Shuru
Apke Nagar Ki App…
#महोबा सर्द रात में रेलवे ट्रैक की निगरानी करते रेल कर्मी। #ikvnews #महोबाइनसाइड
Nitendra Jha
#महोबा सर्द रात में रेलवे ट्रैक की निगरानी करते रेल कर्मी। #ikvnews #महोबाइनसाइड
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- #Apkiawajdigital मैनपुरी, उत्तर प्रदेश: यूपी के मैनपुरी जिले से एक दिल दहला देने वाली और बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने शिक्षक-छात्र के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। कक्षा 12 का एक सिरफिरा छात्र अखंड प्रताप सिंह ने अपनी पूर्व शिक्षिका पर एकतरफा प्यार की सनक में जानलेवा हमला कर दिया। टीचर ट्यूशन पढ़ाने जा रही थीं, तभी छात्र ने उनका रास्ता रोक लिया। कहासुनी के बाद उसने धारदार हथियार से हमला बोल दिया और बेरहमी से उनकी दोनों होंठ काट डाले, जिससे खून बहने लगा। हमले के बाद छात्र मौके से फरार हो गया। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई। शिक्षिका पहले एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं, जहां छात्र ने छेड़छाड़ और परेशान करने की कोशिश की। शिकायत पर कुछ समय के लिए मामला शांत हुआ, लेकिन छात्र की हरकतें नहीं रुकीं। परेशान होकर टीचर ने स्कूल छोड़ दिया और दूसरे स्कूल में नौकरी शुरू की, साथ ही ट्यूशन भी देने लगीं। लेकिन छात्र ने उनका पीछा करना जारी रखा और स्कूल-रास्ता बदलने के बावजूद जुनून नहीं छोड़ा। विरोध करने पर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। हमले का पूरा CCTV फुटेज सामने आ गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में छात्र द्वारा रास्ता रोकना, झगड़ा और फिर हमला साफ दिख रहा है। घायल शिक्षिका को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर आगरा के एक बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया। शिक्षिका के भाई ने तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। यह घटना समाज में बढ़ते स्टॉकिंग, एकतरफा प्रेम की सनक और महिलाओं के खिलाफ हिंसा के गंभीर मुद्दों को उजागर करती है। स्थानीय लोग और सोशल मीडिया यूजर्स ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसे अपराधियों को कड़ी सजा मिले और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो। शिक्षक-छात्र संबंधों में ऐसी हैवानियत देखकर सब स्तब्ध हैं। पुलिस जांच जारी है, और मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है।1
- यूपी के बांदा से बड़ी खबर “ओवरलोड ट्रक का आतंक: गौवंश कुचला, राहगीर बाल-बाल बचे — चालक गिरफ्तार” बांदा के करतल कस्बे में तेज रफ्तार ओवरलोड बालू लदे ट्रक MP 19 HA 4317 ने एक गौवंश को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कई राहगीर और बाइक सवार बाल-बाल बच गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर महराजपुर के पास वाहन पकड़ लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। गौरक्षा समिति ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ओवरलोड वाहनों पर सवाल एक बार फिर खड़े हो गए। बाइट : सोनू करवरिया तहसील अध्यक्ष गौ रक्षा समिति1
- प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने धाम समिति संग की समन्वय बैठक, कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण छतरपुर। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र बागेश्वर धाम में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सप्तम कन्या विवाह महा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 10 दिवसीय इस भव्य आयोजन का शंखनाद शुक्रवार से होगा। गुरुवार को प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बागेश्वर धाम जन सेवा समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों की एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत और बिंदुवार चर्चा की गई। लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्राथमिकता बैठक में श्रद्धालुओं के आगमन से लेकर उनकी सुरक्षित वापसी, भोजन व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पार्किंग और आपात व्यवस्थाओं को लेकर आपसी समन्वय पर विशेष जोर दिया गया। इसके बाद समिति के सदस्यों द्वारा अधिकारियों को आयोजन स्थल का निरीक्षण भी कराया गया। 300 बेटियों के विवाह होंगे आयोजित आयोजन प्रभारी धीरेंद्र गौर ने जानकारी दी कि इस वर्ष 300 बेटियों के सामूहिक विवाह संपन्न कराए जाएंगे। बैठक में एडीएम मिलिंद नागदेवे, एएसपी आदित्य पटले सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजन के प्रत्येक पहलू पर चर्चा की गई। एडीएम श्री नागदेवे ने कहा कि, “सभी अधिकारियों को सतर्क रहते हुए व्यवस्थाएं संभालने के निर्देश दिए गए हैं। आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।” यातायात और सुरक्षा पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर एएसपी आदित्य पटले ने बताया कि कन्या विवाह महोत्सव के दौरान फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, पार्किंग, आवागमन मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समिति के साथ विस्तृत चर्चा की गई है। जाम की स्थिति से बचने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा रहा है। जिले का पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा, वहीं आवश्यकता पड़ने पर बाहर से भी अतिरिक्त बल बुलाया जाएगा। 