Shuru
Apke Nagar Ki App…
इटावा: उत्तर प्रदेश आयु र्विज्ञान विश्व विद्यालय (सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी) के पच्चीसवें स्थापना दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सैफई यूनिवर्सिटी पहुंचे, उन्होंने कहा कि सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी बहुत अच्छे से काम कर रही है। यहां रोजाना पांच हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी हो रही है हाइवे पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों के इलाज के सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध ट्रामा सेंटर जल्द ही बनाया जाएगा जिसके लिए प्रस्ताव मांगा गया है। अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य पर उन्होंने कहा कि उनका मामला न्यायालय में है इसलिए कुछ भी कहना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू प्रदेश नहीं है आज उत्तरप्रदेश अच्छे इन्फ्रास्ट्रक्चर और बेहतर लॉ इन ऑर्डर के साथ भारत का सबसे बड़ा निवेश का केंद्र बन रहा है।
कुमार सुनील
इटावा: उत्तर प्रदेश आयु र्विज्ञान विश्व विद्यालय (सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी) के पच्चीसवें स्थापना दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सैफई यूनिवर्सिटी पहुंचे, उन्होंने कहा कि सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी बहुत अच्छे से काम कर रही है। यहां रोजाना पांच हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी हो रही है हाइवे पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों के इलाज के सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध ट्रामा सेंटर जल्द ही बनाया जाएगा जिसके लिए प्रस्ताव मांगा गया है। अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य पर उन्होंने कहा कि उनका मामला न्यायालय में है इसलिए कुछ भी कहना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू प्रदेश नहीं है आज उत्तरप्रदेश अच्छे इन्फ्रास्ट्रक्चर और बेहतर लॉ इन ऑर्डर के साथ भारत का सबसे बड़ा निवेश का केंद्र बन रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अजीतमल औरैया। औरैया जनपद के विकासखंड अजीतमल के ग्राम अदमापुर में अनोखी शादी देखने को मिली जहां हवाई जहाज द्वारा बधु आगमन हुआ अजीतमल में हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई बनी आकर्षण का केंद्र, हजारों लोगों की उमड़ी भीड़। हेलीकॉप्टर से लौटे नवविवाहित जोड़े का फूलों की वर्षा कर किया गया भव्य स्वागत। दूल्हे निर्वेश राजपूत ने बताया, पिता सतेंद्र और स्व. दया किशन राजपूत का सपना हुआ साकार। दुल्हन स्वाति (आकांक्षा) राजपूत ने हेलीकॉप्टर विदाई को जीवन का सबसे खास और अनोखा अनुभव बताया। आदमपुर स्थित सिंहवाहिनी महाविद्यालय मैदान में कराई गई हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग। महोबा जनपद के चरखारी क्षेत्र के ग्राम भटेवर कला में वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न हुआ विवाह समारोह। हेलीकॉप्टर से विदाई का यह अनोखा आयोजन पूरे औरैया जनपद में बना चर्चा का विषय।5
- *ये सच्ची दोस्ती वाला बॉन्ड है...* भारत हमारा सबसे भरोसेमंद दोस्त... मोदी हमारे सबसे भरोसेमंद मित्र... *बेंजामिन नेतन्याहू, प्रधानमंत्री, इजरायल*1
- । पुत्र ही निकाला पिता का हत्यारा, झूठी सूचना देकर पुलिस को भ्रमित करने का किया प्रयास। SSP इटावा के निर्देशन में थाना जसवन्तनगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।2
- औरैया। अजीतमल में आयोजित एक विवाह समारोह उस समय खास बन गया, जब दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से कराई गई। अनोखी विदाई की खबर फैलते ही हेलीपेड स्थल पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग इस अनोखे नजारे को देखने पहुंचे। जैसे ही हेलीकॉप्टर मैदान में उतरा, मौजूद लोगों ने नवविवाहित जोड़े पर फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया। पूरा माहौल उत्साह, उल्लास और रोमांच से भर उठा। जानकारी के अनुसार कस्बा के आदमपुर स्थित सिंहवाहिनी महाविद्यालय के प्रबंधक सतेंद्र राजपूत के पुत्र निर्वेश राजपूत की बारात मंगलवार को जनपद महोबा के चरखारी क्षेत्र के भटेवरा कला गांव पहुंची थी। यहां देशपत राजपूत की पुत्री आकांक्षा राजपूत (स्वाति) के साथ वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच