Shuru
Apke Nagar Ki App…
meherban Singh
Maherban Belbanshi
meherban Singh
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Maherban Belbanshi1
- बुधनी ...बुधनी में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और सप्लाई संकट को लेकर सोमवार को तहसील कार्यालय के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनू राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन करते हुए प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित किया। प्रदर्शन के दौरान पर्याप्त पुलिस बल मोजूद रहा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि ईरान–इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के कारण घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसके चलते होटल, चाय दुकानों और ठेला व्यवसायियों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे कई छोटे कारोबार बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। कांग्रेसियों ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले एक सप्ताह से घरेलू गैस कनेक्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग नंबर भी नहीं लग पा रहे हैं। इससे आम लोगों की दैनिक जरूरतें प्रभावित हो रही हैं और रोजगार पर भी संकट खड़ा हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्र में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और गैस सप्लाई व्यवस्था सुधारने की मांग की। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा की धर्मपत्नी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विजुअल सलग्न वाइट सोनू राजपूत अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी1
- सिवनी मालवा तहसील की ग्राम पंचायत इकलानी के ग्राम बटकी में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गांव का प्राइमरी स्कूल भवन दो साल पहले जर्जर होने के कारण तोड़ दिया गया था, लेकिन आज तक नया स्कूल भवन नहीं बन पाया। इसके चलते ग्राम बटकी के छोटे-छोटे बच्चों को रोज़ करीब 1.5 किलोमीटर दूर इकलानी जाकर पढ़ाई करनी पड़ती है। वहाँ मंगल भवन में बच्चों को जमीन पर बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। फर्श पर ही एबीसीडी, वर्णमाला और पहाड़े लिखकर बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।1
- सोहागपुर (नर्मदापुरम)-तहसील सोहागपुर के राजस्व निरीक्षक R.I. श्री नागेश निवारिया द्वारा अपने साले स्वर्गीय अरविंद मेहरा निवासी फॉर्चून सिटी भोपाल की जन्म जयंती पर एवं चंडीगढ़ निवासी श्री सुशील जॉन सर के पिताजी स्वर्गीय श्री सुल्तान जॉन चीफ इंजीनियर इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड पंजाब की जन्म जयंती पर इनके साथ ही ग्राम कलमेशरा निवासी कृषक अमित रघुवंशी के पिताजी स्वर्गीय श्री चंदन सिंह रघुवंशी की गंगाजली पूजन उपरांत यहां पर भी इन जरूरतमंद लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन कराए गए।1
- अधिकारीयों की अनदेखी से आहत किसान फिर निकला पैदल, 150 किमी दूर भोपाल सीएम हाउस तक न्याय की आस सिवनी मालवा तहसील क्षेत्र में प्रशासन के उदासीन रवैये से आहत दो किसान गुरुवार को न्याय की आस में पैदल ही भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास के लिए निकल पड़े थे। इस दौरान बानापुरा ब्रिज के पास प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाइश देकर उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था। लेकिन जब समस्या का पूर्ण समाधान नहीं हो पाया तो पगढाल ग्राम के किसान सोमवार को पुनः हाथों में तख्ती लेकर तेज धूप में करीब 150 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकल पड़े हैं। ग्राम पगढाल निवासी किसान मुकेश विश्वकर्मा ने बताया कि गुरुवार को प्रशासन ने समस्या के निराकरण का आश्वासन देकर उनकी पैदल यात्रा रुकवा दी थी। इसके बाद तहसीलदार ने मौके का निरीक्षण किया और उनके चाचा के नाम से बने तीन आवासीय पट्टों में से दो पट्टे निरस्त कर दिए। हालांकि उनके स्वयं के पट्टे के मामले में कोई ठोस निराकरण नहीं किया गया। किसान का कहना है कि वह पिछले एक वर्ष से अधिक समय से आवासीय पट्टा बनवाने के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। प्रशासन द्वारा लगातार अनदेखी किए जाने के बाद अब किसान ने सीधे भोपाल स्थित सीएम हाउस तक पैदल पहुंचकर अपनी बात रखने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार पगढाल से भोपाल की दूरी लगभग 150 किलोमीटर है, जिसे किसान हाथ में तख्ती लेकर पैदल तय करने निकल पड़ा है। किसान का कहना है कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा, तब तक वह अपनी लड़ाई जारी रखेगा और मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्या का समाधान करवाने का प्रयास करेगा।1
- Post by User84431
- Post by PS24NEWS1
- “सरकारी पैसे का खेल… 7 लाख से ज़्यादा निकले, ज़मीन पर काम लगभग न के बराबर—ये कहानी है रायसेन की खजुरिया बरामद गढ़ी पंचायत की, जहाँ 2017-18 में आंगनवाड़ी भवन के लिए ₹7,18,436 आहरित किए गए, लेकिन मूल्यांकन में सिर्फ ₹38,646 का काम मिला और ₹3,31,950 की गड़बड़ी सामने आई—अब जिला पंचायत रायसेन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम रोजगार सहायक संकेन जैन को कारण बताओ नोटिस थमाया है, साफ कहा गया है कि राशि का दुरुपयोग हुआ, निगरानी में भारी लापरवाही हुई और मामला सीधे वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है—24 मार्च 2026 तक जवाब मांगा गया है, नहीं तो संविदा सेवा खत्म करने की कार्रवाई तय—अब सवाल केके का… पैसा निकला पूरा, काम हुआ आधा भी नहीं, तो जिम्मेदार कौन—सिस्टम सो रहा था या कोई खेल बड़ा था?”1