प्रयागराज के मेजा रोड स्थित बद्रीनाथ तिवारी इंटर कॉलेज प्रांगण में शनिवार को क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से 51 हजार पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। भाजपा नेता इंद्रदेव शुक्ला उर्फ ‘राजू भैया’ की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, युवाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अभियान के तहत कॉलेज परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर इंद्रदेव शुक्ला ‘राजू भैया’ ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति साल में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का सपना जल्द साकार हो सकता है। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित मुन्नन शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। इंद्रदेव शुक्ला ने इस बात पर जोर दिया कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक व्यापक प्रयास है। आने वाले समय में पूरे क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से वृक्षारोपण कर हरियाली बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
प्रयागराज के मेजा रोड स्थित बद्रीनाथ तिवारी इंटर कॉलेज प्रांगण में शनिवार को क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से 51 हजार पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। भाजपा नेता इंद्रदेव शुक्ला उर्फ ‘राजू भैया’ की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, युवाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अभियान के तहत कॉलेज परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर इंद्रदेव शुक्ला ‘राजू भैया’ ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति साल में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का सपना जल्द साकार हो सकता है। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित मुन्नन शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। इंद्रदेव शुक्ला ने इस बात पर जोर दिया कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक व्यापक प्रयास है। आने वाले समय में पूरे क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से वृक्षारोपण कर हरियाली बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
- प्रयागराज के मेजा रोड स्थित बद्रीनाथ तिवारी इंटर कॉलेज प्रांगण में शनिवार को क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से 51 हजार पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। भाजपा नेता इंद्रदेव शुक्ला उर्फ ‘राजू भैया’ की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, युवाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अभियान के तहत कॉलेज परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर इंद्रदेव शुक्ला ‘राजू भैया’ ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति साल में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का सपना जल्द साकार हो सकता है। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित मुन्नन शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। इंद्रदेव शुक्ला ने इस बात पर जोर दिया कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक व्यापक प्रयास है। आने वाले समय में पूरे क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से वृक्षारोपण कर हरियाली बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।1
- प्रयागराज के मेजा स्थित नगर पंचायत सिरसा में तैनात एक स्थायी सफाईकर्मी अनिल कुमार हैला ने बड़े बाबू इस्तियाक अहमद पर अभद्र व्यवहार और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। सफाईकर्मी ने इस संबंध में सिरसा पुलिस चौकी और मेजा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित सफाईकर्मी का आरोप है कि बीते 10 जुलाई 2026 को कार्यालय में काम के दौरान बड़े बाबू इस्तियाक अहमद ने उनके साथ अभद्रता की। उन्हें धक्का देकर जबरन दफ्तर से बाहर निकाल दिया गया और उनके खिलाफ अपमानजनक व जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इस घटना के बाद नगर पंचायत के सफाईकर्मियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को सफाईकर्मी एकत्रित हुए और काम का बहिष्कार करते हुए जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि न्याय न मिलने की स्थिति में उनका आंदोलन जारी रहेगा। दूसरी तरफ, बड़े बाबू इस्तियाक अहमद ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि सफाईकर्मी कार्यालय में पान खाकर आया था और जब उसे बाहर पान थूकने के लिए कहा गया, तो वह नाराज होकर झूठे आरोप लगाने लगा। फिलहाल पुलिस ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- प्रयागराज के मेजा क्षेत्र स्थित सोनार का तारा पर 23 जून को हुई मारपीट के मामले की जांच के लिए एसीपी मेजा मौके पर पहुंचे हैं।1
