Shuru
Apke Nagar Ki App…
क्यू0आर0 कोड/फर्जी यू0टी0आर0 के माध्यम से धोखाधडी कर इलेक्ट्रानिक सामान हडपने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 16 अदद विभिन्न इलेक्ट्रानिक्स एवं अन्य सामान बरामद
RISHI RAI
क्यू0आर0 कोड/फर्जी यू0टी0आर0 के माध्यम से धोखाधडी कर इलेक्ट्रानिक सामान हडपने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 16 अदद विभिन्न इलेक्ट्रानिक्स एवं अन्य सामान बरामद
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- क्यू0आर0 कोड/फर्जी यू0टी0आर0 के माध्यम से धोखाधडी कर इलेक्ट्रानिक सामान हडपने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 16 अदद विभिन्न इलेक्ट्रानिक्स एवं अन्य सामान बरामद1
- *दुग्ध विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन, चयनित लाभार्थियों को वितरित किए गए चयन पत्र* *दुग्ध विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन, चयनित लाभार्थियों को वितरित किए गए चयन पत्र* दुग्ध विकास विभाग के स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी श्री विवेक श्रीवास्तव ने की।इस अवसर पर प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी प्रदर्शित किया गया, जिसमें दुग्ध आयुक्त, दुग्ध विभाग, उत्तर प्रदेश, श्रीमती धनलक्ष्मी के. द्वारा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं डेयरी विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। सजीव प्रसारण के दौरान दुग्ध आयुक्त ने आधुनिक डेयरी प्रबंधन, नन्द बाबा दुग्ध मिशन, औपचारिक डेयरी प्रसंस्करण, उत्तर प्रदेश दुग्ध नीति-2022, चारा प्रबंधन, पशुओं में होने वाले विभिन्न रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, निगरानी एवं नियंत्रण, समयबद्ध टीकाकरण तथा दुग्ध विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पशुपालकों से वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीकों को अपनाकर दुग्ध उत्पादन बढ़ाने तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत मुख्यमंत्री गौसंवर्धन योजना की भी समीक्षा की गई। योजना के तहत जनपद को प्राप्त 118 लक्ष्यों के सापेक्ष अब तक 14 महिला एवं 14 पुरुष सहित कुल 28 पात्र आवेदनों की प्राप्ति हुई,चयनित सभी 28 लाभार्थियों को मुख्य विकास अधिकारी श्री विवेक श्रीवास्तव द्वारा चयन पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने चयनित लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वे चयन पत्र प्राप्त होने के दो माह के भीतर गायों का क्रय कर उसकी बिल एवं आवश्यक अभिलेख संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत करें, ताकि उन्हें शासन द्वारा अनुमन्य सब्सिडी का समयबद्ध लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रत्येक चयनित लाभार्थी द्वारा अधिकतम 2 लाख रुपये तक का व्यय किया जाना है, जिस पर शासन द्वारा 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। उन्होंने लाभार्थियों से डेयरी व्यवसाय को स्वरोजगार का सशक्त माध्यम बनाते हुए अपनी आय में वृद्धि करने तथा अन्य पशुपालकों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया।4
- मोहम्दाबाद गोहाना विकास खंड की ग्राम सभा सैदपुर पंचायत में नल-जल योजना के दावों के बीच ग्रामीण आज भी पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें नियमित रूप से पानी नहीं मिल रहा, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। मोहम्दाबाद गोहाना विकास खंड की ग्राम सभा सैदपुर पंचायत में नल-जल योजना के दावों के बीच ग्रामीण आज भी पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें नियमित रूप से पानी नहीं मिल रहा, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। हमारी टीम जब गांव पहुंची और एक ग्रामीण महिला से उनकी परेशानी के बारे में बात की, तो उन्होंने अपनी पीड़ा कुछ इस तरह बयां की... ग्रामीण महिला की बातों से साफ है कि पानी की समस्या आज भी गांव के लोगों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। सवाल यह है कि जब सरकार हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का दावा कर रही है, तो आखिर सैदपुर पंचायत के लोग अब भी पानी के लिए क्यों परेशान हैं? क्या संबंधित विभाग इस समस्या का जल्द समाधान करेगा? क्या जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की शिकायतों पर ध्यान देंगे? यह आने वाला समय बताएगा। फिलहाल आप देख रहे हैं नवोदय वार्ता। अगर आपके क्षेत्र में भी ऐसी कोई जनसमस्या है, तो हमें जरूर बताएं।1
- की कलश वंदन यात्रा तीसरे दिन महोनीदेई माता मंदिर पहुंची, संत रविदास की 650वीं जयंती पर हुआ समापन समरसता का संदेश देकर सामाजिक भेदभाव मिटाने का आह्वान भाजपा, देवरिया। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कलश वंदन यात्रा मंगलवार को तीसरे दिन देवरिया विधानसभा क्षेत्र के अगस्तपार, रानीघाट, सुरौली और बहोरवा होते हुए महोनीदेई स्थित माता मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धापूर्वक यात्रा का समापन किया गया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि संत रविदास ने समाज में व्याप्त कुप्रथाओं, छुआछूत और ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त कर समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर सामाजिक समरसता अभियान के तहत 20 फरवरी 2027 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है, ताकि उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। पूर्व मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पांडेय ने कहा कि संत रविदास का संदेश आज भी समाज के लिए उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि यदि मन पवित्र और नियत साफ हो तो ईश्वर स्वयं हृदय में निवास करते हैं। संत रविदास ने शोषित एवं कमजोर वर्ग को आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजन यादव ने बताया कि संत रविदास के सम्मान में आयोजित कलश वंदन यात्रा के दौरान देवरिया देहात के पांच प्रमुख मंदिरों की पवित्र मिट्टी कलश में एकत्र की गई। उन्होंने यात्रा के सफल समापन पर सभी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विजेंद्र चौहान, नवीन तिवारी, संजय प्रजापति, गोविंद कुशवाहा, अभय कुशवाहा, अमरजीत गुप्ता, अजय पांडेय, कृष्ण मुरारी यादव, श्रवण सोनकर, संदीप, मनोरम गौतम, रुद्रप्रताप सिंह, सुशील यादव, भरत सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।4
- पुलिस कर्मी ने एक व्यक्ति को सड़क पर जमकर पीटा, विडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल पुलिस कर्मी ने एक व्यक्ति को सड़क पर जमकर पीटा पुलिस कर्मी का पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल वायरल वीडियो देख पुलिस अधीक्षक ने जांच का दिया आदेश जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्यवाई व्यक्ति को पुलिस कर्मी द्वारा पीटने का नही पता चला कारण दक्षिण टोला थाना अंतर्गत मिर्ज़ाहादीपूरा इलाके का है पुलिस कार्यालय पर एसपी ने दिया बयान2