न्यूरिया में कई साल से जर्जर रास्ता, हादसों के बाद भी जिम्मेदार बेखबर हमीरपुर। मुस्करा ब्लाक के ग्राम पंचायत न्यूरिया में करीब दस वर्षों से जर्जर पड़ा आम रास्ता ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना हुआ है। रास्ते में जलभराव और गड्ढों के चलते आए दिन लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते पर फिसलकर दो-तीन बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं और चोट के कारण चलने में भी असमर्थ हैं। ग्रामीणों के मुताबिक उन्होंने ग्राम प्रधान और बीडीसी से कई बार रास्ते की मरम्मत अथवा निर्माण कराने की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। यह रास्ता मौदहा-बसवारी मुख्य मार्ग से जुड़ा है और करिया कुम्हार के घर से शिवप्रसाद कुम्हार के घर तक करीब 115 मीटर लंबा और तीन मीटर चौड़ा है। ग्रामीण सियाराम, राजू, कालका प्रजापति, नीरज, शिवप्रसाद, रामदीन और रामलखन ने मुख्य विकास अधिकारी व जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मौके का निरीक्षण कराने और सीसी खड़ंजा निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते रास्ते का निर्माण नहीं कराया गया तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।
न्यूरिया में कई साल से जर्जर रास्ता, हादसों के बाद भी जिम्मेदार बेखबर हमीरपुर। मुस्करा ब्लाक के ग्राम पंचायत न्यूरिया में करीब दस वर्षों से जर्जर पड़ा आम रास्ता ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना हुआ है। रास्ते में जलभराव और गड्ढों के चलते आए दिन लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते पर फिसलकर दो-तीन बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं और चोट के कारण चलने में भी असमर्थ हैं। ग्रामीणों के मुताबिक उन्होंने ग्राम प्रधान और बीडीसी से कई बार रास्ते की मरम्मत अथवा निर्माण कराने की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। यह रास्ता मौदहा-बसवारी मुख्य मार्ग से जुड़ा है और करिया कुम्हार के घर से शिवप्रसाद कुम्हार के घर तक करीब 115 मीटर लंबा और तीन मीटर चौड़ा है। ग्रामीण सियाराम, राजू, कालका प्रजापति, नीरज, शिवप्रसाद, रामदीन और रामलखन ने मुख्य विकास अधिकारी व जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मौके का निरीक्षण कराने और सीसी खड़ंजा निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते रास्ते का निर्माण नहीं कराया गया तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।
- यूजीसी नियम लागू कराने की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी ने सौंपा ज्ञापन हमीरपुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता को बढ़ावा देना) विनियम-2026 को प्रभावी रूप से लागू कराने की मांग प्रमुखता से उठाई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए यूजीसी के संबंधित नियमों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाना आवश्यक है। इसके साथ ही एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की भागीदारी, आरक्षण तथा वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़ी अन्य मांगें भी ज्ञापन में शामिल की गईं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से सामाजिक न्याय एवं समान भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही गई। उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष रामबाबू आजाद समाज पार्टी काशीराम हमीरपुर प्रदेश संगठन मंत्री माननीय नीरज कश्यप जी मुख्य मंडल प्रभारी चित्रकूट मंडल प्रभारी भाई हसन खान गोलू जी पूर्व मंडल अध्यक्ष भीम आर्मी संदीप वाल्मीकि जी भीम आर्मी जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर जी विधानसभा अध्यक्ष बृजेंद्र निषाद विधानसभा अध्यक्ष राठ भाई देवी दयाल लोधी जी जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वाल्मीकि जी संगठन मंत्री अवधेश कुमार जी जिला अध्यक्ष भाई शैलेंद्र वर्मा जिला उपाध्यक्ष मनीष वर्मा अंकुर सागर मीरा बहन जिला अध्यक्ष महिला सभा काशीराम वर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे यूजीसी नियम लागू कराने की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी ने सौंपा ज्ञापन हमीरपुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता को बढ़ावा देना) विनियम-2026 को प्रभावी रूप से लागू कराने की मांग प्रमुखता से उठाई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए यूजीसी के संबंधित नियमों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाना आवश्यक है। इसके साथ ही एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की भागीदारी, आरक्षण तथा वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़ी अन्य मांगें भी ज्ञापन में शामिल की गईं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से सामाजिक न्याय एवं समान भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही गई। उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष रामबाबू आजाद समाज पार्टी काशीराम हमीरपुर प्रदेश संगठन मंत्री माननीय नीरज कश्यप जी मुख्य मंडल प्रभारी चित्रकूट मंडल प्रभारी भाई हसन खान गोलू जी पूर्व मंडल अध्यक्ष भीम आर्मी संदीप वाल्मीकि जी भीम आर्मी जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर जी विधानसभा अध्यक्ष बृजेंद्र निषाद विधानसभा अध्यक्ष राठ भाई देवी दयाल लोधी जी जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वाल्मीकि जी संगठन मंत्री अवधेश कुमार जी जिला अध्यक्ष भाई शैलेंद्र वर्मा जिला उपाध्यक्ष मनीष वर्मा अंकुर सागर मीरा बहन जिला अध्यक्ष महिला सभा काशीराम वर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे2
- रायबरेली पहुंचे श्री अखिलेश यादव जी #UP Akhilesh Yadav up election1