- प्रयागराज के जसरा ब्लॉक में गोवंश संरक्षण के नाम पर सरकारी बजट की बंदरबांट और अधिकारियों की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। सरकार गोवंश संरक्षण के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन धरातल पर जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट है। जसरा में गोवंश आश्रय केंद्र सिर्फ सरकारी फाइलों और कागजों में भरे पड़े हैं, जबकि असलियत में सैकड़ों आवारा गाय और बैल रेलवे स्टेशन, बाजारों, तहसील परिसरों और खेतों में घूमकर किसानों की मेहनत को बर्बाद कर रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को सिर्फ कागजी रिपोर्ट बनाने तक ही सीमित रखे हुए हैं। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक जसरा ब्लॉक में कुल 4 गोवंश आश्रय केंद्र संचालित हैं, जिनमें 1000 से ज्यादा गोवंश को संरक्षित दिखाया जा रहा है। हालांकि, मौके पर स्थिति इसके विपरीत पाई गई। रेरा गौशाला में एक केंद्र पर ताला लटका मिला, जबकि दूसरे केंद्र में केवल 30-40 पशु बहुत खराब हालत में मिले, जिन्हें न चारा, न पानी और न ही डॉक्टर की सुविधा उपलब्ध थी। इतना ही नहीं, वहां पांच मवेशी मृत भी पाए गए। दूसरी ओर, जसरा रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजार और गांवों के खेतों में 200 से अधिक आवारा गोवंश दिन-रात खुलेआम घूम रहे हैं। इस बदहाली से बबुरी, चिल्ला, जसरा, पचखरा और तातारगंज के किसान बेहद परेशान हैं। किसानों का कहना है कि रात के समय 10-15 गोवंश का झुंड खेतों में घुसकर धान और सब्जियों की खड़ी फसल को चट कर जाता है। पीड़ित किसान रामलाल ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि दिनभर की कड़ी मेहनत के बाद रात को गोवंश उनकी पूरी फसल खा जाते हैं। जब पुलिस से शिकायत की जाती है तो वे पशुओं को खुद पकड़वाने की बात कहते हैं, जबकि आश्रय केंद्र वाले जगह की कमी का बहाना बनाकर उन्हें रखने से मना कर देते हैं। अपनी फसलों को बचाने के लिए किसानों को रात-रात भर जागकर खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। इस पूरे मामले में सबसे बड़ा खेल कागजों पर खेला जा रहा है, जहां हर महीने "सभी गोवंश सुरक्षित और चारा-पानी उपलब्ध" होने की झूठी रिपोर्ट और पुरानी तस्वीरें अधिकारियों को भेज दी जाती हैं। पशु चिकित्साधिकारी के दौरे भी केवल खानापूर्ति बनकर रह गए हैं। एक गौ-पालक ने नाम न छापने की शर्त पर खुलासा किया कि केंद्रों पर स्टाफ ही नहीं है और बजट आने के बावजूद उसे पशुओं पर खर्च नहीं किया जाता है। जसरा में सरकार की अच्छी मंशा वाली यह योजना पूरी तरह से भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ चुकी है, जिससे पीड़ित जनता अब बजट के उपयोग और अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठा रही है।1
- प्रयागराज के बारा विधानसभा क्षेत्र में 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' के तहत रविवार को बड़े पैमाने पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महाअभियान के अंतर्गत जसरा, शंकरगढ़ और कौंधियारा ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधे रोपे गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस पौधरोपण कार्यक्रम का नेतृत्व बारा विधायक डॉ. वाचस्पति और उत्तर प्रदेश शासन के सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव अजय कुमार शुक्ला ने किया। अभियान के तहत विकास खंड जसरा की ग्राम पंचायत संडवा खुर्द, विकास खंड शंकरगढ़ की ग्राम पंचायत भेलाव, गाढ़ा कटरा व लखनपुर, और विकास खंड कौंधियारा की ग्राम पंचायत आंबा में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया गया। अतिथियों ने इस अभियान को जन-जन का अभियान बनाने पर जोर देते हुए कहा कि वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, डीसी मनरेगा, उपजिलाधिकारी बारा गणेश कन्नौजिया, ब्लॉक प्रमुख इन्द्रनाथ मिश्रा, निर्मला देवी, खंड विकास अधिकारी जसरा समा सिंह, डॉ. कंचन यादव, सुनील सिंह, वन रेंजर अजय कुमार, विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार निषाद 'श्यामू', मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी, ई. प्रकाश सिंह, जगत नारायण शुक्ला और दिलीप निषाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने रोपे गए पौधों की देखभाल व संरक्षण करने और हरित वातावरण के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।1
