logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बागेश्वर जनपद के मालदे सिटोली में गुलदार का आतंक, दिन दहाड़े खेतोँ में दिखा.. बागेश्वर जनपद के मालदे सिटोली में गुलदार का आतंक, दिन दहाड़े खेतोँ में दिखा.. मालदे सिटोली जैसे ग्रामीण इलाकों में गुलदार अक्सर मानव बस्तियों के पास आ जाते हैं, खासकर भोजन की तलाश में। हालिया खबरों के अनुसार, बागेश्वर में गुलदारों की सक्रियता बढ़ी है, जिसमें दिन के उजाले में खेतों या सड़कों पर दिखना शामिल है। इससे किसान और ग्रामीण खेतों तक नहीं पहुँच पा रहे।

16 hrs ago
user_Jc pandey
Jc pandey
गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
16 hrs ago

बागेश्वर जनपद के मालदे सिटोली में गुलदार का आतंक, दिन दहाड़े खेतोँ में दिखा.. बागेश्वर जनपद के मालदे सिटोली में गुलदार का आतंक, दिन दहाड़े खेतोँ में दिखा.. मालदे सिटोली जैसे ग्रामीण इलाकों में गुलदार अक्सर मानव बस्तियों के पास आ जाते हैं, खासकर भोजन की तलाश में। हालिया खबरों के अनुसार, बागेश्वर में गुलदारों की सक्रियता बढ़ी है, जिसमें दिन के उजाले में खेतों या सड़कों पर दिखना शामिल है। इससे किसान और ग्रामीण खेतों तक नहीं पहुँच पा रहे।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • आज से शुरू हुआ नया संवत्सर, भक्ति में डूबा जनमानस नवरात्रि की धूम से गूंजे मंदिर मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। आज से चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो गई है और इसी के साथ हिंदू नववर्ष का भी शुभारंभ हुआ है। पूरे क्षेत्र में आज का दिन आस्था, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और जगह-जगह कलश यात्राओं का भव्य आयोजन देखने को मिला। इसी क्रम में शीतला माता टीट बाजार और खोली ग्राम स्थित गोलू देवता मंदिर में नौ दिवसीय नवरात्रि अनुष्ठान विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया है। मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। वहीं टीट बाजार के गरुड़ शीतला माता मंदिर से आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो मंदिर से प्रारंभ होकर बैजनाथ मंदिर तक पहुंची। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों और जयकारों के साथ आगे बढ़ते नजर आए। आज सायं से नव दुर्गा महोत्सव मनाया जाएगा , दूसरी ओर, खोली ग्राम से भी एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जो बागेश्वर के बागनाथ मंदिर तक पहुंची। इस यात्रा में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे रास्ते “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। नवरात्रि का यह पर्व शक्ति की उपासना का प्रतीक है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है और भक्त व्रत रखकर अपनी श्रद्धा प्रकट करते हैं। यह समय आत्मशुद्धि, संयम और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। मान्यता है कि इन दिनों में की गई पूजा-अर्चना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। आज जिस तरह से पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का संगम देखने को मिला, वह न केवल धार्मिक महत्व को दर्शाता है बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं की भी झलक पेश करता है। नए हिंदू नववर्ष और नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
    1
    आज से शुरू हुआ नया संवत्सर, भक्ति में डूबा जनमानस  नवरात्रि की धूम से गूंजे मंदिर
मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है।
आज से चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो गई है और इसी के साथ हिंदू नववर्ष का भी शुभारंभ हुआ है। पूरे क्षेत्र में आज का दिन आस्था, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और जगह-जगह कलश यात्राओं का भव्य आयोजन देखने को मिला।
इसी क्रम में शीतला माता टीट बाजार और खोली ग्राम स्थित गोलू देवता मंदिर में नौ दिवसीय नवरात्रि अनुष्ठान विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया है। मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। वहीं टीट बाजार के गरुड़ शीतला माता मंदिर से आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो मंदिर से प्रारंभ होकर बैजनाथ मंदिर तक पहुंची। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों और जयकारों के साथ आगे बढ़ते नजर आए। आज सायं से नव दुर्गा महोत्सव मनाया जाएगा , 
दूसरी ओर, खोली ग्राम से भी एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जो बागेश्वर के बागनाथ मंदिर तक पहुंची। इस यात्रा में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे रास्ते “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
नवरात्रि का यह पर्व शक्ति की उपासना का प्रतीक है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है और भक्त व्रत रखकर अपनी श्रद्धा प्रकट करते हैं। यह समय आत्मशुद्धि, संयम और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। मान्यता है कि इन दिनों में की गई पूजा-अर्चना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है।
आज जिस तरह से पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का संगम देखने को मिला, वह न केवल धार्मिक महत्व को दर्शाता है बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं की भी झलक पेश करता है।
