बागेश्वर धाम में 10 दिवसीय सप्तम कन्या विवाह महा महोत्सव का शंखनाद आज से प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने धाम समिति संग की समन्वय बैठक, कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण छतरपुर। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र बागेश्वर धाम में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सप्तम कन्या विवाह महा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 10 दिवसीय इस भव्य आयोजन का शंखनाद शुक्रवार से होगा। गुरुवार को प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बागेश्वर धाम जन सेवा समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों की एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत और बिंदुवार चर्चा की गई। लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्राथमिकता बैठक में श्रद्धालुओं के आगमन से लेकर उनकी सुरक्षित वापसी, भोजन व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पार्किंग और आपात व्यवस्थाओं को लेकर आपसी समन्वय पर विशेष जोर दिया गया। इसके बाद समिति के सदस्यों द्वारा अधिकारियों को आयोजन स्थल का निरीक्षण भी कराया गया। 300 बेटियों के विवाह होंगे आयोजित आयोजन प्रभारी धीरेंद्र गौर ने जानकारी दी कि इस वर्ष 300 बेटियों के सामूहिक विवाह संपन्न कराए जाएंगे। बैठक में एडीएम मिलिंद नागदेवे, एएसपी आदित्य पटले सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजन के प्रत्येक पहलू पर चर्चा की गई। एडीएम श्री नागदेवे ने कहा कि, “सभी अधिकारियों को सतर्क रहते हुए व्यवस्थाएं संभालने के निर्देश दिए गए हैं। आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।” यातायात और सुरक्षा पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर एएसपी आदित्य पटले ने बताया कि कन्या विवाह महोत्सव के दौरान फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, पार्किंग, आवागमन मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समिति के साथ विस्तृत चर्चा की गई है। जाम की स्थिति से बचने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा रहा है। जिले का पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा, वहीं आवश्यकता पड़ने पर बाहर से भी अतिरिक्त बल बुलाया जाएगा। 6 से 12 फरवरी तक बहेगी श्रीमद् भागवत कथा की रसधारा सप्तम कन्या विवाह महा महोत्सव के अवसर पर 6 फरवरी से 12 फरवरी तक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का संगीतमय आयोजन किया जाएगा। बागेश्वर धाम पीठाधीश पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से लाखों श्रद्धालु भागवत कथा का रसपान करेंगे। इस महोत्सव में श्रद्धालुओं को बालाजी के दर्शन, श्रीमद् भागवत कथा श्रवण और निर्धन, गरीब व अनाथ बेटियों के विवाह में सहभागी बनने का पुण्य अवसर एक साथ प्राप्त होगा। बैठक में रहे उपस्थित बैठक में समिति की ओर से निशांत नायक, लोकेश गर्ग, प्रशासन की ओर से एसडीएम प्रशांत अग्रवाल, तहसीलदार गौतम, एसडीओपी खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल, खजुराहो सीएमओ बसंत चतुर्वेदी, सीएमएचओ डॉ. आरपी गुप्ता सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, विद्युत विभाग एवं एनएचएआई के अधिकारी उपस्थित रहे।

- नौगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार को बापू डिग्री कॉलेज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें सवार तीन साल के बच्चे की मौत हो गई ।1
