logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*अवैध तमंचे कारतूस संग युवक गिरफ्तार* बांदा। जनपद में अपराध एवं अवैध शस्त्रों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में थाना कालिंजर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भ्रमण करते एक युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। देर शाम थाना कालिंजर पुलिस गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम वैधनपुरवा के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसके हाव-भाव बदल गए।संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर और 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी रामसुफल उर्फ रज्जू पुत्र रामसिया निवासी गुढ़ाकला थाना कालिंजर को मौके से हिरासत में ले लिया।बरामद अवैध शस्त्र को कब्जे में लेकर थाना कालिंजर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष कालिंजर दारा सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी गुढ़ाकला प्रवेश कुमार, हे0कां0 दिनेश कुमार यादव, कां0 आशीष कुमार, कां0 अजय पाल और कां0 राहुल कुमार यादव की टीम ने अंजाम दिया। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि जिले में अवैध शस्त्र रखने और अपराध करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।

3 hrs ago
user_Altmush Husain
Altmush Husain
बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

*अवैध तमंचे कारतूस संग युवक गिरफ्तार* बांदा। जनपद में अपराध एवं अवैध शस्त्रों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में थाना कालिंजर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भ्रमण करते एक युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। देर शाम थाना कालिंजर पुलिस गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम वैधनपुरवा के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसके हाव-भाव बदल गए।संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर और 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी रामसुफल उर्फ रज्जू पुत्र रामसिया निवासी गुढ़ाकला थाना कालिंजर को मौके से हिरासत में ले लिया।बरामद अवैध शस्त्र को कब्जे में लेकर थाना कालिंजर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष कालिंजर दारा सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी गुढ़ाकला प्रवेश कुमार, हे0कां0 दिनेश कुमार यादव, कां0 आशीष कुमार, कां0 अजय पाल और कां0 राहुल कुमार यादव की टीम ने अंजाम दिया। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि जिले में अवैध शस्त्र रखने और अपराध करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हाईटेंशन लाइन को आबादी के ऊपर से न ले जाकर सड़क के दूसरी ओर खाली स्थान से शिफ्ट कराया जाए: पूर्व राज्यसभा सदस्य विशंभर प्रसाद निषाद। हाईटेंशन लाइन को आबादी के ऊपर से न ले जाकर सड़क के दूसरी ओर खाली स्थान से शिफ्ट कराया जाए: पूर्व राज्यसभा सदस्य विशंभर प्रसाद निषाद।
    1
    हाईटेंशन लाइन को आबादी के ऊपर से न ले जाकर
सड़क के दूसरी ओर खाली स्थान से शिफ्ट कराया जाए: पूर्व राज्यसभा सदस्य विशंभर प्रसाद निषाद।
हाईटेंशन लाइन को आबादी के ऊपर से न ले जाकर सड़क के दूसरी ओर खाली स्थान से शिफ्ट कराया जाए:
पूर्व राज्यसभा सदस्य विशंभर प्रसाद निषाद।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बांदा में महाराजा खेत सिंह की प्रतिमा को लेकर बड़ा सवाल! 3 साल से इंतजार | यशवंत सिंह ने की सफाई। बांदा से बड़ी खबर। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के पल्हरी बाईपास चौराहे पर महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव की प्रतिमा स्थल पर नैतिक पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष यशवंत सिंह खंगार अपनी पत्नी मैना सिंह और माता जी के साथ पहुंचे और प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई की। बताया गया कि प्रतिमा का अनावरण 17 फरवरी 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। इसके कुछ माह बाद प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। धरना और अनशन के बाद भी करीब तीन साल बीतने के बावजूद प्रतिमा दोबारा स्थापित नहीं हो सकी है।
    1
    बांदा में महाराजा खेत सिंह की प्रतिमा को लेकर बड़ा सवाल! 3 साल से इंतजार | यशवंत सिंह ने की सफाई।
बांदा से बड़ी खबर। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के पल्हरी बाईपास चौराहे पर महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव की प्रतिमा स्थल पर नैतिक पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष यशवंत सिंह खंगार अपनी पत्नी मैना सिंह और माता जी के साथ पहुंचे और प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई की।
बताया गया कि प्रतिमा का अनावरण 17 फरवरी 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। इसके कुछ माह बाद प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। धरना और अनशन के बाद भी करीब तीन साल बीतने के बावजूद प्रतिमा दोबारा स्थापित नहीं हो सकी है।
    user_भारतसूत्र Live TV
    भारतसूत्र Live TV
