24 घंटे में नाबालिग बालिका को सकुशल खोज निकाला, पुलिस ने परिजनों को सौंपा माता-पिता के विवाद से परेशान होकर घर छोड़ गई थी 17 वर्षीय किशोरी 24 घंटे में नाबालिग बालिका को सकुशल खोज निकाला, पुलिस ने परिजनों को सौंपा माता-पिता के विवाद से परेशान होकर घर छोड़ गई थी 17 वर्षीय किशोरी सुसनेर: थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार, नाबालिग बालिका बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर थाना सुसनेर पहुंचकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 247/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएसएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अक्षय सिंह बैस के नेतृत्व में तत्काल एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने विभिन्न स्थानों पर लगातार तलाश और तकनीकी जानकारी जुटाते हुए 24 घंटे के भीतर बालिका को आगर से सकुशल दस्तयाब कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि किशोरी अपने माता-पिता के बीच होने वाले घरेलू विवाद से मानसिक रूप से परेशान थी जिसके चलते वह बिना बताए घर छोड़कर चली गई थी। समय रहते पुलिस द्वारा उसे सुरक्षित खोज लेने से किसी भी अप्रिय घटना की आशंका टल गई। थाना सुसनेर पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों से नियमित संवाद बनाए रखें, उनकी समस्याओं को समझें और पारिवारिक माहौल सकारात्मक रखें, ताकि ऐसी परिस्थितियों की पुनरावृत्ति न हो।

- 🚨 सुसनेर पुलिस की बड़ी सफलता दो अलग-अलग मामलों में सुसनेर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गुमशुदा एवं नाबालिग अपहृता को सकुशल दस्तयाब कर त्वरित कार्रवाई का परिचय दिया। ▶️ पूरा मामला जानने के लिए वीडियो देखें। 🙏 हर खबर, आपके साथ। ❤️ पोस्ट को Like करें। 📲 ज्यादा से ज्यादा Share करें। 💬 अपनी राय Comment में जरूर दें। 🔔 हमारे चैनल को Subscribe कर हमारा सहयोग करें।1
- तहसीलदार को सौपा ज्ञापन बीमा राशि से वंचित सोयतखुर्द के किसानों ने1
- सोयतकलां में बीमा राशि न मिलने पर भड़के किसान: तहसीलदार को सौपा ज्ञापन, 6 अगस्त से उग्र आंदोलन की दी चेतावनी सोयतकलां तहसील में फसल बीमा राशि न मिलने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है! ग्राम पंचायत सोयतखुर्द, अमानपुरा और प्रतापुरा समेत कई गांवों के किसानों ने शुक्रवार को 4 बजे तहसील कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन तहसीलदार रामेश्वर दांगी को सौंपा। किसानों का आरोप है कि खरीफ सीजन की सोयाबीन फसल का प्रीमियम कटने के बावजूद, उन्हें अब तक बीमा दावा राशि नहीं मिली है। आर्थिक संकट झेल रहे किसानों ने साफ चेतावनी दी है। अगर 5 अगस्त तक बीमा राशि खातों में जमा नहीं हुई, तो 6 अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।"1
- Post by जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा1
- आस्था और श्रद्धा का केंद्र प्राचीन शिवालय राजगढ़ जिले की जीरापुर तहसील माचलपुर नगर के नजदीक बंगपुरा मैं छपी नदी के किनारे स्थित है पौराणिक महत्व का यह मंदिर अपनी वास्तुकला वी शानदार लोकेशन बीच नदी में होने के कारण आसपास बहुत ही मनोरम दृश्य उपस्थित होता है जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के द्वारा मंदिर की देखरेख वी पास में पुलिया और सड़क से जुड़ा हुआ है बांगपुरा मंदिर दर्शन करने के लिए समिति माचलपुर कस्बा आना होगा जहां से मंदिर कुछ ही किलोमीटर दूर स्थापित है छपी नदी पर1
- निपानिया डेरा फस्ट से श्मशान तक 900 मीटर के रास्ते से अतिक्रमण हटाया मोहन बड़ोदिया - शुक्रवार शाम 4 बजे तक निपानिया डेरा फस्ट से गांव के श्मशान तक के रास्ते को राजस्व और ग्राम पंचायत के अमले की मौजूदगी में कुल 900 मीटर के रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया, खेत में जेसीबी की मदद से रास्ता बनाकर मार्ग के दोनों और गहरी खाई खोद दी गई ताकि अतिक्रमणकारी आगमी समय में पुनः अतिक्रमण ना कर सके, फिलहाल अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान ग्रामीणों का सहयोग रहा, इस दौरान ग्राम पंचायत निपानिया करजू के सरपंच घासीराम भिलाला,पंचायत सचिव दिनेश टेलर, सहायक सचिव सुनील मेनिया और राजस्व विभाग से पटवारी राधेश्याम मालवीय सहित अमला मौजूद रहा, सचिव ने कहा आगामी समय में बजट के आधार पर मार्ग का सीसी रोड किया जाएगा।1
- संगठित समाज ही सशक्त समाज की पहचान ,4 अगस्त को बापू मालदेवराणा की जयंती का होगा आयोजन। रायपुर कस्बे में मेहर समाज उत्थान समिति सामाजिक जॉन-झालावाड़ मासिक बैठक जिला अध्यक्ष मुकेश मेहर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें 4 अगस्त को मेहर समाज शिरोमणि परम पूज्य बापू मालदेवराणा की जयंती पर भव्य कार्यक्रम झालावाड़ पर श्री नीलकंठ महादेव एवं मंशापूर्ण बालाजी मंदिर पर आयोजित करने की प्रभावी योजना तैयार की गई। मेहर ने बताया कि मेहर समाज के प्रत्येक युवाओं को समाज के हर क्षेत्र में अहम भूमिका निभाते हुए आगे आते हुए कार्य करना चाहिए जिससे हमारा समाज सशक्त और समृद्ध बने। समिति के संरक्षक राजेश मेहरा ने बताया है कि महापुरुषों की जयंती मनाने का उद्देश्य समाज में श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक समरसता स्थापित करना है। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष रामलाल जरूला नायब साहब झालावाड़, उपाध्यक्ष बालचंद अध्यापक रटलाई, रामबाबू अध्यापक सांवलपुरा, सचिव जगदीश प्रसाद अध्यापक पाटलियाकुलमी, जिला मीडिया प्रभारी महेश खंजरपुर, श्री राम मंदिर अध्यक्ष सीताराम फतेहगढ़, प्रेमचंद झालावाड़, रामनिवास अध्यापक रायपुर, रायपुर प्रखंड अध्यक्ष बीरम लाल मेहर, देवीलाल परासली, गोवर्धन लाल भूमाडा , गिरिराज झालावाड़, मदनलाल बानोर ,बने सिंह हिम्मतगढ़, राधेश्याम कचराखेड़ी, राधेश्याम रटलाई सहित कई मौजूद रहे।1
- सुसनेर: 24 घंटे में सुलझी दो गुत्थियां: सुसनेर पुलिस ने युवती और अपहृत नाबालिग को सुरक्षित ढूंढकर किया परिजनों के सुपुर्द सुसनेर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर एक युवती और एक नाबालिग लड़की को सुरक्षित दस्तियाब कर लिया है। आज शुक्रवार की शाम को 6 बजे सोयत रोड स्थित पुलिस थाने से थाना प्रभारी अक्षय सिंह बेस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाने में युवती की गुमशुदगी और एक नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को तलाश लिया। युवती को न्यायालय में पेश कर उसकी इच्छा के अनुसार स्वतंत्र किया गया, वहीं नाबालिग बालिका को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।1