- प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने धाम समिति संग की समन्वय बैठक, कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण छतरपुर। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र बागेश्वर धाम में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सप्तम कन्या विवाह महा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 10 दिवसीय इस भव्य आयोजन का शंखनाद शुक्रवार से होगा। गुरुवार को प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बागेश्वर धाम जन सेवा समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों की एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत और बिंदुवार चर्चा की गई। लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्राथमिकता बैठक में श्रद्धालुओं के आगमन से लेकर उनकी सुरक्षित वापसी, भोजन व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पार्किंग और आपात व्यवस्थाओं को लेकर आपसी समन्वय पर विशेष जोर दिया गया। इसके बाद समिति के सदस्यों द्वारा अधिकारियों को आयोजन स्थल का निरीक्षण भी कराया गया। 300 बेटियों के विवाह होंगे आयोजित आयोजन प्रभारी धीरेंद्र गौर ने जानकारी दी कि इस वर्ष 300 बेटियों के सामूहिक विवाह संपन्न कराए जाएंगे। बैठक में एडीएम मिलिंद नागदेवे, एएसपी आदित्य पटले सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजन के प्रत्येक पहलू पर चर्चा की गई। एडीएम श्री नागदेवे ने कहा कि, “सभी अधिकारियों को सतर्क रहते हुए व्यवस्थाएं संभालने के निर्देश दिए गए हैं। आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।” यातायात और सुरक्षा पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर एएसपी आदित्य पटले ने बताया कि कन्या विवाह महोत्सव के दौरान फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, पार्किंग, आवागमन मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समिति के साथ विस्तृत चर्चा की गई है। जाम की स्थिति से बचने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा रहा है। जिले का पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा, वहीं आवश्यकता पड़ने पर बाहर से भी अतिरिक्त बल बुलाया जाएगा। 6 से 12 फरवरी तक बहेगी श्रीमद् भागवत कथा की रसधारा सप्तम कन्या विवाह महा महोत्सव के अवसर पर 6 फरवरी से 12 फरवरी तक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का संगीतमय आयोजन किया जाएगा। बागेश्वर धाम पीठाधीश पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से लाखों श्रद्धालु भागवत कथा का रसपान करेंगे। इस महोत्सव में श्रद्धालुओं को बालाजी के दर्शन, श्रीमद् भागवत कथा श्रवण और निर्धन, गरीब व अनाथ बेटियों के विवाह में सहभागी बनने का पुण्य अवसर एक साथ प्राप्त होगा। बैठक में रहे उपस्थित बैठक में समिति की ओर से निशांत नायक, लोकेश गर्ग, प्रशासन की ओर से एसडीएम प्रशांत अग्रवाल, तहसीलदार गौतम, एसडीओपी खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल, खजुराहो सीएमओ बसंत चतुर्वेदी, सीएमएचओ डॉ. आरपी गुप्ता सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, विद्युत विभाग एवं एनएचएआई के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- 🥇 सांदीपनि विद्यालय पलेरा के छात्र नीरेंद्र अहिरवार ने राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल नागपुर (महाराष्ट्र)में शामिल होकर नाम किया रोशन🥇 सांदीपनि विद्यालय पलेरा में अध्ययनरत नीरेंद्र अहिरवार कक्षा 12 वी ने फिर एक बार साबित कर दिया कि यदि हौसले बुलंद हो तो राष्ट्रीय मंच पर सफलता हासिल की जा सकती है। शासकीय सांदीपनि विद्यालय पलेरा के प्राचार्य महोदय श्री महेश कुमार रावत के निर्देशन एवं खेल शिक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह राय सर की बेहतरीन कोचिंग के कारण हर वर्ष विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं राष्ट्रीय,राज्य,संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में सफलता की ऊंचाइयों को छू रहे है। पिछले वर्ष भी मिनी टीम की दो छात्राओं कु.सिमरन बानो तथा कु.