बालाघाट से बैहर जा रही बस की कार से हुई टक्कर, घायल यात्रियों को उकवा व बालाघाट में कराया गया भर्ती वारासिवनी। बालाघाट से बैहर जा रही यात्रियों से भरी एक बस लौंगुर-चिखलाझोड़ी के बीच रात करीब 8 बजे एक अर्टिगा कार से टकरा कर अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया है। घटना की सूचना मिलने पर रूपझर थाना प्रभारी कामेश धुमकेती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को उकवा व जिला अस्पताल बालाघाट भिजवाया गया है। इस दुर्घटना में कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। जानकारी अनुसार बस शाम साढ़े 5 बजे बालाघाट से बैहर के लिए रवाना हुई थी। बस में 40-45 यात्री सवार थे। हादसे के बाद लगे जाम को हटाने के लिए पुलिस क्रेन की मदद से बस को रास्ते से हटवाने में जुटी है। इस दुर्घटना में मलाजखंड निवासी प्रेमचंद ढोक पिता भैयालाल (75), बैहर निवासी गुणवंता पति विजय नागवंशी (60), पौंडी निवासी धुपराज (55), पिंडकेपार निवासी बिंदु पति मोहन (48), मलाजखंड निवासी रोशनी पति शेखर (36), भंडेरी निवासी राजेंद्र पिता इतवारीलाल (27) और हेमलता पति राजेंद्र (25) के घायल होने की खबर हैं।
बालाघाट से बैहर जा रही बस की कार से हुई टक्कर, घायल यात्रियों को उकवा व बालाघाट में कराया गया भर्ती वारासिवनी। बालाघाट से बैहर जा रही यात्रियों से भरी एक बस लौंगुर-चिखलाझोड़ी के बीच रात करीब 8 बजे एक अर्टिगा कार से टकरा कर अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया है। घटना की
सूचना मिलने पर रूपझर थाना प्रभारी कामेश धुमकेती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को उकवा व जिला अस्पताल बालाघाट भिजवाया गया है। इस दुर्घटना में कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। जानकारी अनुसार बस शाम साढ़े 5 बजे बालाघाट से बैहर के लिए रवाना हुई थी। बस में 40-45 यात्री सवार थे। हादसे के बाद लगे जाम को हटाने के
लिए पुलिस क्रेन की मदद से बस को रास्ते से हटवाने में जुटी है। इस दुर्घटना में मलाजखंड निवासी प्रेमचंद ढोक पिता भैयालाल (75), बैहर निवासी गुणवंता पति विजय नागवंशी (60), पौंडी निवासी धुपराज (55), पिंडकेपार निवासी बिंदु पति मोहन (48), मलाजखंड निवासी रोशनी पति शेखर (36), भंडेरी निवासी राजेंद्र पिता इतवारीलाल (27) और हेमलता पति राजेंद्र (25) के घायल होने की खबर हैं।
- कटंगी और तिरोड़ी में गणेश चतुर्थी की धूम, घर-घर विराज रहे बप्पा, सार्वजनिक पंडालों में तैयारी तेज कटंगी और तिरोड़ी तहसील क्षेत्र में गणेश चतुर्थी का पर्व इस वर्ष भी बड़े धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं, वहीं प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। सोमवार 14 सितंबर को शुभ मुहूर्त में हिंदू धर्म प्रेमियों ने अपने घरों में भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने की तैयारी में है। कई घरों में प्रतिमा स्थापित की जा चुकी है। घरों में ढोल-नगाड़ों और गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ बप्पा का स्वागत किया गया।1
- शांति धाम मार्ग को लेकर विवाद गहराया, सागर पारधी ने भाजपा नेता व तहसीलदार पर लगाए गंभीर आरोप महिलाओं ने श्रमदान कर शुरू किया था रास्ते का काम, जमीन विवाद के बीच नोटिस जारी होने से मामला गरमाया मोहगांव : जनपद पंचायत कुरई अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहगांव (सड़क) के ग्राम बड़झिर में शांति धाम (श्मशान घाट) तक पहुंच मार्ग को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा मार्ग की मांग पूरी नहीं होने पर स्वयं रास्ता बनाने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत गांव की महिलाओं ने फावड़ा-तसला लेकर श्रमदान भी किया था। अब इसी मामले में जमीन विवाद और नोटिस जारी होने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बड़झिर में शांति धाम तक पहुंचने के लिए उचित मार्ग नहीं होने से अंतिम यात्रा के दौरान विशेषकर बारिश के दिनों में काफी परेशानी होती है। कच्चे और खराब रास्ते में कीचड़ व पानी भर जाने के कारण शवयात्रा को शांति धाम तक ले जाना मुश्किल हो जाता है। इसी समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने स्वयं श्रमदान कर मार्ग बनाने की पहल की थी। इसी मामले में ग्राम बड़झिर निवासी सागर पारधी ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता नीलकंठ तिवारी द्वारा तहसीलदार से सांठगांठ कर उनके नाम से नोटिस जारी करवाया गया है। पारधी के अनुसार, 9 सितंबर को वे कुरई तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार से कहा कि मार्ग बनाने का निर्णय उन्होंने अकेले नहीं लिया था, बल्कि महिलाओं एवं ग्रामीणों ने मिलकर शांति धाम तक सड़क बनाने का निर्णय लिया था। इसके बावजूद उनके नाम से नोटिस जारी किया गया। सागर पारधी का आरोप है कि भाजपा नेता नीलकंठ तिवारी द्वारा उन्हें गलत तरीके से मामले में फंसाया जा रहा है, जिसके कारण वे मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। जमीन निजी होने का दावा, रास्ते को लेकर विवाद वहीं, ग्रामीणों के अनुसार प्रस्तावित रास्ते का कुछ हिस्सा भाजपा नेता से संबंधित जमीन से होकर गुजरता है। नीलकंठ तिवारी ने बताया कि उनके द्वारा उक्त जमीन खरीदी गई है और उसकी विधिवत रजिस्ट्री भी कराई गई है। उनका कहना है कि वे किसी विवाद के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन जमीन के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। इससे पहले जनपद उपाध्यक्ष हरदीप सिंह भाटिया ने भी बताया था कि शांति धाम जाने वाले मार्ग में भाजपा नेता की कुछ जमीन का हिस्सा आ रहा है और जमीन देने से इनकार किया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर मार्ग का राजस्व सीमांकन कराने, भूमि विवाद की निष्पक्ष जांच करने तथा शांति धाम तक स्थायी एवं सर्वसुलभ सड़क निर्माण कराने की मांग की है। शिकायत के आधार पर जारी हुआ नोटिस : तहसीलदार इस संबंध में कुरई तहसीलदार शनि पाल परतेती ने बताया कि शिकायतकर्ता नीलकंठ तिवारी एवं सोहनलाल द्वारा लिखित शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर नियमानुसार नोटिस जारी किया गया है। तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि मामले में आगे की कार्रवाई शिकायत एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर की जाएगी। अब ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन मौके पर पहुंचकर पूरे मार्ग की स्थिति देखे, राजस्व सीमांकन कर विवाद का निराकरण करे और शांति धाम तक ऐसा रास्ता उपलब्ध कराया जाए, जिससे बारिश सहित हर मौसम में अंतिम यात्रा आसानी से हो सके।2
- बैगा ग्रामों में पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी और स्वास्थ्य सेवाएं सिवनी। जनपद पंचायत केवलारी के बैगा बाहुल्य ग्राम झोला, पिपरदौन और मोहगांव में विशेष कैंप आयोजित किए गए। कैंप में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी और आयुष्मान भारत, पेंशन, राशन, प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। अधिकारियों ने पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए।1
- लोकेशन_घंसौर/सिवनी नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी......….…......? घंसौर में यादव समाज का आत्मीय मिलन एवं भव्य दंगल प्रतियोगिता आयोजित सामाजिक एकता, संगठन और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का दिया संदेश घंसौर/सिवनी। राष्ट्रीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सह-संयोजक, सहकारिता के परम सम्माननीय श्री भारत सिंह यादव जी के घंसौर आगमन पर यादव समाज के सामाजिक बंधुओं द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों एवं सामाजिक बंधुओं से मुलाकात कर सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती तथा समाज को एकजुट करने सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सामाजिक संस्कृति, आपसी भाईचारे और एकजुटता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। एकता ही समाज की शक्ति है और संगठन ही समाज की पहचान है। इसी अवसर पर बिनेकी कला में आयोजित भव्य दंगल प्रतियोगिता में श्री भारत सिंह यादव जी ने सहभागिता की। उन्होंने मैदान में उतरे पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा खिलाड़ियों