पैसों के विवाद में बेटे ने वृद्ध पिता को ईंट-कुल्हाड़ी से पीटकर मार डाला हमीरपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम पाराओझी में गुरुवार को पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि 35 वर्षीय बेटे रमजान मुहम्मद ने अपने 84 वर्षीय पिता नवाब अली के सिर और चेहरे पर ईंट व कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वाड ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के स्थानों की भी गहनता से जांच की। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। क्षेत्राधिकारी सदर यशपाल सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
पैसों के विवाद में बेटे ने वृद्ध पिता को ईंट-कुल्हाड़ी से पीटकर मार डाला हमीरपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम पाराओझी में गुरुवार को पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि 35 वर्षीय बेटे रमजान मुहम्मद ने अपने 84 वर्षीय पिता नवाब अली के सिर और चेहरे पर ईंट व कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वाड ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के स्थानों की भी गहनता से जांच की। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। क्षेत्राधिकारी सदर यशपाल सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
- सजेती पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध असलहे के साथ शातिर अपराधी सहित दो वारंटी गिरफ्तार घाटमपुर।सजेती थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक शातिर अपराधी को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि दो अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे गैर-जमानती वारंट के आरोपियों को भी दबोचा है। सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, सजेती थाना अध्यक्ष अनुज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर ग्राम धरमंगदपुर से टिकवापुर की ओर जा रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने धरमंगदपुर गांव के सरकारी ट्यूबवेल के पास घेराबंदी कर अभियुक्त मेघनन्द (उम्र 33 वर्ष), पुत्र गोकुल, निवासी ग्राम अकबरपुर बीरबल को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अदद नाजायज देशी तमंचा (315 बोर) व एक जिंदा कारतूस और एक मिस कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्त मेघनन्द का लंबा आपराधिक इतिहास है, जिसके खिलाफ सजेती थाने में आबकारी अधिनियम, मारपीट, घरेलू हिंसा और बीएनएस की गंभीर धाराओं में पहले से ही 4 मामले दर्ज हैं।गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी अनुज कुमार उप-निरीक्षक, उप निरीक्षक रवि शर्मा व कांस्टेबल हरीश शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।इसी अभियान के क्रम में सजेती पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।पुलिस ने घाटमपुर न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर राजेंद्र उर्फ कोहर सिंह (उम्र 38 वर्ष), पुत्र स्व. मन्नीलाल यादव, निवासी बारीपाल को बारीपाल मोड़ से हिरासत में लिया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2022 में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज था।एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने ग्राम टिकवापुर की रहने वाली महिला वारंटी उमा देवी (उम्र 52 वर्ष), पत्नी वीर नारायण को उनके घर के बाहर से गिरफ्तार किया। उमा देवी के खिलाफ वर्ष 2005 से मारपीट और धमकी का मामला लंबित था।सजेती थाना पुलिस ने सभी अभियुक्तों को हिरासत में लेकर वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।1
- जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग जी अआपने पार्क धुस मैदान में भूमि पूजन की देखकर सोशल मीडिया में काफी प्रसन्नता महसूस हुई थी की चलिए पार्क में एक सुंदरता आएगी आपके भूमि पूजन के बाद आगरा एवं निवेदन है कि एक बार आपको जरूर अवलोकन और करना चाहिए था की जिस विभाग द्वारा या कहूं नगर पालिका द्वारा पुरानी लगी सीमेंटेड ईट को तोड़कर इस स्थान पर बेस में डाला जा रहा है आप द्वारा धन काफी निर्गत किया गया था सोशल मीडिया में देखा गया परंतु पुराने इटे को तोड़कर सड़क में लगा देना फिर से क्या धन का बंदर बांट नहीं होगा आपसे निवेदन है जिलाधिकारी महोदय जिस प्रकार आपके उत्साहित व्यवस्था से विकास होना चाहिए आपको बीच में अचानक निरीक्षण भी करगे तो शायद पार्क में कुछ नई पहल हो सकती है परंतु विभाग आपका नाम आपकी काम करने शैली में जानबूझकर धब्बा लगाने का प्रयास कर रहे हैं अतः आपसे चाहेंगे कि शुरू हुए निर्माण कार्य पर आप अपनी पैनी नजर रखें जिससे विकास की सुंदरता बड़े क्योंकि नीचे ही सब डालकर बेस में धन बंदर बांट करने का प्रयास जारी है हमने प्रूफ के रूप में टूटे हुए ईंटें ,,,,,, और कर्वी चित्रकूटनगर के समाजसेवी , छोटे से बड़े जनप्रतिनिधि यदि थोड़ा भी एक्टिव होंगे तो कुछ पार्क में मजबूती आएगी और विकास अच्छा लगेगा मीडिया के साथियों से भी अनुरोध है की पार्क का अवलोकन करने का कष्ट करें यदि आप नगर के शुभचिंतक हैं तो अन्यथा जय श्री राम बोलिए धन कमाने दीजिए विकास पुरुष की बाह-बाही करिए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यदि स्पष्ट रूप से कार्य करेंगे तो कोई भी निर्माण कर गलत नहीं होने पाएगा पुराने ईंटें निर्माण कार्य मैं लगाए जा रहे हैं पुरानी बाजार के समस्त जनमानस को इसके लिए बधाई के पात्र हैं और तालियां बजाना चाहिए आपको ऐसा ही विकास लगता है पसंद था बोलिए जोर से जय श्री राम सुशील श्रीवास्तव पूर्व सभासद चित्रकूट धाम नगर पालिका परिषद मोबाइल नंबर 7068 82 08781
- हमीरपुर डीएम अशोक कुमार ने की पहली जनसुनवाई अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश हमीरपुर। नवागत जिलाधिकारी अशोक कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में अपनी पहली जनसुनवाई की। उन्होंने जनपद के दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण महज औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतों का स्थायी और प्रभावी समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और स्थानीय स्तर पर समाधान योग्य समस्याओं का निस्तारण तहसील व ब्लॉक स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारियों को मार्क कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीएम ने गूगल मीट के माध्यम से अधिकारियों से शिकायतों की स्थिति की जानकारी ली और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता को सुगम, संवेदनशील और प्रभावी प्रशासन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।1
