रामादेवी चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम! सड़क पर बने अवैध ई-रिक्शा और ऑटो स्टैंड से लगा भीषण जाम! रामादेवी चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम! सड़क पर बने अवैध ई-रिक्शा और ऑटो स्टैंड से लगा भीषण जाम! "रामादेवी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की खुली लापरवाही!" सड़क पर अवैध स्टैंड से हर दिन भीषण जाम, जनता परेशान रामादेवी चौराहे पर अवैध ई-रिक्शा व ऑटो स्टैंड से लगा जाम, ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर सवाल चौराहे पर अवैध कब्जा! कानपुर ( रामादेवी ) में ऑटो-ई रिक्शा के अवैध स्टैंड से जनता बेहाल, ट्रैफिक पुलिस बेखबर बीच सड़क सवारी बैठाने / उतारने से हादसों का खतरा बढ़ा; एम्बुलेंस व राहगीर घंटों फंसे ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से रोजाना लग रहा कई किलोमीटर लंबा भीषण जाम कानपुर के थाना चकेरी क्षेत्र स्थित अतिव्यस्त रामादेवी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की घोर लापरवाही और उदासीनता के चलते आम जनता का निकलना दूभर हो गया है। लखनऊ, प्रयागराज और फतेहपुर मार्ग को जोड़ने वाले इस बेहद अहम चौराहे पर ई-रिक्शा और ऑटो चालकों ने अवैध रूप से अपना स्टैंड बना लिया है। बीच सड़क पर गाड़ियां खड़ी करके सवारी बैठाने और उतारने की होड़ में रोजाना यहां कई-कई किलोमीटर लंबा जाम लग रहा है। स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों का आरोप है कि चौराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती केवल खानापूर्ति के लिए होती है। आंखों के सामने मनमानी पार्किंग, गलत दिशा में वाहनों के संचालन और अवैध स्टैंड चलने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। एम्बुलेंस से लेकर ऑफिस व एयरपोर्ट जाने वाले लोग रोजाना इस अव्यवस्था की बलि चढ़ रहे हैं। जनता अब ट्रैफिक पुलिस आयुक्त और उच्च अधिकारियों से पूछ रही है कि आखिर रामादेवी चौराहे को अवैध वसूली और जाम के इस मकरजाल से मुक्ति कब मिलेगी?
रामादेवी चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम! सड़क पर बने अवैध ई-रिक्शा और ऑटो स्टैंड से लगा भीषण जाम! रामादेवी चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम! सड़क पर बने अवैध ई-रिक्शा और ऑटो स्टैंड से लगा भीषण जाम! "रामादेवी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की खुली लापरवाही!" सड़क पर अवैध स्टैंड से हर दिन भीषण जाम, जनता परेशान रामादेवी चौराहे पर अवैध ई-रिक्शा व ऑटो स्टैंड से लगा जाम, ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर सवाल चौराहे पर अवैध कब्जा! कानपुर ( रामादेवी ) में ऑटो-ई रिक्शा के अवैध स्टैंड से जनता बेहाल, ट्रैफिक पुलिस बेखबर बीच सड़क सवारी बैठाने / उतारने से हादसों का खतरा बढ़ा; एम्बुलेंस व राहगीर घंटों फंसे ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से रोजाना लग रहा कई किलोमीटर लंबा भीषण जाम कानपुर के थाना चकेरी क्षेत्र स्थित अतिव्यस्त रामादेवी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की घोर लापरवाही और उदासीनता के चलते आम जनता का निकलना दूभर हो गया है। लखनऊ, प्रयागराज और फतेहपुर मार्ग को जोड़ने वाले इस बेहद अहम चौराहे पर ई-रिक्शा और ऑटो चालकों ने अवैध रूप से अपना स्टैंड बना लिया है। बीच सड़क पर गाड़ियां खड़ी करके सवारी बैठाने और उतारने की होड़ में रोजाना यहां कई-कई किलोमीटर लंबा जाम लग रहा है। स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों का आरोप है कि चौराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती केवल खानापूर्ति के लिए होती है। आंखों के सामने मनमानी पार्किंग, गलत दिशा में वाहनों के संचालन और अवैध स्टैंड चलने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। एम्बुलेंस से लेकर ऑफिस व एयरपोर्ट जाने वाले लोग रोजाना इस अव्यवस्था की बलि चढ़ रहे हैं। जनता अब ट्रैफिक पुलिस आयुक्त और उच्च अधिकारियों से पूछ रही है कि आखिर रामादेवी चौराहे को अवैध वसूली और जाम के इस मकरजाल से मुक्ति कब मिलेगी?
