Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला कुशीनगर के थाना कोतवाली पडरौना के ग्राम त्रिलोकपुर खुर्द मे 6 मार्च को एक गरीब महिला को ईट और लाठी डंडो से मारकर हत्या कर दिया गया दोषी खुला घूम रहे है पुलिस अभी दो अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं कर पाई हैं श्री मान @kushinagarpol जी से निवेदन हैं कि दोषियों को गिरफ्तार करें🙏
Times Update
जिला कुशीनगर के थाना कोतवाली पडरौना के ग्राम त्रिलोकपुर खुर्द मे 6 मार्च को एक गरीब महिला को ईट और लाठी डंडो से मारकर हत्या कर दिया गया दोषी खुला घूम रहे है पुलिस अभी दो अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं कर पाई हैं श्री मान @kushinagarpol जी से निवेदन हैं कि दोषियों को गिरफ्तार करें🙏
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जिला कुशीनगर के थाना कोतवाली पडरौना के ग्राम त्रिलोकपुर खुर्द मे 6 मार्च को एक गरीब महिला को ईट और लाठी डंडो से मारकर हत्या कर दिया गया दोषी खुला घूम रहे है पुलिस अभी दो अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं कर पाई हैं श्री मान @kushinagarpol जी से निवेदन हैं कि दोषियों को गिरफ्तार करें🙏1
- 🔵सेवइयों की मिठास में घुला प्यार, ईद पर एकजुट दिखा कुशीनगर 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर। रहमतों और बरकतों का त्योहार ईद-उल-फितर जनपद में पूरे जज्बे, अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह की पहली किरण के साथ ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों का सैलाब उमड़ पड़ा। हर ओर “अल्लाहु अकबर” की सदाएं गूंजती रहीं और लोगों ने हाथ उठाकर मुल्क की सलामती, तरक्की और आपसी सौहार्द के लिए दिल से दुआएं मांगीं। नमाज अदा करने के बाद गले मिलकर एक-दूसरे को “ईद मुबारक” कहने का सिलसिला शुरू हुआ, जिसने पूरे माहौल को मोहब्बत और अपनापन से सराबोर कर दिया। इस मौके पर समाज के हर वर्ग के लोगों ने भेदभाव भुलाकर एकता की मिसाल पेश की। ईदगाहों के बाहर और गलियों में भाईचारे की जीवंत तस्वीर देखने को मिली। ईद को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। ने परिधान, हाथों में रंग-बिरंगी चूड़ियां और चेहरों पर मुस्कान हर तरफ खुशियों की झलक दिखाई दी। बच्चों ने ईदी पाकर खुशी जताई तो घरों में सेवइयों, शीरखुर्मा और लजीज पकवानों की महक ने त्योहार की मिठास को और बढ़ा दिया। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर मुंह मीठा कराया और रिश्तों की मिठास को और गहरा किया। इस दौरान हिन्दू-मुस्लिम एकता की भी खूबसूरत तस्वीर सामने आई, जहां सभी समुदायों के लोगों ने मिलकर ईद की खुशियां साझा कीं। 🔴 प्रशासन रहा मुस्तैद त्योहार को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जिले के प्रमुख ईदगाहों व मस्जिदो पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे लोगों ने बेफिक्र होकर त्योहार का आनंद उठाया।ईद का यह पावन पर्व एक बार फिर यह संदेश दे गया कि जब दिलों में मोहब्बत और जुबां पर दुआ होती है, तो हर फासला मिट जाता है और समाज में अमन-चैन कायम होता है।1
- खड्डा (कुशीनगर)। ईद-उल-फितर का त्योहार नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह लगभग 9 बजे मुख्य ईदगाह मदरसा अशरफिया अहले सुन्नत अनवारुल उलूम में बड़ी संख्या में नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की। नमाज से पूर्व मौलाना सकील अहमद ने तकरीर करते हुए देश में अमन-शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने नशे के खिलाफ अभियान चलाने और प्रदेश को नशामुक्त बनाने का आह्वान किया। साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था, पुलिस प्रशासन एवं नगर पंचायत के कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद मौलाना सकील अहमद ने ईद की नमाज अदा कराई और नमाज के पश्चात विशेष दुआ कराई गई। नमाज के दौरान ईदगाह में सभी नमाजियों का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया। नमाज के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भी पहुंचकर मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वरी वर्मा, सपा नेता अमर जायसवाल, कांग्रेस नेता अजय जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ईद के मौके पर खड्डा पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।4
- *ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर* पडरौना शहर मे धूम धाम से निकाला गया गणगौर विदाई समारोह का शोभा यात्रा यह शोभा यात्रा लगभग 25 वर्षो से निकाला जाता है महिलाओं की भव्य एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता आज राधा महिला समिति द्वारा आयोजित गणगौर विदाई समारोह पूरे नगर में श्रद्धा, उत्साह एवं पारंपरिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान किया। गणगौर पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है, जो माँ गौरा (पार्वती) और भगवान शिव के अटूट प्रेम, सौभाग्य एवं सुख-समृद्धि का प्रतीक है। इसी क्रम में आयोजित इस विदाई समारोह में महिलाओं ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की तथा अपने परिवार की सुख-समृद्धि, वैवाहिक जीवन की मंगलकामना एवं समाज में सुख-शांति की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर लोकगीत, मंगलगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना दिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं स्वागत के साथ शोभायात्रा का अभिनंदन किया गया, जिससे पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। इस अवसर पर आयोजित भव्य विदाई शोभायात्रा नगर के साहबगंज से प्रारंभ होकर गणेश मंदिर चौराहा, अग्रवाल विवाह भवन, नौका टोला होते हुए हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज के पास स्थित पोखरे तक पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ माँ गौरा की प्रतिमाओं का विसर्जन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। समिति की अध्यक्ष मीना शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करते हैं, जहां वे अपनी प्रतिभा, एकजुटता एवं सामाजिक समरसता का परिचय देती हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द एवं सहयोग की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष मीना शर्मा, सीमा शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष "बुलबुल" जायसवाल, राजेश सैनी. अनिता शर्मा, पूजा शर्मा, सुनीता शर्मा, सरिता शर्मा, रानी शर्मा, मीनू जिंदल ऊषा शर्मा, रुचि शर्मा, चन्दा शर्मा, पिंकी शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष "बुलबुल" जायसवाल ने कहा कि सभी महिलाओं के gउत्साह एवं सहभागिता की सराहना करते हुए इस आयोजन को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बताया।4