को सदैव सच्ची खेल भावना के साथ मैदान में उतरने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष और आत्मविश्वास की सीख देता है। “खेल में एक जीतता है, तो दूसरा सीखता है, हारता कोई नहीं।” दंगल प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका श्री कुंवर शक्ति सिंह जी ने निभाई। कार्यक्रम में सिवनी जिला यादव महासभा के पूर्व अध्यक्ष श्री राजीव यादव जी, श्री कोकलाल यादव जी, श्री विपिन यादव जी, श्री प्रमोद गुंटी यादव जी सहित जिला सिवनी के साथी, श्री झाम सिंह जी, श्री जितेंद्र नेमा जी, श्री कमलेश यादव जी, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री शिवप्रसाद यादव जी, उपाध्यक्ष श्री संतोष विल्थरिया जी, श्री बलराम उइके जी, श्री झानक लाल जी, श्री उमाशंकर जी, कार्यक्रम संचालक श्री घनश्याम जी सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं देवतुल्य ग्रामवासी उपस्थित रहे। वहीं घंसौर स्थित गुरु कृपा लॉन में सेवा सहकारिता समिति के समस्त पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भारत सिंह यादव जी एवं उपस्थित वरिष्ठजनों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम ने सामाजिक एकता, भाईचारे और संगठन की भावना को मजबूत करने के साथ ही युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य एवं यादगार बना दिया।4
- Seoni News: शहर से ग्रामीण इलाकों तक तैयारियां पूरी, इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं की बढ़ी मांग1
- चौरई की महिलाओं के लिए विशेष पहल, तीजा विसर्जन हेतु बना वार्ड नंबर 12 में विशेष विसर्जन कुंड चौरई नगर की महिलाओं की सुविधा और तीजा पर्व की धार्मिक परंपरा को ध्यान में रखते हुए वार्ड नंबर 12, छिंदवाड़ा रोड स्थित विद्युत विभाग प्रांगण में विशेष तीजा विसर्जन कुंड तैयार किया गया है। वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद फरजाना शहीद मंसूरी के विशेष प्रयासों से की गई इस व्यवस्था में उनके पति द्वारा भी व्यवस्थाओं को लेकर सहयोग किया जा रहा है। बारिश की स्थिति को देखते हुए महिलाओं और नागरिकों को विसर्जन कुंड तक पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए अस्थाई रास्ते की व्यवस्था भी की गई है। पिछले वर्ष भी यहां तीजा विसर्जन की अस्थाई व्यवस्था की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर विधि-विधान से तीजा बाबा का विसर्जन एवं पूजन-अर्चन कर अपना व्रत पूर्ण किया था।1
- बालाघाट से बैहर जा रही बस की कार से हुई टक्कर, घायल यात्रियों को उकवा व बालाघाट में कराया गया भर्ती वारासिवनी। बालाघाट से बैहर जा रही यात्रियों से भरी एक बस लौंगुर-चिखलाझोड़ी के बीच रात करीब 8 बजे एक अर्टिगा कार से टकरा कर अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया है। घटना की सूचना मिलने पर रूपझर थाना प्रभारी कामेश धुमकेती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को उकवा व जिला अस्पताल बालाघाट भिजवाया गया है। इस दुर्घटना में कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। जानकारी अनुसार बस शाम साढ़े 5 बजे बालाघाट से बैहर के लिए रवाना हुई थी। बस में 40-45 यात्री सवार थे। हादसे के बाद लगे जाम को हटाने के लिए पुलिस क्रेन की मदद से बस को रास्ते से हटवाने में जुटी है। इस दुर्घटना में मलाजखंड निवासी प्रेमचंद ढोक पिता भैयालाल (75), बैहर निवासी गुणवंता पति विजय नागवंशी (60), पौंडी निवासी धुपराज (55), पिंडकेपार निवासी बिंदु पति मोहन (48), मलाजखंड निवासी रोशनी पति शेखर (36), भंडेरी निवासी राजेंद्र पिता इतवारीलाल (27) और हेमलता पति राजेंद्र (25) के घायल होने की खबर हैं।3
- 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, CM ने तैयारियों की समीक्षा की सिवनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इस दौरान दीप प्रज्ज्वलन, रक्तदान शिविर, छात्र प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक और आंगनवाड़ी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।1
- Seoni News: विशालकाय अजगर को देखते ही मची भगदड़! सर्प मित्र ने संभाला मोर्चा, सुरक्षित किया रेस्क्यू1