Shuru
Apke Nagar Ki App…
झालावाड़ में पुलिस ने खेली होली दो दिन से कानून व्यवस्था में व्यस्त झालावाड़ दो दिन से लगातार होली धूलंडी की कानून व्यवस्थाओं में व्यस्त पुलिस कर्मियों और अधिकारियों ने आज लाइन पुलिस में होली खेली इस दौरान कांस्टेबल से लेकर अफसर तक सब एक ही कलर में होली खेलते नजर आए
Jhalawar hulchal
झालावाड़ में पुलिस ने खेली होली दो दिन से कानून व्यवस्था में व्यस्त झालावाड़ दो दिन से लगातार होली धूलंडी की कानून व्यवस्थाओं में व्यस्त पुलिस कर्मियों और अधिकारियों ने आज लाइन पुलिस में होली खेली इस दौरान कांस्टेबल से लेकर अफसर तक सब एक ही कलर में होली खेलते नजर आए
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by वचन(कमल ) प्रजापति1
- होली पर सामाजिक संदेश। *ओशो आशीष ध्यान केंद्र पर धुलेंडी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।* छबड़ा:कस्बे के निकट ग्राम भुवाखेड़ी में नहर किनारे सादली की डूंगरी की तलहटी में,खाटूश्याम गोशाला के पास स्थित ओशो आशीष ध्यान ओर (अमीरपुर खेड़ी) योग केंद्र पर होली का धुलेंडी उत्सव आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उमंग के साथ मनाया गया।मंगलवार को बालकों और युवाओं ने होली गीतों के साथ रंग, गुलाल और फूलों की वर्षा कर वातावरण को आनंदमय बना दिया। उत्सव में उल्लास के साथ-साथ साधना का सुंदर समन्वय भी देखने को मिला। पूर्णिमा तिथि पर चन्द्रग्रहण का विशेष संयोग होने से कार्यक्रम का आध्यात्मिक महत्व और बढ़ गया।योग केंद्र संचालक स्वामी ध्यान गगन के सानिध्य में ग्रहण काल के दौरान मौन ध्यान का विशेष अभ्यास किया गया।कई साधकों ने अपने गुरुमंत्र का जप कर आंतरिक शुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया।रात्रि में ओशो के कुंडलिनी ध्यान का अभ्यास भी आयोजित किया गया।ग्रहण काल समाप्त होने के पश्चात उपस्थित साधकों ने सामूहिक रूप से भोजन तैयार कर प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर स्वामी ध्यान गगन ने होली का आध्यात्मिक संदेश देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं,बल्कि ईमानदारी,पवित्रता और सत्यता का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि जैसे भक्त प्रह्लाद ने सत्य और श्रद्धा के बल पर विपरीत परिस्थितियों में भी परमात्मा की कृपा प्राप्त की,वैसे ही जो व्यक्ति प्रेम,सद्भाव और सत्य को अपनाता है,उसके जीवन में परमात्मा का वास होता है।होली हमें बैर-भाव त्यागकर प्रेमपूर्वक एक-दूसरे को गले लगाने और आत्मिक बसंत का स्वागत करने की प्रेरणा देती है।कार्यक्रम में ग्राम भुवाखेड़ी ओर छबड़ा कस्बे के उपस्थित साधकों ने संकल्प लिया कि वे जीवन में सकारात्मक संगति अपनाकर आत्मिक उन्नति के मार्ग पर अग्रसर रहेंगे।उत्सव आध्यात्मिक ऊर्जा,प्रेम और सौहार्द के संदेश के साथ संपन्न हुआ।4
- Post by VKH NEWS1
- Post by Kishan Lal jangid1
- कोटा के श्रीपुर स्थित सनाढय धर्मशाला में समाज की ओर से धूमधाम से होली मनाई गई1
- कलेक्ट्रेट के गेट पर जेके मजदूरों ने मनाई संघर्ष वाली धुलंडी कोटा। कोटा के जिला कलेक्ट्रेट गेट पर पिछले एक साल से अधिक समय से धरना दे रहे जेके सिंथेटिक्स के मजदूरों ने बुधवार को रंगों का त्यौहार धुलंडी धरना स्थल पर ही मनाया। एक तरफ जहां पूरा देश अपने घरों में खुशियां मना रहा था, वहीं इन मजदूरों ने सड़क पर ही एक-दूसरे को गुलाल लगाकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। मजदूरों ने संकल्प लिया कि जब तक सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार उनके 28 साल पुराने बकाया वेतन का भुगतान नहीं हो जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। धरने का संचालन कर रहे महामंत्री कामरेड हबीब खान, उमाशंकर और नरेंद्र सिंह ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के मजदूर विरोधी रवैये के कारण 4200 परिवारों के भविष्य पर अंधेरा छाया हुआ है। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि हमें शर्म आती है यहां के जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर, जिनकी अनदेखी के कारण हमने दीपावली, ईद, रक्षाबंधन और अब होली भी सड़क पर ही मनाई है। जमीन अधिग्रहण के बावजूद नहीं मिला हक सीटू के मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि सरकार ने जमीन का अधिग्रहण तो कर लिया, लेकिन मजदूरों के बकाया वेतन के भुगतान की शर्त को भुला दिया गया। मजदूरों ने मांग की है कि सरकार अपनी तानाशाही छोड़े और तुरंत भुगतान की प्रक्रिया शुरू करे। कामरेड पुष्पा खींची (जनवादी महिला समिति) ने भी समर्थन देते हुए कहा कि अब इस लड़ाई को ग्रामीण स्तर तक ले जाया जाएगा और महिलाओं को लामबंद किया जाएगा। बंद उद्योगों को पुनर्जीवित करने का संकल्प मजदूर नेताओं ने केवल वेतन ही नहीं, बल्कि कोटा के विकास के लिए बंद पड़ी जेके सिंथेटिक फैक्ट्री को दोबारा शुरू करवाने की मांग भी दोहराई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को उग्र करते हुए कोटा की सड़कों पर जन-आंदोलन छेड़ा जाएगा। बड़ी संख्या में मौजूद रहे मजदूर धरने पर कालीचरण सोनी, केदार जोशी, महावीर प्रसाद, सतीश चंद्र, रेशमा देवी, राजी वर्मा, निर्मला बाई, चंद्रकला सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रमिक उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गुलाल लगाकर संघर्ष को अंतिम सांस तक लड़ने की शपथ ली।4
- *श्री खाटूश्याम निर्माणाधीन मन्दिर परिसर में 2 मार्च,2025 को मनाई गई पहली धुलेंडी।* छबड़ा:खाटूश्याम गो शाला समिति एवं श्री खाटूश्याम मन्दिर निर्माण समिति,भुवाखेड़ी के साधकों नें हर्षोल्लास के साथ होली के बाद आने वाला गरीब,मध्यम,अमीर लोगों के त्यौहार को हिलमिल कर मनाया गया।मन्दिर परिसर की साफ-सफाई कर मन्दिर समिति के अध्यक्ष की ओर से सबको गर्मागर्म पकौड़ों का प्रसाद और छाछ का प्रसाद वितरण किया गया।सभी होली खेलने वालों ने नृत्य और संगीत के साथ ओशो आशीष ध्यान योग केंद्र,अमीरपुर खेड़ी,भुवाखेड़ी स्थित स्विमिंग पुल में स्नान कर ध्यान का अभ्यास किया गया।4
- कोटा के पाटनपोल स्थित मथुराधीश मंदिर पर धूमधाम से होली मनाई गई1
- Post by VKH NEWS1