शराबियों का अड्डा बना हायर सेकेंडरी स्कूल और आयुष्मान उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर, ग्रामीणों में आक्रोश शराबियों का अड्डा बना हायर सेकेंडरी स्कूल और आयुष्मान उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर, ग्रामीणों में आक्रोश दतान (खैरा), बलौदाबाजार। विकासखंड पलारी के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम दतान (खैरा) में हायर सेकेंडरी स्कूल, आयुष्मान उपस्वास्थ्य केंद्र एवं आयुर्वेद आश्रम का साझा परिसर इन दिनों असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, शाम ढलते ही शराब पीने वाले लोग मुख्य गेट के आसपास तथा परिसर के भीतर प्रवेश कर मदिरापान करते हैं और वहीं चखना करने के बाद जूठे अवशेष छोड़कर चले जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिस परिसर में विद्यार्थियों की पढ़ाई होती है और जहां प्रतिदिन मरीजों के साथ गर्भवती महिलाओं का इलाज एवं प्रसव जैसी स्वास्थ्य सेवाएं संचालित होती हैं, उसी स्थान पर शराबियों की मौजूदगी से न केवल संस्थानों की गरिमा प्रभावित हो रही है, बल्कि स्वच्छता और सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। तीनों संस्थानों के कर्मचारियों को प्रतिदिन परिसर की सफाई कर शराब की बोतलें, प्लास्टिक ग्लास और चखने के अवशेष हटाने पड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, अधिकांश मामलों में गांव के ही कुछ लोग इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहते हैं। सूचना मिलने पर ग्राम संरक्षक मुकेश ठाकुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचते हैं, लेकिन भनक लगते ही संबंधित लोग वहां से भाग निकलते हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्राम संरक्षक मुकेश ठाकुर ने कोटवार के माध्यम से पूरे गांव में मुनादी कराई है कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्थानों के परिसर में शराब पीते हुए पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं पुलिस से नियमित गश्त बढ़ाने और परिसर को शराबियों से मुक्त कराने की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों और मरीजों को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण मिल सके।
शराबियों का अड्डा बना हायर सेकेंडरी स्कूल और आयुष्मान उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर, ग्रामीणों में आक्रोश शराबियों का अड्डा बना हायर सेकेंडरी स्कूल और आयुष्मान उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर, ग्रामीणों में आक्रोश दतान (खैरा), बलौदाबाजार। विकासखंड पलारी के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम दतान (खैरा) में हायर सेकेंडरी स्कूल, आयुष्मान उपस्वास्थ्य केंद्र एवं आयुर्वेद आश्रम का साझा परिसर इन दिनों असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, शाम ढलते ही शराब पीने वाले लोग मुख्य गेट के आसपास तथा परिसर के भीतर प्रवेश कर मदिरापान करते हैं और वहीं चखना करने के बाद जूठे अवशेष छोड़कर चले जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिस परिसर में विद्यार्थियों की पढ़ाई होती है और जहां प्रतिदिन मरीजों के साथ गर्भवती महिलाओं का इलाज एवं प्रसव जैसी स्वास्थ्य सेवाएं संचालित होती हैं, उसी स्थान पर शराबियों की मौजूदगी से न केवल संस्थानों की गरिमा प्रभावित हो रही है, बल्कि स्वच्छता और सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। तीनों संस्थानों के कर्मचारियों को प्रतिदिन परिसर की सफाई कर शराब की बोतलें, प्लास्टिक ग्लास और चखने के अवशेष हटाने पड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, अधिकांश मामलों में गांव के ही कुछ लोग इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहते हैं। सूचना मिलने पर ग्राम संरक्षक मुकेश ठाकुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचते हैं, लेकिन भनक लगते ही संबंधित लोग वहां से भाग निकलते हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्राम संरक्षक मुकेश ठाकुर ने कोटवार के माध्यम से पूरे गांव में मुनादी कराई है कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्थानों के परिसर में शराब पीते हुए पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं पुलिस से नियमित गश्त बढ़ाने और परिसर को शराबियों से मुक्त कराने की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों और मरीजों को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण मिल सके।
- दूरदराज़ की बेटियों को मिली शिक्षा की नई रफ्तार, हाईस्कूल धमनी में 25 छात्राओं को साइकिलें वितरित धमनी। राज्य शासन की छात्रा प्रोत्साहन योजना के तहत मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को हाईस्कूल धमनी में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत धमनी के सरपंच हरदयाल पैकरा, उपसरपंच मिनेंद कुमार यादव, वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामनारायण यादव, जनपद सदस्य चंद्र कुमार पैकरा, समाजसेवी छग्गु लाल यादव, प्रधानाध्यापक मुकेश चौहान तथा अध्यापिका अर्चना बरिहा की गरिमामयी उपस्थिति में कुल 25 छात्राओं को नई साइकिलें प्रदान की गईं। इस अवसर पर मुडियाडीह, खैरी और धमनी गांवों से अध्ययन के लिए प्रतिदिन हाईस्कूल आने वाली छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। साइकिल मिलने से छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने इसे अपनी शिक्षा की राह को आसान बनाने वाला महत्वपूर्ण सहयोग बताया। प्रधानाध्यापक मुकेश चौहान ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि साइकिल केवल सुविधा का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा के सपनों को साकार करने का माध्यम है। उन्होंने विशेष रूप से तीन किलोमीटर दूर स्थित खैरी और मुडियाडीह से आने वाली छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करते हुए सावधानीपूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से साइकिल चलाने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने और शिक्षा के माध्यम से अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया। साइकिल वितरण से छात्राओं और उनके अभिभावकों में उत्साह का वातावरण देखा गया।1
- अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गया आबकारी एक्ट गिरफ्तार* रिपोर्टर रोहित वर्मा खरोरा *अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार* खरोरा। पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती चेता श्रीवास्तव सिन्हा के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती चंचल तिवारी के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी (विधानसभा) वीरेन्द्र पुत्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में आबकारी एक्ट में गिरफ्तार किया गया है। 03अगस्त को मुखबीर से विश्वसनीय सूचना मिला कि "ग्राम रायखेड़ा में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब को बिक्री करने के लिए रखने की सूचना तस्दीक हेतू थाना का खरोरा पुलिस पार्टी मुखबिर के बताए स्थानों पर से घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी का गजेन्द्र कुमार ध्रुव पिता कुवंर सिंह ध्रुव उम्र 50 साल साकिन रायखेड़ा थाना खरोरा जिला रायपुर (छ.ग.) मशरुका-एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 68 पौवा देशी सवा मेरा मदिरा प्रत्येक वा में 180-180 मि.ली. सराब परी हुई 12.240 बल्क लीटर जुम्ला कीमती 6800/-2 को समक्षধান जान कर आरोपी को शराब रखने संबंध में नोटिस दिया गया जी कोई कागजात नही होना लिखित में दिये गये आरोपी का उक कृत्य धारा-34(2) आबकारी एक्ट पाये जाने मौके पर गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजन्नों को देकर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।2
- बलौदाबाजार-भाटापारा: निपनिया में फर्जी क्लीनिक का खुलासा, सवाल पूछने पर BJP नेता से पत्रकार को मिली धमकी!1
- हिर्री थाना के छोटा मेड पार बाजार खदान के पास लावारिस हालत में मिला एक कार और 4 हिर्री थाना के छोटा मेड पार बाजार खदान के पास लावारिस हालत में मिला एक कार और 4 बाइक पुलिस मामले की जांच में जुटी सोमवार की रात 10:00 बजे हिररी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को छोटा मेड पार बाजार के एक कालर रमेश यादव नामक कालर से थाना हिर्री के डायल 112 को फोन से सूचना प्राप्त हुई थी की छोटा मेड पार बाजार खदान के पास उसके खेत में लगे बोर पंप का केबल चोरी हुआ है सूचना पर डायल 112 की टीम घटनास्थल पहुंची तो वहां पर चार बाइक और एक कार लावारिस हालत मे खड़ा दिखा जिसे देखकर आसपास गाड़ी मालिक की तलाश की गई तो कोई भी नजर नहीं आया जिसके बाद पुलिस को मामला संदिग्ध लगने लगा और घटना की सूचना थाना प्रभारी को दी गई इसके बाद चारों बाइक और कार को हीर्रि पुलिस उठाकर थाने ले आई है और मामले की जांच जारी है ग्रामीणों का कहना है कि शायद यह गाड़ियां जुआ खेलने वाले जुआरियो की हो सकती है जो पुलिस को देखकर भाग गए होंगे या फिर किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर कार व बाइक को लावारिस हालत में सुनशान जगह पर छोड़ दी गई होगी फिलहाल हीररी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है1
- स्मार्ट मीटर के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, बढ़े बिजली बिलों की जांच और पुराने मीटर लगाने की मांग रिसाली। छत्तीसगढ़ के रिसाली क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों की नाराजगी लगातार बढ़ती जास रही है। इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) के रिसाली कार्यालय पहुंचकर कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं की सहमति के बिना घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिसके बाद बिजली बिलों में दो से तीन गुना तक वृद्धि देखने को मिल रही है। आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुराने बिजली मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। उनका आरोप है कि मीटर बदलने से पहले उपभोक्ताओं को न तो कोई पूर्व सूचना दी गई और न ही पुराने मीटर की अंतिम रीडिंग का सत्यापन कराया गया। इससे उपभोक्ताओं के बीच भ्रम और असंतोष की स्थिति पैदा हो गई है। पार्टी नेताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिजली बिल अचानक कई गुना बढ़ गए हैं। आम परिवारों के लिए बढ़े हुए बिजली बिलों का भुगतान करना मुश्किल हो गया है। लोगों की शिकायत है कि उनकी बिजली खपत पहले जैसी ही है, लेकिन बिल पहले की तुलना में काफी अधिक आ रहे हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं के मन में स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने बिजली विभाग से मांग की कि जिन उपभोक्ताओं की अनुमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, वहां पुराने मीटर दोबारा लगाए जाएं। साथ ही स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद जारी हुए बढ़े हुए बिजली बिलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिन उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है, उन्हें उचित राहत प्रदान की जाए। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से जुड़े किसी भी निर्णय में उपभोक्ताओं की सहमति और पारदर्शिता बेहद आवश्यक है। यदि विभाग लोगों की शिकायतों का समाधान नहीं करता और मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाता, तो आम आदमी पार्टी उपभोक्ताओं के साथ मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और शासन-प्रशासन की होगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए तथा लोगों की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण किया जाना चाहिए। पार्टी ने उम्मीद जताई कि बिजली विभाग आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र उचित कार्रवाई करेगा।4
- सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के तिल्दा-नेवरा खंड ने ग्राम सासाहोली वार्ड क्रमांक 01 में स्थित सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए तहसीलदार तिल्दा-नेवरा को ज्ञापन सौंपा है। पार्टी के अनुसार गोपाल पेट्रोल पंप के पीछे स्थित खसरा क्रमांक 97/1 की लगभग 5 से 7 एकड़ सरकारी भूमि पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बाउंड्री वॉल बनाकर कब्जा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में सरकारी भूमि सीमित बची है, इसलिए इस भूमि को भविष्य में सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के सामुदायिक भवन एवं अन्य जनहित कार्यों के लिए सुरक्षित रखा जाना चाहिए। पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित भूमि का तत्काल सीमांकन कराया जाए, सरकारी भूमि को शासन के अधीन सुरक्षित रखा जाए तथा यदि जांच में अवैध कब्जा पाया जाता है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकारी भूमि जनता की संपत्ति है और उस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने जनहित एवं सार्वजनिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए आगे भी प्रशासन के समक्ष आवाज उठाने की बात कही।3
- Bilaspur में पीएम आवास में रहने वाली महिलाओं का फूटा गुस्सा, कहा- नर्क में धकेल दिया! सरकार की महत्वाकांक्षी आवास योजना का उद्देश्य गरीबों को पक्का और सुरक्षित आशियाना देना है, लेकिन बिलासपुर के अशोकनगर में यही योजना अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। यहां रहने वाले परिवारों का आरोप है कि मकानों के निर्माण में भारी अनियमितताएं बरती गईं, जिसके चलते बारिश होते ही छतों से पानी टपकने लगता है और पूरा कमरा जलमग्न हो जाता है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो अधिकारियों ने सुध ली और न ही जनप्रतिनिधियों ने। परेशान महिलाओं ने अब कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है और जल्द से जल्द आवासों की मरम्मत कराने की मांग की है।1
- शराबियों का अड्डा बना हायर सेकेंडरी स्कूल और आयुष्मान उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर, ग्रामीणों में आक्रोश शराबियों का अड्डा बना हायर सेकेंडरी स्कूल और आयुष्मान उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर, ग्रामीणों में आक्रोश दतान (खैरा), बलौदाबाजार। विकासखंड पलारी के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम दतान (खैरा) में हायर सेकेंडरी स्कूल, आयुष्मान उपस्वास्थ्य केंद्र एवं आयुर्वेद आश्रम का साझा परिसर इन दिनों असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, शाम ढलते ही शराब पीने वाले लोग मुख्य गेट के आसपास तथा परिसर के भीतर प्रवेश कर मदिरापान करते हैं और वहीं चखना करने के बाद जूठे अवशेष छोड़कर चले जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिस परिसर में विद्यार्थियों की पढ़ाई होती है और जहां प्रतिदिन मरीजों के साथ गर्भवती महिलाओं का इलाज एवं प्रसव जैसी स्वास्थ्य सेवाएं संचालित होती हैं, उसी स्थान पर शराबियों की मौजूदगी से न केवल संस्थानों की गरिमा प्रभावित हो रही है, बल्कि स्वच्छता और सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। तीनों संस्थानों के कर्मचारियों को प्रतिदिन परिसर की सफाई कर शराब की बोतलें, प्लास्टिक ग्लास और चखने के अवशेष हटाने पड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, अधिकांश मामलों में गांव के ही कुछ लोग इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहते हैं। सूचना मिलने पर ग्राम संरक्षक मुकेश ठाकुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचते हैं, लेकिन भनक लगते ही संबंधित लोग वहां से भाग निकलते हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्राम संरक्षक मुकेश ठाकुर ने कोटवार के माध्यम से पूरे गांव में मुनादी कराई है कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्थानों के परिसर में शराब पीते हुए पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं पुलिस से नियमित गश्त बढ़ाने और परिसर को शराबियों से मुक्त कराने की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों और मरीजों को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण मिल सके।1