कच्चे मकान के छप्पर पर दिखा कोबरा सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, कोबरा को देख उड़े परिजनों के होश कच्चे मकान के छप्पर पर दिखा कोबरा सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, कोबरा को देख उड़े परिजनों के होश 14 सितंबर सोमवार 11 बजे सर्प मित्र रंजीत ठाकुर ने बताया कि बबलिया मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित दिलीप बरकड़े के घर पर रात के समय उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उनके कच्चे मकान के छप्पर पर एक कोबरा (भारतीय नाग) दिखाई दिया। जानकारी अनुसार घटना विगत रात्रि करीब 10 बजे की है। मकान के छप्पर पर एक नाग चूहे का शिकार कर रहा था। चूहे की आवाज सुनकर जब घर के सदस्यों ने छप्पर पर लगी पन्नी हटाकर देखा, तो खपरैल और बांस के बीच एक बेहद खूंखार और विशाल सांप बैठा हुआ था। इसे देखते ही परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने आनन-फानन में निवास के सर्प मित्र (स्नेक कैचर) रंजीत ठाकुर को फोन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही सर्प विशेषज्ञ रंजीत ठाकुर तत्काल दिलीप बरकड़े के घर पहुंचे। उन्होंने अपनी सूझबूझ से कच्चे मकान के छप्पर से इस खतरनाक भारतीय नाग का सुरक्षित रेस्क्यू किया। सफलतापूर्वक पकड़े जाने के बाद, पूर्ण रूप से स्वस्थ नाग को बस्ती से दूर उसके प्राकृतिक आवास जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। सर्प मित्र की इस त्वरित कार्रवाई से परिवार ने राहत की सांस ली। 00000000000000000000000000000
कच्चे मकान के छप्पर पर दिखा कोबरा सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, कोबरा को देख उड़े परिजनों के होश कच्चे मकान के छप्पर पर दिखा कोबरा सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, कोबरा को देख उड़े परिजनों के होश 14 सितंबर सोमवार 11 बजे सर्प मित्र रंजीत ठाकुर ने बताया कि बबलिया मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित दिलीप बरकड़े के घर पर रात के समय उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उनके कच्चे मकान के छप्पर पर एक कोबरा (भारतीय नाग) दिखाई दिया। जानकारी अनुसार घटना विगत रात्रि करीब 10 बजे की है। मकान के छप्पर पर एक नाग चूहे का शिकार कर रहा था। चूहे की आवाज सुनकर जब घर के सदस्यों ने छप्पर पर लगी पन्नी हटाकर देखा, तो खपरैल और बांस के बीच एक बेहद खूंखार और विशाल सांप बैठा हुआ था। इसे देखते ही परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने आनन-फानन में निवास के सर्प मित्र (स्नेक कैचर) रंजीत ठाकुर को फोन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही सर्प विशेषज्ञ रंजीत ठाकुर तत्काल दिलीप बरकड़े के घर पहुंचे। उन्होंने अपनी सूझबूझ से कच्चे मकान के छप्पर से इस खतरनाक भारतीय नाग का सुरक्षित रेस्क्यू किया। सफलतापूर्वक पकड़े जाने के बाद, पूर्ण रूप से स्वस्थ नाग को बस्ती से दूर उसके प्राकृतिक आवास जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। सर्प मित्र की इस त्वरित कार्रवाई से परिवार ने राहत की सांस ली। 00000000000000000000000000000
- मंडला जिले में 108 एंबुलेंस सेवा अब भगवान भरोसे चलती नजर आ रही है कल शाम लालीपुर में चलती 108 एंबुलेंस का टायर अचानक निकलकर दूर जा गिरा और काफी तलाश के बाद भी नहीं मिला सवाल यह है कि आपातकालीन सेवा की गाड़ियों की ऐसी हालत क्यों है कुछ समय पहले ऑक्सीजन की कमी का मामला सामने आया था और अब चलती गाड़ी से टायर निकलने की घटना ने सरकारी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं मरीजों की जान से जुड़ी 108 सेवा में लापरवाही कब तक चलेगी क्या ऐसे ही चलेगा मध्य प्रदेश सरकार का सरकारी सिस्टम शासन तत्काल जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करे1
- सलमान बोल रहा है रितेश को रितेश भाई नहीं बोलता भाव बोलता है1
- पुलिस थाना वारासिवनी में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, गणेशोत्सव पर्व शांति व सद्भाव से मनाने की अपील वारासिवनी। आगामी गणेश उत्सव पर्व सहित अन्य त्यौहारों को देखते थाना प्रभारी अनूप सिंह उइके ने वारासिवनी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकगण, व्यापारीगण, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण, भगवान श्रीगणेश के पंडाल संचालकों एवं डी जे साउंड सर्विस के संचालकगण मौजूद रहे। बैठक में थाना प्रभारी अनूप सिंह उइके ने सभी को शासन के नियमों की जानकारी देते हुए पंडाल संचालकों को रात्रि में पंडाल में कम से कम लोगों के रहने, पंडाल में विद्युत की वायरिंग ठीक तरीके से करने, धार्मिक आयोजन के दौरान आजू, बाजू निवास करने वालों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसका ध्यान रखने सहित अन्य बातों का ध्यान रखने की ताकीद दी। उन्होंने विर्सजनों स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था, प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान मार्ग परिवर्तन, नदी, नहरों एवं नालों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम करने की बात कही। उन्होंने नगरपालिका, राजस्व विभाग सहित अन्य विभाग की टीम की निगरानी में शांतिपूर्वक विसर्जन करवाने को लेकर बात कही। उन्होंने पुलिस बल को निर्देशित कर स्थापना से विसर्जन तक पंडालों में रात्रि में गश्ती बढ़ाने और मोबाईल पेट्रोलिंग के माध्यम से नजर बनाए रखने के निर्देश भी दिए। इस बैठक में मुस्लिम समाज अध्यक्ष ईकबाल कुरैशी, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष संदीप मिश्रा, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज दांदरे, पूर्व पार्षद विवेक ऐडे, सिकन्द्रा सरपंच कन्हैया खैरवार, मुदित अग्रवाल, मुन्नू खंडेलवाल, गणेश सिंह कुम्हरे सहित नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।4
