Shuru
Apke Nagar Ki App…
Bilaspur में पीएम आवास में रहने वाली महिलाओं का फूटा गुस्सा, कहा- नर्क में धकेल दिया! सरकार की महत्वाकांक्षी आवास योजना का उद्देश्य गरीबों को पक्का और सुरक्षित आशियाना देना है, लेकिन बिलासपुर के अशोकनगर में यही योजना अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। यहां रहने वाले परिवारों का आरोप है कि मकानों के निर्माण में भारी अनियमितताएं बरती गईं, जिसके चलते बारिश होते ही छतों से पानी टपकने लगता है और पूरा कमरा जलमग्न हो जाता है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो अधिकारियों ने सुध ली और न ही जनप्रतिनिधियों ने। परेशान महिलाओं ने अब कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है और जल्द से जल्द आवासों की मरम्मत कराने की मांग की है।
Ziya khan
Bilaspur में पीएम आवास में रहने वाली महिलाओं का फूटा गुस्सा, कहा- नर्क में धकेल दिया! सरकार की महत्वाकांक्षी आवास योजना का उद्देश्य गरीबों को पक्का और सुरक्षित आशियाना देना है, लेकिन बिलासपुर के अशोकनगर में यही योजना अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। यहां रहने वाले परिवारों का आरोप है कि मकानों के निर्माण में भारी अनियमितताएं बरती गईं, जिसके चलते बारिश होते ही छतों से पानी टपकने लगता है और पूरा कमरा जलमग्न हो जाता है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो अधिकारियों ने सुध ली और न ही जनप्रतिनिधियों ने। परेशान महिलाओं ने अब कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है और जल्द से जल्द आवासों की मरम्मत कराने की मांग की है।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- दूरदराज़ की बेटियों को मिली शिक्षा की नई रफ्तार, हाईस्कूल धमनी में 25 छात्राओं को साइकिलें वितरित धमनी। राज्य शासन की छात्रा प्रोत्साहन योजना के तहत मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को हाईस्कूल धमनी में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत धमनी के सरपंच हरदयाल पैकरा, उपसरपंच मिनेंद कुमार यादव, वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामनारायण यादव, जनपद सदस्य चंद्र कुमार पैकरा, समाजसेवी छग्गु लाल यादव, प्रधानाध्यापक मुकेश चौहान तथा अध्यापिका अर्चना बरिहा की गरिमामयी उपस्थिति में कुल 25 छात्राओं को नई साइकिलें प्रदान की गईं। इस अवसर पर मुडियाडीह, खैरी और धमनी गांवों से अध्ययन के लिए प्रतिदिन हाईस्कूल आने वाली छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। साइकिल मिलने से छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने इसे अपनी शिक्षा की राह को आसान बनाने वाला महत्वपूर्ण सहयोग बताया। प्रधानाध्यापक मुकेश चौहान ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि साइकिल केवल सुविधा का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा के सपनों को साकार करने का माध्यम है। उन्होंने विशेष रूप से तीन किलोमीटर दूर स्थित खैरी और मुडियाडीह से आने वाली छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करते हुए सावधानीपूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से साइकिल चलाने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने और शिक्षा के माध्यम से अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया। साइकिल वितरण से छात्राओं और उनके अभिभावकों में उत्साह का वातावरण देखा गया।1
- "मजदूरों का अल्टीमेटम हक दो या आंदोलन के लिए तैयार रहो!" "कोयला मजदूरों का अल्टीमेटम! 10 अगस्त से पहले मांगें पूरी करो, नहीं तो SECL के महाप्रबंधक कार्यालयों का होगा घेराव। मजदूरों ने कहा—अब हक और सम्मान की लड़ाई आर-पार की होगी।1
- आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर कोरबा में मनाया गया जड़ी-बूटी दिवस, 37 प्रकार के औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण कोरबा में आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य श्री बालकृष्ण के जन्मदिवस पर 'जड़ी-बूटी दिवस' मनाया गया। इस अवसर पर 37 प्रकार के औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण कर लोगों को उनके उपयोग और स्वास्थ्य लाभ की जानकारी दी गई। निहारिका रोड स्थित पतंजलि चिकित्सालय श्री शिव औषधालय में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी संजय तिवारी मुख्य अतिथि रहे। नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने गिलोय, नीम, तुलसी, एलोवेरा और आंवला को धरती के पांच अमृत बताते हुए इनके नियमित उपयोग की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में आचार्य बालकृष्ण के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना के साथ महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया।4
- बिना नंबर प्लेट के चार सालों से सड़कों पर दौड़ रही सरकारी एम्बुलेंस! सड़क पर चलने वाले हर वाहन के लिए नंबर प्लेट अनिवार्य होती है और बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन माना जाता है। लेकिन जब नियमों का पालन कराने वाले सरकारी विभाग ही नियमों की अनदेखी करें, तो सवाल उठना लाजिमी है।1
- शराबियों का अड्डा बना हायर सेकेंडरी स्कूल और आयुष्मान उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर, ग्रामीणों में आक्रोश शराबियों का अड्डा बना हायर सेकेंडरी स्कूल और आयुष्मान उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर, ग्रामीणों में आक्रोश दतान (खैरा), बलौदाबाजार। विकासखंड पलारी के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम दतान (खैरा) में हायर सेकेंडरी स्कूल, आयुष्मान उपस्वास्थ्य केंद्र एवं आयुर्वेद आश्रम का साझा परिसर इन दिनों असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, शाम ढलते ही शराब पीने वाले लोग मुख्य गेट के आसपास तथा परिसर के भीतर प्रवेश कर मदिरापान करते हैं और वहीं चखना करने के बाद जूठे अवशेष छोड़कर चले जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिस परिसर में विद्यार्थियों की पढ़ाई होती है और जहां प्रतिदिन मरीजों के साथ गर्भवती महिलाओं का इलाज एवं प्रसव जैसी स्वास्थ्य सेवाएं संचालित होती हैं, उसी स्थान पर शराबियों की मौजूदगी से न केवल संस्थानों की गरिमा प्रभावित हो रही है, बल्कि स्वच्छता और सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। तीनों संस्थानों के कर्मचारियों को प्रतिदिन परिसर की सफाई कर शराब की बोतलें, प्लास्टिक ग्लास और चखने के अवशेष हटाने पड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, अधिकांश मामलों में गांव के ही कुछ लोग इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहते हैं। सूचना मिलने पर ग्राम संरक्षक मुकेश ठाकुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचते हैं, लेकिन भनक लगते ही संबंधित लोग वहां से भाग निकलते हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्राम संरक्षक मुकेश ठाकुर ने कोटवार के माध्यम से पूरे गांव में मुनादी कराई है कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्थानों के परिसर में शराब पीते हुए पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं पुलिस से नियमित गश्त बढ़ाने और परिसर को शराबियों से मुक्त कराने की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों और मरीजों को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण मिल सके।1
- साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक जनदर्शन में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। नहर सफाई, जलभराव, प्रधानमंत्री आवास, गैस कनेक्शन और अन्य मामलों पर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर ने अधिकांश मामलों में संबंधित विभागों को जांच कर जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।1
- तंत्र मंत्र से स्कूल में सोने की बाली खोजने वाली शिक्षिका को किया निलंबित1