6 से 12 फरवरी तक बहेगी श्रीमद् भागवत कथा की रसधारा सप्तम कन्या विवाह महा महोत्सव के अवसर पर 6 फरवरी से 12 फरवरी तक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का संगीतमय आयोजन किया जाएगा। बागेश्वर धाम पीठाधीश पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से लाखों श्रद्धालु भागवत कथा का रसपान करेंगे। इस महोत्सव में श्रद्धालुओं को बालाजी के दर्शन, श्रीमद् भागवत कथा श्रवण और निर्धन, गरीब व अनाथ बेटियों के विवाह में सहभागी बनने का पुण्य अवसर एक साथ प्राप्त होगा। बैठक में रहे उपस्थित बैठक में समिति की ओर से निशांत नायक, लोकेश गर्ग, प्रशासन की ओर से एसडीएम प्रशांत अग्रवाल, तहसीलदार गौतम, एसडीओपी खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल, खजुराहो सीएमओ बसंत चतुर्वेदी, सीएमएचओ डॉ. आरपी गुप्ता सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, विद्युत विभाग एवं एनएचएआई के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- नमस्कार साथियों बांदा में gemini सर्कस को लेकर हुई प्रेस कॉन्फेंस आज होगा 7oclock पे होगा उद्घाटन मुख्य अतिथि होगे रामकेश निषाद यूथ फाउंडेशन के प्रवीण सिंह फिर बागेश्वर धाम सरकार की कथा जहां हुई थी उसी जगह में होगा सर्कस तो तैयार हो जाए लीजिए नया धमाका सर्कस । ब्यूरो रिपोर्ट रानू शुक्ला बांदा1
- Post by Rajesh Kumar prajapati rajesh1
- अनियंत्रित चार पहिया पेड़ से टकराई वाहन हुआ छतीग्रस्त, कोई नहीं हुआ हताहत अजयगढ़ के खंदिया मंदिर के पास की है घटना3
- #Apkiawajdigital नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने से रोकने के फैसले पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने जोरदार बयान दिया है। थरूर ने कहा कि राहुल गांधी को सदन में अपनी बात रखने की पूरी अनुमति दी जानी चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि जिस विषय (2020 के भारत-चीन गतिरोध) का उल्लेख राहुल गांधी कर रहे थे, वह पहले से ही सार्वजनिक क्षेत्र में है और एक पत्रिका में प्रकाशित हो चुका है। इसलिए इसे अप्रकाशित सामग्री नहीं माना जा सकता। शशि थरूर ने कहा, "नेता प्रतिपक्ष को बोलने की अनुमति दी जानी चाहिए। वे जिस विषय का उल्लेख कर रहे हैं, वह पहले से ही सार्वजनिक क्षेत्र में है और एक पत्रिका में प्रकाशित हो चुका है। इसलिए उसे अप्रकाशित सामग्री नहीं माना जा सकता।" थरूर ने इसे लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि राहुल गांधी पर आपत्ति उठाकर उन्हें बोलने न देकर सदन में एक बड़ी समस्या पैदा कर दी गई है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब राहुल गांधी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान पूर्व राजनयिक की एक प्रकाशित सामग्री का हवाला दे रहे थे, लेकिन सरकार ने इसे अप्रकाशित बताकर आपत्ति जताई और उन्हें बोलने से रोका। थरूर ने इसे 'सरकार की ओवररिएक्शन' करार दिया, जिससे सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई। घटना के दौरान शशि थरूर खुद चोटिल होकर व्हीलचेयर पर सदन पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने राहुल गांधी का समर्थन करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता को सदन में अपनी बात रखने का संवैधानिक अधिकार है। कांग्रेस का कहना है कि यह लोकतांत्रिक परंपरा का उल्लंघन है, जबकि सत्तापक्ष इसे सदन की गरिमा बनाए रखने का मुद्दा बता रहा है। यह बयान संसद में जारी गतिरोध को और तेज कर सकता है, जहां विपक्ष लगातार सरकार पर लोकतंत्र को दबाने का आरोप लगा रहा है। थरूर का यह बयान सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।1
- बांदा — लगभग 20 साल बाद एक बार फिर बांदा में मनोरंजन का सबसे बड़ा मंच सजने जा रहा है। ग्रेट जेमिनी सर्कस का आज भव्य आगाज़ होने जा रहा है। बांदा के कथा मैदान, मवई बाईपास चौराहा में आज शाम 7 बजे से ग्रेट जेमिनी सर्कस का शुभारंभ होगा। सर्कस का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री रामकेश निषाद द्वारा किया जाएगा, पहली बार विदेशी कलाकारों के साथ देशभर के कलाकार मंच साझा करेंगे। बच्चों के मनोरंजन के लिए बौने जोकर खास आकर्षण होंगे। अफ्रीकी कलाकारों के हैरतअंगेज करतब दर्शकों को रोमांचित करेंगे। हवाई झूला, जिमनास्टिक, साइकिल स्टंट और ग्लोब के अंदर मोटरसाइकिल चलाने जैसे रोमांचक प्रदर्शन दिखाए जाएंगे। 🎙️ शो टाइमिंग दर्शकों के लिए रोजाना तीन शो आयोजित होंगे — 🕐 दोपहर 1 बजे 🕓 शाम 4 बजे 🕖 रात्रि 7 बजे तो अगर आप भी रोमांच और मनोरंजन का भरपूर आनंद लेना चाहते हैं, तो पहुंचिए कथा मैदान, मवई बाईपास चौराहा, बांदा — जहां 20 साल बाद फिर सजेगा सर्कस का भव्य मेला। बाइट : आयोजक1
- बांदा संकट मोचन कचहरी में स्व0 आनंद यादव स्मृति कछ उद्घाटन कामरेड देवकुमार यादव v प्रतिमा हाल का अनावरण को लेकर बोले द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला साथ में अधिवक्ता गण ।।।।।।।।।। ब्यूरो रिपोर्ट केएमबी न्यूज से रानू शुक्ला बांदा ।।।।।।।।।।4