Shuru
Apke Nagar Ki App…
अनियंत्रित बाइक सवार बजरा मोड़ के पास गिरकर हुआ घायल, सदर अस्पताल में भर्ती। गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत कुठमा खरवाड़ीह निवासी 35 वर्षीय धनेश्वर सिंह बजरा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर गिर गया। इस घटना से उसके पैर में गंभीर चोट लगी है, जिसे परिजन द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी देते हुए बताया कि किसी काम को लेकर पीड़ित गुमला आया हुआ था जहां से लौटने के दरमियान बिलिंगवीरा रोड स्थित बजरा मोड़ के पास अपनी बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया।
Dipak gupta
अनियंत्रित बाइक सवार बजरा मोड़ के पास गिरकर हुआ घायल, सदर अस्पताल में भर्ती। गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत कुठमा खरवाड़ीह निवासी 35 वर्षीय धनेश्वर सिंह बजरा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर गिर गया। इस घटना से उसके पैर में गंभीर चोट लगी है, जिसे परिजन द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी देते हुए बताया कि किसी काम को लेकर पीड़ित गुमला आया हुआ था जहां से लौटने के दरमियान बिलिंगवीरा रोड स्थित बजरा मोड़ के पास अपनी बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया।
More news from झारखंड and nearby areas
- सीलम बाईपास में पेड़ से टकराकर ट्रेलर में लगी आग, झूलसने से चालक की मौत गुमला छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सिलम बायपास मोड में एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पेड़ को जोरदार टक्कर मार दिया। घटना के बाद ट्रेलर में आग लग गई, आग लगने से ट्रेलर चालक जलकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ट्रेलर छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा था और ट्रेलर में जेसीबी लोड था। इसी दौरान अचानक बाईपास मोड में वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया और उसमें आग लग गई। चालक वाहन के अंदर फस गया था जिसे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया।। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल चालक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसकी मौत हो गई, अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- पेशा कानून का दिया गया प्रशिक्षण चैनपुर गुमला झारखंड संवाददाता कुलदीप कुमार कि रिपोर्ट। चैनपुर मुख्यालय स्थित पुस्तकालय भवन में ग्राम प्रधान मुखिया वार्ड सदस्यों का पेशा कानून का प्रशिक्षण दिया गया जिसका प्रशिक्षण भुषण भगत बड़ाइक एवं संतोष महतो के द्वारा दिया गया। जिसपर बताया गया कि पेशा कानून 23 दिसंबर 2025 को विधानसभा में पारित हुआ और 2 जनवरी 2026 को पुरे प्रदेश में लागू किया गया। वहीं बताया गया कि ग्राम सभा को पेशा कानून लागू होने से पहले उतना मान्यता नहीं मिलता था। पर पेशा कानून लागू होने पर ग्राम सभा को और ग्राम प्रधान सहित मुखिया को गांव के रूढ़िवादी परंपरा को फिरे लागू करते हुए अपने गांव के शासन व्यवस्था को फिर से स्वतंत्र रूप से से जीवन जीने एवं कोई बाहरी आक्रांता हावी ना हो और प्राणों का बलिदान देना ना पड़े पुर्वजों ने जो जीवन जिया था जिसमें अनेकों आक्रांताओं के द्वारा हमारा जल जंगल जमीन संस्कृति धार्मिक मान्यताओं को क्षतिग्रस्त किया गया था उसे बचाने के लिए पेशा कानून लागू किया गया है। वहीं बताया गया कि झारखंड में कुल 33 जनजातियां है जिसमें पड़हा व्यवस्था झारखंड कि सबसे सर्वोच्च व्यवस्था है फिर भी भारत के संविधान कि आवश्यकता हमारी रूढ़ी व्यवस्था को बेहतर ढंग से चलने के लिए संविधान में दिया गया है। वहीं झारखंड के मुख्य पाढ़ा व्यवस्था के बारे में बताया गया जिसमें पाढ़ा मतलब तीन चार गांवो का समुह को बताया साथ ही बताया कि झारखंड में कुल चार पाढ़ा व्यवस्था है जिसमें पाढ़ा व्यवस्था उरांव बहुल के लिए,डोकला सोहर खड़िया बहुल के लिए,मानकी मुण्डा व्यवस्था मुण्डा क्षेत्र बहुल के लिए,मांझी परगनैत मांझी बहुल क्षेत्र के लिए । वहीं मुख्य रूप से बताया गया कि पेशा कानून लागू कराने के लिए 8 समिति का गठन कराना आवश्यक है जिसमें ग्राम शिक्षा समिति,वन समिति विकास समिति,शिक्षा समिति, स्वास्थ्य समिति, न्याय समिति साथ ही लघु खनिज,लघु वन,वन उपज,ग्रमिण कोष, जैसे क्षेत्रों में काम करना होगा जिससे ग्राम सभा को सिधा फायदा होगा।1
