logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

but whataburger Facebook family YouTube family Circle service support kg

3 hrs ago
user_Ramadhar Kumar
Ramadhar Kumar
Pharmacist रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

but whataburger Facebook family YouTube family Circle service support kg

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अभिलेख न दिखा पाने पर मंगलपुर पुलिस ने 4 ट्रक किये सीज
    1
    अभिलेख न दिखा पाने पर मंगलपुर पुलिस ने 4 ट्रक किये सीज
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • औरैया। अखिल भारतीय कानपुर ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित प्रवीण द्विवेदी सहित पंडित कार्यक्रम संयोजक छैया त्रिपाठी, पंडित राजमणि त्रिपाठी, पंडित मिथुन मिश्रा एवं पंडित पंकज मिश्रा, एडवोकेट देवेंद्र त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर जनपद औरैया में भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
    1
    औरैया। अखिल भारतीय कानपुर ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित प्रवीण द्विवेदी सहित पंडित कार्यक्रम संयोजक छैया त्रिपाठी, पंडित राजमणि त्रिपाठी, पंडित मिथुन मिश्रा एवं पंडित पंकज मिश्रा, एडवोकेट देवेंद्र त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर जनपद औरैया में भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कानपुरदेहात, डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। गांव के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से कई पशुओं की मौत हो गई। हादसे में महावीर सिंह की तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश सिंह की एक भैंस करंट लगने से खत्म हो गई। वहीं महेश सिंह की एक गाय की भी मौत हो गई और राजेश सिंह की एक अन्य भैंस घायल बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब पशु घर के दरवाजे पर चारा खा रहे थे और अचानक करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में जर्जर बिजली लाइनें और ढीले लटकते तार लंबे समय से खतरा बने हुए हैं, जिसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग से की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार बताते हुए पीड़ित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही बिजली लाइनों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई, तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।
    3
    कानपुरदेहात, डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। गांव के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से कई पशुओं की मौत हो गई।
हादसे में महावीर सिंह की तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश सिंह की एक भैंस करंट लगने से खत्म हो गई। वहीं महेश सिंह की एक गाय की भी मौत हो गई और राजेश सिंह की एक अन्य भैंस घायल बताई जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब पशु घर के दरवाजे पर चारा खा रहे थे और अचानक करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में जर्जर बिजली लाइनें और ढीले लटकते तार लंबे समय से खतरा बने हुए हैं, जिसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग से की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार बताते हुए पीड़ित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही बिजली लाइनों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई, तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • औरैया। आगामी 19 अप्रैल रविवार को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर शहर में विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रेसवार्ता कर शोभायात्रा की तैयारी की जानकारी दी। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने बताया कि ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों के द्वारा एक साथ कार्यक्रम की शुरुआत शहर के मोहल्ला तिलक नगर स्थित भूतेश्वर मंदिर पर सुबह 7 बजे भगवान परशुराम जी के विग्रह पूजन के साथ होगी। इसके उपरांत 8 बजे उमा प्रेम सत्संग आश्रम फफूद रोड पर अंतरराष्ट्रीय कथावाचक आचार्य मनोज अवस्थी के आश्रम में ब्राह्मण बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होंगे। तत्पश्चात 3 बजे भूतेश्वर मंदिर से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों संजय गेट, सुभाष चौराहा, तहसील चौराहा होते हुए होमगंज सहित विभिन्न मोहल्लों से गुजरते हुए पुनः भूतेश्वर मंदिर पर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार इस धार्मिक आयोजन में शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग भाग लेंगे। इस संबंध में आयोजित प्रेसवार्ता में ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
    1
    औरैया। आगामी 19 अप्रैल रविवार को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर शहर में विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रेसवार्ता कर शोभायात्रा की तैयारी की जानकारी दी।
महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने बताया कि ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों के द्वारा एक साथ कार्यक्रम की शुरुआत शहर के मोहल्ला तिलक नगर स्थित भूतेश्वर मंदिर पर सुबह 7 बजे भगवान परशुराम जी के विग्रह पूजन के साथ होगी। इसके उपरांत 8 बजे उमा प्रेम सत्संग आश्रम फफूद रोड पर अंतरराष्ट्रीय कथावाचक आचार्य मनोज अवस्थी के आश्रम में ब्राह्मण बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होंगे। तत्पश्चात 3 बजे भूतेश्वर मंदिर से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों संजय गेट, सुभाष चौराहा, तहसील चौराहा होते हुए होमगंज सहित विभिन्न मोहल्लों से गुजरते हुए पुनः भूतेश्वर मंदिर पर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार इस धार्मिक आयोजन में शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग भाग लेंगे। इस संबंध में आयोजित प्रेसवार्ता में ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • शहर के एक होटल में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की एक भव्य एवं महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज की एकजुटता, संगठन के विस्तार और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर गहन मंथन हुआ। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग, व्यापारी, युवा एवं महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में संगठन को नई दिशा देने और समाज को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन्त गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज देश की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक व्यवस्था की रीढ़ रहा है। अब समय आ गया है कि समाज के लोग एकजुट होकर संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करें। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़कर नेतृत्व की जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि नई सोच और नई ऊर्जा के साथ समाज आगे बढ़ सके। नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा कि समाज की ताकत उसकी एकता में छिपी है। जब समाज एक मंच पर खड़ा होता है तो हर चुनौती छोटी पड़ जाती है। उन्होंने कहा कि संगठन समाज के हर वर्ग के हितों की आवाज बनेगा और युवाओं को आगे लाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिला प्रभारी आनंदनाथ गुप्ता ने कहा कि संगठन को बूथ, वार्ड और गांव स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के प्रतिभाशाली युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों को साथ लेकर परिषद को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में मौजूद लोगों ने एक स्वर में समाजहित के मुद्दों पर मजबूती से कार्य करने का भरोसा जताया। कार्यक्रम के दौरान अनिल गुप्ता भट्ठा वाले, रमन पोरवाल, विष्णु गहोई, पोरवाल पुरवार महासभा के जिला अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, विपिन पोरवाल, बंटू, कपिल पोरवाल, देवमुनि पोरवाल, पूनम पोरवाल, राधा आर्य, स्वेता पोरवाल, शशिकांत पोरवाल एवं अमित सुहाने, प्रदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    1
    शहर के एक होटल में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की एक भव्य एवं महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज की एकजुटता, संगठन के विस्तार और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर गहन मंथन हुआ। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग, व्यापारी, युवा एवं महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में संगठन को नई दिशा देने और समाज को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन्त गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज देश की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक व्यवस्था की रीढ़ रहा है। अब समय आ गया है कि समाज के लोग एकजुट होकर संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करें। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़कर नेतृत्व की जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि नई सोच और नई ऊर्जा के साथ समाज आगे बढ़ सके।
नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा कि समाज की ताकत उसकी एकता में छिपी है। जब समाज एक मंच पर खड़ा होता है तो हर चुनौती छोटी पड़ जाती है। उन्होंने कहा कि संगठन समाज के हर वर्ग के हितों की आवाज बनेगा और युवाओं को आगे लाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
जिला प्रभारी आनंदनाथ गुप्ता ने कहा कि संगठन को बूथ, वार्ड और गांव स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के प्रतिभाशाली युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों को साथ लेकर परिषद को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
बैठक में मौजूद लोगों ने एक स्वर में समाजहित के मुद्दों पर मजबूती से कार्य करने का भरोसा जताया। कार्यक्रम के दौरान अनिल गुप्ता भट्ठा वाले, रमन पोरवाल, विष्णु गहोई, पोरवाल पुरवार महासभा के जिला अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, विपिन पोरवाल, बंटू, कपिल पोरवाल, देवमुनि पोरवाल, पूनम पोरवाल, राधा आर्य, स्वेता पोरवाल, शशिकांत पोरवाल एवं अमित सुहाने, प्रदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Subhash Chandra Rana
    2
    Post by Subhash Chandra Rana
    user_Subhash Chandra Rana
    Subhash Chandra Rana
    पत्रकार औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Ramadhar Kumar
    1
    Post by Ramadhar Kumar
    user_Ramadhar Kumar
    Ramadhar Kumar
