logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 54 कुंतल मिलावटी पनीर पकड़ा गया। हापुड़ जनपद के छिजारसी टोल पर कार्रवाई के दौरान पनीर के 5 और दूध के 3 नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। खाद्य विभाग ने 54 कुंतल पनीर मौके पर ही नष्ट कराया।

3 hrs ago
user_Gulfam Saifi press repoter
Gulfam Saifi press repoter
Carpenter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 54 कुंतल मिलावटी पनीर पकड़ा गया। हापुड़ जनपद के छिजारसी टोल पर कार्रवाई के दौरान पनीर के 5 और दूध के 3 नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। खाद्य विभाग ने 54 कुंतल पनीर मौके पर ही नष्ट कराया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमेरिकन एडुग्लोबल अकादमी के बच्चों ने जिलाधिकारी को बांधी राखी हापुड़ जनपद में आज रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर अमेरिकन एडुग्लोबल अकादमी के बच्चों द्वारा कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी हापुड़ श्रीमती कविता मीना को राखी बांधी गई। बच्चों ने जिलाधिकारी को तिलक लगाकर राखी बांधी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी ने बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें चॉकलेट एवं उपहार देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास एवं रक्षा के बंधन का प्रतीक है। बच्चों द्वारा दिया गया यह स्नेह अत्यंत भावुक करने वाला है। उन्होंने बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
    2
    अमेरिकन एडुग्लोबल अकादमी  के बच्चों ने जिलाधिकारी को बांधी राखी

हापुड़ जनपद में आज रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर अमेरिकन एडुग्लोबल अकादमी के बच्चों द्वारा कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी हापुड़ श्रीमती कविता मीना को राखी बांधी गई। बच्चों ने जिलाधिकारी को तिलक लगाकर राखी बांधी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी ने बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें चॉकलेट एवं उपहार देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास एवं रक्षा के बंधन का प्रतीक है। बच्चों द्वारा दिया गया यह स्नेह अत्यंत भावुक करने वाला है। उन्होंने बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
    user_Gulfam Saifi press repoter
    Gulfam Saifi press repoter
    Carpenter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रहरा से आ रहा है भोपुरा को जा रहा है बाईपास भावली गांव की हालत देख लो भाई यह जिला पंचायत के उसमें आता है यह बाईपास यह बाईपास की हालत यह पीडी से मिल रहा है यह बाईपास भोपुरा को जो जा रही है प रोड उससे मिल रहा है बाईपास को यूपी जिला अमरोहा तहसील हसनपुर पोस्ट गंगेश्वरी ग्राम पंचायत भावली विधानसभा 42
    1
    रहरा से आ रहा है भोपुरा को जा रहा है बाईपास भावली गांव की हालत देख लो भाई यह जिला पंचायत के उसमें आता है यह बाईपास यह बाईपास की हालत यह पीडी से मिल रहा है यह बाईपास भोपुरा को जो जा रही है प रोड उससे मिल रहा है बाईपास को यूपी जिला अमरोहा तहसील हसनपुर पोस्ट गंगेश्वरी ग्राम पंचायत भावली 
विधानसभा 42
    user_Ajit Rana Rajput
    Ajit Rana Rajput
    हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हसनपुर विधानसभा में दंगल का शुभारंभ करते हुए चन्द्रपाल खड्गवंशी 🥇 जाहरवीर बाबा के छड़ी मेले में भव्य कुश्ती दंगल का शुभारंभ 🤼‍♂️🚩 आज हसनपुर विधानसभा 42 के ग्राम बाईखेड़ा में जाहरवीर बाबा जी के छड़ी मेले में दंगल ( कुश्ती ) का फीता काटकर शुभारंभ किया । इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित आयोजकों एवं ग्रामीणों के साथ उपस्थित होकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। हमारी ग्रामीण संस्कृति, परंपरा और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजन युवाओं में नई ऊर्जा, उत्साह और खेल भावना का संचार करते हैं। दंगल में प्रतिभाग करने वाले सभी पहलवानों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं आयोजक मंडल को सफल आयोजन के लिए बधाई। इस अवसर पर कुश्ती रेफरी महेश सिंह जी, पहलवान भोला सिंह जी (जिला बुलंदशहर), सतीश सिंह जी (जहांगीराबाद), पहलवान कलुआ सिंह जी, ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह जी, डॉ. अजयपाल सिंह जी, धर्मपाल सिंह जी, मुकुट सिंह जी, राजपाल सिंह जी, सुशील भगत जी, सुशील कुमार जी, हरवंश सिंह जी, महावीर सिंह जी, पहलाद सिंह जी, शेरा सिंह जी, राजपाल सिंह जी, औतारी सिंह जी, लाखन सिंह जी, नेत्रपाल सिंह जी, हरिचंद सिंह जी, चरण सिंह जी, कपिल सिंह जी, पीतम सिंह जी, धनसिंह जी सहित समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। #चन्द्रपाल_खडगवंशी #प्रदेश_उपाध्यक्ष #अखिल_भारतीयलोधी_राजपूत_कल्याण_महासभा #उत्तरप्रदेश #मिशन_2027 #हसनपुर_विधानसभा42
    1
    हसनपुर विधानसभा में दंगल का शुभारंभ करते हुए चन्द्रपाल खड्गवंशी