आफरीन बानो निवासी पलेरा का चयन राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता संभाजीनगर (महाराष्ट्र) के लिया किया गया था और इस वर्ष छात्र नीरेंद्र अहिरवार (निवासी कछौरा) ने 30 जनवरी से 02 फरवरी 2026 तक आयोजित 69 वी राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता नागपुर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश की टीम से खोलते हुए जीत हासिल की है। नीरेंद्र अहिरवार की इस उपलब्धि ने न केवल तहसील पलेरा बल्कि पूरे जिले टीकमगढ़ का नाम रोशन किया है। नीरेंद्र जब जीतकर अपने क्षेत्र पलेरा आए तो पलेरा के लोगो ने उनका स्वागत किया। और पलेरा से लेकर उनके गांव कछौरा तक धूम धाम से रैली निकाली गई। साथ ही जब नीरेंद्र अहिरवार अपने विद्यालय पहुंचे तो प्राचार्य महोदय श्री महेश कुमार रावत जी एवं संस्था क्रीड़ा प्रभारी एवं सॉफ्टबॉल कैच श्री शैलेन्द्र सिंह राय (खेल शिक्षक )ने मेडल पहनाकर एवं शील्ड देकर उसका हौसला बढ़ाया । इस मौके पर सहायक संचालक शिक्षा अधिकारी पलेरा सुश्री अक्षिता शर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर.के.जैन,कन्या प्राचार्य पी.एल.अहिरवार, मॉडल प्राचार्य कौशल किशोर राजपूत, विकासखंड योग प्रभारी रामसिंह राजपूत, डॉ. गौरीशंकर यादव,डॉ.अजय खरे,मंगल सिंह राजपूत,गफ्फार खान,रमेश पाल,राम नरेश घोष,राघवेंद्र सिंह बिसेन,राजीव नामदेव,अखिलेश शर्मा,फिरोज मंसूरी,विनीत सिंह,रामकुमार नायक,अनिल मिश्रा,अखिलेश अहिरवार,श्री मति किरण भार्गव,महजबी फातिमा,कल्पना चौरसिया,बेबी जाटव,कविता स्नेही, रंजनी अहिरवार,वर्षा नरवरिया, सविता जड़िया,आशा कुशवाहा सहित समस्त स्टाफ ने बधाइयां दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।(सांदीपनि विद्यालय पलेरा)1
- सेवा में, माननीय बाल विकास परियोजना अधिकारी / जिला शिक्षा अधिकारी जिला टीकमगढ़, मध्य प्रदेश विषय: प्राइमरी स्कूल बेला में 4 वर्षीय आंगनबाड़ी बच्ची को भोजन से रोके जाने के संबंध में शिकायत। महोदय/महोदया, सविनय निवेदन है कि ग्राम बेला, तहसील पलेरा, जिला टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) स्थित प्राइमरी स्कूल बेला में एक अत्यंत संवेदनशील एवं निंदनीय घटना घटित हुई है। दिनांक **4/2/2026___**को प्रज्ञा अहिरवार (उम्र लगभग 4 वर्ष), जो कि आंगनबाड़ी आयु वर्ग की बच्ची है, आंगनबाड़ी केंद्र लगभग 1 किलोमीटर दूर होने के कारण भटकते हुए प्राइमरी स्कूल बेला पहुँच गई। भोजन के समय वह अन्य बच्चों के साथ बैठ गई। उक्त समय पर विद्यालय में उपस्थित भोजन कर्मचारी द्वारा बच्ची को खाना देने से मना कर दिया गया तथा बच्ची से यह भी कहा गया कि “यहाँ मत आया करो”। एक 4 वर्ष की छोटी बच्ची के साथ इस प्रकार का व्यवहार अमानवीय, असंवेदनशील और बाल अधिकारों के विरुद्ध है। यद्यपि मिड-डे मील योजना विद्यालय में नामांकित बच्चों के लिए निर्धारित है, परंतु किसी नाबालिग बच्ची को भूखा बैठाकर अपमानित करना किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता। यह घटना बाल संरक्षण, मानवीय संवेदना और सरकारी दिशा-निर्देशों के विपरीत है। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि: इस घटना की तत्काल एवं निष्पक्ष जाँच कराई जाए। संबंधित भोजन कर्मचारी/जिम्मेदार व्यक्ति को उचित चेतावनी व आवश्यक कार्रवाई की जाए। भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो, इसके लिए विद्यालयों एवं कर्मचारियों को संवेदनशीलता संबंधी स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएँ। आशा है कि आप इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेकर शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे। धन्यवाद। भवदीय, नाम: सुरेंद्र सिंह चौधरी पद/परिचय: ग्राम अध्यक्ष, बेला मोबाइल नंबर: 7489876346 पता: ग्राम बेला, तहसील पलेरा, जिला टीकमगढ़ (म.प्र.) दिनांक: __________ हस्ताक्षर: __________1
- #महोबा सर्द रात में रेलवे ट्रैक की निगरानी करते रेल कर्मी। #ikvnews #महोबाइनसाइड1
- महोबा, पत्रकारों से वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में बताया कि ज़िले भर में एक मुहिम चलाई जानी है कि जीवन की दो महत्वपूर्ण किताबें जो किसी भी क्षेत्र में मायने रखती हैं वो ओपन लाइब्रेरी के लिए अपना नाम लिखकर डोनेट करें तहसील व ब्लॉक लेवल पर जमा कर सकते हैं ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो सुगिरा ग्राम में आदर्श पुस्तकालय बनाई गई है.. डीएम ग़ज़ल भारद्वाज ने बताया कि ज़िले की प्रेरणा से ऐतिहासिक शुरुआत के तौर पर सूर्य महोत्सव का कार्यक्रम होने जा रहे है रहेलिया के सूर्य मंदिर से प्रेरणा लेते हुए सूर्य के सात रंगों से प्रेरणा लेकर सात दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम में प्राथमिकता के तौर पर बुंदेली प्रतिभाओं को वरीयता दी जानी है कार्यकम के संबंध में 11 फरवरी को रहेलिया सागर के तट पर सूर्य अर्ग के साथ रैली का एक कार्यक्रम आयोजित कर मोदी ग्राउंड की ओर जाएंगे दोपहर के कार्यक्रमों में विभागीय एवं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यकम किए जाने हैं।4
