Shuru
Apke Nagar Ki App…
महेश मालवीय
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पचौर में तनाव: उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने किया बल प्रयोग पचौर (राजगढ़): बीती रात पचौर में एक विवाद के बाद स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। भीड़ को उग्र होता देख और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को अंततः कड़ा रुख अपनाते हुए बल प्रयोग करना पड़ा।1
- वृंदावन में होली खेली गई देखिए ना अच्छा लग रहा है5
- 🛑 शहर गुना के वार्ड नंबर 12 की समस्या ले रही है विकराल रूप बेजुबान डोग की समस्या बनी प्रशासन की बनी चुनौती आए दिन आ रही है डॉग बाइट की घटना सामने. वहीं दूसरे और बेजुबान की संख्या इतना ज्यादा हो गई है कि कहीं भी उनका आपस में लड़ते देखा जा सकता है जिससे आने वाले राहगीरों को निकालने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है साथी लोगों की वस्तुओं को यह नुकसान पहुंचा रहे हैं1
- ग्राम कवंल्दा में श्री राम उधान में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ भव्य रामलीला का समापन, 'जय श्री राम' के नारों से गूंजा पंडाल ग्राम कवंल्दा दिनांक 4मार्च 2026को क्षेत्र में पिछले कई दिनों से चल रही भव्य रामलीला का कल देर रात भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक और भरत मिलाप के भावपूर्ण मंचन के साथ विधि-विधान से समापन हो गया। आयोजन के अंतिम दिन पंडाल दर्शकों की भारी भीड़ से खचाखच भरा रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। राजतिलक और उत्सव: रामलीला के अंतिम दिन कलाकारों द्वारा भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के अयोध्या आगमन का सुंदर दृश्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। भरत मिलाप के मंचन के दौरान दर्शकों की आंखें नम हो गईं। भाई के प्रति प्रेम और त्याग के इस दृश्य ने सभी का मन मोह लिया। ग्राम कवंल्दा में भव्य श्री राम लीला महोत्सव हिन्दू संस्कृति एवं गौ रक्षा हेतु भारत का प्रसिद्ध श्री धर्म प्रचारक रामलीला मण्डल प्रयाग क्षेत्र के काशी बनारस के प्रसिद्ध कलाकारों कि प्रस्तुति श्री रामायण प्रचारक मण्डल वाराणसी द्वारा 10दिवसिय रामलीला का कार्यक्रम पूर्ण हुआ ग्राम पंचायत कवल्दां के सभी गांव कवंल्दा देदिया लाखा खेड़ी सेवनी का तन-मन-धन से सहयोग रहा है रामलीला मण्डल ने ग्राम कवल्दां क्षेत्र निवासियों का आभार व्यक्त किया जयश्री राम4
- रायपुर कस्बे में धूमधाम से होली और दुलंदी मनाई गई तथा लंबे वर्षों से आ रही गांव की परंपरा का निर्वाह करते हुए सर्वप्रथम रावले में स्थित श्री राम जी की गादी पर गुलाल ,कंकू, और पुष्प के द्वारा होली मनाई तत्पश्चात राज परिवार सदस्य राव साहब श्री दिलीप सिंह जी झाला व सपरिवार सदस्यों को गुलाल और पुष्प भेंट किया साथ ही नगर के विभिन्न मोहल्ले में के घरों में पहुंचकर तिलक लगाकर मनाई होली । इस अवसर पर नगर अध्यक्ष बंकट सुथार, रामप्रसाद राठौर, कैलाश सुथार,राजू सेन, मदन सेन सहित अन्य किसान बंधु मौजूद रहे।2
- झालावाड़ दो दिन से लगातार होली धूलंडी की कानून व्यवस्थाओं में व्यस्त पुलिस कर्मियों और अधिकारियों ने आज लाइन पुलिस में होली खेली इस दौरान कांस्टेबल से लेकर अफसर तक सब एक ही कलर में होली खेलते नजर आए1