- ब्रेकिंग न्यूज़ | कुशीनगर बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से कुशीनगर में किसानों को बड़ा नुकसान।गेहूं की फसलें खेतों में जमीन पर गिरकर (जमींदोज) हुई बर्बाद।हालांकि, कुछ किसानों का कहना है कि यह बारिश गन्ने की फसल के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। किसान चिंता बड़ी1
- कुशीनगर (कसया): जनपद कुशीनगर के थाना कसया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हाईवे किनारे खड़े ट्रक और टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई। ऐसे करते थे चोरी: पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग पहले टैंकर से बैतालपुर डिपो से तेल लेकर अलग-अलग पेट्रोल पंपों तक सप्लाई करते थे। इसके बाद रात में सुनसान जगहों पर खड़े ट्रक और टैंकरों को निशाना बनाते थे। गिरोह के सदस्य अपनी कार की नंबर प्लेट को काले मैटेरियल और ग्रीस से ढक देते थे या बदल देते थे, ताकि पहचान छुपाई जा सके। इसके बाद पाइप के जरिए डीजल निकालकर गैलनों में भर लेते थे और बाद में उसे बेच देते थे। बरामदगी: पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से— 75 लीटर चोरी का डीजल 2 लोहे की रॉड 2 प्लास्टिक पाइप 5 प्लास्टिक गैलन (50-50 लीटर क्षमता) एक अर्टिगा कार (UP53FA1527) एक टैंकर (UP53DT5963) बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त: गिरफ्तार आरोपियों में नितेश उर्फ बाबूलाल पासवान, रितविक रावत, शुभम यादव, मोनू उर्फ श्याम सूरत पासवान और आदित्य गुप्ता उर्फ गोलू शामिल हैं। ये सभी गोरखपुर और देवरिया जनपद के निवासी हैं। पहले भी दर्ज हैं मुकदमे: पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार कुछ अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इनके खिलाफ पहले भी चोरी, गैंगस्टर एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। मुकदमा दर्ज, कार्रवाई जारी: इस मामले में थाना कसया पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम: इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह समेत थाना कसया की पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।4
- कुशीनगर। सुकरौली विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जगदीशपुर स्थित सिद्धपीठ मां बंचरा देवी मंदिर परिसर में चल रहे श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ के नवरात्रि के तीसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज के गांवों से आए भक्तजन मां बंचरा देवी के दर्शन और पूजन के लिए कतारों में लगे रहे। इस दौरान मौसम ने भी करवट ली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। बावजूद इसके श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई। लोग बारिश के बीच ही मंदिर पहुंचकर मां के दरबार में हाजिरी लगाते रहे। भीगे वातावरण में भक्ति का रंग और भी गहरा नजर आया। श्रद्धालु मां की परिक्रमा करते हुए जयकारों के साथ पूरे परिसर को भक्तिमय बना रहे थे। मंदिर परिसर में आयोजित शतचंडी महायज्ञ के अंतर्गत वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन का क्रम विधिवत जारी है। विद्वान आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां दी जा रही हैं, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया है। श्रद्धालु यज्ञ में भाग लेकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि सिद्धपीठ मां बंचरा देवी के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है। यही कारण है कि यहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। नवरात्रि के अवसर पर यह आस्था और भी चरम पर पहुंच जाती है। मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। सुरक्षा, साफ-सफाई और प्रसाद वितरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे किसी भी श्रद्धालु को परेशानी का सामना न करना पड़े। बारिश के बीच उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ यह दर्शाती है कि मां बंचरा देवी के प्रति लोगों की आस्था अटूट है। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है।1
- पति के लिए पत्नी का सच्चा प्यार ❤️ भावुक कर देगा ये वीडियो | True Love Story Viral Video सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा यह भावुक वीडियो हर किसी का दिल छू रहा है। इस वीडियो में एक पत्नी अपने बीमार पति की सेवा पूरे प्रेम, समर्पण और मुस्कान के साथ करती नजर आ रही है। महिला अपने पति को पाइप के सहारे जूस पिलाते हुए भगवान के भजन गा रही है, जिससे न सिर्फ पति का मनोबल बढ़ता है बल्कि देखने वालों की आंखें भी नम हो जाती हैं। आज के दौर में जहां रिश्तों में स्वार्थ बढ़ता दिख रहा है, वहीं यह वीडियो सच्चे प्रेम, विश्वास और सेवा भाव की अनोखी मिसाल पेश करता है। लोग इस वीडियो को देखकर भावुक हो रहे हैं और पत्नी के समर्पण की जमकर सराहना कर रहे हैं। 👉 क्या आप भी मानते हैं कि सच्चा प्यार ऐसा ही होता है? कमेंट में जरूर बताएं। #TrueLove #EmotionalVideo #ViralVideo #पति_पत्नी_का_प्यार #RealLoveStory #HeartTouching #LoveAndCare #Inspiration #RelationshipGoals #DesiViral #Bhakti #Humanity #EmotionalStory #TrendingVideo #IndianCulture1