- तीज व गणेश उत्सव को लेकर बंडोल थाना में शांति समिति की बैठक...?(१३९२६)4
- मुआरघाट में 11 वर्षों से निरंतर हो रही मां नर्मदा की महाआरती* गोटेगांव। मुआरघाट में मां नर्मदा की महाआरती के 11 वर्ष पूर्ण होने एवं गणेश उत्सव *मुआरघाट में 11 वर्षों से निरंतर हो रही मां नर्मदा की महाआरती* गोटेगांव। मुआरघाट में मां नर्मदा की महाआरती के 11 वर्ष पूर्ण होने एवं गणेश उत्सव महापर्व के अवसर पर सोमवार को धूमधाम से महाआरती संपन्न हुई। प्रत्येक सोमवार रात 8 बजे पिछले 11 वर्षों से निरंतर मां नर्मदा की महाआरती की जा रही है। महाआरती से पूर्व पंडित राजेंद्र शास्त्री के द्वारा विधि-विधान से पूजन कराया जाता है। प्रत्येक सोमवार अलग-अलग भक्तों को पूजन का अवसर मिलता है। इसके बाद सभी श्रद्धालु सामूहिक रूप से मां नर्मदा की महाआरती में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। महाआरती में गोटेगांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा भजनों की अनुपम प्रस्तुतियां दी जाती हैं, जिनका श्रद्धालु आनंद लेते हैं और कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हैं।1
- जबलपुर कैंट में भीषण सड़क हादसा, SUV ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, तीन घायल JABAlPUR की छोटी-बड़ी खबरें एक साथ 13 SEP 2026 जबलपुर कैंट में भीषण सड़क हादसा! SUV ने स्कॉर्पियो को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन लोग घायल। हादसे का पूरा घटनाक्रम और मौके की तस्वीरें जानने के लिए देखें हमारी पूरी वीडियो रिपोर्ट। 🎥 👇 पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें 📲 अपने दोस्तों के साथ Share करें 🔔 और Aawaz News 24×7 चैनल को Subscribe करना न भूलें। #Jabalpur #RoadAccident #JabalpurCantt #BreakingNews #AawazNews #AawazNews247 #जबलपुर #सड़कहादसा #ब्रेकिंगन्यूज1
- बालाघाट से बैहर जा रही बस की कार से हुई टक्कर, घायल यात्रियों को उकवा व बालाघाट में कराया गया भर्ती वारासिवनी। बालाघाट से बैहर जा रही यात्रियों से भरी एक बस लौंगुर-चिखलाझोड़ी के बीच रात करीब 8 बजे एक अर्टिगा कार से टकरा कर अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया है। घटना की सूचना मिलने पर रूपझर थाना प्रभारी कामेश धुमकेती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को उकवा व जिला अस्पताल बालाघाट भिजवाया गया है। इस दुर्घटना में कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। जानकारी अनुसार बस शाम साढ़े 5 बजे बालाघाट से बैहर के लिए रवाना हुई थी। बस में 40-45 यात्री सवार थे। हादसे के बाद लगे जाम को हटाने के लिए पुलिस क्रेन की मदद से बस को रास्ते से हटवाने में जुटी है। इस दुर्घटना में मलाजखंड निवासी प्रेमचंद ढोक पिता भैयालाल (75), बैहर निवासी गुणवंता पति विजय नागवंशी (60), पौंडी निवासी धुपराज (55), पिंडकेपार निवासी बिंदु पति मोहन (48), मलाजखंड निवासी रोशनी पति शेखर (36), भंडेरी निवासी राजेंद्र पिता इतवारीलाल (27) और हेमलता पति राजेंद्र (25) के घायल होने की खबर हैं।3
- सिवनी का जम्बो सीताफल बनेगा किसानों की समृद्धि का आधार बाजार और निर्यात की संभावनाओं पर जल्द होगी कार्यशाला सिवनी। जीआई टैग प्राप्त सिवनी जम्बो सीताफल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के लिए ‘सीताफल से समृद्धि’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सीताफल पौधों की गणना, सर्वेक्षण और किसानों के पंजीयन का कार्य अंतिम चरण में है। जल्द जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित कर सीताफल की मार्केटिंग, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और निर्यात की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। कलेक्टर नेहा मीना ने शेष सीताफल उत्पादक किसानों से शीघ्र पंजीयन कराने की अपील की है। संपर्क नंबर 9098431856 एवं 9713448994 हैं।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | रायसेन जेल से भागने की कोशिश में कैदी ने गार्ड को मारी गोली! रायसेन जेल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जेल से भागने की फिराक में एक कैदी ने गार्ड पर गोली चला दी। गार्ड ने घायल होने के बावजूद कैदी को पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। #रायसेन #मध्यप्रदेश #Raisen #BreakingNews #Jail #CrimeNews #CCTV #MPNews #Police #तेजन्यूज1