- सजेती पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध असलहे के साथ शातिर अपराधी सहित दो वारंटी गिरफ्तार घाटमपुर।सजेती थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक शातिर अपराधी को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि दो अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे गैर-जमानती वारंट के आरोपियों को भी दबोचा है। सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, सजेती थाना अध्यक्ष अनुज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर ग्राम धरमंगदपुर से टिकवापुर की ओर जा रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने धरमंगदपुर गांव के सरकारी ट्यूबवेल के पास घेराबंदी कर अभियुक्त मेघनन्द (उम्र 33 वर्ष), पुत्र गोकुल, निवासी ग्राम अकबरपुर बीरबल को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अदद नाजायज देशी तमंचा (315 बोर) व एक जिंदा कारतूस और एक मिस कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्त मेघनन्द का लंबा आपराधिक इतिहास है, जिसके खिलाफ सजेती थाने में आबकारी अधिनियम, मारपीट, घरेलू हिंसा और बीएनएस की गंभीर धाराओं में पहले से ही 4 मामले दर्ज हैं।गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी अनुज कुमार उप-निरीक्षक, उप निरीक्षक रवि शर्मा व कांस्टेबल हरीश शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।इसी अभियान के क्रम में सजेती पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।पुलिस ने घाटमपुर न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर राजेंद्र उर्फ कोहर सिंह (उम्र 38 वर्ष), पुत्र स्व. मन्नीलाल यादव, निवासी बारीपाल को बारीपाल मोड़ से हिरासत में लिया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2022 में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज था।एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने ग्राम टिकवापुर की रहने वाली महिला वारंटी उमा देवी (उम्र 52 वर्ष), पत्नी वीर नारायण को उनके घर के बाहर से गिरफ्तार किया। उमा देवी के खिलाफ वर्ष 2005 से मारपीट और धमकी का मामला लंबित था।सजेती थाना पुलिस ने सभी अभियुक्तों को हिरासत में लेकर वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।1
- कानपुर में खस्ताहाल सड़कों को ठीक कराने को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन कानपुर-दीवाली से पहले सड़कों को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन,सड़क पर बैठे दर्जनों व्यापारी नेता,खस्ताहाल सड़कों से कारोबार प्रभावित होने का आरोप,दीवाली तक सड़कें ठीक कराने की व्यापारियों की मांग1
- हमीरपुर डीएम अशोक कुमार ने की पहली जनसुनवाई अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश हमीरपुर। नवागत जिलाधिकारी अशोक कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में अपनी पहली जनसुनवाई की। उन्होंने जनपद के दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण महज औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतों का स्थायी और प्रभावी समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और स्थानीय स्तर पर समाधान योग्य समस्याओं का निस्तारण तहसील व ब्लॉक स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारियों को मार्क कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीएम ने गूगल मीट के माध्यम से अधिकारियों से शिकायतों की स्थिति की जानकारी ली और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता को सुगम, संवेदनशील और प्रभावी प्रशासन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।1
- न्यूरिया में कई साल से जर्जर रास्ता, हादसों के बाद भी जिम्मेदार बेखबर हमीरपुर। मुस्करा ब्लाक के ग्राम पंचायत न्यूरिया में करीब दस वर्षों से जर्जर पड़ा आम रास्ता ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना हुआ है। रास्ते में जलभराव और गड्ढों के चलते आए दिन लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते पर फिसलकर दो-तीन बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं और चोट के कारण चलने में भी असमर्थ हैं। ग्रामीणों के मुताबिक उन्होंने ग्राम प्रधान और बीडीसी से कई बार रास्ते की मरम्मत अथवा निर्माण कराने की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। यह रास्ता मौदहा-बसवारी मुख्य मार्ग से जुड़ा है और करिया कुम्हार के घर से शिवप्रसाद कुम्हार के घर तक करीब 115 मीटर लंबा और तीन मीटर चौड़ा है। ग्रामीण सियाराम, राजू, कालका प्रजापति, नीरज, शिवप्रसाद, रामदीन और रामलखन ने मुख्य विकास अधिकारी व जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मौके का निरीक्षण कराने और सीसी खड़ंजा निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते रास्ते का निर्माण नहीं कराया गया तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।1
- पैसों के विवाद में बेटे ने वृद्ध पिता को ईंट-कुल्हाड़ी से पीटकर मार डाला हमीरपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम पाराओझी में गुरुवार को पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि 35 वर्षीय बेटे रमजान मुहम्मद ने अपने 84 वर्षीय पिता नवाब अली के सिर और चेहरे पर ईंट व कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वाड ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के स्थानों की भी गहनता से जांच की। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। क्षेत्राधिकारी सदर यशपाल सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।1
- कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़... नौबस्ता से रामादेवी जाते समय हाइवे के ऊपर कोएला नगर के पास लगी DCM गाड़ी में आग। लोड गाड़ी और धधकती आग से बचते निकले राहगीर क्षेत्रीय पुलिस को दी गई सूचना। कार्यवाही ज़ारी1