर्ज 4 अगस्त सुबह 11 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शहर के कोमलदेव जिला अस्पताल की पार्किंग से एक बार फिर बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया की मैं घनश्याम शोरी पिता देवी लाल शोरी उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम पंड़ीपारा (हरनपुरी), थाना कोरर का निवासी हूं। 2 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे कोमलदेव जिला अस्पताल में भर्ती मरीज को खाना देने गया था। इस दौरान उसने अपनी होंडा लियो बाइक (क्रमांक CG19 BG 2967) पार्किंग में खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक पार्किंग से गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी वाहन का पता नहीं चलने पर पीड़ित ने थाना कांकेर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।1
- दूरदराज़ की बेटियों को मिली शिक्षा की नई रफ्तार, हाईस्कूल धमनी में 25 छात्राओं को साइकिलें वितरित धमनी। राज्य शासन की छात्रा प्रोत्साहन योजना के तहत मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को हाईस्कूल धमनी में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत धमनी के सरपंच हरदयाल पैकरा, उपसरपंच मिनेंद कुमार यादव, वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामनारायण यादव, जनपद सदस्य चंद्र कुमार पैकरा, समाजसेवी छग्गु लाल यादव, प्रधानाध्यापक मुकेश चौहान तथा अध्यापिका अर्चना बरिहा की गरिमामयी उपस्थिति में कुल 25 छात्राओं को नई साइकिलें प्रदान की गईं। इस अवसर पर मुडियाडीह, खैरी और धमनी गांवों से अध्ययन के लिए प्रतिदिन हाईस्कूल आने वाली छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। साइकिल मिलने से छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने इसे अपनी शिक्षा की राह को आसान बनाने वाला महत्वपूर्ण सहयोग बताया। प्रधानाध्यापक मुकेश चौहान ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि साइकिल केवल सुविधा का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा के सपनों को साकार करने का माध्यम है। उन्होंने विशेष रूप से तीन किलोमीटर दूर स्थित खैरी और मुडियाडीह से आने वाली छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करते हुए सावधानीपूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से साइकिल चलाने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने और शिक्षा के माध्यम से अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया। साइकिल वितरण से छात्राओं और उनके अभिभावकों में उत्साह का वातावरण देखा गया।1
- *सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर विवाद: कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर उतरा हॉस्पिटल स्टॉफ एवं सर्व आदिवासी समाज, सौंपा ज्ञापन* सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर में पिछले दिनों स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हुई अभद्रता का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। 31/07/2026 के रात 12 बजे ड्यूटी के दौरान डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ की गई गाली-गलौज और बदसलूकी के विरोध में आज डॉक्टर और हॉस्पिटल स्टाफ ने हॉस्पिटल परिसर के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही साथ 'आदिवासी कर्मचारी संघ' और 'सर्व आदिवासी समाज' एकजुट होकर सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। *ड्यूटी पर तैनात कर्मियों से अभद्रता का मामला* प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते दिनों भानुप्रतापपुर शासकीय अस्पताल में ऑन-ड्यूटी डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ ग्राम सम्बलपुर से आये मरीज के परिजनों के साथ आये हुवे सदस्यों द्वारा गाली-गलौज और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया था। इस घटना के बाद से ही अस्पताल के कर्मचारियों में गहरा आक्रोश व्याप्त था। मामला जब सर्व आदिवासी समाज तक पहुँचा, तो उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए उचित दंडात्मक कार्रवाई की मांग की। *समाज और संघ की मुख्य मांगें:* *दोषियों पर त्वरित कार्रवाई...* *ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के साथ बदसलूकी करने वाले आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।* *सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम...* *शासकीय अस्पताल परिसर में डॉक्टरों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।* *कार्य-स्थल पर सम्मान जनक माहौल...* *स्वास्थ्य कर्मचारियों को भयमुक्त माहौल में सेवा देने का अवसर मिले, ताकि आम जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं का निर्बाध लाभ मिल सके।* *सर्व आदिवासी समाज का रुख:* समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि शासकीय कर्तव्यों का पालन कर रहे डॉक्टरों और कर्मचारियों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि ज्ञापन देने के बाद (08/08/2026) तारीख तक दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो आगामी दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। 1)*1