- प्रयागराज के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत सरस्वती हाईटेक सिटी में पुलिस, नारकोटिक्स टास्क फोर्स और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तस्कर के पास से 515 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 3 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने उसके पास से 7060 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन और एक राउटर भी बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 42 वर्षीय आलोक त्रिपाठी के रूप में हुई है, जो बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र के किदवई नगर का निवासी है। पुलिस टीम ने उसे सरस्वती हाईटेक सिटी में यूनिवर्सिटी के पीछे वाली रोड से गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र थाने में मुकदमा अपराध संख्या 108/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त आलोक त्रिपाठी ने बताया कि वह मणिपुर के इम्फाल से आने-जाने वाले ट्रकों के माध्यम से स्मैक मंगवाता था और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में संपर्क स्थापित कर उसे बेचता था। पकड़े जाने के डर से वह अपने मोबाइल फोन में सिम कार्ड नहीं डालता था, बल्कि राउटर के माध्यम से इंटरनेट चलाकर केवल व्हाट्सएप पर ही बात करता था। बरामद की गई नकदी भी स्मैक की बिक्री की ही है। आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी है; साल 2020 में दिल्ली की रोहिणी थाना पुलिस ने उसे 3 किलो स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। इसके अलावा प्रयागराज के धूमनगंज और दारागंज थानों में भी उसके खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। इस सफल संयुक्त कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में औद्योगिक क्षेत्र थाना के थानाध्यक्ष कमलेश कुमार पटेल, उपनिरीक्षक अफजल सिद्दीकी, उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव और कांस्टेबल रामआधार चौहान, विवेक यादव, प्रेमचन्द्र व रमेश यादव शामिल थे। वहीं नारकोटिक्स टास्क फोर्स की तरफ से प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश गिरी, कांस्टेबल विशाल सिंह, नंदलाल, कुलदीप सिंह और पुष्पेंद्र तेबतिया ने इस अभियान में मुख्य भूमिका निभाई।2
- प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र में बेखौफ अज्ञात चोरों के एक गिरोह ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। यह वारदात मेजा थाना क्षेत्र के सोरांव गांव के मेजारोड रेलवे स्टेशन मोहल्ला निवासी संतोष कुमार (पुत्र स्वर्गीय लल्लू) के मकान में हुई। संतोष कुमार ने अपने मुख्य घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर डाही बकचूंदा मार्ग स्थित पसियान बस्ती के पास यह मकान बना रखा है। शनिवार शाम जब वह रोज की तरह अपने इस मकान पर पहुंचे, तो दरवाजे का ताला टूटा देख सन्न रह गए। अंदर जाकर देखा तो घर में रखी करीब 3 कुंतल सरिया, दो प्लास्टिक की कुर्सियां, दो लोहे का साह और कमरे में लगा सीएफएल गायब था। इस घटना के बाद से पीड़ित संतोष कुमार बेहद परेशान हैं। खबर लिखे जाने तक पीड़ित द्वारा इस मामले में संबंधित पुलिस चौकी पर कोई तहरीर नहीं दी गई थी। क्षेत्र में लगातार बढ़ती जा रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अभी महज चार दिन पहले ही सिरसा चौकी क्षेत्र में भी चोरों ने एक ही रात में दो अलग-अलग गांवों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।1
- वियतनाम के फु-क्वोक आइलैंड पर आज एक टूरिस्ट स्पीडबोट के पलट जाने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है। हादसे के वक्त इस नाव पर कुल 32 भारतीय नागरिक सवार थे।1