logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोतवाली पुलिस ने जिला बदर आदतन अपराधी तालिब खान को फोरलेन हाईवे से किया गिरफ्तार छतरपुर। पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन के निर्देशानुसार जिले में आदतन अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने जिला बदर घोषित किए गए आदतन अपराधी तालिब उर्फ इब्राहिम खान को फोरलेन हाईवे स्थित एक रेस्टोरेंट के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी तालिब उर्फ इब्राहिम खान पिता जुम्मन खान, निवासी बड़ी कुंजरहटी मोहल्ला, थाना कोतवाली, एक शातिर एवं आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध हत्या के प्रयास, अवैध हथियार, अवैध शराब एवं एससी/एसटी एक्ट सहित कुल 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी पूर्व में भी जिला बदर रह चुका है और आदेशों का उल्लंघन करने पर उसके विरुद्ध कार्यवाही की जा चुकी है। पुलिस की प्रस्तावित कार्रवाई के बाद जिला दंडाधिकारी छतरपुर के आदेश से तालिब खान को जिले की भौगोलिक सीमा से बाहर जिला बदर किया गया था। इसके बावजूद आरोपी द्वारा आदेशों का उल्लंघन करते हुए जिले की सीमा में प्रवेश करने की सूचना कोतवाली पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लिया और थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता एवं मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत पृथक से अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी एक अवैध हथियार प्रकरण में फरार स्थायी वारंटी भी था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, प्रधान आरक्षक उमाशंकर शुक्ला, राजेश बागरी, आरक्षक शिव प्रताप दीपचंद्र सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

3 hrs ago
user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

कोतवाली पुलिस ने जिला बदर आदतन अपराधी तालिब खान को फोरलेन हाईवे से किया गिरफ्तार छतरपुर। पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन के निर्देशानुसार जिले में आदतन अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने जिला बदर घोषित किए गए आदतन अपराधी तालिब उर्फ इब्राहिम खान को फोरलेन हाईवे स्थित एक रेस्टोरेंट के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी तालिब उर्फ इब्राहिम खान पिता जुम्मन खान, निवासी बड़ी कुंजरहटी मोहल्ला, थाना कोतवाली, एक शातिर एवं आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध हत्या के प्रयास, अवैध हथियार, अवैध शराब एवं एससी/एसटी एक्ट सहित कुल 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी पूर्व में भी जिला बदर रह चुका है और आदेशों का उल्लंघन करने पर उसके विरुद्ध कार्यवाही की जा चुकी है। पुलिस की प्रस्तावित कार्रवाई के बाद जिला दंडाधिकारी छतरपुर के आदेश से तालिब खान को जिले की भौगोलिक सीमा से बाहर जिला बदर किया गया था। इसके बावजूद आरोपी द्वारा आदेशों का उल्लंघन करते हुए जिले की सीमा में प्रवेश करने की सूचना कोतवाली पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लिया और थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता एवं मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत पृथक से अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी एक अवैध हथियार प्रकरण में फरार स्थायी वारंटी भी था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, प्रधान आरक्षक उमाशंकर शुक्ला, राजेश बागरी, आरक्षक शिव प्रताप दीपचंद्र सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • महाराजपुर महावट की बारिश होने से फिर लुढ़का पारा,बढ़ने लगी सर्दी,किसानों का कहना हे कि ये मौसम फसलों के लिए लाभदाय
    1
    महाराजपुर महावट की बारिश होने से फिर लुढ़का पारा,बढ़ने लगी सर्दी,किसानों का कहना हे कि ये मौसम फसलों के लिए लाभदाय
    user_Sumit chaurasiya
    Sumit chaurasiya
    महाराजपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • आज आजाद समाज पार्टी टीकमगढ़ के तत्वावधान में ज्ञापन प्रदर्शन.. टीकमगढ़ जिले लगातार दलित समाज, बहुजन समाज पर अत्याचार शोषण हो रहा हैं टीकमगढ़ पुलिस के द्वारा आरोपियो पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही हैं सम्बंधित घटनाओं की वीडियो भी वायरल है परंतु F.i.r दर्ज नहीं की गई इस प्रकार की लापरवाही आजाद समाज पार्टी सहन नहीं करेगी आज पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ को अवगत कराया और तत्काल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के द्वारा कार्यवाही के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को आदेशित किया संतोषजनक कार्यवाही नहीं होगी तो संबंधित थानों के घेराव किए जाएँगे Chandra Shekhar AazadVinay Ratan Singh - BHIM ARMYAazad Samaj Party - Kanshi RamCM Madhya PradeshSP TikamgarhSagar CommissionerCollector TikamgarhSatyendra Vidrohi संन्जू चौधरी ज़िलाध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी टीकमगढ़ मध्यप्रदेश
    1
    आज आजाद समाज पार्टी टीकमगढ़ के तत्वावधान में ज्ञापन प्रदर्शन..
