Shuru
Apke Nagar Ki App…
अयोध्या में हनुमानगढ़ी का दिव्य दर्शन, सभी भक्तों के लिए
Amarjeet Panday
अयोध्या में हनुमानगढ़ी का दिव्य दर्शन, सभी भक्तों के लिए
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- अयोध्या में हनुमानगढ़ी का दिव्य दर्शन, सभी भक्तों के लिए1
- Post by Raju.u.p.441
- पीछे के रास्ते घुसे चोर, लाखों के जेवर और नगदी पार अमेठी। कटेहठी गांव में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के इस गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए पीछे के रास्ते से घुसकर ताला तोड़ा और घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। आलमारी और बक्सों के ताले टूटे देख परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। घटना की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पीड़ित परिवार ने तत्काल UP-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। संदिग्धों की तलाश की जा रही है। इस वारदात के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने रात में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। UP Police Amethi Police4
- ट्रांसपोर्ट का किराया अधिक होने से खाद्यान्न तथा प्लास्टिक के समान हुए महंगे अमेठी ट्रांसपोर्ट के किराया बढ़ने से प्लास्टिक के समान दालें तिलहन महंगे हो गए हैं ईबाइक के मूल्य में उछाल आया है ईरान इजरायल युद्ध के चलते ट्रांसपोर्ट का किराया बढ़ गया है जिससे प्लास्टिक के सामान महंगे हो गए हैं दुकानदार तथा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सोनू कसौधन ने बताया उनकी प्लास्टिक से बने हुए सामानों की दुकान है जिसमें प्लास्टिक की गिलास पत्तल दोना आदि एक सौ से डेढ़ सौ रुपए महंगे हो गए हैं प्लास्टिक पाइप 20 रू किलो मंहगी हुई है गांधी चौक दुकान करने वाले रवि ने बताया वे सब सामान कानपुर से लाते हैं वहां के बड़े ब्यापारी कई कम्पनियों में उत्पादन बन्द होने से माल न मिलने का कारण बता सामान मंहगा दे रहे हैं जिसके चलते तिरपाल100 रू और पन्नी 30 रूप्रति किलोग्राम महंगे बिक रहे हैं वे व्यापार मंडल के जिला महामंत्री सुशील जायसवाल ने बताया उनके पास किराना की दुकान है जिसमें मटर अरहर की दाल महंगी हो गई है रिफाइंड जो पहले 110 रुपए में बिकता था वह डेढ़ सौ रुपए सरसों का तेल 200 रूअरहर की दाल डेढ़ सौ रुपए दाल 60रू प्रतिकिलोग्राम बिक रही है स्कूटी के दामों में बढ़ोतरी मां कालिका इंटरप्राइजेज की दुकान में स्कूटी के दामों पर बढ़ोतरी हो गई है दुकान के मालिक सरवन यादव ने बताया स्कूटी दो से तीन हजार रुपए ट्रांसपोर्ट महंगा होने के चलते महगी हो गई है महंगाई का असर सीधा उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है घी और तिल के तेलों में भी बढ़ोतरी हो गई है3
- अमेठी पुलिस ने दो बोरी गेहूं की चोरी के आरोप में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए 2 बोरी गेहूं बरामद कर लिया है। ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत थाना बाजार शुक्ल पुलिस ने चोरी के अभियोग में वांछित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 बोरी चोरी का गेहूं बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जाने आलम पुत्र जुम्मन निवासी पूरे भरोसी मजरे शेखपुर भड़रा थाना बाजार शुक्ल, चाँद पुत्र ताज मो0 निवासी पूरे मेढी लाल मजरे बदलगढ़ थाना बाजार शुक्ल व मशरूफ पुत्र मंसूर निवासी बदलगढ़ थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई । थाना बाजार शुक्ल पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।2
- एसडीएम व पुलिस अधिकारियों के आने के बाद माने किसान,दिया ज्ञापन। युपी सुल्तानपुर। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी की लंभुआ की पुरानी तहसील में विभिन्न लंबित जन समस्याओं को लेकर संगठन के जिला अध्यक्ष गौरीशंकर पांडे के नेतृत्व में पंचायत आयोजित हुई थी।पंचायत में पूर्व में दिए गए मांग पत्र का निस्तारण न होने से किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त रहा। पंचायत स्थल पर समय से अधिकारियों के न पहुंचने से नाराज किसानों ने थाना लंभुआ का घेराव कर लिया। बाद में उपजिलाधिकारी महोदया के आश्वासन पर किसानों ने अपना 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिन के अंदर भ्रष्ट कानूनगो एवम पेशकार प्रशासनिक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो किसान पुनः पंचायत लगाकर आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर होगा। पंचायत में रामकृपाल सिंह, इंद्रसेन सिंह,रमेश चंद्र दुबे, राज नारायण तिवारी, संजीव पाण्डेय, राम नायक तिवारी, अजय वर्मा, अरविंद चतुर्वेदी, राम सुरेश यादव आदि सैकड़ो पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कुसहा गांव निवासी उदित नारायण पांडे ने पट्टी पुलिस को शुक्रवार को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि पीड़ित अपनी बेटी संध्या की शादी जौनपुर जनपद के थाना महाराजगंज गांव मधुपुर में किया था शादी के बाद से ही पति सास ससुर मिलकर दहेज को लेकर बराबर प्रताड़ित कर रहे थे कई बार गांव की पंचायत भी हुई परंतु ससुराली जन अपने आदत से बाज नहीं आए बराबर लड़की को प्रताड़ित कर रहे हैं पट्टी कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल में जुटी ।1
- Post by Raju.u.p.441