Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ramzan mein Mithun ka gosht #Mithun ka gosht jarur khayenkhara sabab Hai kabab hai
Sajid mastana
Ramzan mein Mithun ka gosht #Mithun ka gosht jarur khayenkhara sabab Hai kabab hai
More news from झारखंड and nearby areas
- अनियंत्रित बाइक सवार बजरा मोड़ के पास गिरकर हुआ घायल, सदर अस्पताल में भर्ती। गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत कुठमा खरवाड़ीह निवासी 35 वर्षीय धनेश्वर सिंह बजरा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर गिर गया। इस घटना से उसके पैर में गंभीर चोट लगी है, जिसे परिजन द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी देते हुए बताया कि किसी काम को लेकर पीड़ित गुमला आया हुआ था जहां से लौटने के दरमियान बिलिंगवीरा रोड स्थित बजरा मोड़ के पास अपनी बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया।1
- विक्रम शिला फाउंडेशन कि ओर से नन्हे कदम पुस्तक आवश्यक सामग्री एवं बच्चों के डेली रूटीन सिलेबस का किया गया प्रशिक्षण। चैनपुर गुमला झारखंड संवाददाता कुलदीप कुमार कि रिपोर्ट। गुमला। उपायुक्त महोदया प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिले की 500 आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रारंभिक बाल देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) के क्षेत्र में सशक्त बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला स्तरीय चयन समिति के अनुमोदन से यह कार्यक्रम विक्रमशिला एजूकेशन रिसोर्स सोसायटी के माध्यम से संचालित किया गया। जिसमें जिला समन्वयक पिंटू कुमार दस के द्वारा चैनपुर प्रखंड में 16 से 18 फरवरी तक 40 आंगनबाड़ी सेविकाओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस सत्र में मुख्य प्रशिक्षक एवं जिला समन्वयक पिंटू दास तथा सहायक प्रशिक्षक सुमन गोस्वामी एवं प्रशांत कुमार महतो द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान सेविकाओं को “नन्हे कदम” पुस्तक एवं आवश्यक शिक्षण सामग्री (टीएलएम) भी उपलब्ध कराई गई। इस पहल का उद्देश्य सेविकाओं की दक्षता बढ़ाकर बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु बेहतर देखभाल व सीखने का अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करना है। वहीं बताया गया कि क्षेत्र में अभी 140 आंगनबाड़ी केंद्र है जिसमें नन्हे कदम बुक में दिया गया वर्ष भर का डेली रूटीन दिया गया है जिसके आधार से आंगनबाड़ी के शिशूओं को पढ़ाया सिखाया जाएगा जिसमें कठिनाई होनें पर नन्हे कदम का सहायक हैंडबुक का सहारा लेकर बच्चों को पढ़ाया सिखाया जाएगा जिसमें गित दोह शिक्षा संस्कार रहन सहन से लेकर खेल और गित तक सिखाया जाएगा।4
- गुमला -जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने जिले के समस्त मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति नागरिकों की सक्रिय सहभागिता में निहित है। आपका एक मत आपके नगर के विकास, पारदर्शी प्रशासन और सशक्त स्थानीय स्वशासन की दिशा निर्धारित करता है।_ उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे 23 फरवरी को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे के बीच अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुँचकर निर्भीक एवं निष्पक्ष वातावरण में अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। उपायुक्त ने विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं एवं प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं से लोकतांत्रिक उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि अधिकाधिक मतदान ही सशक्त लोकतंत्र की पहचान है।2
- मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना वर्ष 2024-25 अंतर्गत सूकर विकास योजना के तहत बुधवार को प्रखंड परिसर, चैनपुर में चयनित 7 लाभुकों के बीच सूकर इकाइयों का वितरण किया गया। प्रत्येक लाभुक को 04 मादा सूकरी एवं 01 नर सूकर की दर से एक-एक इकाई प्रदान की गई।कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 1 बजे से प्रखंड परिसर में किया गया, जहां लाभुकों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा एवं जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा , प्रथम पशुचिकित्सक पदाधिकारी डॉक्टर धर्मरक्षित उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने लाभुकों को पशुपालन के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने एवं आय में वृद्धि करने का संदेश दिया।इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक पहल मानी जा रही है। चयनित लाभुकों में सरिता टोप्पो, गांगी देवी, फरीदा लकड़ा, तिलिना मिंस, बेसिस मिंस, जेम्स दीपक हुजूर सहित अन्य शामिल रहे।ग्रामीणों ने सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पशुपालन से परिवार की आमदनी बढ़ेगी और जीवन स्तर में सुधार होग।3