    Social Media Manager अतर्रा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Jay hind doston 15 August ki aap sabhi ko hardik shubhkamnaen Mera Desh Mera ye watan Shanti ka unnati ka pyar ka Chaman kiske vaste nishaar hai Mera Tan Mera Man Jay Bharat Jay Bharat vasi
    1
    Jay hind doston 15 August ki aap sabhi ko hardik shubhkamnaen Mera Desh Mera ye watan Shanti ka unnati ka pyar ka Chaman kiske vaste nishaar hai Mera Tan Mera Man Jay Bharat Jay Bharat vasi
    user_Raju Shivhare
    Raju Shivhare
    Baberu, Banda•
    13 hrs ago
  • बांदा जिले में हरियाली अभियान तेज | पौधशालाओं से हो रहा पौधों का वितरण | Banda Breaking News Today | Bundelkhand Green Update बांदा जिले में पौधरोपण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से पौधशालाओं के माध्यम से विभिन्न प्रकार के पौधों का वितरण किया जा रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह पहल हरित वातावरण और पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
    1
    बांदा जिले में हरियाली अभियान तेज | पौधशालाओं से हो रहा पौधों का वितरण | Banda Breaking News Today | Bundelkhand Green Update
बांदा जिले में पौधरोपण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से पौधशालाओं के माध्यम से विभिन्न प्रकार के पौधों का वितरण किया जा रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह पहल हरित वातावरण और पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *दबोचा गया चोर, आभूषण-तमंचा-नगदी बरामद* बांदा। जनपद में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में थाना बिसंडा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी का सामान, अवैध तमंचा और नगदी बरामद हुई है। ग्राम पुनाहार निवासी शिवप्यारी ने 26 जून को घर में चोरी की सूचना दी थी। इसी तरह ग्राम सुखदेव का पुरवा निवासी चन्द्रभवन ने 03 अगस्त को अपने घर में चोरी की तहरीर दी थी। दोनों मामलों में थाना बिसंडा पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया था।मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी में शामिल अजय कुमार पुत्र इन्द्रजीत निवासी सुखदेव का पुरवा बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे टोल के पास पुलिया के पास है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसने बताया कि पुनाहार में शिवप्यारी के घर की अलमारी का ताला तोड़कर आभूषण और नगदी चुराई थी। इसके बाद चन्द्रभवन के घर का ताला तोड़कर बर्तन चोरी किए थे।पुलिस ने 02 कसांडी, 01 पीली धातु का लोटा, 02 सफेद धातु के चूरवा, 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस और 2300 रुपये नगद बरामद किया।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
    1
    *दबोचा गया चोर, आभूषण-तमंचा-नगदी बरामद*  
बांदा। जनपद में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में थाना बिसंडा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी का सामान, अवैध तमंचा और नगदी बरामद हुई है। ग्राम पुनाहार निवासी शिवप्यारी ने 26 जून  को घर में चोरी की सूचना दी थी। इसी तरह ग्राम सुखदेव का पुरवा निवासी चन्द्रभवन ने 03 अगस्त को अपने घर में चोरी की तहरीर दी थी। दोनों मामलों में थाना बिसंडा पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया था।मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी में शामिल अजय कुमार पुत्र इन्द्रजीत निवासी सुखदेव का पुरवा बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे टोल के पास पुलिया के पास है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसने बताया कि पुनाहार में शिवप्यारी के घर की अलमारी का ताला तोड़कर आभूषण और नगदी चुराई थी। इसके बाद चन्द्रभवन के घर का ताला तोड़कर बर्तन चोरी किए थे।पुलिस ने 02 कसांडी, 01 पीली धातु का लोटा, 02 सफेद धातु के चूरवा, 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस और 2300 रुपये नगद बरामद किया।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ज्ञापन में ऑपरेशन के दौरान बाहर से महंगी दवाएं और उपकरण मंगवाने, ओपीडी में बाहरी दवाएं लिखने, डॉक्टरों के निजी प्रैक्टिस करने, विभागाध्यक्षों की अनुपस्थिति !! ज्ञापन में ऑपरेशन के दौरान बाहर से महंगी दवाएं और उपकरण मंगवाने, ओपीडी में बाहरी दवाएं लिखने, डॉक्टरों के निजी प्रैक्टिस करने, विभागाध्यक्षों की अनुपस्थिति !!
    1
    ज्ञापन में ऑपरेशन के दौरान बाहर से महंगी दवाएं और उपकरण मंगवाने, ओपीडी में बाहरी दवाएं लिखने, डॉक्टरों के निजी प्रैक्टिस करने, विभागाध्यक्षों की अनुपस्थिति !!
ज्ञापन में ऑपरेशन के दौरान बाहर से महंगी दवाएं और उपकरण मंगवाने, ओपीडी में बाहरी दवाएं लिखने, डॉक्टरों के निजी प्रैक्टिस करने, विभागाध्यक्षों की अनुपस्थिति !!
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बबेरू में उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने जूनियर डिवीजन का किया निरीक्षण सम्मान समारोह पर पहुंचे
    1
    बबेरू में उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने जूनियर डिवीजन का किया निरीक्षण सम्मान समारोह पर पहुंचे
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गौरी खानपुर मे महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास
    1
    गौरी खानपुर मे महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.