- रामादेवी चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम! सड़क पर बने अवैध ई-रिक्शा और ऑटो स्टैंड से लगा भीषण जाम! रामादेवी चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम! सड़क पर बने अवैध ई-रिक्शा और ऑटो स्टैंड से लगा भीषण जाम! "रामादेवी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की खुली लापरवाही!" सड़क पर अवैध स्टैंड से हर दिन भीषण जाम, जनता परेशान रामादेवी चौराहे पर अवैध ई-रिक्शा व ऑटो स्टैंड से लगा जाम, ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर सवाल चौराहे पर अवैध कब्जा! कानपुर ( रामादेवी ) में ऑटो-ई रिक्शा के अवैध स्टैंड से जनता बेहाल, ट्रैफिक पुलिस बेखबर बीच सड़क सवारी बैठाने / उतारने से हादसों का खतरा बढ़ा; एम्बुलेंस व राहगीर घंटों फंसे ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से रोजाना लग रहा कई किलोमीटर लंबा भीषण जाम कानपुर के थाना चकेरी क्षेत्र स्थित अतिव्यस्त रामादेवी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की घोर लापरवाही और उदासीनता के चलते आम जनता का निकलना दूभर हो गया है। लखनऊ, प्रयागराज और फतेहपुर मार्ग को जोड़ने वाले इस बेहद अहम चौराहे पर ई-रिक्शा और ऑटो चालकों ने अवैध रूप से अपना स्टैंड बना लिया है। बीच सड़क पर गाड़ियां खड़ी करके सवारी बैठाने और उतारने की होड़ में रोजाना यहां कई-कई किलोमीटर लंबा जाम लग रहा है। स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों का आरोप है कि चौराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती केवल खानापूर्ति के लिए होती है। आंखों के सामने मनमानी पार्किंग, गलत दिशा में वाहनों के संचालन और अवैध स्टैंड चलने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। एम्बुलेंस से लेकर ऑफिस व एयरपोर्ट जाने वाले लोग रोजाना इस अव्यवस्था की बलि चढ़ रहे हैं। जनता अब ट्रैफिक पुलिस आयुक्त और उच्च अधिकारियों से पूछ रही है कि आखिर रामादेवी चौराहे को अवैध वसूली और जाम के इस मकरजाल से मुक्ति कब मिलेगी?1
- मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे युवक का शव 24घंन्टे बाद एसडी आर एफ ने किया बरामद *खागा फतेहपुर* शुक्रवार को खखरेरू थाना क्षेत्र का 35 वर्षीय युवक मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूब गया था। क्षेत्रीय गोताखोरों व ग्रामीणों की तलाश के बाद रात तक कोई सुराग नहीं लग पाया। बैरी गांव निवासी मनीष कश्यप गांव वालों के साथ ट्रैक्टर पर जन्माष्टमी के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए ससुर खदेरी नदी आए थे विसर्जन के बाद नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे यह देख आस पास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लोगों की मदद से खोज बीन शुरू की लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उनका कोई पता नहीं लग सका। दूसरे दिन प्रशासन के कहने पर एसडीआरएफ घटना स्थल पर पहुंचीं काफी मशक्कत व तलाश के बाद मनीष का शव नदी से बरामद कर लिया। खखरेरू थाना प्रभारी सतपाल सिंह व चौकी इंचार्ज प्रशांत मिश्रा मौके पर मय फोर्स मौजूद रहे। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा। हसनैन कोटी1
- ऊंचाहार में शिव महापुराण कथा में शामिल हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ऊंचाहार (रायबरेली)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को रायबरेली जिले के ऊंचाहार में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में शामिल हुए। 11 से 17 सितंबर तक चल रहे इस भव्य धार्मिक आयोजन में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा श्रद्धालुओं को शिव महापुराण की कथा सुना रहे हैं। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंचे और कथा पंडाल में श्रद्धालुओं के बीच भगवान शिव की महिमा का श्रवण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म और भगवान शिव के लोककल्याणकारी स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन धर्म की यही बड़ी पूंजी है कि भगवान शिव लोकमंगल के लिए विष तक धारण करते हैं। उन्होंने शिव के त्याग, तपस्या और लोककल्याण की भावना को सनातन परंपरा की महत्वपूर्ण विशेषता बताया। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास आयोजित इस कथा में शुरुआती दिनों से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कलश यात्रा से लेकर कथा स्थल तक पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है। आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। मुख्यमंत्री के आगमन से श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में उत्साह और बढ़ गया। आयोजन सनातन आस्था, सामाजिक एकता और शिव भक्ति का केंद्र बना हुआ है।1