- गुमला के बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगड़ा गांव की एक छात्रा की टेम्पु पलटने से दर्दनाक मौत हो गई वही 7 साल की एक बच्ची बुरी तरह घायल होगई । मृतक छात्रा का नाम आकांक्षा कुमारी था उम्र करीब 9 साल वह अपने मामा के घर गंगाड़ा में अपनी मां सुषमा देवी के साथ रहती थी. प्रत्येक दिन की तरह आज भी वह अपने घर से स्कूल मदर अमृत पब्लिक स्कूल महाराजगंज जाने के लिए टेंपू से निकली। रास्ते पे बड़ा टोली मोड़ के पास टेम्पु अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे मौके पर ही मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बसिया पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर बच्चियों को बसिया रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने आकांक्षा कुमारी को मृत घोषित कर दिया एवं घायल अनु केरकेटा का प्राथमिक उपचार किया गया. टेंपो में करीब 8 से 10 बच्चे बैठे हुए थे, पहले भी कई बार समाचार पत्रों में टेम्पु में बच्चों को जानवरों की तरह ठूस कर स्कूल ले जाने की खबर को प्रमुखता से दिखाई है, पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने के कारण आज एक मासूम बच्ची की जान चली गई। अब बड़ा सवाल होता है कि आखिर इस मासूम बच्ची के मौत का जिम्मेदार कौन??2
- गारू : गारू प्रखंड अंतर्गत करवाई पंचायत के दलदलिया गांव में उस वक्त ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला, जब ग्राम प्रधान राजू उरांव की रिहाई पर हजारों ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार शाम करीब 4:30 बजे अरमू मोड़ पर आसपास के कई गांवों से पहुंचे लोगों ने फूल-मालाओं और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ उनका भव्य स्वागत किया ग्रामीणों ने इस रिहाई को सिर्फ एक व्यक्ति की वापसी नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता और भारतीय संविधान में प्रदत्त अनुसूचित क्षेत्र के अधिकारों की जीत बताया। पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल देखा गया।स्वागत के बाद सभी समुदाय के लोग एक मंच पर एकत्रित हुए, जहां पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने माहौल को और भी जोशीला बना दिया। ढोल नगाड़ों की गूंज के बीच जुलूस दलदलिया गांव की ओर बढ़ा। गांव पहुंचने पर पारंपरिक रीति रिवाजों के तहत ग्राम प्रधान का पैर धोकर सम्मान किया गया। धरती माता की पूजा-अर्चना की गई और खुटगड़ी पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।ग्रामीणों ने कहा कि यह जीत सामूहिक एकता, संघर्ष और अधिकारों की रक्षा का प्रतीक है। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और इसे सामाजिक सौहार्द व एकजुटता का संदेश बताया।दलदलिया गांव में देर शाम तक जश्न का माहौल बना रहा, जहां हर चेहरे पर संतोष और गर्व साफ झलक रहा था।2
- आदिवासी लीडर का विचार को पहुंचाने का प्रयास किए हैं? #shorts #short #viral #reels #election #chunav1
- डायन बिसाही मामले में तिहरे हत्याकांड के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा एडीजे वन प्रेम शंकर की अदालत ने डायन बिसाही मामले में तिहरे हत्याकांड के आरोपी लूटो गांव निवासी विपदा उरांव को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास के सजा सुनाई। मालूम हो कि 25 सितंबर 2021 को आरोपी ने डायन बिसाही के शक में छोटा खटगा निवासी बसमणी देवी, सोमारी देवी और बंधन उरांव की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। आरोपी ने अपनी बीमारी के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया था। आरोपी के खिलाफ मृतक के परिजनों के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। अदालत ने आरोपी को दोषी कर देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई। बाइट, अजय कुमार रजक, लोक अभियोजक, गुमला न्यायालय।3
- गारु : बारेसांड़ वन क्षेत्र में नए रेंजर तरुण सिंह के पदस्थापन को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। बुधवार को लाटू, कुजरुम और बारेसांड़ गांव के सैकड़ों ग्रामीण कुजरुम में एकजुट हुए और ग्राम प्रधान उपेन्द्र उरांव की अध्यक्षता में बैठक कर प्रशासन के फैसले के खिलाफ खुलकर नाराजगी जताई। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए “तरुण सिंह वापस जाओ” के नारे लगाए और पदस्थापन रद्द करने की मांग की।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तरुण सिंह पूर्व में भी बारेसांड़ रेंज में रेंजर रह चुके हैं, लेकिन उनके कार्यकाल में स्थानीय लोगों को वन विभाग के कार्यों में रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिले थे। ग्रामीणों का कहना है कि उस समय विभागीय योजनाओं में बिचौलियों का हस्तक्षेप बढ़ गया था, जिससे जरूरतमंद ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पाया और क्षेत्र में असंतोष का माहौल बन गया था।ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाया कि वर्तमान में तरुण सिंह मनोहरपुर रेंज में पदस्थापित हैं, जो बारेसांड़ से करीब 300 किलोमीटर दूर है, और उन्हें यहां का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार इतनी दूर से प्रभावी निगरानी संभव नहीं है, जिससे वन सुरक्षा कमजोर पड़ सकती है और अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की आशंका है।वहीं ग्रामीणों ने निवर्तमान रेंजर नंदकुमार महतो के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके समय में वन संरक्षण मजबूत हुआ था और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिले थे। इससे ग्रामीणों की आजीविका में सुधार हुआ और वन संरक्षण में उनकी भागीदारी भी बढ़ी।ग्रामीणों ने इस मामले में मुख्य वन संरक्षक को आवेदन भेजकर तरुण सिंह का पदस्थापन रद्द करने और नंदकुमार महतो को पुनः बारेसांड़ रेंज में पदस्थापित करने की मांग की है। साथ ही स्थानीय विधायक से भी हस्तक्षेप की अपील की गई है।ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।बैठक में ग्राम प्रधान उपेन्द्र उरांव, संजय उरांव, मंगलू उरांव, फूलचंद उरांव, आरती देवी, रीना देवी, मंजू देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।2