नए हिंदू नववर्ष और नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • जंगलों में आग की वजह से कत्यूर घाटी धुंध की चपेट में जंगली जानवरों के साथ साथ बीमार भी प्रभावित
    1
    जंगलों में आग की वजह से कत्यूर घाटी धुंध की चपेट में जंगली जानवरों के साथ साथ बीमार भी प्रभावित
    user_Girish Koranga
    Girish Koranga
    Lawyer बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
  • गुरुवार को दो बाईकों के बीच आमने सामने की टक्कर में भाजपा मण्डल अध्यक्ष बुरी तरह घायल हो गया, जबकि गंभीर घायल 20 वर्षीय युवक को हल्द्वानी रेफर किया है। जानकारी के मुताबिक बड़ा बाजार मल्लीताल निवासी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की 42 वर्ष और स्टॉफ हाउस निवासी प्रियांशु 20 वर्ष की मल्लीताल मोहनको चौराहे के पास भिड़ंत हो गईं जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। नितिन कार्की के चेहरे पर अधिक चोट लगी है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है जबकि प्रियांशु को गंभीर चोट होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इमरजेंसी में तैनात डॉ मोनिका कांडपाल ने बताया कि मल्लीताल में बाईकों के भिड़ने से दो लोग घायल हुए हैं जिसमें नितिन कार्की को अस्पताल में ही भर्ती कर उपचार किया जा रहा है वहीं प्रियांशु को अधिक चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इधर घायल भाजपा नेता नितिन कार्की के जख्मी होने का पता चलते ही अस्पताल में उन्हें देखने वालों की भीड़ लग गई। देर शाम तक लोग बड़ी संख्या में अस्पताल में आते जाते रहे।
    1
    गुरुवार को दो बाईकों के बीच आमने सामने की टक्कर में भाजपा मण्डल अध्यक्ष बुरी तरह घायल हो गया, जबकि गंभीर घायल 20 वर्षीय युवक को हल्द्वानी रेफर किया है। 
जानकारी के मुताबिक बड़ा  बाजार मल्लीताल निवासी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की 42 वर्ष और  स्टॉफ हाउस  निवासी प्रियांशु 20 वर्ष की मल्लीताल मोहनको चौराहे के पास भिड़ंत हो गईं जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। नितिन कार्की के चेहरे पर अधिक चोट लगी है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है जबकि प्रियांशु को गंभीर चोट होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। 
इमरजेंसी में तैनात डॉ मोनिका कांडपाल ने बताया कि मल्लीताल में बाईकों के भिड़ने से दो लोग घायल हुए हैं जिसमें नितिन कार्की को अस्पताल में ही भर्ती कर उपचार किया जा रहा है वहीं प्रियांशु को अधिक चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इधर घायल भाजपा नेता नितिन कार्की के जख्मी होने का पता चलते ही अस्पताल में उन्हें देखने वालों की भीड़ लग गई। देर शाम तक लोग बड़ी संख्या में अस्पताल में आते जाते रहे।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    10 hrs ago
  • हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के सासनी गेट चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नवरात्र के प्रथम दिन ट्रैफिक बूथ का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा एवं अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने फीता काटकर बूथ का उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सासनी गेट चौराहा शहर का एक प्रमुख और व्यस्त चौराहा है, जहां ट्रैफिक नियंत्रण के लिए इस बूथ की स्थापना की गई है। इसके माध्यम से यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि बूथ पर लगे लाउडस्पीकर के जरिए आमजन को प्रतिदिन ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही, यह बूथ सीसीटीवी कैमरों से भी लैस है, जिससे ट्रैफिक मॉनिटरिंग और नियंत्रण और अधिक प्रभावी हो सकेगा। इस अवसर पर सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण, यातायात प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राघव, महिला थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
    1
    हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के सासनी गेट चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नवरात्र के प्रथम दिन ट्रैफिक बूथ का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा एवं अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने फीता काटकर बूथ का उद्घाटन किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सासनी गेट चौराहा शहर का एक प्रमुख और व्यस्त चौराहा है, जहां ट्रैफिक नियंत्रण के लिए इस बूथ की स्थापना की गई है। इसके माध्यम से यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में सहायता मिलेगी।
उन्होंने यह भी बताया कि बूथ पर लगे लाउडस्पीकर के जरिए आमजन को प्रतिदिन ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही, यह बूथ सीसीटीवी कैमरों से भी लैस है, जिससे ट्रैफिक मॉनिटरिंग और नियंत्रण और अधिक प्रभावी हो सकेगा।