🥇 जाहरवीर बाबा के छड़ी मेले में भव्य कुश्ती दंगल का शुभारंभ 🤼‍♂️🚩
आज हसनपुर विधानसभा 42 के ग्राम बाईखेड़ा में जाहरवीर बाबा जी के छड़ी मेले में दंगल ( कुश्ती ) का फीता काटकर शुभारंभ किया । इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित आयोजकों एवं ग्रामीणों के साथ उपस्थित होकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
हमारी ग्रामीण संस्कृति, परंपरा और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजन युवाओं में नई ऊर्जा, उत्साह और खेल भावना का संचार करते हैं। दंगल में प्रतिभाग करने वाले सभी पहलवानों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं आयोजक मंडल को सफल आयोजन के लिए बधाई।
इस अवसर पर कुश्ती रेफरी महेश सिंह जी, पहलवान भोला सिंह जी (जिला बुलंदशहर), सतीश सिंह जी (जहांगीराबाद), पहलवान कलुआ सिंह जी, ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह जी, डॉ. अजयपाल सिंह जी, धर्मपाल सिंह जी, मुकुट सिंह जी, राजपाल सिंह जी, सुशील भगत जी, सुशील कुमार जी, हरवंश सिंह जी, महावीर सिंह जी, पहलाद सिंह जी, शेरा सिंह जी, राजपाल सिंह जी, औतारी सिंह जी, लाखन सिंह जी, नेत्रपाल सिंह जी, हरिचंद सिंह जी, चरण सिंह जी, कपिल सिंह जी, पीतम सिंह जी, धनसिंह जी सहित समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
#चन्द्रपाल_खडगवंशी 
#प्रदेश_उपाध्यक्ष
#अखिल_भारतीयलोधी_राजपूत_कल्याण_महासभा #उत्तरप्रदेश
#मिशन_2027
#हसनपुर_विधानसभा42
    user_Sonu rana
    Sonu rana
    हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • अमेरिकन एडुग्लोबल अकादमी के बच्चों ने जिलाधिकारी को बांधी राखी अमेरिकन एडुग्लोबल अकादमी के बच्चों ने जिलाधिकारी को बांधी राखी हापुड़। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर अमेरिकन एडुग्लोबल अकादमी के बच्चों द्वारा कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी हापुड़ कविता मीना को राखी बांधी गई। बच्चों ने जिलाधिकारी को तिलक लगाकर राखी बांधी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी ने बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें चॉकलेट एवं उपहार देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास एवं रक्षा के बंधन का प्रतीक है। बच्चों द्वारा दिया गया यह स्नेह अत्यंत भावुक करने वाला है। उन्होंने बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
    1
    अमेरिकन एडुग्लोबल अकादमी  के बच्चों ने जिलाधिकारी को बांधी राखी
अमेरिकन एडुग्लोबल अकादमी  के बच्चों ने जिलाधिकारी को बांधी राखी
हापुड़। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर अमेरिकन एडुग्लोबल अकादमी के बच्चों द्वारा कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी हापुड़ कविता मीना को राखी बांधी गई। बच्चों ने जिलाधिकारी को तिलक लगाकर राखी बांधी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी ने बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें चॉकलेट एवं उपहार देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास एवं रक्षा के बंधन का प्रतीक है। बच्चों द्वारा दिया गया यह स्नेह अत्यंत भावुक करने वाला है। उन्होंने बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
    user_Narender singh
    Narender singh
    Farmer हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • गंगदासपुर में रास्ते की बदहाली से ग्रामीण परेशान, गिरने से युवक घायल गंगदासपुर में रास्ते की बदहाली से ग्रामीण परेशान, गिरने से युवक घायल अमरोहा। थाना डिडौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंगदासपुर में कब्रिस्तान के पास रास्ते की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते पर खड़ंजा या पक्की सड़क नहीं होने के कारण बारिश और कीचड़ के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है। आए दिन लोग और स्कूली बच्चे रास्ते में फिसलकर गिर जाते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, 17 अगस्त 2026 को भी रास्ते की खराब स्थिति के चलते हादसा हुआ। इसी दौरान सहरोज आलम गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना है कि लंबे समय से रास्ते को पक्का कराने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर मुख्य विकास अधिकारी, अमरोहा से कई बार शिकायत की है। इसके बावजूद रास्ते का निर्माण या मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों को डर है कि यदि जल्द रास्ते की स्थिति नहीं सुधारी गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेते हुए कब्रिस्तान के पास रास्ते का निरीक्षण कराया जाए और जल्द से जल्द खड़ंजा अथवा पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि ग्रामीणों और बच्चों को आवागमन में परेशानी न हो।
    4
    गंगदासपुर में रास्ते की बदहाली से ग्रामीण परेशान, गिरने से युवक घायल
गंगदासपुर में रास्ते की बदहाली से ग्रामीण परेशान, गिरने से युवक घायल