- सांसद राहुल गांधी ने जिले के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारी फ़ाना त्रिवेदी के आवास पहुंचकर वहां पर परिवार के सदस्यों से की मुलाकात और लिया उनका कुशलक्षेम रायबरेली । दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली आए राहुल गांधी ने सर्राफा व्यापारियों से मुलाकात की उनकी समस्याओं को जाना और मुद्दों को संसद में उठाने का आश्वासन दिया। अपने संसदीय क्षेत्र आए राहुल गांधी ने जिले के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारी फाना त्रिवेदी के आवास पहुंचे वहां पर उन्होंने परिवार के सदस्यों से की मुलाकात और लिया उनका कुशलक्षेम आपको बताते चलें कि सांसद राहुल गांधी ने प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारियों से मुलाकात की सराफा व्यापारियों ने उन्हें टैक्स जीएसटी और मैन्युफैक्चरिंग के दौरान आने वाले सरकारी अवरोधों के बारे में जानकारी दी । व्यापारियों ने उन्हें बताया है कि किस तरह से जीएसटी के नाम पर अत्यधिक शुल्क लिया जा रहा है सोने और चांदी की खरीद फरोख्त में टैक्स बढ़ाया जा रहा हैं इसके साथ ही मैन्युफैक्चरिंग ज्वेलरी में भी अत्यधिक शुल्क होने से छोटा सर्राफा व्यापारियों की कमर तोड़ रहा हैं । सांसद राहुल गांधी ने सर्राफा व्यापारियों की बात को ध्यान से सुना और उन्हें आश्वासन दिया व्यापारी फाना त्रिवेदी ने बताया कि राहुल गांधी ने संसद में इस मुद्दे को उठाने का आश्वासन दिया है व्यापारियों को उनसे उम्मीद है कि उनके प्रयासों से आभूषण के कारोबार में लगे व्यापारियों को राहत मिलेगी ।1
- स्विफ्ट कार में युवक का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप। स्विफ्ट कार में युवक का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप। मोहम्मदपुर गांव के खेत मे कार के अंदर संदिग्ध हालत में मिला शव। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जांच-पड़ताल जारी। 25 वर्षीय रवि यादव निवासी धूमनगंज के रूप में हुई शव की शिनाख्त। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव की घटना, हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस। अमिता सिंह, ASP👇👇3
- मंझनपुर के मोहम्मदपुर गांव में स्विफ्ट कार के अंदर युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सिर पर कौशांबी- स्विफ्ट कार में युवक का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप। मोहम्मदपुर गांव के खेत मे कार के अंदर संदिग्ध हालत में मिला शव। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जांच-पड़ताल जारी। 25 वर्षीय रवि यादव निवासी धूमनगंज के रूप में हुई शव की शिनाख्त। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव की घटना, हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस।2
- चारों धर्मों के प्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया श्री गणेश मेले का शुभारंभ चारों धर्मों के प्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया श्री गणेश मेले का शुभारंभ फूल डोल यात्रा के बीच हुआ गणेश मेले का श्री गणेश सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आतिशबाजी के बीच गणेश मेले का भव्य शुभारंभ संभल में शनिवार की रात्रि को प्रसिद्ध गणेश चतुर्थी मेले का शुभारंभ हुआ। चारों धर्म के गुरुओं ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। फूल डोल गणेश मंदिर से ढोल बाजे के साथ मेला ग्राउंड पहुंचे। वहीं बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। धर्म गुरुओं ने कहा कि 66वर्षों से गणेश चौथ मेला सौहार्द-एकता का प्रतीक बना हुआ है। उत्तर प्रदेश के संभल की कोतवाली चंदौसी क्षेत्र में 66 वर्षों से गणेश चतुर्थी मेले का आयोजन किया जा रहा है। रथ यात्रा और मेले का आनंद लेने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।