Shuru
Apke Nagar Ki App…
*थाना कटरा क्षेत्रान्तर्गत युवक द्वारा युवती के घर में घुसने पर परिजनों द्वारा युवक व युवती के साथ मारपीट करने की घटना में पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया की बाइट।*
Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
*थाना कटरा क्षेत्रान्तर्गत युवक द्वारा युवती के घर में घुसने पर परिजनों द्वारा युवक व युवती के साथ मारपीट करने की घटना में पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया की बाइट।*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *थाना तिलहर क्षेत्र के ग्राम नवियापुर में व्यक्ति की संदिग्ध मृत्यु के प्रकरण में पंजीकृत अभियोग, मृतक के परिजनों द्वारा लगाए गए जाम को खुलवाने तथा पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की बाइट।*1
- *थाना कटरा क्षेत्रान्तर्गत युवक द्वारा युवती के घर में घुसने पर परिजनों द्वारा युवक व युवती के साथ मारपीट करने की घटना में पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया की बाइट।*1
- कांट कमलनैनपुर के गौतम मौर्य हत्याकांड का सच पुलिस जांच में धीरे-धीरे सामने आ रहा है, निष्पक्ष कार्यवाही में अभी और चेहरे सामने आएगे, जिन लोगों ने सामाजिक सदभाव खराब किया है उनको भी जनता देख रही है समीर हों या अश्वनी सिंह दोनों पर कठोर कार्यवाही हो जो नजीर बन जाए निर्दोष फंसे नहीं, पीड़ितों को आंशिक नहीं पूरा न्याय एवं मदद मिले। बोले नीरज मिश्रा कांठ कमलनैनपुर के गौतम मौर्य हत्याकांड का सच पुलिस जांच में धीरे-धीरे सामने आ रहा है, निष्पक्ष कार्यवाही में अभी और चेहरे सामने आएगे, जिन लोगों ने सामाजिक सदभाव खराब किया है उनको भी जनता देख रही है समीर हों या अश्वनी सिंह दोनों पर कठोर कार्यवाही हो जो नजीर बन जाए निर्दोष फंसे नहीं, पीड़ितों को आंशिक नहीं पूरा न्याय एवं मदद मिले। बोले नीरज मिश्रा1
- Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल3
- नवियापुर में संदिग्ध मौत पर परिजनों का जाम, पुलिस ने कराया खुलवाया तिलहर थाना क्षेत्र के ग्राम नवियापुर में एक व्यक्ति की संदिग्ध मृत्यु के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के विरोध में परिजनों द्वारा लगाए गए जाम को पुलिस ने समझा-बुझाकर खुलवाया। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- 'छोटे लोहिया' को भावभीनी श्रद्धांजलि: जयेश प्रसाद ने कहा— जनेश्वर मिश्र के विचार आज भी समाजवाद की ताकत 👉लखनऊ में सपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद, अखिलेश यादव से की शिष्टाचार भेंट शाहजहाँपुर। समाजवादी आंदोलन के प्रखर चिंतक, समाजवादी विचारधारा के मजबूत स्तंभ एवं 'छोटे लोहिया' के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद ने पहुंचकर जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर जयेश प्रसाद ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने अपना संपूर्ण जीवन समाजवाद, लोकतांत्रिक मूल्यों और आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित किया। उनका संघर्ष, सादगी और सिद्धांतों के प्रति अटूट निष्ठा आज भी समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि छोटे लोहिया ने सदैव शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों की आवाज को बुलंद किया तथा सत्ता के सामने सच बोलने का साहस दिखाया। उनका राजनीतिक जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा का अनुपम उदाहरण रहा। उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जनेश्वर मिश्र को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके बताए समाजवादी मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान पूरा पार्टी कार्यालय समाजवादी विचारों और नारों से गूंजता रहा। कार्यक्रम के उपरांत पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद ने अखिलेश यादव से शिष्टाचार भेंट कर संगठनात्मक एवं समसामयिक राजनीतिक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी की।1
- वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री ने निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय, गर्रा नदी सेतु एवं लोहारों वाला चौराहा का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश। शाहजहांपुर, 6 अगस्त। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के साथ ककरा स्थित निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय, गर्रा नदी पर निर्मित सेतु तथा लोहारों वाला चौराहा आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। ककरा स्थित निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण करते हुए वित्त मंत्री ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को मजदूरों की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि 20 अगस्त तक प्रथम तल (फर्स्ट फ्लोर) का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाए। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन का निर्माण गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूरा कराया जाए, जिससे नगर निगम एवं शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण के कार्यालयों का संचालन समय पर प्रारंभ किया जा सके। इसके उपरांत मंत्री ने ग्राम ककरा कांकर कुंड क्षेत्र, अजीजगंज के निकट गर्रा नदी पर निर्मित सेतु का निरीक्षण किया। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि ₹424.55 लाख की स्वीकृत लागत से सेतु को 80 सेंटीमीटर ऊँचा उठाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सेतु के दोनों ओर पहुँच मार्ग पर जीएसबी एवं डब्ल्यूएमएम स्तर तक का कार्य पूर्ण कर आवागमन प्रारंभ करा दिया गया है। मंत्री ने निर्देश दिए कि मौसम अनुकूल होते ही बिटुमिनस कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिससे परियोजना का शेष कार्य भी समयबद्ध रूप से पूरा हो सके। इसके बाद मंत्री ने लोहारों वाला चौराहा पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण एवं नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने चौराहे पर स्थित विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मर को शीघ्र स्थानांतरित (शिफ्ट) कराने के निर्देश दिए, ताकि यातायात सुगम बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि शेष निर्माण कार्य भी जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए, जिससे आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के मंत्री ने लोहारों वाला चौराहा के निकट पुरानी रेलवे लाइन वाले मार्ग को रोलर चलवाकर समतल कराने के निर्देश नगर आयुक्त को दिए। उन्होंने कहा कि मार्ग समतल होने से स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।1
- उमेश हत्या के विरोध में रोड किया जाम विधायक सलोन कुशवाहा #उमेश हत्याकांड में बवाल: परिजनों ने हाईवे जाम किया, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप #हत्या से पहले भेजी थी ऑडियो रिकॉर्डिंग, पांच लोगों से जताया था जान का खतरा; तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा पहुंचीं, कार्रवाई की मांग #शाहजहांपुर। तिलहर थाना क्षेत्र में युवक उमेश की हत्या के बाद शुक्रवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों का आरोप है कि उमेश ने हत्या से पहले एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजकर अपनी जान को खतरा बताया था, लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। #परिजनों के अनुसार, उमेश ने घटना से पहले भेजी गई ऑडियो रिकॉर्डिंग में स्पष्ट रूप से कहा था कि राममूर्ति, अशोक, देवेंद्र, प्रेमचंद्र और सत्यभान मिलकर उसकी हत्या कर सकते हैं। उनका कहना है कि बाद में वही आशंका सच साबित हुई। #घटना के बाद थाना तिलहर पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर उक्त पांचों आरोपितों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि मृतक के परिजनों का आरोप है कि उमेश को अपने साथ ले जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे परिवार में नाराजगी है। #पोस्टमार्टम हाउस पर भी परिजनों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही और आरोपितों के प्रति नरमी बरतने के आरोप लगाए। उनका कहना था कि यदि पहले ही सुरक्षा और कार्रवाई की जाती तो उमेश की जान बच सकती थी। # परिजन शव को लेकर हाईवे पर पहुंच गए और सड़क जाम कर दी। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। #इस दौरान सलोना कुशवाहा भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। विधायक ने परिजनों को आश्वस्त किया कि मामले में न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। #फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों, ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य तथ्यों के आधार पर विवेचना की जा रही है तथा दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1