अमरोहा। थाना डिडौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंगदासपुर में कब्रिस्तान के पास रास्ते की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते पर खड़ंजा या पक्की सड़क नहीं होने के कारण बारिश और कीचड़ के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है। आए दिन लोग और स्कूली बच्चे रास्ते में फिसलकर गिर जाते हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक, 17 अगस्त 2026 को भी रास्ते की खराब स्थिति के चलते हादसा हुआ। इसी दौरान सहरोज आलम गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना है कि लंबे समय से रास्ते को पक्का कराने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर मुख्य विकास अधिकारी, अमरोहा से कई बार शिकायत की है। इसके बावजूद रास्ते का निर्माण या मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों को डर है कि यदि जल्द रास्ते की स्थिति नहीं सुधारी गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेते हुए कब्रिस्तान के पास रास्ते का निरीक्षण कराया जाए और जल्द से जल्द खड़ंजा अथवा पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि ग्रामीणों और बच्चों को आवागमन में परेशानी न हो।
    user_सुब्हान
    सुब्हान
    News Anchor अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बिसवां/सीतापुर। यूजीसी बिल को वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति किए जाने की मांग को लेकर बिसवां में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। कस्बे के पत्थर शिवाला मंदिर परिसर में एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने पैदल मार्च करते हुए तहसील परिसर का रुख किया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी बिसवां राहुल सिंह को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रस्तावित यूजीसी बिल को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रस्तावित प्रावधानों को लेकर समाज के एक वर्ग में भेदभाव की आशंका पैदा हो सकती है, जिसका असर सामाजिक सौहार्द और समानता की भावना पर पड़ने की संभावना है। उन्होंने सरकार से इस विषय पर पुनर्विचार करने और यूजीसी से संबंधित प्रस्तावित कानून को वापस लेने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
    1
    बिसवां/सीतापुर। यूजीसी बिल को वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति किए जाने की मांग को लेकर बिसवां में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। कस्बे के पत्थर शिवाला मंदिर परिसर में एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने पैदल मार्च करते हुए तहसील परिसर का रुख किया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी बिसवां राहुल सिंह को सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रस्तावित यूजीसी बिल को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रस्तावित प्रावधानों को लेकर समाज के एक वर्ग में भेदभाव की आशंका पैदा हो सकती है, जिसका असर सामाजिक सौहार्द और समानता की भावना पर पड़ने की संभावना है। उन्होंने सरकार से इस विषय पर पुनर्विचार करने और यूजीसी से संबंधित प्रस्तावित कानून को वापस लेने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मेरठ में पोस्टर विवाद पर सपा का जोरदार प्रदर्शन, योगी के पोस्टर को जलाने की कोशिश, दारोगा ने पोस्टर बचाया लेकिन खुद झुलसा मेरठ में अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर को लेकर समाजवादी पार्टी के अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोस्टर को जलाने की कोशिश की गई। मौके पर मौजूद दारोगा ने पोस्टर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वह खुद झुलस गया। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। सपा अधिवक्ताओं ने अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई।
    1
    मेरठ में पोस्टर विवाद पर सपा का जोरदार प्रदर्शन, योगी के पोस्टर को जलाने की कोशिश, दारोगा ने पोस्टर बचाया लेकिन खुद झुलसा
मेरठ में अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर को लेकर समाजवादी पार्टी के अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोस्टर को जलाने की कोशिश की गई।
मौके पर मौजूद दारोगा ने पोस्टर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वह खुद झुलस गया। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।
सपा अधिवक्ताओं ने अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल और पार्ट्स के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक और मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू की।
    1
    हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल और पार्ट्स के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक और मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू की।
    user_Gulfam Saifi press repoter
    Gulfam Saifi press repoter
    Carpenter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.