विवाह संपन्न हुआ। बुधवार दोपहर दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से कराई गई। आदमपुर स्थित सिंहवाहिनी महाविद्यालय के मैदान में हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग के लिए पहले से विशेष तैयारियां की गई थीं। धूल न उड़े इसके लिए मैदान में पानी का छिड़काव कराया गया तथा सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। दूल्हे निर्वेश राजपूत ने बताया कि उनके पिता सतेंद्र राजपूत और बाबा स्वर्गीय दया किशन राजपूत की लंबे समय से इच्छा थी कि परिवार की बहू हेलीकॉप्टर से ससुराल आए। परिवार की इसी इच्छा को पूरा करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे यादगार और रोमांचक पल बताया। दुल्हन स्वाति (आकांक्षा) राजपूत ने कहा कि हेलीकॉप्टर से विदाई उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उन्होंने स्वयं को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि उन्हें ऐसा परिवार मिला जिसने उनकी विदाई को यादगार बना दिया। विदाई के दौरान परिजनों की आंखें नम दिखीं, वहीं खुशी और उत्साह का माहौल भी बना रहा। हेलीकॉप्टर से हुई यह विदाई पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। लोग इसे बदलते दौर में शादी समारोहों में बढ़ती नई परंपराओं और आधुनिक अंदाज का अनोखा उदाहरण बता रहे हैं।4
- अजीतमल में हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई बनी आकर्षण का केंद्र, हजारों लोगों की उमड़ी भीड़। दूल्हे निर्वेश राजपूत ने बताया, पिता सतेंद्र और स्व. दया किशन राजपूत का सपना हुआ साकार। आदमपुर स्थित सिंहवाहिनी महाविद्यालय मैदान में कराई गई हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग। महोबा जनपद के चरखारी में वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न हुआ विवाह समारोह।3
- अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी सदर औरैया ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर के पछइयाँ मोहल्ले में छापामारी की। प्रशासन को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के कई घरों में अवैध रूप से शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर औरैया पुलिस तथा आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। छापेमारी के दौरान कई स्थानों पर अवैध शराब बनाने की भट्टियां संचालित मिलाईं। टीम ने मौके पर पहुंचकर भट्टियों को तत्काल प्रभाव से नष्ट कराया और बड़ी मात्रा में तैयार व अर्द्धनिर्मित शराब बरामद की। अधिकारियों के अनुसार करीब 5000 लीटर अवैध लहन को नष्ट किया गया। इसके अलावा शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण और कच्चा माल भी जब्त किया गया। एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मोहल्ले में भारी पुलिस बल तैनात रहा।1
- औरैया जिले की तहसील बिधूना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरौली में सरकारी तालाब पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने तालाब को अबैध अवैध कब्जे से मुक्त कराये जाने की अधिकारियों से मांग की है। तालाब को कब्जे मुक्त कराये जाने को लेकर मौजूद ग्रामीणों में महेशचंद्र, रामू, पातीराम, रामाधार, बदन सिंह, लाखन सिंह, नीलेश पाल, चंद्रशेखर, सुनील कुमार, राजवीर, धनपाल, महेंद्र, संतराम, हुकुम सिंह, नारायण सिंह, राजीव कुमार, अशोक कुमार, अमर सिंह, राजाराम, अनंतराम, वीरेंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग सरकारी तालाब को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।1
- उन्होंने कहा कि सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी बहुत अच्छे से काम कर रही है। यहां रोजाना पांच हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी हो रही है हाइवे पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों के इलाज के सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध ट्रामा सेंटर जल्द ही बनाया जाएगा जिसके लिए प्रस्ताव मांगा गया है। अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य पर उन्होंने कहा कि उनका मामला न्यायालय में है इसलिए कुछ भी कहना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू प्रदेश नहीं है आज उत्तरप्रदेश अच्छे इन्फ्रास्ट्रक्चर और बेहतर लॉ इन ऑर्डर के साथ भारत का सबसे बड़ा निवेश का केंद्र बन रहा है।1