Shuru
Apke Nagar Ki App…
*बाराबंकी में टोल प्लाजा कर्मियों ने एक वकील को पीट दिया, उसके बाद क्या हुआ देखें विडियो में।*
Mrigendra Singh Gaharwar
*बाराबंकी में टोल प्लाजा कर्मियों ने एक वकील को पीट दिया, उसके बाद क्या हुआ देखें विडियो में।*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Mrigendra Singh Gaharwar1
- एमसीबी जिले के जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत उस वक्त सामने आ गई, जब स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल का निरीक्षण किया। बढ़ती गर्मी और संभावित मरीजों की संख्या को देखते हुए किए गए इस निरीक्षण में कई गंभीर खामियां उजागर हुईं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रसूति वार्ड बना खतरा, छत क्षतिग्रस्त—कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा निरीक्षण के दौरान सबसे चिंताजनक स्थिति प्रसूति वार्ड में देखने को मिली। यहां वार्ड की छत क्षतिग्रस्त पाई गई, जिसे लेकर जनप्रतिनिधियों ने आशंका जताई कि यह कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। वहीं, एक कमरे में बार-बार शॉर्ट सर्किट की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके चलते मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट करना पड़ा। एक ही कमरे में 16 बेड, अव्यवस्था चरम पर अस्पताल में जगह और संसाधनों की कमी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक ही कमरे में करीब 16 बेड लगाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों की भारी कमी, इलाज प्रभावित निरीक्षण में यह भी सामने आया कि अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी है। इसके चलते मरीजों को समय पर और पर्याप्त इलाज नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ रही है। जनप्रतिनिधियों का आश्वासन: जल्द होगा समाधान इस दौरान भरतपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले में आता है, इसलिए यहां की समस्याओं को प्राथमिकता से शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा और जल्द समाधान कराया जाएगा।4
- भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय देवेंद्र तिवारी जी के निर्देशानुसार एवं मण्डल अध्यक्ष आदरणीय राजाराम राजवाड़े जी के नेतृत्व में ‘गांव चलो अभियान’ के तहत ग्राम बसवाही में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया। अभियान का उद्देश्य योजनाओं की जमीनी स्थिति जानना और आम जनता से जुड़ाव मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में प्रभारी ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष आदरणीय कृष्णा प्रजापति जी, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री आदरणीय बाबूलाल जी, सरपंच एवं ST मोर्चा मंडल मंत्री आदरणीय शोभनाथ सोनपाकर जी, आदरणीय सुरेश यादव जी, आदरणीय राजेंद्र प्रजापति जी, आदरणीय मन्नू राजवाड़े जी, संजय जी, संतोष जी सहित अनेक सम्मानित कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सरकार की योजनाओं के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया गया।1
- Post by Suraj shriwastava1
- पटना/पटना से आठ किमी दूर ग्राम अंगा में षष्ठम दिवस कृष्ण भी की लीला की कथा श्री विक्रम दुबे भगवाताचार्य महराज जी के मुखारबिंद कथा की श्रवण कर रहे यहां की आम जनता भक्ति की खूब आनन्द रस पान किए आपको बतादे की पंडाल में सबसे ज्यादा महिलाओं की कथा में भाग लेना उनकी ज्यादा भीड़ रुचि दिखी इस कथा को श्रवण करने 50 किमी दूर से कथा को सुनने आ रहे1
- 👉 नमस्कार दोस्तों 🙏 अगर आपका महतारी वंदन योजना eKYC Reject हो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे👇 ✅ eKYC Reject क्यों होता है ✅ Reject होने के बाद क्या करें ✅ दोबारा eKYC कैसे करें (Step by Step) ✅ कौन-कौन सी गलती से बचना चाहिए ⚠️ ध्यान दें: अगर आपने समय पर eKYC ठीक नहीं किया, तो आपकी ₹1000 की किस्त रुक सकती है। 📢 सभी माताओं से अनुरोध है यह वीडियो पूरा देखें और दूसरों तक शेयर करें। 👍 Like 👍 Share 📤 Subscribe 🔔 जरूर करें 🔥 Hashtags #MahatariVandan #eKYCReject #eKYCProblem #YojanaUpdate #GovtScheme #FixEKYC #MahatariVandanYojana #BreakingNews #ViralVideo1
- ब्यौहारी, रविवार: दोपहर के वक्त ब्यौहारी रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब साइडिंग में खड़ी ट्रैक मशीन की एक बोगी में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे मौके पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों और लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि असली कारणों की जांच जारी है। घटना करीब दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है। 👉 फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।2
- गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर स्थित पशु चिकित्सालय में लापरवाही की चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां अस्पताल डॉक्टरों के बजाय एक चपरासी के भरोसे संचालित हो रहा है। सुबह जब पशुपालक अपने मवेशियों का इलाज कराने पहुंचे, तो ओपीडी से जिम्मेदार डॉक्टर डॉ. चारु मित्रा और डॉ. कोमल चंद्राकर गायब मिले। डॉक्टरों की गैरहाजिरी में चपरासी बांट रही दवाइयां स्थानीय लोगों ने बताया कि डॉक्टरों की अनुपस्थिति में 8वीं पास चपरासी ही पशुओं को दवाइयां दे रही है। यह स्थिति न सिर्फ नियमों के खिलाफ है, बल्कि पशुओं के स्वास्थ्य के साथ भी गंभीर खिलवाड़ है। सुबह 7 से 11 बजे तक ड्यूटी, फिर भी अक्सर रहते हैं गायब जानकारी के अनुसार डॉक्टरों की ड्यूटी सुबह 7 बजे से 11 बजे तक निर्धारित है। इसके बावजूद वे अक्सर "फील्ड में होने" का बहाना बनाकर अस्पताल से नदारद रहते हैं। इससे इलाज के लिए आने वाले पशुपालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लापरवाही पर फूटा गुस्सा, कार्रवाई की मांग तेज इस गंभीर लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पशुपालकों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और अस्पताल में नियमित सेवाएं सुनिश्चित की जाएं।4