- झालावाड़ | जिले में गौवंश तस्करी के खिलाफ गौपुत्रों द्वारा एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौ पुत्र सेना झालावाड़ के कार्यकर्ताओं को देर रात सूचना मिली कि एक वाहन में गौवंश को भरकर पिड़ावा क्षेत्र से होते हुए कत्लखाने की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही गौपुत्रों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए वाहन की तलाश शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि यह वाहन रायपुर नया गांव क्षेत्र से पिड़ावा-डग मार्ग की ओर जा रहा था। गौपुत्रों ने संदिग्ध वाहन का लगभग 80 किलोमीटर तक पीछा किया और रात करीब 2 बजे घेराबंदी कर वाहन को रोकने में सफलता प्राप्त की। जब वाहन की जांच की गई तो उसमें 10 से अधिक गौवंश ठूस-ठूस कर भरे हुए पाए गए, जिन्हें बेहद अमानवीय तरीके से ले जाया जा रहा था।गौपुत्रों द्वारा वाहन को रोकने के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग भी एकत्रित हो गए। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दी गई, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। गौवंश को सुरक्षित बाहर निकालने की व्यवस्था भी की गई। गौ पुत्र सेना के कार्यकर्ताओं का कहना है कि गौवंश तस्करी के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी रहेगा और जहां भी ऐसी गतिविधियों की सूचना मिलेगी, वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गौमाता की रक्षा और संरक्षण के लिए संगठन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोगों ने गौपुत्रों की इस कार्रवाई की सराहना भी की है। (रिपोर्ट: झालावाड़)1
- अटरू में 4 मार्च 2026 को धुलेंडी का पर्व पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। सबसे पहले फागुन्या भेरू जी मंदिर में फाग के गीत गाए गए और गुलाल होली खेली गई। कस्बे में रंग-गुलाल से होली खेली गई, युवा डीजे की धुन पर थिरके और बड़ों ने एक-दूसरे से रामाश्यामी की। धुलेंडी के कारण अटरू मंडी में कृषि उपज की नीलामी बंद रही। बतादें कि फागुन्या भेरू मंदिर में ढोल और चंग के साथ पारंपरिक होली की शुरुआत की गई।अटरू के धूणी क्लब, खेडलीगंज चौराहा, नांगली मोहल्ला, समेत सभी लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली मनाई।युवकों की टोलियों ने डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए होली मनाई। महिलाओं ने भी राधा-कृष्ण की झांकी सजाकर गुलाल होली खेली।धुलेंडी के अवसर पर अटरू मंडी में 4 मार्च को अवकाश रहा, अब 5 मार्च से काम शुरू होगा। यह त्यौहार भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया गया। राजस्थान में धुलेंडी (धुलंडी) सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि अनूठी परंपराओं का संगम है। यहाँ कहीं पत्थरों से 'खूनी होली' तो कहीं डोलची से पानी की बौछार की होली खेली गई है। कुछ स्थान पर महिलाएं पुरुषों पर लाठियां बरसाती हैं। ये परंपराएं सामाजिक एकता और जीवंत संस्कृति का प्रतीक हैं। मगर ऐसे में पुलिस व समाज भी असहाय हो जाता है जब होली खेलने वाले भिड़ जाते हैं यही हकीकत अटरू के चौथमाता मन्दिर के पीछे नजर आई जहाँ पुलिस ने धमाचौकड़ी कर रहे युवकों को पकड़कर थाने पहुंचाया।वहीँ कुंजेड क्षेत्र के सहरोद, जिरोद, रिछन्दा, किरपुरिया, चौथ्या में 4 मार्च 2026 को धुलेंडी का पर्व पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। सबसे पहले मायथा भेरू जी मंदिर में फाग के गीत गाए गए और गुलाल होली खेली गई। कस्बे में रंग-गुलाल से होली खेली गई, युवा डीजे की धुन पर थिरके और बड़ों ने एक-दूसरे से रामाश्यामी की। धुलेंडी के कारण चहल पहल बनी रही भेरू मंदिर में ढोल और चंग के साथ पारंपरिक होली की शुरुआत की।लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली मनाई। युवकों की टोलियों ने डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए होली मनाई। यह त्यौहार भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया गया। इस प्रकार ही मोठपुर कस्बे में बुधवार को रंगों का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह से ही लोगों ने टोलियां बनाकर एक दूसरे को रंग लगाया।1
- Post by Dilip pilet Pilet1