टीकमगढ़ जिले लगातार दलित समाज, बहुजन समाज पर अत्याचार शोषण हो रहा हैं टीकमगढ़ पुलिस के द्वारा आरोपियो पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही हैं 
सम्बंधित घटनाओं की वीडियो भी वायरल है परंतु F.i.r दर्ज नहीं की गई इस प्रकार की लापरवाही आजाद समाज पार्टी सहन नहीं करेगी आज पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ को अवगत कराया और तत्काल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के द्वारा कार्यवाही के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को आदेशित किया संतोषजनक कार्यवाही नहीं होगी तो संबंधित थानों के घेराव किए जाएँगे 
Chandra Shekhar AazadVinay Ratan Singh - BHIM ARMYAazad Samaj Party - Kanshi RamCM Madhya PradeshSP TikamgarhSagar CommissionerCollector TikamgarhSatyendra Vidrohi
संन्जू चौधरी 
ज़िलाध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी टीकमगढ़ मध्यप्रदेश
    user_Corruption News
    Corruption News
    News corruption पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज पलेरा कनेरा चौकी अंतर्गत ग्राम रतवास में दो पक्षों में जम कर हुआ विवाद वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल... SP Tikamgarh #followersシ゚ #viral_post #trending #followers #highlight #vayral #टीकमगढ़
    1
    ब्रेकिंग न्यूज पलेरा कनेरा चौकी अंतर्गत ग्राम रतवास में दो पक्षों में जम कर हुआ विवाद वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल...
SP Tikamgarh 
#followersシ゚ #viral_post #trending #followers #highlight #vayral #टीकमगढ़
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पत्रकार पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के हटवारा मोहल्ले में शादी के बाद छत से टेंट खोलने के दौरान 40 वर्षीय टेंट कर्मचारी हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया । इस दर्दनाक हादसे में टेंट कर्मचारियों की विद्युत करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई । अचानक हुए इस हादसे से नागरिकों में हड़कंप मच गया और देखने वालों की भीड़ छत पर एकजुट हो गई। फिलहाल इस घटना का संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है, महोबा के कुलपहाड़ कोतवाली इलाके के राजा वार्ड मोहल्ले में रहने वाले 40 बर्षीय इबरार टेंट हाउस संचालक छब्बू के यहां बतौर कर्मचारी कार्य करते चले आ रहे है । आज वह हमेशा की तरह हटवारा मोहल्ले में यादव जी के यहां लगे टेंट को खोलने के लिए गए हुए थे । तभी अचानक लोहे का टेंट वाला पाइप घर के पास से निकली 11000 की हाईटेंशन लाइन में टच हो गया । तभी कुछ ही सेकंड में इबरार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । इस घटना को लेकर तत्काल पुलिस को सूचित किया गया साथ ही इबरार को सीएचसी लाया गया जहां डाक्टरों ने देखते मृत घोषित कर दिया । इबरार की चन्द्र सेकेंडो में मौत ने सभी को हैरत में डाल दिया,
    4
    कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के हटवारा मोहल्ले में शादी के बाद छत से टेंट खोलने के दौरान 40 वर्षीय टेंट कर्मचारी हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया । इस दर्दनाक हादसे में टेंट कर्मचारियों की विद्युत करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई । अचानक हुए इस हादसे से नागरिकों में हड़कंप मच गया और देखने वालों की भीड़ छत पर एकजुट हो गई। फिलहाल इस घटना का संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है,
महोबा के कुलपहाड़ कोतवाली इलाके के राजा वार्ड मोहल्ले में रहने वाले 40 बर्षीय इबरार टेंट हाउस संचालक छब्बू के यहां बतौर कर्मचारी कार्य करते चले आ रहे है । आज वह हमेशा की तरह हटवारा मोहल्ले में यादव जी के यहां लगे टेंट को खोलने के लिए गए हुए थे । तभी अचानक लोहे का टेंट वाला पाइप घर के पास से निकली 11000 की हाईटेंशन लाइन में टच हो गया । तभी कुछ ही सेकंड में इबरार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । इस घटना को लेकर तत्काल पुलिस को सूचित किया गया साथ ही इबरार को सीएचसी लाया गया जहां डाक्टरों ने देखते मृत घोषित कर दिया । इबरार की चन्द्र सेकेंडो में मौत ने सभी को हैरत में डाल दिया,
    user_RAHUL KASHYAP
    RAHUL KASHYAP
    Local News Reporter महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • अर्जुन बांध गोरखा
    1
    अर्जुन बांध गोरखा
    user_Vivek Kumar
    Vivek Kumar
    चरखारी, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • अनियंत्रित चार पहिया पेड़ से टकराई वाहन हुआ छतीग्रस्त, कोई नहीं हुआ हताहत अजयगढ़ के खंदिया मंदिर के पास की है घटना
    3
    अनियंत्रित चार पहिया पेड़ से टकराई 
वाहन हुआ छतीग्रस्त, कोई नहीं हुआ हताहत 
अजयगढ़ के खंदिया मंदिर के पास की है घटना
    user_Anil gupta
    Anil gupta
    computer teacher and reporter Ajaigarh, Panna•
    45 min ago
  • पलेरा ।। नगर परिषद् अध्यक्ष गायत्री विनोद वर्मा ने शहर को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से हाथ ठेला संचालकों व पथ विक्रेताओं को निशुल्क डस्टबिन वितरित किए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सभी की जिम्मेदारी है और दुकानदार कचरा डस्टबिन में ही डालें व ग्राहकों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस पहल का विक्रेताओं ने स्वागत किया और शहर को साफ रखने में सहयोग देने का संकल्प लिया।। टीकमगढ़
    1