- हमीरपुर :जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की पहली जनसुनवाई, जनसमस्याओं के समयबद्ध एवं स्थायी निस्तारण पर दिया जोर, अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय, हमीरपुर में जनसुनवाई की। इस दौरान जनपद के दूर-दराज क्षेत्रों से आए आगंतुकों एवं जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य की समस्याओं का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि समस्या का स्थायी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को एक ही समस्या के लिए बार-बार कलेक्ट्रेट अथवा किसी अन्य कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए तथा प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय-सीमा में उसका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा जिन समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर संभव है, उनका निस्तारण ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर ही प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसामान्य को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से उच्च स्तर के कार्यालयों तक न आना पड़े। इसके लिए स्थानीय स्तर पर ही शिकायतों के प्रभावी निस्तारण की व्यवस्था को मजबूत किया जाए। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारियों को मार्क करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से गूगल मीट के माध्यम से सीधे संवाद कर शिकायतों की स्थिति एवं उनके निस्तारण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में आवश्यक संदेश एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और शिकायतकर्ता को समयबद्ध रूप से राहत उपलब्ध कराने के साथ ही निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि जनसामान्य को सुगम, संवेदनशील एवं प्रभावी प्रशासन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।1
- 2014..men..narayd..datt..tibari..ne..rohitko..apna..beta..mana..md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P1
- भोगनीपुर विधानसभा सीट से पूर्व बसपा प्रत्याशी जुनैद खान ने समाजवादी पार्टी से फूंका बिगुल कानपुर देहात समाजवादी पार्टी ने झोंकी ताकत....... पूर्व बसपा प्रत्याशी जुनैद खान समाजवादी पार्टी में हुए शामिल....... सपा में शामिल होने के बाद पहली बार जनपद पहुंचे जुनैद खान का सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत........ रायपुर सीमा से भोगनीपुर तक जगह-जगह जुनैद खान का फूल-मालाओं और नारों के साथ हुआ स्वागत........ माती स्थित सपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष बबलू राजा की अगुवाई मे हुआ भव्य स्वागत........ पूर्व सांसद राजा राम पाल भी रहे मौजूद........ राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिला बहुत प्यार और सम्मान, बिना किसी उम्मीद के सपा को मजबूत बनाने के लिए करूंगा काम: जुनैद खान1
- सेवा संकल्प अभियान में श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण हिन्दुस्तान यूनिलीवर में शिविर लगाकर बांटी गईं निःशुल्क दवाएं हमीरपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को फैक्ट्री एरिया सुमेरपुर स्थित हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड में श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। श्रम विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैकड़ों श्रमिकों की जांच की। इस दौरान रक्तचाप, शुगर, बीएमआई समेत अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। चिकित्सकों ने श्रमिकों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देने के साथ जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता, संतुलित आहार और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों के पालन के प्रति जागरूक किया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी विजयपाल सोनकर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य श्रमिकों को कार्यस्थल पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य व सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान श्रम विभाग के विवेक मिश्रा, सैयद मोहम्मद उबैदुल्ला तथा स्वास्थ्य विभाग के डॉ. हर्षवर्धन सिंह, महेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार व संध्या देवी समेत फैक्ट्री के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।2
- नए भवन में स्थानांतरित हुआ कोतवाली थाना, प्रभारी निरीक्षक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं घाटमपुर। स्थानीय कोतवाली थाना अब अपने नए प्रशासनिक भवन में पूरी तरह से स्थानांतरित हो गया है। थाना अब मूसानगर रोड से भदरस व गजनेर मार्ग पर स्थित नवनिर्मित परिसर में संचालित हो गया है। नए थाने के शुरू होते ही क्षेत्रीय पीड़ितों और फरियादियों का अपनी समस्याओं को लेकर वहां पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।थाने के नए परिसर में कामकाज संभालने के साथ ही व्यवस्थाएं सुचारू रूप से काम करने लगी हैं। यहां मौजूद थाना प्रभारी मनोज सिंह भदोरिया के द्वारा जनता की शिकायतों की सुनवाई की जा रही है। उन्होंने कार्यालय में आए पीड़ितों की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना और मातहतों को उनके त्वरित निस्तारण के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।नए भवन में थाना शिफ्ट होने से पुलिसकर्मियों को जहां बेहतर कार्य माहौल मिलेगा, वहीं सुसज्जित परिसर होने से क्षेत्र की जनता को भी अपनी शिकायतें दर्ज कराने में सहूलियत हो रही है। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदोरिया ने बताया कि पुलिस जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर है और नए परिसर में आने वाले हर फरियादी की समस्या का निष्पक्ष व समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा।1
- हमीरपुर क्रेडिट कार्ड बनवाने को लेकर आप ने मना किया तो बेटे ने पिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी 🔴 85 वर्षीय नवाब अली पर ईंट-पत्थर से हमला, मौके पर मौत क्रेडिट कार्ड से लोन कराने से इनकार करने पर विवाद की बात 🔴 हत्या के बाद आरोपी रमजान मौके पर ही रहा मौजूद सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर कोतवाली क्षेत्र के पारा ओझी गांव का मामला1