- पीएम श्री राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्रखंड मुख्यालय सिसई में बुधवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव, अंचल अधिकारी अशोक बड़ाईक, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उर्वशी देवी, प्रधानाध्यापिका मीना साहु के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रधानाध्यापिका मीना साहु ने बताया कि गुमला जिला में 11 विद्यालय को पीएम श्री किया गया है, जिसमें राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्रखंड मुख्यालय सिसई भी हैं। अब विद्यालय केंद्र सरकार की देखरेख में संचालित हो रहा है। और बच्चे अनुशासन में रहकर शिक्षकों के मार्गदर्शन में लगातार सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं। विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर बीआरपी, सीआरपी सहित भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।1
- Ramzan mein Mithun ka gosht #Mithun ka gosht jarur khayenkhara sabab Hai kabab hai1
- गुमला -जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने जिले के समस्त मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति नागरिकों की सक्रिय सहभागिता में निहित है। आपका एक मत आपके नगर के विकास, पारदर्शी प्रशासन और सशक्त स्थानीय स्वशासन की दिशा निर्धारित करता है।_ उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे 23 फरवरी को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे के बीच अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुँचकर निर्भीक एवं निष्पक्ष वातावरण में अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। उपायुक्त ने विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं एवं प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं से लोकतांत्रिक उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि अधिकाधिक मतदान ही सशक्त लोकतंत्र की पहचान है।2
- मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना वर्ष 2024-25 अंतर्गत सूकर विकास योजना के तहत बुधवार को प्रखंड परिसर, चैनपुर में चयनित 7 लाभुकों के बीच सूकर इकाइयों का वितरण किया गया। प्रत्येक लाभुक को 04 मादा सूकरी एवं 01 नर सूकर की दर से एक-एक इकाई प्रदान की गई।कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 1 बजे से प्रखंड परिसर में किया गया, जहां लाभुकों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा एवं जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा , प्रथम पशुचिकित्सक पदाधिकारी डॉक्टर धर्मरक्षित उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने लाभुकों को पशुपालन के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने एवं आय में वृद्धि करने का संदेश दिया।इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक पहल मानी जा रही है। चयनित लाभुकों में सरिता टोप्पो, गांगी देवी, फरीदा लकड़ा, तिलिना मिंस, बेसिस मिंस, जेम्स दीपक हुजूर सहित अन्य शामिल रहे।ग्रामीणों ने सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पशुपालन से परिवार की आमदनी बढ़ेगी और जीवन स्तर में सुधार होग।3
- गुमला के बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगड़ा गांव की एक छात्रा की टेम्पु पलटने से दर्दनाक मौत हो गई वही 7 साल की एक बच्ची बुरी तरह घायल होगई । मृतक छात्रा का नाम आकांक्षा कुमारी था उम्र करीब 9 साल वह अपने मामा के घर गंगाड़ा में अपनी मां सुषमा देवी के साथ रहती थी. प्रत्येक दिन की तरह आज भी वह अपने घर से स्कूल मदर अमृत पब्लिक स्कूल महाराजगंज जाने के लिए टेंपू से निकली। रास्ते पे बड़ा टोली मोड़ के पास टेम्पु अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे मौके पर ही मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बसिया पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर बच्चियों को बसिया रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने आकांक्षा कुमारी को मृत घोषित कर दिया एवं घायल अनु केरकेटा का प्राथमिक उपचार किया गया. टेंपो में करीब 8 से 10 बच्चे बैठे हुए थे, पहले भी कई बार समाचार पत्रों में टेम्पु में बच्चों को जानवरों की तरह ठूस कर स्कूल ले जाने की खबर को प्रमुखता से दिखाई है, पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने के कारण आज एक मासूम बच्ची की जान चली गई। अब बड़ा सवाल होता है कि आखिर इस मासूम बच्ची के मौत का जिम्मेदार कौन??2
- अनियंत्रित बाइक सवार बजरा मोड़ के पास गिरकर हुआ घायल, सदर अस्पताल में भर्ती। गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत कुठमा खरवाड़ीह निवासी 35 वर्षीय धनेश्वर सिंह बजरा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर गिर गया। इस घटना से उसके पैर में गंभीर चोट लगी है, जिसे परिजन द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी देते हुए बताया कि किसी काम को लेकर पीड़ित गुमला आया हुआ था जहां से लौटने के दरमियान बिलिंगवीरा रोड स्थित बजरा मोड़ के पास अपनी बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया।1