    पलेरा ।। नगर परिषद् अध्यक्ष  गायत्री विनोद वर्मा ने शहर को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से हाथ ठेला संचालकों व पथ विक्रेताओं को निशुल्क डस्टबिन वितरित किए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सभी की जिम्मेदारी है और दुकानदार कचरा डस्टबिन में ही डालें व ग्राहकों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
इस पहल का विक्रेताओं ने स्वागत किया और शहर को साफ रखने में सहयोग देने का संकल्प लिया।। टीकमगढ़
    user_Corruption News
    Corruption News
    News corruption पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • महोबा, विधायक बृजभूषण राजपूत का अब मुख्यमंत्री को रोकने का अल्टीमेट, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बाद बगावती धुन में विधायक चरखारी मंत्री को रोकना बड़ी बात नहीं जरूरत हुई तो मुख्यमंत्री को भी रोक लेंगे: बृजभूषण राजपूत वीडियो सोशल मीडिया में जमकर हो रहा वायरल, #trading #वायरलविडियो
    2
    महोबा,
विधायक बृजभूषण राजपूत का अब मुख्यमंत्री को रोकने का अल्टीमेट,
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बाद बगावती धुन में विधायक चरखारी 
मंत्री को रोकना बड़ी बात नहीं जरूरत हुई तो मुख्यमंत्री को भी रोक लेंगे: बृजभूषण राजपूत 
वीडियो सोशल मीडिया में जमकर हो रहा वायरल,
#trading #वायरलविडियो
    user_RAHUL KASHYAP
    RAHUL KASHYAP
    Local News Reporter महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *कमिश्नर ने पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री को किया निलंबित* *एसआईआर कार्य में लापरवाही एवं प्रशिक्षण में अनुपस्थिति पर हुई कार्रवाई* ------------- कमिश्नर सागर संभाग अनिल सुचारी द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 अंतर्गत नो मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी कार्य में लापरवाही बरतने तथा प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी अजयगढ़ डॉ. अजय सचान एवं सहायक यंत्री जल संसाधन विभाग अजयगढ़ अभिषेक धर द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। निलंबित अधिकारियों का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय पन्ना निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। संभाग कमिश्नर ने उक्त अधिकारियों का कृत्य अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता का द्योतक पाए जाने तथा म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उपनियमों के उल्लंघन पर निलंबन की कार्रवाई की है। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुक्रम में दोनों अधिकारियों को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त कर एसआईआर का आवश्यक एवं महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया था। नियुक्त अतिरिक्त एईआरओ द्वारा आईडी नहीं बनवाई गई और न ही लॉगिन किया गया। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऊषा परमार ने तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अजयगढ़ के प्रतिवेदन पर निर्वाचन दायित्वों में लापरवाही पर अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव भेजा था। संभागायुक्त ने जिला कलेक्टर के प्रस्ताव के अवलोकन और परिशीलन उपरांत प्रथम दृष्टया दोषी प्रतीत पाए जाने पर म.प्र. सिविल सेवा वर्गीयकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के नियम 9 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग कर निलंबन की कार्यवाही की है।
    1
    *कमिश्नर ने पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री को किया निलंबित*
*एसआईआर कार्य में लापरवाही एवं प्रशिक्षण में अनुपस्थिति पर हुई कार्रवाई*
-------------
कमिश्नर सागर संभाग अनिल सुचारी द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 अंतर्गत नो मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी कार्य में लापरवाही बरतने तथा प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी अजयगढ़ डॉ. अजय सचान एवं सहायक यंत्री जल संसाधन विभाग अजयगढ़ अभिषेक धर द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। निलंबित अधिकारियों का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय पन्ना निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। संभाग कमिश्नर ने उक्त अधिकारियों का कृत्य अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता का द्योतक पाए जाने तथा म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उपनियमों के उल्लंघन पर निलंबन की कार्रवाई की है।
उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुक्रम में दोनों अधिकारियों को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त कर एसआईआर का आवश्यक एवं महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया था। नियुक्त अतिरिक्त एईआरओ द्वारा आईडी नहीं बनवाई गई और न ही लॉगिन किया गया। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऊषा परमार ने तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अजयगढ़ के प्रतिवेदन पर निर्वाचन दायित्वों में लापरवाही पर अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव भेजा था। संभागायुक्त ने जिला कलेक्टर के प्रस्ताव के अवलोकन और परिशीलन उपरांत प्रथम दृष्टया दोषी प्रतीत पाए जाने पर म.प्र. सिविल सेवा वर्गीयकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के नियम 9 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग कर निलंबन की कार्यवाही की है।
    user_Patrakaar Rahul Mishra
    Patrakaar Rahul Mishra
    Voice of people Panna, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.