logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उप जिला चिकित्सालय जैतारण में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 59 यूनिट रक्त संग्रहित जैतारण (ब्यावर), 17 सितंबर।* विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जैतारण द्वारा सहायक संस्थाओं मानव सेवा संस्थान जैतारण, AGF फाउंडेशन, जूना बाबा लायंस क्लब तथा एक पहल फाउंडेशन के सहयोग से राजकीय उप जिला चिकित्सालय, जैतारण में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल *59 यूनिट रक्त* संग्रहित किया गया। इस अवसर अविनाश गहलोत, मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार* ने भी शिविर में सहभागिता कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया एवं उनकी पूरी टीम ने भी इस सेवा कार्य में भाग लिया। इस दौरान मनोज कुमार मीणा, उपखंड अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट जैतारण, डॉ. प्रदीप कुमार मुलेवा, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, डॉ. पुरुषोत्तम व्यास, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, विकास अधिकारी, कमलेश चौधरी, डॉ. देवेंद्र कुमार सोलंकी, मनान, जितेंद्र जोशी, प्रकाश सोलंकी (मानव सेवा संस्थान), AGF फाउंडेशन, जूना बाबा लायंस क्लब की टीम एवं चिकित्सालय स्टाफ* उपस्थित रहे। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुलेवा ने बताया कि रक्तदान महादान है और इस प्रकार के शिविर जनसेवा का सच्चा उदाहरण हैं। अंत में चिकित्सा विभाग एवं सहयोगी संस्थाओं ने सभी रक्तवीरों का आभार व्यक्त किया।

2 hrs ago
user_TVRajasthan
TVRajasthan
Court reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
2 hrs ago
e33f2ce6-cab3-4643-ae89-e4a85ed4d447

उप जिला चिकित्सालय जैतारण में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 59 यूनिट रक्त संग्रहित जैतारण (ब्यावर), 17 सितंबर।* विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जैतारण द्वारा सहायक संस्थाओं मानव सेवा संस्थान जैतारण, AGF फाउंडेशन, जूना बाबा लायंस क्लब तथा एक पहल फाउंडेशन के सहयोग से राजकीय उप जिला चिकित्सालय, जैतारण में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल *59 यूनिट रक्त* संग्रहित किया गया। इस अवसर अविनाश गहलोत, मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार* ने भी शिविर में सहभागिता कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया एवं

071f2367-ef8d-4dc6-838b-8573d9d1eb2d

उनकी पूरी टीम ने भी इस सेवा कार्य में भाग लिया। इस दौरान मनोज कुमार मीणा, उपखंड अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट जैतारण, डॉ. प्रदीप कुमार मुलेवा, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, डॉ. पुरुषोत्तम व्यास, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, विकास अधिकारी, कमलेश चौधरी, डॉ. देवेंद्र कुमार सोलंकी, मनान, जितेंद्र जोशी, प्रकाश सोलंकी (मानव सेवा संस्थान), AGF फाउंडेशन, जूना बाबा लायंस क्लब की टीम एवं चिकित्सालय स्टाफ* उपस्थित रहे। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुलेवा ने बताया कि रक्तदान महादान है और इस प्रकार के शिविर जनसेवा का सच्चा उदाहरण हैं। अंत में चिकित्सा विभाग एवं सहयोगी संस्थाओं ने सभी रक्तवीरों का आभार व्यक्त किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कालेसरा सहकारी समिति के नए भवन का लोकार्पण, सीसीबी चेयरमैन और कालेसरा गांव में 5 लाख की लागत से बने नए सहकारी भवन का लोकार्पण CCB चेयरमैन मदनगोपाल चौधरी और विधायक प्रतिनिधि कैलाश लांबा ने किया। भवन सांसद भागीरथ चौधरी के सांसद कोष से बना है। इस मौके पर मदनगोपाल चौधरी ने कहा- सहकारिता का उद्देश्य अंतिम किसान को मजबूत बनाना है। कैलाश लांबा ने कहा- अब किसानों को खाद, बीज, ऋण व योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे मिलेगा। समारोह में BDO साजिया तबस्सुम, प्रशासक सुरज्ञान जाट, हरचंद कांगवा, चेनाराम जाट, नेमीचंद परोदा, गणेश चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
    3
    कालेसरा सहकारी समिति के नए भवन का लोकार्पण, सीसीबी चेयरमैन और 
कालेसरा  गांव में 5 लाख की लागत से बने नए सहकारी भवन का लोकार्पण CCB चेयरमैन मदनगोपाल चौधरी और विधायक प्रतिनिधि कैलाश लांबा ने किया। भवन सांसद भागीरथ चौधरी के सांसद कोष से बना है।
इस मौके पर मदनगोपाल चौधरी ने कहा- सहकारिता का उद्देश्य अंतिम किसान को मजबूत बनाना है। कैलाश लांबा ने कहा- अब किसानों को खाद, बीज, ऋण व योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे मिलेगा।
समारोह में BDO साजिया तबस्सुम, प्रशासक सुरज्ञान जाट, हरचंद कांगवा, चेनाराम जाट, नेमीचंद परोदा, गणेश चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
    user_PRADEEP CHOUDHARY
    PRADEEP CHOUDHARY
    पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • ब्यावर, रायपुर ,जैतारण, सोजत, में आज बारिश हुई दोपहर बाद हुई बारिस रायपुर, में लंबे समय बाद तेज बारिश हुई है सड़कों पर पानी भरा 15 मिनट तक तेज बारिश हुई है क्या फायदा बारिश से काई किसानों को नुकसान तो कहीं किसानों को फायदा
    1
    ब्यावर, रायपुर ,जैतारण, सोजत, में आज बारिश हुई  दोपहर बाद हुई बारिस
रायपुर, में लंबे समय बाद तेज बारिश हुई है सड़कों पर पानी भरा  15 मिनट तक तेज बारिश हुई है  क्या फायदा बारिश से काई किसानों को नुकसान तो कहीं किसानों को फायदा
    user_Rakesh
    Rakesh
    Farmer रायपुर, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया, निवर्तमान उप सरपंच संपतराज सैनी ने ग्रामीणों को वितरित किए फल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया, निवर्तमान उप सरपंच संपतराज सैनी ने ग्रामीणों को वितरित किए फल बर ग्राम में पाली रोड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन ग्रामीणों की मौजूदगी में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मेगड़दा ग्राम पंचायत के निवर्तमान उप सरपंच संपतराज सैनी के सानिध्य में किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान उप सरपंच संपतराज सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की खुशी में उपस्थित ग्रामीणों को फल वितरित किए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पुरणसिंह रावत, बाबूसिंह रावत, मीठालाल नायक, गणपत प्रजापत, कैलाश सिंह रावत, उम्मेदसिंह रावत, राजू भाटी, अशोक, महेंद्र सिंह रावत, रमेश माली, ललित,मीठालाल गढ़वानी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया, निवर्तमान उप सरपंच संपतराज सैनी ने ग्रामीणों को वितरित किए फल