    Pharmacist रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कानपुरदेहात,शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत खालागाँव में “ग्राम चौपाल – गांव की समस्या, गांव में समाधान” कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, आवास, पेंशन, राशन कार्ड और मनरेगा भुगतान से जुड़ी शिकायतें रखीं। सीडीओ ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर संबंधित विभागों को सभी शिकायतों का शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी न हो। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजनाएं, मनरेगा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों का सत्यापन कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान गांव में चल रहे विकास कार्यों, स्वच्छता, पेयजल व विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की गई। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान गौरव कटियार, विनय मिश्रा (जगन्नाथपुर), कमलेश कठेरिया (अगवासी) सहित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    3
    कानपुरदेहात,शुक्रवार दोपहर 12 बजे  मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल  ने संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत खालागाँव में “ग्राम चौपाल – गांव की समस्या, गांव में समाधान” कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, आवास, पेंशन, राशन कार्ड और मनरेगा भुगतान से जुड़ी शिकायतें रखीं। सीडीओ ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर संबंधित विभागों को सभी शिकायतों का शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी न हो।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजनाएं, मनरेगा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों का सत्यापन कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान गांव में चल रहे विकास कार्यों, स्वच्छता, पेयजल व विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की गई। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान गौरव कटियार, विनय मिश्रा (जगन्नाथपुर), कमलेश कठेरिया (अगवासी) सहित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित प्रवीण द्विवेदी सहित कार्यक्रम संयोजक छैया त्रिपाठी, पंडित राजमणि त्रिपाठी, पंडित मिथुन मिश्रा एवं पंडित पंकज मिश्रा, एडवोकेट देवेंद्र त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर जनपद औरैया में भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ब्राम्हण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआत सुबह 7 बजे भूतेश्वर धाम में भगवान परशुराम के विग्रह पूजन करते हुए सुबह 8 बजे उमा प्रेम सत्संग आश्रम में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया जाएगा। इसके अलावा शाम तीन बजे से भूतेश्वर धाम, तिलक नगर से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरते हुए वापस भूतेश्वर मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा में सामाजिक समरसता, एकता एवं सांस्कृतिक गौरव का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से सर्व समाज के लोगों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। शोभायात्रा में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष ग्वालियर हाईकोर्ट के एडवोकेट अनिल मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। आयोजकों ने बताया कि एडवोकेट अनिल मिश्रा द्वारा पूर्व में यूजीसी कानून के विरोध में सशक्त भूमिका निभाई गई है। आयोजन समिति ने जनपद के समस्त नागरिकों वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए भगवान परशुराम के आदर्शों को आत्मसात कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
    1
    अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित प्रवीण द्विवेदी सहित कार्यक्रम संयोजक छैया त्रिपाठी, पंडित राजमणि त्रिपाठी, पंडित मिथुन मिश्रा एवं पंडित पंकज मिश्रा, एडवोकेट देवेंद्र त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर जनपद औरैया में भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
ब्राम्हण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआत सुबह 7 बजे भूतेश्वर धाम में भगवान परशुराम के विग्रह पूजन करते हुए सुबह 8 बजे उमा प्रेम सत्संग आश्रम में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया जाएगा।
इसके अलावा शाम तीन बजे से भूतेश्वर धाम, तिलक नगर से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरते हुए वापस भूतेश्वर मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा में सामाजिक समरसता, एकता एवं सांस्कृतिक गौरव का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से सर्व समाज के लोगों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। शोभायात्रा में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष ग्वालियर हाईकोर्ट के एडवोकेट अनिल मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। आयोजकों ने बताया कि एडवोकेट अनिल मिश्रा द्वारा पूर्व में यूजीसी कानून के विरोध में सशक्त भूमिका निभाई गई है। आयोजन समिति ने जनपद के समस्त नागरिकों वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए भगवान परशुराम के आदर्शों को आत्मसात कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.