लगभग 1 5 दिन से अधिक मेले का आयोजन होता है। पांच धर्म गुरुओं ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। सी , डी, ओ, गोरख नाथ,एसडीएम आशुतोष तिवारी,पालिका अध्यक्ष लता वार्ष्णेय भी मौजूद रहीं। चंदौसी क्षेत्र में 66 वर्षों से गणेश चतुर्थी मेले का आयोजन, सजी भारत माता की आकृति। चंदौसी क्षेत्र में 66 वर्षों से गणेश चतुर्थी मेले का आयोजन, सजी भारत माता की आकृति। सनातन धर्म से पंडित मेवाराम, ईसाई धर्म से पास्टर नितिन मेसी, मुस्लिम धर्म से हाजी निजामुद्दीन, सिख धर्म से गुरजीत सिंह शामिल हुए। गणेश चतुर्थी मेला उद्घाटन के साथ ही फूलडोल गणेश मंदिर से विधि विधान पूर्वक शुरू हुई। पुलिस सुरक्षा के बीच मेला ग्राउंड पहुंचे। जहां गणेश स्तंभ के पास स्थापित किया गया। मेले के अंतिम दिन फूलडोल गणेश मंदिर पहुंचेंगे। गणेश चतुर्थी मेला उद्घाटन के साथ ही फूलडोल गणेश मंदिर से पुलिस सुरक्षा के बीच मेला ग्राउंड पहुंचे*। गणेश चतुर्थी के इस मेले में खाने-पीने से लेकर झूले और खरीदारी करने के लिए करीब 300 दुकानों को लगाया गया है। इस मेले में जिले ही नहीं बल्कि दूर-दराज से लोग यहां आते हैं। मेले का लुफ्त उठाते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का गणेश चतुर्थी का मेला संभल के चंदौसी में आयोजित होता है। चंदौसी जितना गणेश चतुर्थी बड़ा मेला आसपास के किसी भी एरिया में नहीं होता है। दिवंगत डॉक्टर गिरिराज किशोर गुप्ता ने वर्ष 1961 में ठेले पर एक मिट्टी की गणेश प्रतिमा के साथ इसका नगर भ्रमण किया था। उसके बाद इस आयोजन में शहर के लोगों का जुटना शुरू हो गया। धीरे-धीरे आयोजन अब एक बड़े मेले के रूप में प्रसिद्ध हो गया है। हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई और सभी अनुयाई इस मेले में प्रतिभाग करते हैं। इस मेले का आनंद लेते हैं। चंदौसी के लिए बड़ा उपहार है। इस तरह के मेले के माध्यम से आपस में भाईचारा कायम होता है। ईसाई धर्म के पास्टर नितिन मेसी ने कहा* कि यह मेला जो है भाईचारे की और सांप्रदायिकता की एक अनोखी मिसाल है। इस मेले का उद्घाटन पांचों धर्म के गुरुओं के साथ किया गया है। जो भाईचारे के प्रतीक है। पिछले 62 वर्षों से भाईचारे का प्रतीक बना है। हम प्रार्थना करते हैं कि आगे भी ऐसे ही चला रहे। *सनातन धर्म के पंडित मेवाराम* नेगणेश चतुर्थी के मेले पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि में स्वर्गीय डॉक्टर गिरिराज किशोर गुप्ता एवं उनके परिवार को हृदय की गहराइयों से अभिनंदन करता हूं। इस मेले का उद्घाटन पांच धर्म के गुरुओं ने किया है। यह हमारे क्षेत्र का सबसे बड़ा मेला है।1
- तालाब में गिरने से 80 वर्षीय वृद्ध की मौत, घूमते समय हुआ हादसा फतेहपुर के धाता नगर पंचायत क्षेत्र में सूर्यकुंड पक्का तालाब के पास शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में गिरने से करीब 80 वर्षीय वृद्ध की डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने वृद्ध को तालाब से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धाता पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार धाता-सिराथू रोड निवासी कल्लू सोनकर (80) पुत्र स्वर्गीय बच्ची लाल सोनकर शनिवार शाम करीब पांच बजे घर से घूमने निकले थे। घूमते हुए वह सूर्यकुंड पक्का तालाब के पास पहुंचे। बताया जा रहा है कि वह कुछ देर तालाब के किनारे बैठे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह तालाब में जा गिरे। तालाब में पानी अधिक होने के कारण वृद्ध गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें डूबते देखा तो शोर मचाकर मदद के लिए पहुंचे। लोगों ने काफी प्रयास के बाद वृद्ध को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें लेकर सीएचसी धाता पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर धाता पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के संबंध में परिजनों से बातचीत की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी शोक का माहौल है।1