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया, निवर्तमान उप सरपंच संपतराज सैनी ने ग्रामीणों को वितरित किए फल
बर ग्राम में पाली रोड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन ग्रामीणों की मौजूदगी में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मेगड़दा ग्राम पंचायत के निवर्तमान उप सरपंच संपतराज सैनी के सानिध्य में किया गया।
इस अवसर पर निवर्तमान उप सरपंच संपतराज सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की खुशी में उपस्थित ग्रामीणों को फल वितरित किए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान पुरणसिंह रावत, बाबूसिंह रावत, मीठालाल नायक, गणपत प्रजापत, कैलाश सिंह रावत, उम्मेदसिंह रावत, राजू भाटी, अशोक, महेंद्र सिंह रावत, रमेश माली, ललित,मीठालाल गढ़वानी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • झूँठा में वीर तेजाजी महाराज का भव्य मेला, विभिन्न प्रकार की दुकानों से सजा तेजा चौक झूँठा में वीर तेजाजी महाराज का भव्य मेला, विभिन्न प्रकार की दुकानों से सजा तेजा चौक झूँठा। ग्राम झूँठा के तेजा चौक स्थित वीर तेजाजी महाराज मंदिर पर आज बुधवार को भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंच रहे हैं। मेले से पूर्व मंगलवार शाम मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया था। भजन कलाकारों ने वीर तेजाजी महाराज की महिमा का गुणगान करते हुए शानदार भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में सराबोर नजर आए। वहीं बुधवार को आयोजित मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मेले में खिलौनों, खान-पान, मिठाई, चाट-पकौड़ी, घरेलू सामान, श्रृंगार सामग्री सहित अलग-अलग प्रकार की दुकानें सजी हुई हैं। बच्चों के लिए खिलौनों और मनोरंजन से जुड़ी दुकानों पर भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मेले में खरीदारी के साथ ग्रामीण और श्रद्धालु वीर तेजाजी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। पूरे तेजा चौक में चहल-पहल का माहौल बना हुआ है। मंदिर परिसर वीर तेजाजी महाराज के जयकारों से गूंज रहा है। आयोजन को लेकर ग्रामीणों एवं आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से झूँठा का तेजा चौक आस्था और उत्सव के रंग में रंगा नजर आ रहा है।
    1
    झूँठा में वीर तेजाजी महाराज का भव्य मेला, विभिन्न प्रकार की दुकानों से सजा तेजा चौक
झूँठा में वीर तेजाजी महाराज का भव्य मेला, विभिन्न प्रकार की दुकानों से सजा तेजा चौक
झूँठा। ग्राम झूँठा के तेजा चौक स्थित वीर तेजाजी महाराज मंदिर पर आज बुधवार को भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंच रहे हैं।
मेले से पूर्व मंगलवार शाम मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया था। भजन कलाकारों ने वीर तेजाजी महाराज की महिमा का गुणगान करते हुए शानदार भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में सराबोर नजर आए।
वहीं बुधवार को आयोजित मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मेले में खिलौनों, खान-पान, मिठाई, चाट-पकौड़ी, घरेलू सामान, श्रृंगार सामग्री सहित अलग-अलग प्रकार की दुकानें सजी हुई हैं। बच्चों के लिए खिलौनों और मनोरंजन से जुड़ी दुकानों पर भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
मेले में खरीदारी के साथ ग्रामीण और श्रद्धालु वीर तेजाजी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। पूरे तेजा चौक में चहल-पहल का माहौल बना हुआ है। मंदिर परिसर वीर तेजाजी महाराज के जयकारों से गूंज रहा है।
आयोजन को लेकर ग्रामीणों एवं आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से झूँठा का तेजा चौक आस्था और उत्सव के रंग में रंगा नजर आ रहा है।
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    2 hrs ago
  • ब्यावर में मूसलाधार वर्षा मौसम हुआ ठंडा अजगर बाबा का मेला हुआ प्रभावित जैतारण से राधेश्याम दाधीच वरिष्ठ पत्रकार की सूचना
    1
    ब्यावर में मूसलाधार वर्षा मौसम हुआ ठंडा अजगर बाबा का मेला हुआ प्रभावित
