कन्नौज की कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए 43 पेटी हरियाणा मार्का शराब और एक पिकअप वाहन बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 26 जुलाई को पाल चौराहा अंडरपास के पास मुखबिर की सूचना पर पिकअप वाहन (BR 01 GP 0712) को रोककर तलाशी ली गई थी। जब्त की गई शराब की कुल कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। तलाशी के दौरान वाहन से 24 पेटी रॉयल ग्रीन और 19 पेटी सिगनेचर हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान बिहार के वैशाली जिले के थाना महनार अंतर्गत चकेशो निवासी राहुल कुमार (19) और थाना महुआ के महुआ रामराय निवासी मनी कुमार (20) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हरियाणा से कम दामों पर शराब खरीदकर बिहार ले जाते थे और वहां शराबबंदी होने के कारण ऊंचे दामों पर बेचकर मिलने वाली रकम आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली कन्नौज में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कन्नौज की कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए 43 पेटी हरियाणा मार्का शराब और एक पिकअप वाहन बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 26 जुलाई को पाल चौराहा अंडरपास के पास मुखबिर की सूचना पर पिकअप वाहन (BR 01 GP 0712) को रोककर तलाशी ली गई थी। जब्त की गई शराब की कुल कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। तलाशी के दौरान वाहन से 24 पेटी रॉयल ग्रीन और 19 पेटी सिगनेचर हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई। मौके से दो तस्करों
को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान बिहार के वैशाली जिले के थाना महनार अंतर्गत चकेशो निवासी राहुल कुमार (19) और थाना महुआ के महुआ रामराय निवासी मनी कुमार (20) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हरियाणा से कम दामों पर शराब खरीदकर बिहार ले जाते थे और वहां शराबबंदी होने के कारण ऊंचे दामों पर बेचकर मिलने वाली रकम आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली कन्नौज में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
- कन्नौज की कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए 43 पेटी हरियाणा मार्का शराब और एक पिकअप वाहन बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 26 जुलाई को पाल चौराहा अंडरपास के पास मुखबिर की सूचना पर पिकअप वाहन (BR 01 GP 0712) को रोककर तलाशी ली गई थी। जब्त की गई शराब की कुल कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। तलाशी के दौरान वाहन से 24 पेटी रॉयल ग्रीन और 19 पेटी सिगनेचर हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान बिहार के वैशाली जिले के थाना महनार अंतर्गत चकेशो निवासी राहुल कुमार (19) और थाना महुआ के महुआ रामराय निवासी मनी कुमार (20) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हरियाणा से कम दामों पर शराब खरीदकर बिहार ले जाते थे और वहां शराबबंदी होने के कारण ऊंचे दामों पर बेचकर मिलने वाली रकम आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली कन्नौज में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।2
- ऋषि कपूर वीडियो परिवार न्यूज़ आज की ताजा खबर पुलिस के साथ खाता पर की गई1
- हरदोई के शाहाबाद में कोतवाली के पीछे लगी नुमाइश में झूले से गिरकर एक युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। हादसे के वक्त मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दुर्घटनास्थल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) तक का रास्ता रक्तरंजित हो गया। लहूलुहान हालत में युवक को एक सिपाही CHC ले गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर डॉ. रिजवान ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस एम्बुलेंस से उसे हायर सेंटर ले गई। घटना के समय घायल युवक के साथ उसका कोई परिजन मौजूद नहीं था, क्योंकि उसके परिजन दिल्ली में हैं। इस हादसे के बाद प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बीते 16 जुलाई को दैनिक 'आज' में इस नुमाइश में झूलों की तकनीकी जांच, बिजली व्यवस्था, सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी को लेकर चेतावनियां और खबरें प्रकाशित की गई थीं, जिन्हें अनसुना कर दिया गया। इससे पहले शनिवार की रात भी इसी नुमाइश में मारपीट से बवाल हो चुका था। जनता अब सवाल उठा रही है कि क्या समाचार पत्रों और सोशल मीडिया की चेतावनियों पर समय रहते कार्रवाई की गई होती तो यह हादसा टल नहीं सकता था, और क्या जिम्मेदार विभागों की सिर्फ हादसों के बाद जांच होगी या जवाबतलबी भी तय की जाएगी।4
- कन्नौज की गुरसहायगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 10 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रौतामई गल्ला गोदाम, रामाश्रम रोड के पास से अभियुक्त को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तस्लीम (पुत्र कल्लू), निवासी हम्मालीपुरा, थाना कोतवाली कन्नौज के रूप में हुई है। तस्लीम थाना कोतवाली कन्नौज में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित था और उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अलावा चोरी और आर्म्स एक्ट के भी मुकदमे दर्ज हैं। इस ताज़ा मामले में उसके खिलाफ गुरसहायगंज थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई। यह पूरी सफलता अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर शिल्पा वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी के नेतृत्व में मिली। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंकित पटेल, हेड कांस्टेबल अमित दीक्षित, कांस्टेबल अनुभव पटेल और कांस्टेबल अखिल अत्री शामिल रहे।1
- बिहार में ग्रामीणों द्वारा एक बच्चे को कुएं में डाल दिए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से जुड़ा पूरा वीडियो देखने और इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए शेयर करने को कहा जा रहा है।1