- *ग्राम (बोरी) महेवा में तहसीलदार के आश्वासन देने की बावजूद भी शासन प्रशासन की चुप्पी क्यों?* *आदिवासी दलित क्रांति सेना गरीब आदिवासियों को न्याय दिलाने वास्ते लड़ता रहेगा: केपी सिंह बुंदेला* पन्ना। तहसील शाहनगर अंतर्गत में आदिवासियों के साथ अत्याचार तथा तहसील के अंतर्गत वन अधिकार की तहत दावा आवेदन एवं महेवा चौकी के सामने एवं महेवा चौकी के सामने लोधी द्वारा आदिवासियों की जमीन पर अतिक्रमण पर कार्यवाही नहीं हुई है जिसमें आश्वासन भी दिया था तीन दिन का उसमें तहसीलदार मैडम ने अतिक्रमण हटाने को बोला था कि तीन दिन में अतिक्रमण हटाया जाएगा जिसमें आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई जिसमें 30 वर्षों से कब्जा किए हुए थे जिसमें हटाकर खड़ाई लोधी द्वारा कब्जा कर लिया गया है मुकदमा भी चला था आदिवासियों द्वारा हिस्ट्री की कार्यवाही कराई गई थी परंतु कब्जा नहीं हटाया गया पुलिस चौकी के सामने का कब्जा हटाया जाए वन अधिकार कानून को लेकर सैकड़ो आदिवासियों ने प्रदर्शन भी किया था जिसमें तहसीलदार मैडम ने आश्वासन देते हुए कहा था कि तीन दिन में अतिक्रमण हटेगा जिसमें आज दिनांक तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है शासन प्रशासन की चुप्पी साधे हुए हैं इसमें जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो शाहनगर तहसीलदार का घिराव वि चक्का जाम करके प्रदर्शन करेंगे केपी सिंह बुंदेला। बुंदेला बोले कि इस बार हम नहीं रुकेंगे चक्का जाम करेंगे प्रदर्शन करेंगे अतिक्रमण जब तक नहीं हटेगा और बोले कि शासन- प्रशासन इस चीजों में छुपी साधे हुए हैं आदिवासी दलित क्रांति सेना अब करेगी चक्का जाम। आखिरकार प्रशासन मौन क्यों है? जबकि राजस्व भूमि का अतिक्रमण को हटाना सही था। शासन एवं प्रशासन वन अधिकार को अनदेखा कर अधिनियम की अध्याय 3 की धारा का खुला उल्लंघन कर रहे हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।2
- छतरपुर। पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन के निर्देशानुसार जिले में आदतन अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने जिला बदर घोषित किए गए आदतन अपराधी तालिब उर्फ इब्राहिम खान को फोरलेन हाईवे स्थित एक रेस्टोरेंट के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी तालिब उर्फ इब्राहिम खान पिता जुम्मन खान, निवासी बड़ी कुंजरहटी मोहल्ला, थाना कोतवाली, एक शातिर एवं आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध हत्या के प्रयास, अवैध हथियार, अवैध शराब एवं एससी/एसटी एक्ट सहित कुल 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी पूर्व में भी जिला बदर रह चुका है और आदेशों का उल्लंघन करने पर उसके विरुद्ध कार्यवाही की जा चुकी है। पुलिस की प्रस्तावित कार्रवाई के बाद जिला दंडाधिकारी छतरपुर के आदेश से तालिब खान को जिले की भौगोलिक सीमा से बाहर जिला बदर किया गया था। इसके बावजूद आरोपी द्वारा आदेशों का उल्लंघन करते हुए जिले की सीमा में प्रवेश करने की सूचना कोतवाली पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लिया और थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता एवं मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत पृथक से अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी एक अवैध हथियार प्रकरण में फरार स्थायी वारंटी भी था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, प्रधान आरक्षक उमाशंकर शुक्ला, राजेश बागरी, आरक्षक शिव प्रताप दीपचंद्र सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।1