Shuru
Apke Nagar Ki App…
जगदलपुर में कार्ड गैलरी जहां सिखाए जाते हैं अद्भुत कला अद्भुत कला से फराज जगदलपुर का या आर्ट गैलरी जहां बच्चे से लेकर बुजुर्ग आते हैं
SAMYAK NAHATA
जगदलपुर में कार्ड गैलरी जहां सिखाए जाते हैं अद्भुत कला अद्भुत कला से फराज जगदलपुर का या आर्ट गैलरी जहां बच्चे से लेकर बुजुर्ग आते हैं
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- जगदलपुर/बस्तर। आम आदमी पार्टी बस्तर के नेताओं ने आज बस्तर आईजी से मुलाकात कर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि बस्तर क्षेत्र में अन्य राजनीतिक दलों की तरह आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी समान सुरक्षा और प्रोटोकॉल प्रदान किया जाए। पार्टी नेताओं का कहना है कि बस्तर में आम आदमी पार्टी लंबे समय से जनता के हक और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन इसके बावजूद कई जगहों पर पार्टी के नेताओं को पुलिस के असहयोग और अनुचित व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। आप नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से बीजापुर जिले में हुई हालिया घटना का भी उल्लेख किया, जिसमें पार्टी के जिला प्रभारी सतीश मांडवी के साथ पुलिस द्वारा कथित रूप से अनुचित व्यवहार किया गया। पार्टी नेताओं ने इस घटना को निंदनीय बताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है और कहा है कि यदि किसी अधिकारी द्वारा इस प्रकार का व्यवहार किया गया है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। आम आदमी पार्टी के नेता समीर खान ने कहा कि पार्टी लगातार बस्तर के अंदरूनी और दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याओं को सामने ला रही है। कई गांवों में आज भी पानी, बिजली और बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है। पार्टी के कार्यकर्ता इन समस्याओं को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं, ताकि वहां विकास कार्य हो सके। उन्होंने कहा कि विपक्ष की भूमिका निभाते हुए आम आदमी पार्टी समय-समय पर सरकार को जनता की समस्याओं से अवगत कराती रही है, लेकिन इसके बावजूद यदि पार्टी के नेताओं को सुरक्षा नहीं दी जाती है तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। वहीं आप नेता बल्लू भवानी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लंबे समय से बस्तर में संघर्ष कर रहे हैं और आदिवासी व ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों की आवाज को प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां नल-जल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी है, जिन्हें सामने लाने में पार्टी के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है। ऐसे में यदि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को ही सुरक्षा नहीं मिलेगी तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। आप नेता नरेंद्र नाग ने कहा कि बीजापुर की घटना केवल एक व्यक्ति से जुड़ा मामला नहीं है बल्कि यह सभी राजनीतिक दलों के लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा मुद्दा है। यदि किसी राजनीतिक दल के नेता ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा पर भी सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि बीजापुर की घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं। ज्ञापन सौंपने के दौरान आम आदमी पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से समीर खान, नरेंद्र नाग, बल्लू भवानी,दांती पोयम, आरती पटनायक, अमित कश्यप, राकेश कश्यप, अस्तु मांडवी, नारायण मोर, अनिल दुर्गम,सतीश मांडवी, सदाशिव यालम,सहदेव मोरला सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।2
- अद्भुत कला से फराज जगदलपुर का या आर्ट गैलरी जहां बच्चे से लेकर बुजुर्ग आते हैं1
- मिडिल स्कूल घाटकवाली में आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई बस्तर। मिडिल स्कूल घाटकवाली में आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों और छोटे विद्यार्थियों ने मिलकर आठवीं के छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और स्कूल में बिताए अपने अनुभव साझा किए। शिक्षकों ने बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ जीवन में आगे बढ़ने की सलाह दी। इस मौके पर ग्राम पंचायत घाटकवाली की सरपंच तामेश्वरी कश्यप ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से बच्चे आगे बढ़ें और अपने गांव, परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत से पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। #Bastar #News #Chhattisgarh1
- जिला बस्तर में चोरी करने वाले धार गैंग के 01 सक्रिय आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली बड़ी सफलता।1
- इस फूल का नाम कौन सा है कमेंट में बताओ और कहां से बिलॉन्ग करते हो लाइक करें शेयर करें फोलो करें कमेंटकरें1
- Post by Surendra Raj Ahirwar1
- भारत के प्रधानमंत्री इन दिनों अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कहने पर ही कुछ कर पा रहे हैं जैसे उसने तेल खरीदने के लिए मना किया फिर अनुमति दे रहा है1
- बस्तर सांसद महेश कश्यप और विधायक श्री किरण सिंह देव ने किया लोकार्पण, शहरवासियों को मिलेगी त्वरित जांच की सुविधा जगदलपुर/ महारानी अस्पताल, जगदलपुर में अत्याधुनिक हेल्थ एटीएम (Health ATM) मशीन का विधिवत शुभारंभ सांसद श्री महेश कश्यप ने किया और इसे शहरवासियों की सेवा में समर्पित किया। इस आधुनिक मशीन के माध्यम से अब आमजनों को विभिन्न स्वास्थ्य जांच सुविधाएं त्वरित और सटीक रूप से उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे समय रहते बीमारी की पहचान कर बेहतर उपचार सुनिश्चित किया जा सकेगा। एटीएम न्यू इंडिया एश्योरेंश कंपनी के द्वारा सीएसआर मद से जिले के तीन अस्पतालों महारानी अस्पताल, डिमरापाल मेडिकल कालेज अस्पताल और भानपुरी अस्पताल में स्थापित किया गया है। भानपुरी अस्पताल में वन मंत्री श्री केदार कश्यप के द्वारा हेल्थ एटीएम का शुभारंभ किया गया। साथ ही डिमरापाल मेडिकल कालेज अस्पताल में एटीएम का शुभारंभ चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल ने किया।1