- शराबियों का अड्डा बना हायर सेकेंडरी स्कूल और आयुष्मान उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर, ग्रामीणों में आक्रोश शराबियों का अड्डा बना हायर सेकेंडरी स्कूल और आयुष्मान उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर, ग्रामीणों में आक्रोश दतान (खैरा), बलौदाबाजार। विकासखंड पलारी के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम दतान (खैरा) में हायर सेकेंडरी स्कूल, आयुष्मान उपस्वास्थ्य केंद्र एवं आयुर्वेद आश्रम का साझा परिसर इन दिनों असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, शाम ढलते ही शराब पीने वाले लोग मुख्य गेट के आसपास तथा परिसर के भीतर प्रवेश कर मदिरापान करते हैं और वहीं चखना करने के बाद जूठे अवशेष छोड़कर चले जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिस परिसर में विद्यार्थियों की पढ़ाई होती है और जहां प्रतिदिन मरीजों के साथ गर्भवती महिलाओं का इलाज एवं प्रसव जैसी स्वास्थ्य सेवाएं संचालित होती हैं, उसी स्थान पर शराबियों की मौजूदगी से न केवल संस्थानों की गरिमा प्रभावित हो रही है, बल्कि स्वच्छता और सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। तीनों संस्थानों के कर्मचारियों को प्रतिदिन परिसर की सफाई कर शराब की बोतलें, प्लास्टिक ग्लास और चखने के अवशेष हटाने पड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, अधिकांश मामलों में गांव के ही कुछ लोग इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहते हैं। सूचना मिलने पर ग्राम संरक्षक मुकेश ठाकुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचते हैं, लेकिन भनक लगते ही संबंधित लोग वहां से भाग निकलते हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्राम संरक्षक मुकेश ठाकुर ने कोटवार के माध्यम से पूरे गांव में मुनादी कराई है कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्थानों के परिसर में शराब पीते हुए पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं पुलिस से नियमित गश्त बढ़ाने और परिसर को शराबियों से मुक्त कराने की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों और मरीजों को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण मिल सके।1
- बलौदाबाजार-भाटापारा: निपनिया में फर्जी क्लीनिक का खुलासा, सवाल पूछने पर BJP नेता से पत्रकार को मिली धमकी!1
- NH 30 पर भीषण सड़क हादसा मजदा ट्रक ने बाइक सवार बुजुर्ग को 50 मीटर तक घसीटा हालत नाजुक रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 के भोरमदेव चौक बोड़ला में भीषण सड़क हादसा हो गया जबलपुर की ओर से रायपुर की ओर आ रहे माजदा ट्रक क्रमांक HR 38 AF 5421 के चालक के द्वारा तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर बाइक सवर बुजुर्ग व्यक्ति को ठोकर मारते हुए लगभग 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया इस भीषण हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग व्यक्ति के सिर और हाथ में गंभीर चोट आई है, हादसे को देखते हुए आसपास की लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई मौके पर अफरा तफरी मच गई जिसकी सूचना तत्काल बोड़ला थाना पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल बुजुर्ग व्यक्ति को नाजुक हालत में डायल 112 टीम की सहायता से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला में भर्ती कराया गया है जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उचित उपचार के लिए नाजुक हालत में बुजुर्ग व्यक्ति को संजीवनी 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल कवर्धा रेफर कर दिया गया है.मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे की आसपास की घटना बताया जा रहा है गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग व्यक्ति कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के हाथीढोब सिंघनपुरी का निवासी बताया जा रहा है जिसका नाम जनाराम विश्वकर्मा उम्र 65 वर्ष हैं फिलहाल बोड़ला थाना पुलिस मजदा ट्रक और चालक को कब्जे में लेकर जांच में जुटे हुए हैं.1