इस अवसर पर सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण, यातायात प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राघव, महिला थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Local News Reporter थैलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • विडियो देखें-उत्तराखंड फिर एक बार और गरमाया अंकिता भंडारी का मुद्दा भाजपा महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम के उत्तराखंड आने पर भड़की मातृशक्ति व अंकिता भण्डारी न्याय यात्रा मंच के लोग
    1
    विडियो देखें-उत्तराखंड 
फिर एक बार और गरमाया अंकिता भंडारी का मुद्दा 
भाजपा महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम के उत्तराखंड आने पर भड़की मातृशक्ति व अंकिता भण्डारी न्याय यात्रा मंच के लोग
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    Nainital, Uttarakhand•
    18 hrs ago
  • चम्पावत 19 मार्च 2026, सूवि। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जनपद चम्पावत के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के तहत सुप्रसिद्ध मां वाराही शक्तिपीठ धाम, देवीधुरा मंदिर के भव्य नवनिर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास की सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने गुरुवार को देवीधुरा पहुंचकर मां वाराही मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लेते हुए कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने हेलीपैड से लेकर मंदिर परिसर एवं सभा स्थल तक के मार्गों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि शिलान्यास कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं। उन्होंने मंदिर क्षेत्र में साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति एवं यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मां वाराही धाम के नवनिर्माण का शिलान्यास कार्यक्रम जनपद के लिए अत्यंत गौरव का विषय है, अतः सभी अधिकारी आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए इस आयोजन को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी पाटी नीतू डांगर, पुलिस उपाधीक्षक वंदना वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, मंदिर समिति के अध्यक्ष, सदस्य एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
    3
    चम्पावत 19 मार्च 2026, सूवि।
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जनपद चम्पावत के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के तहत सुप्रसिद्ध मां वाराही शक्तिपीठ धाम, देवीधुरा मंदिर के भव्य नवनिर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास की सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने गुरुवार को देवीधुरा पहुंचकर मां वाराही मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लेते हुए कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया।
उन्होंने हेलीपैड से लेकर मंदिर परिसर एवं सभा स्थल तक के मार्गों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि शिलान्यास कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं। उन्होंने मंदिर क्षेत्र में साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति एवं यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ रखने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मां वाराही धाम के नवनिर्माण का शिलान्यास कार्यक्रम जनपद के लिए अत्यंत गौरव का विषय है, अतः सभी अधिकारी आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए इस आयोजन को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी पाटी नीतू डांगर, पुलिस उपाधीक्षक वंदना वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, मंदिर समिति के अध्यक्ष, सदस्य एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • बागेश्वर के गरुड़ स्थित भगवती मंदिर में नवरात्रीयों में विशेष पूजा होती है साथ ही लोगों का मानना  है की सांसारिक मायाजाल में भटका मानव यदि इस देवालय की शरण में आता है तो समस्त व्याधियों व संतापों से मुक्ति पा जाता है। माता भगवती मंदिर में नवरात्रि के मौके पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली लोग दूर-दूर से माता के दर्शनों को पहुंच रहे हैं ।
    1
    बागेश्वर के गरुड़ स्थित भगवती मंदिर में नवरात्रीयों में विशेष पूजा होती है साथ ही लोगों का मानना  है की सांसारिक मायाजाल में भटका मानव यदि इस देवालय की शरण में आता है तो समस्त व्याधियों व संतापों से मुक्ति पा जाता है। माता भगवती मंदिर में नवरात्रि के मौके पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली लोग दूर-दूर से माता के दर्शनों को पहुंच रहे हैं ।
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
  • अब हाई कोर्ट के वकील देंगे फ्री में सलाह, जरूरत पड़ने पर फ्री में लड़ेंगे आपके लिए केस
    1
    अब हाई कोर्ट के वकील देंगे फ्री में सलाह, जरूरत पड़ने पर फ्री में लड़ेंगे आपके लिए केस
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • नैनीताल का मौसम गुरुवार को नासाज रहा। हल्की रिमझिम बारिश दिन में कई बार हुई और मौसम विभाग के अनुसार अभी और बिगड़ेगा मौसम।
    1
    नैनीताल का मौसम गुरुवार को नासाज रहा। हल्की रिमझिम बारिश दिन में कई बार हुई और मौसम विभाग के अनुसार अभी और बिगड़ेगा मौसम।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.