जैतारण से राधेश्याम दाधीच वरिष्ठ पत्रकार की सूचना
    user_Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    जैतारण, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • हजारों की संख्या में सवाई भोज मंदिर पर श्रद्धालुओं का आना जारी भादवी छठ के पावन पर भक्तजनों विशेष रौनक आसींद/ गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान श्री देवनारायण जी के नीलाधार घोड़े के 1115 वे अवतरण दिवस पर गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान देवनारायण जी के मंदिर पर भक्तजन बड़ी संख्या में पहुंचकर श्री सवाई भोज मंदिर महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज का आशीर्वाद लेने के बाद श्री सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण जी के मंदिर के दर्शन का लाभ ले रहे हैं वही बाहर से आने वाले भक्तजनों की सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसर में अस्थाई पुलिस चौकी भी स्थापित की है तथा बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों सहित अतिरिक्त जाप्ता भी तैनात किया गया है आसींद मंजूर 9413889596
    4
    हजारों की संख्या में सवाई भोज मंदिर पर श्रद्धालुओं का आना जारी
भादवी छठ के पावन पर  भक्तजनों विशेष रौनक
आसींद/ गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान श्री देवनारायण जी के नीलाधार घोड़े के 1115 वे अवतरण दिवस पर गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान देवनारायण जी के मंदिर पर भक्तजन बड़ी संख्या में पहुंचकर श्री सवाई भोज मंदिर महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज का आशीर्वाद लेने के बाद श्री सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण जी के मंदिर के दर्शन का लाभ ले रहे हैं वही बाहर से आने वाले भक्तजनों की सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसर में अस्थाई पुलिस चौकी भी स्थापित की है तथा बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों सहित अतिरिक्त जाप्ता भी तैनात किया गया है 
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    2 hrs ago
  • Post by Rajendra
    1
    Post by Rajendra
    user_Rajendra
    Rajendra
    Advertising Photographer Riyan Badi, Nagaur•
    12 hrs ago
  • पृथ्वीराज खेड़ा के किसानों को नहीं मिला हाईटेंशन लाइन का मुआवजा, पीसांगन एसडीएम को सौंपा ज्ञापन.... गोला पंचायत के पृथ्वीराज खेड़ा गांव के किसानों ने बुधवार को SDM मोहनलाल चौधरी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि तहसीलदार की मध्यस्थता में 15 मई और फिर SDM की मौजूदगी में 20 जुलाई तक पूरा मुआवजा देने का समझौता हुआ था, लेकिन 16 सितंबर तक भी भुगतान नहीं हुआ। उल्टा लाइन चालू कर दी गई और किसानों पर ही मुकदमे दर्ज करा दिए गए। किसान संघर्ष समिति ने 20 सितंबर तक मुआवजा दिलाने की मांग की है, नहीं तो बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन के दौरान रमेश गुर्जर, सत्यनारायण गुर्जर, हिम्मत सिंह राठौड़ सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    पृथ्वीराज खेड़ा के किसानों को नहीं मिला हाईटेंशन लाइन का मुआवजा, पीसांगन एसडीएम को सौंपा ज्ञापन....
गोला पंचायत के पृथ्वीराज खेड़ा गांव के किसानों ने बुधवार को SDM मोहनलाल चौधरी को ज्ञापन सौंपा।
किसानों ने बताया कि तहसीलदार की मध्यस्थता में 15 मई और फिर SDM की मौजूदगी में 20 जुलाई तक पूरा मुआवजा देने का समझौता हुआ था, लेकिन 16 सितंबर तक भी भुगतान नहीं हुआ। उल्टा लाइन चालू कर दी गई और किसानों पर ही मुकदमे दर्ज करा दिए गए।
किसान संघर्ष समिति ने 20 सितंबर तक मुआवजा दिलाने की मांग की है, नहीं तो बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन के दौरान रमेश गुर्जर, सत्यनारायण गुर्जर, हिम्मत सिंह राठौड़ सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_PRADEEP CHOUDHARY
    PRADEEP CHOUDHARY
    पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.